दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की बैठक हुई, बैठक में क्या हुआ? क्या फैसले लिये गये? बैठक में शामिल विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने क्या कहा? इस पर चर्चा बहुत ही कम हुई. इंडिया गठबंधन के स्टैंड से अलग विपक्षी पार्टी शासित राज्यों में केवल पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस बैठक में शामिल हुईं और उन्हें बोलने के लिए समय नहीं देने का आरोप लगा कर बैठक से बॉयकॉट कर गईं. ममता बनर्जी के बॉयकॉट के साथ ही वह चर्चा के केंद्र में आ गईं और दिन भर के लिए सुर्खियों में रहीं. […]
Browsing: दिल्ली/NCR
दिल्ली से सटे गाजियाबाद के मुरादनगर में कावड़ियों के तांडव का एक और मामला सामने आया. गाजियाबाद-मेरठ हाईवे पर कांवड़ियों ने एक कार में जमकर तोड़फोड़ की और फिर कार को पलट दिया. कार चालक पर आरोप था कि उसने एक कांवड़िये को टक्कर मार दी थी जिससे कांवड़ खंडित हो गई थी. कावड़ खंडित होने से आक्रोशित कांवड़ियों ने कार में तोड़फोड़ कर सड़क पर जमकर हंगामा किया. गाजियाबाद-मेरठ हाईवे पर मुरादनगर के पास कांवड़ियों से एक कार के टकराने के बाद गुस्साए कांवड़ियों ने कार में तोड़फोड़ कर हाइवे पर जाम लगा दिया. इतना ही नहीं गुस्साए कांवड़ियों […]
दिल्ली में नीति आयोग की 9वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक जारी है. पीएम मोदी इस बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं. नीति आयोग की इस बैठक में बीजेपी शासित राज्यों के सीएम मौजूद हैं. इंडिया गठबंधन ने इस बैठक का बॉयकॉट किया है. कुछ गैर बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री इस बैठक में शामिल नहीं हुए हैं. उन्होंने बजट में भेदभाव का आरोप लगाते हुए इससे किनारा किया है. हालांकि, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी इस बैठक में मौजूद हैं. झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन और बिहार के सीएम नीतीश कुमार इस बैठक में नहीं पहुंचे हैं. NITI Aayog […]
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आबकारी मामले में तिहाड़ जेल में बंद हैं, इसी दौरान आम आदमी पार्टी के पंजाब से राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह ने उनके निवास स्थान पहुंचकर उनकी पत्नी सुनीता से मुलाकात की. अरविंद केजरीवाल के जेल में बंद होने के बाद से सांसद हरभजन सिंह ने पहली बार उनकी पत्नी से मुलाकात की है. दोनों की ये मुलाकात केजरीवाल के घर पर ही हुई. हरभजन सिंह ने सुनीता केजरीवाल से मुलाकात के दौरान काफी लंबी बात भी की, इसके अलावा दोनों के उपयोगी चर्चा पर भी अपनी राय साझा किए. सुनीता के साथ तस्वीर की शेयर […]
न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी को लेकर किसान आंदोलित हैं. सरकार के मुताबिक हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर 500-600 ट्रैक्टर ट्रॉली सड़क पर बख्तरबंद गाड़ियों के रूप में मौजूद है, जिन्हें लेकर किसान दिल्ली आना चाहते हैं. सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में फिलहाल यथास्थिति का आदेश दिया है, जिसके बाद किसानों ने भी लड़ाई की अपनी रणनीति बदल ली है. किसान अब दिल्ली आने से ज्यादा सत्ताधारी पार्टी को सियासी चोट देने की रणनीति पर काम कर रहा है. इस स्ट्रैटजी को अमलीजामा पहनाने की शुरुआत हरियाणा से होगी, जहां पर अब से 2 महीने बाद विधानसभा के […]
