आप विधायक अमानतुल्लाह खान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. पहले से उनके ऊपर कई अपराधिक मामले चल रहे हैं. अब वह अपने बेटे अनस के मारपीट वाले मामले में भी फंस गए हैं. पेट्रोल पंप कर्मचारी से मारपीट करने के मामले में नोएडा सेशन कोर्ट ने अमानतुल्लाह खान के खिलाफ कुर्की के आदेश दिए हैं. कोर्ट ने कुर्की के आदेश CRPC की धारा 81/82 के तहत दिए हैं. अमानतुल्लाह खान और बेटे अनस के खिलाफ नोएडा में FIR दर्ज है. अनस पर नोएडा के पेट्रोल पंप कर्मचारी से मारपीट करने का आरोप है जबकि अमानतुल्लाह […]
Browsing: दिल्ली/NCR
देश में भीषण गर्मी अपने चरम पर है. इस वजह से अलग-अलग राज्यों से कुल मिलाकर करीब 300 लोगों की मौत हो चुकी है. लू की वजह से स्थिति बेहद खतरनाक बनी हुई है.आलम ये है कि अभी तक बिहार में करीब 55, उत्तर प्रदेश में 162, झारखंड में 9, राजस्थान में 5 और ओडिशा में 41 लोगों की मौत गर्मी की वजह से हो गई. बिहार भीषण गर्मी और लू की चपेट में है.प्रचंड गर्मी अब लोगों के लिए आपदा बन रही है.इसी वजह से यहां अलग अलग जिलों में करीब 55 लोगों की मौत हो गई है. अभी […]
प्रवर्तन निदेशालय ने गुरुवार को एक बड़ी कार्रवाई की. उसने इंटरनेशनल एम्यूजमेंट लिमिटेड जो कि IRAL होल्डिंग कंपनी है उससे संबंधित 290 करोड़ की संपत्तियां कुर्क की है. इंटरटेनमेंट सिटी लिमिटेड के तहत आने वाला नोएडा का मशहूर मॉल ग्रेट पैलेस ऑफ इंडिया भी इस शिकंजे के दायरे में आया है. जीआईपी मॉल के कुछ हिस्से को ईडी ने अटैच भी किया है. जीआईपी के अलावा ईडी ने रोहिणी के एडवेंचर आइलैंड पर भी कार्रवाई की है. रोहिणी स्थित एडवेंचर आइलैंड लिमिटेड 45,966 स्क्वायर फुट की कमर्शियल जगह पर बना है. इंटरनेशनल एम्यूजमेंट लिमिटेड (इंटरनेशनल रिक्रिएशन एंड एम्यूजमेंट लिमिटेड (आईआरएएल) […]
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राउज एवेन्यू कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की है. इस याचिका पर दोपहर दो बजे राउज एवेन्यू कोर्ट सुनवाई करेगा. ये याचिका नियमित जमानत के लिए लगाई गई है, जबकि केजरीवाल फिलहाल अंतरिम जमानत बाहर हैं और उन्हें 2 जून को सरेंडर करना है. अरविंद केजरीवाल को दिल्ली शराब नीति से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के मामले में जेल भेजा गया था. उन्हें ईडी ने 21 मार्च को गिरफ्तार किया था. कई दिन ईडी कस्टडी में केजरीवाल से पूछताछ की गई और 1 अप्रैल को उन्हें न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया गया था. […]
देश के कई इलाके भीषण गर्मी की मार झेल रहे हैं. राजस्थान से लेकर यूपी और दिल्ली-एनसीआर में पारा 45 डिग्री से अधिक बना हुआ है. दिल्ली में तो गर्मी का सितम देखने को मिल रहा है. दिल्ली में पड़ रही तेज गर्मी अब जानलेवा बन रही है. राजधानी में गर्मी की वजह से एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया है. बिहार का रहने वाला 40 साल का ये व्यक्ति पाइपलाइन का काम करने वाली एक कंपनी में काम करता था. मंगलवार रात को अचानक उसको तेज बुखार आया था और वह बेहोश हो गया था. व्यक्ति के पड़ोसियों ने […]
