दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशन एयरपोर्ट पर अल सुबह बड़ा हादसा हो गया. इसमें एक की मौत और 8 लोग घायल हुए हैं. भारी बारिश के बीच टर्मिनल-1 की छत का एक हिस्सा गिर गया. एयरपोर्ट की छत नीचे गिरने से इसके नीचे कई गाड़ियां दब गईं. मौके पर पुलिस और दमकल विभाग की तीन गाड़ियां पहुंचीं. रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया. जानकारी के मुताबिक, सुबह साढ़े पांच बजे यह हादसा हुआ. एयरपोर्ट की छत जब गिरी तो कई गाड़ियां उसके नीचे दबकर पिचक गईं. एक शख्स की मौत इस हादसे में हो गई. जबकि 8 लोग घायल हो गए. […]
Browsing: दिल्ली/NCR
दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश से तापमान में भारी गिरावट देखने को मिली है. बारिश से गर्मी से राहत तो मिली लेकिन साथ ही कई मुसीबतें भी दिल्ली वालों के सिर पर आग पड़ीं हैं. भारी बारिश की वजह से दिल्ली की सड़कें पानी में डूबी नजर आईं. जगह-जगह जाम और ट्रैफिक डायवर्जन की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा. आज पूरे दिन मौसम के ऐसे ही रहने का अनुमान है. दिल्ली में आसमान बादलों से ढका हुआ है. काले बदरा जमकर बरस रहे हैं. बारिश होने से उमस से भी निजात मिली है. मौसम विभाग की मानें […]
दिल्ली के स्वामिनारायण अक्षरधाम मंदिर में नशा मुक्ति जागरुकता कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया. इसमें केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले समेत देश की जानी मानी हस्तियों ने हिस्सा लिया. हग्स लाइफ होलिस्टिक ड्रग डी-एडिक्शन रिहैबिलिटेशन सेंटर एंड कंसल्टेशन एंड ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट की ओर से आयोजित इस सेमिनार में सभी ने नशे की बुराइयों से दूर रहने का संदेश दिया. कार्यक्रम के सह आयोजक तेजेंद्र सिंह (प्रेरक वक्ता और स्वास्थ्य मार्गदर्शक) ने इस कार्यक्रम को अक्षरधाम मंदिर परिसर में आयोजित करने की वजह बताई. उन्होंने कहा कि भगवान स्वामिनारायण ने अपने जीवनकाल में 3,000 साधुओं को गांवों में भ्रमण करने के […]
देश की राजधानी दिल्ली में बेहिसाब गर्मी के बाद बारिश का सिलसिला शुरू हो चुका है. गुरुवार की सुबह बारिश की फुहारों ने दिल्ली वालों के चेहरों पर मुस्कान ला दी. इसी के साथ लोगों को गर्मी से राहत मिली. मौसम विभाग ने दिल्ली एनसीआर के लिए बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. विभाग के मुताबिक अगले 7 दिनों तक लगातार दिल्ली-एनसीआर में बारिश की संभावना है. हालांकि, जुलाई की शुरुआत भारी बारिश के साथ होगी, ऐसा पूर्वानुमान जताया गया है. दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम? मौसम विभाग के अनुसार आज यानी 27 जून को दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, […]
दिल्ली शराब घोटाले मामले में जेल में बंद और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने बुधवार को बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि पूरा तंत्र यह सुनिश्चित करने की कोशिश में लगा है कि उनके पति (अरविंद केजरीवाल) जेल से बाहर न आ सकें. उन्होंने कहा कि यह सब तानाशाही और आपातकाल की तरह है. आम आदमी पार्टी ने भी केजरीवाल की गिरफ्तारी की आलोचना की है. केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने कथित शराब घोटाले के मामले में आज बुधवार को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया और कोर्ट […]
