दिल्ली में पानी की किल्लत को लेकर सूबे की जल मंत्री आतिशी का अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठी है. मंत्री के अनशन का सोमवार को चौथा दिन है. मंत्री साफ कर दिया है कि जब तक हरियाणा सरकार दिल्ली के पानी हिस्सा जारी नहीं करती उनका अनशन जारी रहेगा. इस बीच उनके स्वास्थ्य में भी गिरावट आई है. तबियत बिगड़ने की वजह से डॉक्टर ने उन्हें अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी है. आम आदमी पार्टी की तरफ से सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट शेयर किया गया है. इस वीडियो में डॉक्टर आतिशी का चेकअप करते नजर आ रहे […]
Browsing: दिल्ली/NCR
दिल्ली और मुंबई के निवासियों के बीच ‘कौन है बेहतर’ को लेकर बहस एक बार फिर गरमा गई है, और इस बार यह चर्चा उद्यमी भौमिक गोवांडे की सोशल साइट X पर लिखी पोस्ट से शुरू हुई है. इसमें गोवांडे ने मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद अपना अनुभव शेयर किया, जिसमें उन्होंने मुंबई के ट्रैफिक की तीखी आलोचना की. उन्होंने लिखा, ‘नई दिल्ली में रहने के बाद मुंबई एयरपोर्ट के बाहर आते ही मुझे तीसरी दुनिया की याद आ जाती है. इस शहर का ट्रैफिक मुझे वाकई मध्यम वर्गीय आघात पहुंचाता है. मैं निराश हूं.’ गोवांडे की इस पोस्ट […]
यह सप्ताह दिल्ली एनसीआर के लिए राहत लेकर आ रहा है. पिछले कई दिनों से लोग भीषण गर्मी और लू से परेशान हैं. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने इस सप्ताह हल्की, मध्यम और भारी बारिश से दिल्ली-एनसीआर के भीगने की संभावना जताई है. बारिश के साथ ही तेज हवाएं और आंधी-तूफान की भी आशंका जताई गई है. रविवार को दिल्ली के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई थी, साथ ही रात भर उमस भरी गर्मी से लोग बैचेन नजर आए. रविवार को हल्की बारिश और बादल छाए रहने से दिल्ली वासियों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली. रात में उमस […]
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जमानत को लेकर हाई कोर्ट के स्टे आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है. केजरीवाल के वकीलों ने सुप्रीम कोर्ट से सोमवार सुबह सुनवाई की अपील की है. हाई कोर्ट ने शुक्रवार को दिल्ली शराब घोटाला मामले में ईडी की याचिका पर सुनवाई करते हुए फैसला सुनाए जाने तक ट्रायल कोर्ट के जमानत के आदेश के क्रियान्वयन पर रोक लगाने का आदेश दिया है. कोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए कहा है कि वो अगले दो-तीन दिनों में फैसला सुनाएगी.
दिल्ली में पानी की किल्लत को लेकर जल मंत्री आतिशी अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठी हैं. उनके अनशन का आज तीसरा दिन है. तीसरे दिन आतिशी ने वीडियो संदेश जारी किया है. उन्होंने कहा कि मैं इस अनशन पर इसीलिए बैठी हूं क्योंकि दिल्ली में पानी का बहुत संकट है. दिल्ली में अपना पानी नहीं है. दिल्ली का सारा पानी पड़ोसी राज्यों से आता है. दिल्ली को पानी मिलने तक अनशन जारी रहेगा. आतिशी ने कहा कि दिल्ली में कुल पानी 1005 MGD है, जिसमें से 613 MGD (मिलियन गैलन प्रति दिन) हरियाणा से आता है लेकिन पिछले 3 हफ्ते से […]
दिल्ली के कई इलाकों में पानी की किल्लत हो रही है. जिसको लेकर जमकर राजनीति भी हो रही है. पानी के संकट को लेकर दिल्ली की जल मंत्री आतिशी अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठी हैं. शनिवार 22 जून को उनके अनशन का दूसरा दिन है. इस बीच DTC के पूर्व मार्शल भोगल में आतिशी के सत्याग्रह में अपनी मांगों को लेकर पहुंचे. DTC के पूर्व मार्शलों का कहना है कि फिलहाल मंत्री आतिश को उन्होंने एक पत्र सौंपा है साथ ही यह अल्टीमेटम भी दिया है कि अगर कल यानी रविवार 23 जून तक इस मामले पर कोई संतोषजनक फैसला नहीं […]
दिल्ली-NCR में पिछले दो दिन हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत दी है. लेकिन अगले दिन फिर से चिलचिलाती धूप आसमान पर दिखाई दी. लोगों को लगा कि गर्मी दोबारा से वापस लौट आई है. दोपहर होते-होते फिर से मौसन सुहाना होता दिख रहा है. जहां सुबह के समय आसमान बिल्कुल साफ था. वहीं, अब आसमान में बादल दिखाई देने लगे हैं. दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 30.05 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम के बदलते रुख के बीच आईएमडी ने एक राहत भरा अपडेट दिया है. मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक इस बार जितनी ज्यादा […]
शराब घोटाला मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में आरोपी दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल अभी जेल में ही रहेंगे. दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने गुरुवार को उनको नियमित जमानत दी थी. इसके खिलाफ ईडी दिल्ली हाईकोर्ट पहुंची थी. दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रखा है. कहा जा रहा है कि केजरीवाल अभी 2 से 3 दिन जेल में ही रहेंगे. हाईकोर्ट का फैसला आने तक जमानत के आदेश के क्रियान्वयन पर रोक रहेगी. दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि हम 2/3 दिन के […]