देश के तमाम राज्यों में प्रचंड गर्मी से लोग बेहाल हैं. आसमान से आग बरस रही है. धरती तप रही है. इसी बीच देश की राजधानी दिल्ली में डराने वाला तापमान दर्ज किया गया है. दिल्ली के मुंगेशपुर में बुधवार को 52.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. इसके साथ ही राजधानी के कई हिस्सों में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज किया जा रहा है. गर्मी के सितम को देखते हुएदिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने निर्माण स्थलों पर मजदूरों को दोपहर 12 बजे से दोपहर तीन बजे तक छुट्टी देने के निर्देश दिए हैं. इसका पैसा भी […]
भीषण गर्मी के बीच देश की राजधानी दिल्ली में पानी की किल्लत हो रही है. इसे काबू करने के लिए दिल्ली सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. पानी की बर्बादी को रोकने के लिए 200 टीमें बनाई गई हैं. सुबह होते ही ये टीमें पानी को बिना वजह बर्बाद करने वाले लोगों पर निगाह रखेंगी. पानी बर्बाद करते हुए अगर कोई पकड़ा गया तो उसका दो हजार रुपए का चालान भी काटा जाएगा. पानी की बर्बादी रोकने के लिए जल मंत्री आतिशी ने जल बोर्ड के CEO को सख्त निर्देश दिए हैं. पानी बर्बाद करते हुए अगर कोई पकड़ा गया […]
राजधानी दिल्ली ने गर्मी ने पिछले 100 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. 28 मई (मंगलवार) को यहां नजफगढ़ में अधिकतम तापमान 49.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जबकि राजस्थान के चूरू में तापमान 50.5 डिग्री दर्ज किया गया है. मौसम विभाग की मानें तो फिलहाल कुछ दिनों तक दिल्ली के लोगों को इस भीषण गर्मी से निजात नहीं मिलेगी. दिल्ली के साथ ही उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान में गर्मी के कारण कहर बरप रहा है. आइए जान लेते हैं कि आखिर राजधानी दिल्ली में पारा 50 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंचने की वजह क्या है. हरियाणा-राजस्थान से […]
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मेडिकल आधार पर अंतरिम जमानत सात दिन बढ़ाने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने याचिका दायर की, जिस पर शीर्ष अदालत ने मंगलवार को तत्काल सुनवाई की अनुमति देने से इनकार कर दिया. दिल्ली सीएम की ओर से वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने जस्टिस जेके महेश्वरी की अध्यक्षता वाली बेंच के सामने मामले को मेंशन किया था. वह ऑनलाइन के जरिए जुड़े. सुप्रीम कोर्ट से सिंघवी ने जल्द सुनवाई की मांग उठाई. उनका कहना था कि अदालत बुधवार को मामले पर सुनवाई करे. इस पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि मेडिकल की वजह से हो […]
दिल्ली समेत पूरा उत्तर पश्चिम भारत लगातार 11वें दिन झुलसा देने वाली गर्मी से परेशान रहा. पूरे देश में 17 जगहों पर अधिकतम तापमान 48 डिग्री तक पहुंच गया. लगातार पड़ रही भीषण गर्मी से अब लोगों के स्वास्थ्य के साथ-साथ आजीविका पर असर पड़ने लगा है. वहीं मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. दिल्ली समेत राजस्थान, हरियाणा, गुजरात, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब में अगले तीन दिन तक भीषण गर्मी से राहत के आसार नहीं है. मौसम विभाग के चीफ मृत्युंजय महापात्र ने सोमवार को कहा है कि उत्तर पश्चिम भारत के राज्यों […]
दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट आज जेएनयू के पूर्व छात्रनेता उमर खालिद की जमानत याचिका पर अपना फैसला सुना सकती है. 2020 में हुए दिल्ली दंगा मामले में उमर खालिद पिछले कई साल से जेल में बंद हैं. उमर ने कोर्ट से नियमित जमानत की मांग की है. इस मामले में 13 मई को सुनवाई हुई थी लेकिन फैसला नहीं आ पाया था. घंटों की सुनवाई के बाद स्पेशल जज समीर बाजपेयी ने अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था. वहीं, आज उमर खालिद को कोर्ट से राहत मिलेगी या नहीं, इस पर सभी की निगाहें टिकीं हैं. जमानत याचिका का विरोध […]
