साउथ अफ्रीका की टीम पहली बार किसी आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची थी. भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मैच जीतकर उसके पास पिछले 32 साल पुराने ‘चोकर्स’ के दाग को धोने मौका था. हालांकि, सूर्यकुमार यादव ने एक हैरान कर देने वाले कैच लिया और उनके सपनों पर पानी फेर दिया. अब उनके इस कैच पर खूब बवाल मचा हुआ है. कई फैंस ने इस कैच को लेकर सवाल उठाए हैं. उनका मानना है कि सूर्यकुमार यादव का पांव बाउंड्री की रस्सी से सट गया था. वहीं कई फैंस ने आईसीसी के नियमों का हवाला देते […]
Browsing: खेल
टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच मुकाबला होगा. मैच बारबाडोस में खेला जाएगा और इस मुकाबले पर करोड़ों फैंस की नजरें टिकी हुई हैं. हालांकि यही क्रिकेट फैंस टेंशन में भी हैं क्योंकि बारबाडोस में बारिश की आशंका जताई जा रही है. सवाल ये है कि क्या बारिश मैच के दौरान भी खलल डालेगी? अगर पानी बरसा तो उसका मैच पर क्या असर होगा? आइए आपको बताते हैं बारबाडोस के मौसम का हाल और जानिए मैच पर खतरा है या नहीं? बारबाडोस के मौसम का हाल मौसम वेबसाइट्स के मुताबिक बारबाडोस में बारिश […]
टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में शानदार प्रदर्शन किया है. रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में एक मैच भी नहीं हारी है और लगातार आठ मुकाबले जीतकर फाइनल में पहुंच चुकी है. भारतीय टीम की सफलता के पीछे खिलाड़ियों के प्रदर्शन, रोहित शर्मा की कप्तानी के अलावा हेड कोच राहुल द्रविड़ का भी बहुत बड़ा हाथ है. उनके कार्यकाल में टीम इंडिया लगातार तीसरी बार आईसीसी के फाइनल मुकाबले में पहुंची है. हालांकि, इनमें से उसे एक में भी जीत नहीं मिली. राहुल द्रविड़ के मेहनत को देखते हुए, अब उनके लिए ट्रॉफी जीतने […]
टी20 वर्ल्ड कप 2024 की ट्रॉफी से टीम इंडिया अब केवल दो कदम दूर है. हालांकि, इससे पहले उसे इंग्लैंड जैसी बड़ी चुनौती को पार करना होगा. 2022 की तरह एक बार फिर दोनों टीमें सेमीफाइनल मुकाबले में आमने-सामने हैं. रोहित शर्मा की टीम एडिलेड में 10 विकेट से मिली उस हार को अभी भूल नहीं पाई होगी. इस बार गयाना में वह उस करारी हार बदला जरूर लेना चाहेगी. पिछली बार जब दोनों टीमें भिड़ीं थीं, तब दोनों टीमों के कुछ दिग्गज खिलाड़ी टीम में नहीं थे. इस बार उन्होंने वापसी की है और इसलिए सेमीफाइनल में इन धुरंधर […]
T20 वर्ल्ड कप 2024 के सेमीफाइनल का पारा अब और हाई हो चुका है. इसे और बढ़ाने का काम किया है टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और उनके बाद दिए कुलदीप यादव के बयान ने. इन दोनों भारतीय क्रिकेटरों ने इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल से पहले जो कहा है, उसके बाद रोमांच अपने चरम पर जा पहुंचा है. सेमीफाइनल से पहले कही रोहित की बात तो सिर्फ इंग्लैंड तक सीमित रही. लेकिन, कुलदीप यादव उनसे दो कदम आगे निकलते दिखे. अब सवाल है कि रोहित शर्मा और कुलदीप यादव ने ऐसा कहा क्या है? तो उनके बयानों पर हम […]
