दिल्ली मेट्रो में रीलबाजों की हरकतें थमने का नाम नहीं ले रही हैं. अधिकारियों की तमाम चेतावनियों के बावजूद चलती मेट्रो से कोई न कोई वीडियो वायरल हो ही जाता है. अब भोजपुरी गाने पर ठुमके लगातीं दो लड़कियों का वीडियो वायरल हुआ है, जिसे कुछ लोग मनोरंजक मान रहे हैं, जबकि कई लोगों ने इसे अनुचित और मेट्रो के नियमों का उल्लंघन मानते हुए घोर आपत्ति जताई है. लोगों का कहना है कि दिल्ली मेट्रो को यातायात के साधन के रूप में ही इस्तेमाल किया जाना चाहिए. इस तरह की गतिविधियां मेट्रो के अनुशासन और दूसरों के आराम में […]
Browsing: दिल्ली/NCR
मनोनीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं और आज शाम सवा सात बजे मोदी प्रधानमंत्री पद की तीसरी बार शपथ लेंगे. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) खेमे में खुशी की लहर है. इस समारोह में सात हजार से ज्यादा लोगों के शामिल होने की बात कही जा रही है, जिसमें विदेशी मेहमान भी शामिल हैं. इस बीच शपथ ग्रहण समारोह को लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं. ट्रैफिक कहां-कहां डायवर्ट किया गया है इसको लेकर भी जानकारी दी है. पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह के लिए […]
दिल्ली में मोदी सरकार के शपथ ग्रहण की तैयारियां तेज हो गई हैं. कल यानी रविवार को नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे. इसको लेकर राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. दिल्ली को नो फ्लाइंग जोन घोषित कर दिया गया है. ड्रोन उड़ाने, पैराग्लाइडिंग पर रोक लगा दी गई है. नौ और 10 जून को दिल्ली में धारा 144 लागू की जाएगी. राष्ट्रपति भवन की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. राष्ट्रपति भवन की सुरक्षा के लिए अर्धसैनिक बलों की 5 कंपनियां तैनात होंगी. NSG कमांडो, ड्रोन और स्नाइपर की तैनाती होगी. शपथ […]
दिल्ली की आबकारी नीति में कथित घोटाले से जुड़े मनी लॉड्रिंग के मामले में जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर सुनवाई 14 जून तक टल गई है. दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट की स्पेशल जज कावेरी बावेजा की कोर्ट में सुनवाई हुई. कोर्ट में ईडी की ओर से अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू और जोहेब हुसैन ने अपना पक्ष रखा और अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका का विरोध किया. आपको बता दें कि दिल्ली की आबकारी नीति में कथित घोटाले से जुड़े मनी लांड्रिंग के मामले में 21 मार्च को ईडी ने अरविंद केजरीवाल […]
दिल्ली की एक अदालत ने ‘नर्मदा आंदोलन बचाओ’ की नेता मेधा पाटकर को मानहानि मामले में बीते दिनों दोषी करार दिया था. इसमें एक जुलाई को अदालत अपना फैसला सुनाएगी. दिल्ली विधिक सेवा प्राधिकरण ने वीआईआर (पीड़ित प्रभाव रिपोर्ट) पेश कर दी है. मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद पीड़ित को हुए नुकसान का आकलन करने के लिए वीआईआर तैयार की जाती है. मामला 23 साल पुराना है. अदालत ने दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना की ओर से दायर मानहानि मामले में नर्मदा बचाओ आंदोलन की नेता मेधा पाटकर को 24 मई को दोषी ठहराया था. अपने फैसले में […]
दिल्ली में प्रतिबंधित ‘जीवन रक्षक’ कैंसर दवाओं के अंतर्राष्ट्रीय सिंडिकेट का दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने भंडाफोड़ किया है. क्राइम ब्रांच की साइबर सेल ने उस विदेशी नागरिक को भी गिरफ्तार किया है, जो विदेश से प्रतिबंधित दवाइयां भारत ले आता था. ये विदेशी नागरिक सीरिया का रहने वाला है. आरोप है की मुनीर अहमद नाम का शख्स सीरिया का निवासी तुर्की, मिस्र और भारत के बीच दवाइयों की आपूर्ति करता था. दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने इस सिंडिकेट के चार लोगों को गिरफ्तार किया है. इनमें दवाओं के थोक विक्रेता, खुदरा विक्रेता और फार्मासिस्ट शामिल हैं. पुलिस […]
दिल्ली में पीने के पानी के बढ़ते संकट को लेकर अतिरिक्त पानी की मांग वाली दिल्ली सरकार की याचिका पर गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई है. इस दौरान दिल्ली सरकार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. शीर्ष अदालत ने दिल्ली को अतिरिक्त पानी देने का निर्देश दिया है. इस मालमे पर जस्टिस प्रशांत मिश्रा और जस्टिस के वी विश्वनाथन की अवकाशकालीन पीठ सुनवाई कर रही है. दिल्ली ने की थी 150 क्यूसेक पानी की मांग ASG ने अपर यमुना रिवर बोर्ड की रिपोर्ट को सुप्रीम कोर्ट के सामने रखा. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि बैठक में […]
दिल्ली से सटे गाजियाबाद इलाके के वसुंधरा में फ्लैट की पहली मंजिल पर लगे AC में ब्लास्ट होने से आग लग गई. आग की लपटों से कमरे में रखा सारा सामन जल गया. आग की जद में बगल का फ्लैट भी आने लगा. सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया. राहत की बात यह रही कि इस अग्निकांड में कोई जनहानि नहीं हुई. गुरुवार तड़के फ्लैट में आग की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया. आग की घटना सुबह करीब पांच बजे की है. घटनास्थल पर आग पर काबू करने के लिए 2 […]