दिल्ली के कथित शराब घोटाले मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को एक और बड़ा झटका लगा है. सीबीआई ने केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी से पहले सीएम केजरीवाल को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया. सुनवाई के दौरान सीबीआई ने कोर्ट से केजरीवाल की रिमांड की मांग की जिसे जस्टिस अमिताभ की बेंच ने स्वीकार कर लिया है. जांच एजेंसी ने कहा कि हमें केजरीवाल को हिरासत में ले जाकर पूछताछ करने की इजाजत दी जाए. वहीं केजरीवाल के वकील विक्रम चौधरी ने सीएम को हिरासत में लेने को चिंताजनक बताया है. इस बीच सीबीआई […]
दिल्ली के कथित शराब घोटाले मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी से पहले सीएम केजरीवाल को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया. सुनवाई के दौरान सीबीआई ने कोर्ट से केजरीवाल की रिमांड की मांग की. जांच एजेंसी ने कहा कि हमें केजरीवाल को हिरासत में ले जाकर पूछताछ करने की इजाजत दी जाए. हालांकि सीबीआई की मांग का केजरीवाल के वकील ने विरोध किया. उन्होंने कहा कि अदालत को केजरीवाल की गिरफ्तारी की अनुमति नहीं देनी चाहिए. इस केस में कोई मेरिट नहीं है. सीबीआई ने कहा कि केजरीवाल न्यायिक […]
दिल्ली के मंगोलपुरी में सरकारी ज़मीन पर अतिक्रमण हटाने गई एमसीडी और पुलिस टीम का स्थानीय लोगों ने जमकर विरोध किया. अतिक्रमण हटाने गई टीम पर कुछ लोगों ने पथराव किया और कुछ स्थानीय मीडियाकर्मियों के साथ मारपीट भी की, जिसके बाद डेमोलिशन करने गई टीम को पीछे हटना पड़ा. स्थानीय लोगों के विरोध को देखते हुए पुलिस और एमसीडी की टीम कार्रवाई बीच में ही छोड़ कर वापस लौट गई. दरअसल, मंगोलपुली वाई ब्लाक में एमसीडी और पुलिस की टीम ने पार्क में बने वजूखाना पर बुलडोजर चलाया, जिसका वहां मौजूद लोगों ने जमकर विरोध किया. देखते ही देखते […]
देश में पिछले कई दिनों से सुस्त चल रही मानसून की रफ्तार अब तेज हो गई है. मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 48 घंटों में देश की राजधानी दिल्ली समेत 11 राज्यों में मानसून की एंट्री होने जा रही है. उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान समेत कई राज्यों में मध्यम से भारी बारिश होने का अनुमान है. IMD के अनुसार दिल्ली में मंगलवार को बादल छाए रहने और हल्की बारिश का अनुमान है. मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश में मानसून आगे बढ़ रहा है. 29 या 30 जून तक दिल्ली में मानसून आ जाएगा. लोगों को […]
दिल्ली के सुल्तानपुरी में एक कलयुगी पिता ने अपनी ही दो जुड़वा बेटियों को मार डाला. 21 दिन की नवजात बच्चियों को पहले वो ननिहाल से अपने घर ले आया. यहां उसने दोनों बच्चियों को पीने के लिए दूध की एक बूंद भी नहीं दी. बच्चियों की मां तो मायके में थी. वो नहीं जानती थी कि उसका पति दोनों बेटियों के सााथ क्या करने वाला है. कलयुगी पिता ने जब बच्चियों को दो दिन तक दूध नहीं दिया तो उनकी मौत हो गई. फिर उसने पत्नी को बिना बताए बच्चियों को दफना दिया. मामला सुल्तानपुरी स्थित पूठ कलां गांव […]
दिल्ली में पानी किल्ल्त को लेकर अनिश्चितकालिन अनशन पर बैठीं दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने अपना अनशन खत्म कर लिया है. आतिशी के अनशन का आज 25 जून को पांचवा दिन था. बीती रात उनकी तबीयत काफी खराब हो गई थी. जिसके बाद उन्हें लोकनायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल ( LNJP) के ICU में भर्ती कराया गया था. आतिशी का शुगर लेवल काफी कम हो गया था. AAP सांसद संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि आतिशी 5 दिनों से भूख हड़ताल पर थीं. उनकी तबीयत बिगड़ती जा रही थी. डॉक्टर उन्हें हड़ताल तोड़ने के लिए कह रहे थे. […]