दिल्ली-एनसीआर में कचरे के निपटारे और प्रबंधन पर केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल किया. आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने हलफनामे में कहा कि सभी संबंधी प्राधिकारों के साथ दो बैठकें मंत्रालय के सचिव की अध्यक्षता में की गईं. दिल्ली, यूपी, हरियाणा के मुख्य सचिवों से मंत्रालय ने एक्शन प्लान ले लिया है. इस हलफनामा में कहा गया है कि हरेक वेस्ट प्लांट को लेकर योजना तैयार है. निर्माणाधीन प्लांट की सूची तैयार कर ली गई है. हलफनामा में कहा गया है कि हरेक गतिविधि का कैलेंडर सर्वोच्च अदालत के आदेश के मुताबिक तैयार लिया गया है. […]
आम आदमी पार्टी के दफ्तर का पता 8 साल बाद बदलने जा रह है, आम आदमी पार्टी के नए दफ्तर का पता अब बंगला नंबर 1 रवि शंकर शुक्ल लेन होगा. ये दफ्तर पहले NCP (राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी) को आवंटित था, लेकिन पिछले साल पार्टी में टूट होने के बाद यह दफ्तर खाली करवा लिया गया था. इस बंगले में 6 कमरे हैं. इस वक्त आम आदमी पार्टी का दफ्तर 206 राउज एवेन्यू में है, लेकिन इस जमीन पर कोर्ट की बिल्डिंग का विस्तार होना है. इसके सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर 10 अगस्त तक जमीन खाली करनी होगी. दफ्तर […]
दिल्ली-एनसीआर में बुधवार की अल सुबह कई जगह झमाझम बारिश हुई है. गाजियाबाद और पूर्वी दिल्ली में सुबह चार बजे से ही झमाझम बारिश शुरू हो गई. सुबह सुबह ही दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में काली घटाएं छा गई और दिन में ही अंधेरा हो गया. हालांकि नोएडा में कुछ जगहों पर हल्की बारिश हुई है. इसी प्रकार गुरुग्राम और फरीदाबाद के अलावा बाकी दिल्ली में भी कई जगह हल्की बारिश तो कहीं फुहारे पड़े हैं. इसी प्रकार गुजरात में सौराष्ट्र और कच्छ के अलावा मध्य प्रदेश के मंडला और महाराष्ट्र के पुणे में भारी बारिश हुई है. जबकि गोवा, […]
देश में सावन का पहला दिन बारिश लेकर आया. देश के कई हिस्सों में भारी, मध्यम व हल्की बारिश होने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड समेत कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई है. बारिश और ठंडी हवाओं से जुलाई के अंतिम सप्ताह तक मौसम सुहाना बना रहेगा. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं. सोमवार की सुबह दिल्ली-एनसीआर में बारिश होने से लोगों को राहत मिली थी, लेकिन उसके बाद उमस ने बेचैनी बढ़ा दी. दिन […]
दिल्ली के नोर्थ ईस्ट इलाके में फरवरी 2020 में हुए दंगों के पीछे की साजिश में शामिल होने के आरोप पर जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी के छात्र उमर खालिद सलाखों के पीछे है. आज यानी सोमवार को उमर खालिद की जमानत याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई होनी थी, लेकिन जस्टिस अमित शर्मा अब सुनवाई से हट गए हैं, जिसके चलते सुनवाई टल गई है. दिल्ली हाईकोर्ट में जस्टिस प्रतिभा एम सिंह और जस्टिस अमित शर्मा की कोर्ट में उमर खालिद की जमानत याचिका का मामला लिस्टेड था, जिस पर आज यानी सोमवार को सुनवाई होनी थी, लेकिन अब […]
दिल्ली-एनसीआर में सोमवार सुबह की शुरुआत उमस के साथ हुई. लेकिन दोपहर तक मौसम बदल गया और बादलों की वजह से दिन में अंधेरा छा गया. पूर्वी दिल्ली सहित नोएडा के कुछ इलाकों में तेज बारिश हुई, लेकिन कालिंदी कुंज, ओखला बर्ड सेंचुरी सहित अन्य इलाकों में हल्की बूंदा-बांदी भी नहीं हुई. मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. इसमें दिल्ली, मध्य दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, फरीदाबाद, गुरुग्राम में बारिश हो सकती है. बारिश का ये सिलसिला कुछ इलाकों में अगले 48 घंटों तक जारी रह सकता है. भारत […]