चुनाव नतीजों के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बीजेपी नड्डा के आवास पर पहुंचे हैं। जेपी नड्डा के घर पर बीजेपी कोर ग्रुप के नेताओं की बैठक चल रही है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि राजनाथ सिंह बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के घर पहुंचे हैं। यहां भविष्य की रणनीति तय करने के लिए पार्टी अध्यक्ष की कोर ग्रुप की बैठक चल रही है। आम चुनाव के लिए मंगलवार को जारी मतगणना में पश्चिम बंगाल से निवर्तमान केंद्र सरकार के तीन में से दो केंद्रीय मंत्री पीछे हैं, हालांकि मतों का अंतर ज्यादा नहीं है। निर्वाचन आयोग […]
दिल्ली में पानी की किल्लत पर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया. शीर्ष अदालत ने केंद्र सरकार को आपातकालीन बैठक करने का आदेश दिया. कोर्ट ने कहा कि 5 जून को सभी पक्ष (केंद्र सरकार, हरियाणा सरकार, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली सरकार) इस पर इमरजेंसी बैठक करें. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि दिल्ली में पानी की समस्या का समाधान करना होगा. शीर्ष अदालत में हिमाचल प्रदेश सरकार ने कहा कि वह दिल्ली को पानी देने के लिए तैयार है. वहीं, हरियाणा सरकार ने पानी देने का विरोध किया. जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा और केवी विश्वनाथन की बेंच हरियाणा से अतिरिक्त […]
आम आदमी पार्टी (आप) के नेता सोमनाथ भारती ने शनिवार को कहा कि यदि नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनते हैं तो वह अपना सिर मुंडवा लेंगे. इस बीच, पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि इस बार इंडिया अलांयस केंद्र में एक मजबूत और स्थिर सरकार बनाएगा. लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण का मतदान संपन्न होने के बाद शनिवार को आए कई एग्जिट पोल (चुनाव बाद सर्वेक्षण) में पीएम मोदी के लगातार तीसरी बार सत्ता में बने रहने और बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए को प्रचंड बहुमत मिलने का अनुमान लगाया गया […]
दिल्ली एनसीआर और इसके आस-पास के सटे इलाकों में लोगों को चुभती और जलती गर्मी से राहत मिली है. रविवार को आसमान में बादल दिखाई दे रहे हैं. मौसम विभाग की मानें तो 9 जून तक लोगों को तपने वाली गर्मी से थोड़ी राहत रह सकती है, क्योंकि तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक, 2 से 9 जून तक दिल्ली का अधिकतम तापमान 40 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. IMD के अनुसार 2 जून को दिल्ली में धूल भरी आंधी और हल्की बारिश की संभावना है. हीटवेव से […]
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज वापस तिहाड़ जेल जाएंगे. सुप्रीम कोर्ट ने 10 मई को चुनाव प्रचार के लिए केजरीवाल को 21 दिन की जमानत दी थी. आज उनकी जमानत की अवधि पूरी हो रही है. हालांकि केजरीवाल ने मेडिकल ग्राउंड का हवाला देते हुए एक हफ्ते की और मोहलत मांगी थी, लेकिन ट्रायल कोर्ट ने उनकी याचिका पर 5 जून तक फैसला सुरक्षित रखा है. CM Arvind Kejriwal Tihar Jail Surrender Live Updates: मुख्यमंत्री ने कहा कि ईवीएम पर नजर रखें, कैंडिडेट हार भी रहा है तब भी आप वहां रुकें, यदि वीवीपैट पर्ची का मशीन से मिलान […]
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज वापस तिहाड़ जेल जाएंगे. सुप्रीम कोर्ट ने 10 मई को चुनाव प्रचार के लिए केजरीवाल को 21 दिन की जमानत दी थी. आज उनकी जमानत की अवधि पूरी हो रही है. हालांकि केजरीवाल ने मेडिकल ग्राउंड का हवाला देते हुए एक हफ्ते की और मोहलत मांगी थी, लेकिन ट्रायल कोर्ट ने उनकी याचिका पर 5 जून तक फैसला सुरक्षित रखा है. केजरीवाल ने एक्स पर अपने वापस जेल जाने की जानकारी दी है और अपने जमानत के आखिरी दिन का पूरा शेड्यूल अपने समर्थकों के साथ साझा किया है. केजरीवाल ने एक्स पर लिखा, […]
दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने स्वाति मालीवाल केस में आरोपी विभव कुमार को 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. दिल्ली पुलिस ने स्वाति मालीवाल मामले में आरोपी में को विभव कुमार को 18 मई को गिरफ्तार किया था. न्यायिक हिरासत में भेजे जाने से पहले विभव कुमार दिल्ली पुलिस की हिरासत में थे. इससे पहले 28 मई को कोर्ट ने विभव कुमार को तीन और दिनों के लिए पुलिस की कस्टडी में भेजा था. पुलिस ने 5 दिन की हिरासत की मांग की थी, लेकिन कोर्ट ने तीन दिन ही दिया था. विभव कुमार को […]
दिल्ली एयरपोर्ट पर एयर इंडिया की एक फ्लाइट 20 घंटे से अधिक लेट रही. एयरपोर्ट पर यात्री परेशान होते रहे. एयर इंडिया की यह फ्लाइट दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को जाने वाली थी. विमान को 30 मई को दोपहर 3:20 बजे उड़ान भरना था. यात्रियों का आरोप है कि विमान के अंदर उन्हें बिना एसी के बैठाया गया. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक यूजर अभिषेक शर्मा ने एयर इंडिया को टैग करते हुए लिखा कि ‘कृपया मुझे और बोर्डिंग एरिया में फंसे लोगों को घर जाने दें! AI 183 8 घंटे से अधिक लेट है. लोगों को बिना एसी के […]