दिल्ली उच्च न्यायालय आज प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा दायर याचिका पर फैसला सुनाएगा, जिसमें आबकारी नीति मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जमानत देने के निचली अदालत के आदेश पर रोक लगाने की मांग की गई है. न्यायमूर्ति सुधीर कुमार जैन दोपहर 2:30 बजे फैसला सुनाएंगे. सीएम केजरीवाल को 20 जून को निचली अदालत से जमानत मिली थी. 21 जून को ईडी ने मुख्यमंत्री को जमानत दिए जाने को चुनौती देते हुए दिल्ली उच्च न्यायालय का रुख किया. इस बीच, केंद्रीय जांच एजेंसी ने विवादित आदेश पर रोक लगाने के लिए तत्काल आवेदन दायर किया. दिल्ली उच्च न्यायालय पिछले सप्ताह […]
दिल्ली में पानी की किल्लत को लेकर अनिश्चितकालिन अनशन पर बैठीं जल मंत्री आतिशी की देर रात लगभग 3 बजे अचानक से तबीयत बिगड़ गई. इसके बाद उन्हें लोकनायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल ( LNJP) के ICU में भर्ती कराया गया. उनका शुगर लेवल काफी डाउन हो गया था. इसके बाद उन्हें आनन फानन में भर्ती कराया गया. आतिशी सिंह फिलहाल डॉक्टरों की टीम की निगरानी में हैं. जल मंत्री आतिशी पिछले चार दिनों से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं और उनका दावा है कि हरियाणा, दिल्ली के हिस्से का पानी नहीं दे रहा है. आतिशी सिंह की तबीयत बिगड़ने के […]
दिल्ली में रिज क्षेत्र में पेड़ की कटाई पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रवैया अपनाया है. सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) को वर्तमान और भविष्य में पेड़ों की कटाई पर निर्देश दिया और कहा कि सुप्रीम कोर्ट की अनुमति के बिना पेड़ों की कटाई की अनुमति नहीं होगी. इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने डीडीए की ओर से पेड़ों के काटे जाने पर विस्तृत जांच कराने का प्रस्ताव दिया. कोर्ट ने कहा कि पेड़ों की कटाई मूल्यवान पेड़ नष्ट हो गए और परिणामस्वरूप पर्यावरण को नुकसान हुआ. सुप्रीम कोर्ट ने डीडीए के अधिकारियों को भी अवमानना नोटिस जारी […]
दिल्ली में रिज क्षेत्र में पेड़ की कटाई पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रवैया अपनाया है. सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) को वर्तमान और भविष्य में पेड़ों की कटाई पर निर्देश दिया और कहा कि सुप्रीम कोर्ट की अनुमति के बिना पेड़ों की कटाई की अनुमति नहीं होगी. इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने डीडीए की ओर से पेड़ों के काटे जाने पर विस्तृत जांच कराने का प्रस्ताव दिया. कोर्ट ने कहा कि पेड़ों की कटाई मूल्यवान पेड़ नष्ट हो गए और परिणामस्वरूप पर्यावरण को नुकसान हुआ. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वो इस मामले को हल्के में […]
दिल्ली में पानी का संकट गहराता जा रहा है. पानी के विवाद को लेकर जल मंत्री आतिशी अनिश्चिकालीन अनशन पर बैठी हुई हैं. अनशन का आज चौथा दिन है. इस बीच दिल्ली के कई इलाके प्यासे हैं. पानी को लेकर लोग जद्दोजहद करते नजर आ रहे हैं. राष्ट्रीय राजधानी के रानीबाग इलाके में लोग पानी की कमी से त्रस्त हैं. इलाके के लोगों को 3 दिन से पानी की सप्लाई नहीं मिली है. लोग सरकार से पानी की गुहार लगा रहे हैं. भीषण गर्मी के बीच रानीबाग इलाके की श्रीनगर कॉलोनी में पानी की किल्लत से लोग परेशान हैं. पिछले […]