दिल्ली से वाराणसी जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट में बम होने की सूचना से हड़कंप मच गया, जिसके बाद आनन-फानन में यात्रियों को फ्लाइट से नीचे उतारा गया. एक वीडियो आया है, जिसमें देखा गया है कि इमरजेंसी गेट से लोगों को निकाला गया. इस दौरान कई यात्री कूदते भी दिखाई दिए है. बम की सूचना से दिल्ली एयपोर्ट पर अफरा-तफरी जैसा माहौल बन गया. हालांकि अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं और जांच की जा रही है. एयरपोर्ट के अधिकारी का कहना है कि विमान को जांच के लिए एक आइसोलेशन बे में ले जाया गया है. विमानन सुरक्षा […]
पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार इलाके में स्थित बेबी केयर सेंटर में आग लगने की वजह से 6 नवजातों की मौत हुई है. इस मामले में पुलिस ने बेबी केयर सेंटर के मालिक डॉक्टर नवीन को गिरफ्तार किया है. शनिवार को देर शाम बेबी केयर सेंटर में आग लगी थी. तभी से पुलिस लगातार सेंटर के मालिक को तलाश कर रही थी. पुलिस फिलहाल आरोपी डॉक्टर से पूछताछ कर रही है. पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार इलाके में स्थित बेबी केयर सेंटर में आग लगने की वजह से 6 नवजातों की मौत हुई है. इस मामले में पुलिस ने बेबी […]
दिल्ली में 24 घंटे के अंदर आग लगने की दो घटनाएं हुईं. दिल्ली के विवेक विहार में एक बेबी केयर सेंटर में आग लगने से 7 नवजातों की मौत हो गई. वहीं कृष्णा नगर में एक घर में भीषण आग लग गई, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई और 10 घायल हैं. सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची. वहीं दमकल विभाग की गाड़ियां भी पहुंचीं. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दिल्ली में 24 घंटे के अंदर आग लगने की दो घटनाएं हुईं. दिल्ली के विवेक विहार में एक […]
दिल्ली के विवेक विहार में एक बेबी केयर सेंटर में भीषण आग लग गई. आग लगने से गई 7 नवजातों की जान चली गई. इस घटना के बाद इस बेबी केयर सेंटर को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं. बताया जा रहा है कि विवेक विहार का बेबी केयर सेंटर की बिल्डिंग 1080 स्क्वायर फीट के एरिया में है. बिल्डिंग इतने छोटे एरिया में है कि अगर आग लग जाए तो बाहर निकलना भी मुश्किल हो. ऑक्सीजन सिलेंडर का गोदाम-संकरी सीढ़ी बिल्डिंग से बाहर आने के लिए सिर्फ एक संकरी सी सीढ़ी है. लोगों का ये भी कहना है कि […]
पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार इलाके में शनिवार रात बच्चों के एक अस्पताल में भीषण आग लग गई. हादसे में 7 नवजातों की मौत हो गई. दिल्ली फायर सर्विस ने कहा कि उन्हें रात 11:32 बजे आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद तत्काल नौ दमकल गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया. वहीं, डीएफएस प्रमुख अतुल गर्ग के मुताबिक, बचाव अभियान पूरा हो चुका है. हालांकि आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है. दिल्ली फायर सर्विस के एक अधिकारी ने बताया कि 12 नवजातों का रेस्क्यू कर तत्काल पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया. इनमें […]