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कथित शराब घोटाला मामले के चलते तिहाड़ जेल में बंद हैं. हाल ही में सीएम केजरीवाल की सेहत को लेकर एलजी विनय कुमार सक्सेना के प्रधान सचिव ने चिट्ठी लिखी थी. प्रधान सचिव ने चिट्ठी लिख कर कहा था कि केजरीवाल डाइट चार्ट के हिसाब से खाना नहीं खा रहे हैं. उन्होंने सीएम केजरीवाल पर आरोप लगाते हुए कहा, जेल में सीएम केजरीवाल जानबूझकर कम कैलोरी ले रहे हैं, जिससे उन का वजन कम हो रहा है. सीएम केजरीवाल की सेहत पर उठ रहे सवालों का जवाब देने के लिए आम आदमी पार्टी के दिग्गज […]
पूरा आषाढ़ निकल गया, लेकिन दिल्ली-एनसीआर में अब तक गर्मी और उमस से राहत नहीं मिली. शनिवार की रात भी दिल्ली एनसीआर के लोगों को गर्मी और उमस की वजह से काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. रविवार की अल सुबह नोएडा और दिल्ली के कुछ एक इलाकों में हल्की फुल्की बारिश तो हुई, लेकिन ज्यादातर हिस्से सूखे ही रहे. इससे मौसम में कोई विशेष बदलाव नहीं आया है. हालांकि मौसम विभाग ने सोमवार से तीन दिनों तक बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक इस समय वातावरण में आद्रता 70 फीसदी से ज्यादा है. चूंकि […]
हरियाणा में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने अपनी तैयारियां शरू कर दी हैं. दिल्ली-पंजाब की तरह AAP अब हरियाणा में भी सेम मॉडल लाने की कोशिश कर रही है. शनिवार को पंचकूला के इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में AAP ने पांच गारंटी लांच की हैं. इस कार्यक्रम के लिए पंजाब के सीएम भगवंत मान, सुनीता केजरीवाल और राज्यसभा सांसद संजय सिंह पहुंचे. बता दें कि सीएम केजरीवाल शराब घोटाला मामले में अभी भी तिहाड़ जेल में बंद हैं. दिल्ली-पंजाब में पार्टी का प्लान सफल होने के बाद पार्टी ने हरियाणा में भी यही मॉडल लॉन्च […]
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कथित शराब घोटाला मामले के चलते तिहाड़ जेल में बंद हैं. हाल ही में दिल्ली के एलजी विनय कुमार सक्सेना के प्रधान सचिव ने मुख्य सचिव को चिट्ठी लिखकर सीएम केजरीवाल की डाइट को लेकर सवाल उठाए हैं. एलजी के प्रधान सचिव ने चिट्ठी लिखकर कहा कि जेल में अरविंद केजरीवाल जानबूझकर कम कैलोरी ले रहे हैं. अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य का जिक्र करते हुए कहा गया है कि कम कैलोरी से उन का वजन कम हो रहा है, साथ ही सवाल उठाए गए हैं कि केजरीवाल प्रॉपर डाइट नहीं ले रहे हैं. सीएम केजरीवाल […]
दिल्ली में छिटपुट बारिश के बीच उमस ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए हैं. हालांकि, आने वाले 7 दिन दिल्ली वालों के लिए राहत भरे हो सकते हैं. इन दिनों में झमाझम बारिश देखने को मिल सकती है. साथ ही तापमान में भी भारी गिरावट देखने को मिल सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक, 23 जुलाई तक न्यूनतम तापमान गिरकर 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. बुधवार को दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना है. वहीं, 18 जुलाई यानी गुरुवार को बादल छाए रहेंगे और कुछ जगहों पर मध्यम बारिश हो सकती है. ये सिलसिला 21 जुलाई तक जारी […]