शुक्रवार की दोपहर में दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बारिश हुई है. बारिश होने और ठंडी हवाओं से मौसम सुहावना हो गया, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है. बारिश के बाद भी आसमान में बादल छाए हुए हैं. राजधानी दिल्ली के अलावा गुरुग्राम और नोएडा में भी मौसम में बदलाव बना हुआ है. दिल्ली में शुक्रवार की सुबह से ही बादल छाए हुए थे. मौसम विभाग के मुताबिक, सुबह के समय न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के लिए सामान्य तापमान है. मौसम विभाग ने पहले ही बता दिया था कि शुक्रवार […]
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ा झटका लगा है. केजरीवाल की जमानत पर फिलहाल हाई कोर्ट ने रोक लगा दी है. दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा कि सुनवाई पूरी होने तक जमानत पर स्टे रहेगा. दिल्ली शराब घोटाला से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने कल यानी गुरुवार को केजरीवाल को नियमित जमानत दी थी लेकिन आज ईडी केजरीवाल की जमानत के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंच गई. प्रवर्तन निदेशालय ने केजरीवाल की जमानत को दिल्ली हाई कोर्ट में चुनौती दी. ईडी ने हाई कोर्ट से तुरंत सुनवाई की मांग की. हाई कोर्ट […]
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दिल्ली हाई कोर्ट में चुनौती दी है. केजरीवाल के जेल से बाहर आने से पहले ED हाई कोर्ट पहुंच गई है. कल यानी गुरुवार को राउज एवेन्यू कोर्ट ने शराब घोटाले मामले में केजरीवाल को नियमित जमानत दी थी. आज केजरीवाल के तिहाड़ से बाहर आने की संभावना थी. लेकिन इससे पहले ईडी केजरीवाल की जमानत के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंच गई. जानकारी के मुताबिक, ED थोड़ी देर में हाई कोर्ट से सुनवाई की मांग करेगी.
दिल्ली-NCR में चुभती-जलती और उमस भरी गर्मी के बीच जब बुधवार रात को बारिश हुई तो लगने लगा कि अब मानसून ने दस्तक दे दी है. अगले दिन यानि गुरुवार को तापमान में गिरावट आई और हल्की बूंदा-बांदी हुई. मौसम विभाग ने अनुमान लगाया था कि पूरा दिन बारिश होगी. लेकिन ऐसा हुआ नहीं. सिर्फ सुबह के समय बारिश हुई. दोपहर तक आसमान में बादल भी छाए रहे. लेकिन बाद में फिर से चिलचिलाती धूप निकल आई. ऐसे में लोग फिर से मायूस हो गए. मगर गुरुवार के मुकाबले आज यानि शुक्रवार (Aaj Ka Mausam) को और ज्यादा कम तापमान […]
आजकल युवा 8 हजार रुपये महीने की नौकरी के लिए जद्दोजहद करता दिख रहा है. वहीं, एक गैंग ऐसा है जो नाबालिग को 80 हजार रुपये महीना की नौकरी दे रहा था. गैंग में नौकरी करने वालों का काम था भीड़ में जाकर लोगों का मोबाइल चोरी करना. उनको रोजाना दो मोबाइल चोरी करने का टारगेट दिया जाता था. चोरी किए मोबाइलों को देश से बाहर बांग्लादेश भेजा जाता था. अब यह गिरोह पुलिस के हत्थे चढ़ा है. पुलिस ने इस गिरोह का भंडाफोड़ किया है. झारखंड की राजधानी रांची की रातू पुलिस ने मोबाइल चोर गैंग के सात सदस्यों […]
दिल्ली में के सफदरगंज अस्पताल में पिछले 24 घंटे में 13 मरीजों की मौत हो गई है. पिछले दो दिनों में दिल्ली सरकार के अस्पतालों में हीट वेव से कुल 14 मरीजों की मौत हो गई. इनमें हीट स्ट्रोक के 9 मरीज RML अस्पताल में भर्ती थे. यहां के अस्पतालों में कुल 312 मरीज हीट वेव के कारण अस्पताल में भर्ती हुए थे, जिनमें 112 मरीज ठीक हो गए हैं. जबकि, 118 मरीजों इलाज अस्पताल में चल रहा देश के अलग-अलग हिस्सों से हीटवेव और गर्मी से मरने वाले मौत के आंकड़ें लगातार बढ़ रहे हैं. स्थिति यह है कि […]
दिल्ली में पानी का संकट लगातार बढ़ता जा रहा है और ऊपर से पूरे मामले पर सियासत भी गहराती जा रही है. आम आदमी पार्टी के नेताओं का आरोप है कि भारतीय जनता पार्टी षडयंत्र करके राजधानी के लोगों का पानी रोक रही है. ऐसे में दिल्ली की जलमंत्री आतिशी ने अब 21 जून से बेमियादी अनशन पर बैठने का फैसला किया है. ये जानकारी आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने आज प्रेस कांफ्रेंस में दी और इसी के साथ उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली में पानी का संकट भाजपा की साजिश की देन है. उन्होंने कहा कि हरियाणा […]
भीषण गर्मी और हीटवेव के बीच दिल्ली-NCR में मौसम बदल गया है. अचानक से आसमान में बादल छा गए हैं. तेज हवाएं चलने लगी हैं. मौसम को देखते हुए बारिश के आसार भी नजर आ रहे हैं. अगर बारिश होती है तो दिल्ली-NCR में रह रहे लोगों को काफी राहत मिलेगी. बीते कुछ दिनों से झुलसाने वाली गर्मी ने लोगों को खासा परेशान कर रखा है. दिन में तो लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं. इसी बीच मौसम विभाग ने भी ‘X’ पर ट्वीट कर बताया कि दिल्ली-NCR के लोनी देहात, हिंडन एएफ स्टेशन, बहादुरगढ़, गाजियाबाद, इंदिरापुरम, […]