T20 वर्ल्ड कप 2024 के सेमीफाइनल की लाइन अप तय हो चुकी है. इस ICC टूर्नामेंट के 9वें एडिशन के सेमीफाइनल में जिन चार टीमों ने अपनी जगह पक्की की है, उनके नाम इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, भारत और अफगानिस्तान है. इन चारों टीमों में इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका ने ग्रुप 2 से सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई किया है. जबकि, भारत और अफगानिस्तान ने ग्रुप 1 से सेमीफाइनल में कदम रखा है. अब सवाल है कि किसका मुकाबला किससे होगा? इसका जवाब जानने के लिए अपने-अपने ग्रुप में चारों टीमों की स्थिति का पता लगाना जरूरी है. ग्रुप 1 में टीम […]
सोमवार 24 जून को जब भारत और ऑस्ट्रेलिया सुपर-8 के मुकाबले में टकराएंगे तो करोड़ों भारतीय फैंस की जुबान पर बस एक ही शब्द होगा- बदला. 19 नवंबर की उस शाम का बदला, जब अहमदाबाद में ऑस्ट्रेलिया ने करोड़ों भारतीयों का दिल तोड़ा था. टीम इंडिया के पास मौका होगा कि वो ऑस्ट्रेलिया को हराकर टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखाने में अपनी भूमिका निभाए ताकि 19 नवंबर का दर्द कुछ कम हो सके. लेकिन क्या टीम इंडिया को ऐसा करने का मौका मिलेगा या नहीं, ये बहुत कुछ सेंट लूसिया के मौसम पर निर्भर करेगा. दोनों ही टीमों का […]
T20 वर्ल्ड कप 2024 में ऑस्ट्रेलिया को हराकर अफगानिस्तान ने सिर्फ इतिहास ही नहीं रचा है. बल्कि अपने अपमान का बदला भी ले लिया है. दरअसल, अफगानिस्तान बार-बार ऑस्ट्रेलिया को बाइलेटरल सीरीज के लिए मना रहा था. लेकिन, जब भी अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड प्रस्ताव के साथ आगे बढ़ती क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया उसे टाल देती. अफगानिस्तान क्रिकेट के साथ क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के इस रवैए की वजह भी हर बार एक ही होती, उसका तालिबानी रोना. अब तक 3 बार ऑस्ट्रेलिया तालिबान और खेलों में उसके लगाए प्रतिबंध का हवाला देकर अफगानिस्तान के साथ क्रिकेट सीरीज खेलने से इनकार कर चुका था. ऐसे […]
बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया की प्लेइंग XI क्या होगी? क्या लगातार चार मैचों की असफलता के बाद रोहित-विराट फिर से ओपन करेंगे? क्या शिवम दुबे को फिर से चांस मिलेगा? ये वो तमाम सवाल हैं जो कि एंटीगा में होने जा रहे मुकाबले से पहले भारतीय टीम मैनेजमेंट और कप्तान रोहित शर्मा के सामने मुंह बाए खड़े हैं. एंटीगा में सिक्के की उछाल के साथ भले ही इन सारे सवालों के जवाबों पर आधिकारिक मुहर लगती दिखे. लेकिन, जिन जवाबों पर मुहर लगनी हैं वो अभी से तैयार हैं. सीधी भाषा में कहें तो बांग्लादेश के खिलाफ अपने किन […]
इसमें कोई दो राय नहीं की विराट कोहली भारतीय क्रिकेट के सबसे बड़े खिलाड़ी हैं. उसके सबसे बड़े बल्लेबाज हैं. भारत का विराट भरोसा हैं. कोहली ने अपने दम पर भारत को कई मैच जिताएं हैं. लेकिन, क्रिकेट में हर दिन नया है. यहां हर दिन खुद को साबित करना होता है, फिर चाहे वो टीम हो या खिलाड़ी. और, T20 वर्ल्ड कप 2024 के पहले 4 मैच खेलने के बाद ये लगने है कि टीम इंडिया तो खुद को साबित करती दिख रही है. लेकिन, विराट कोहली उसमें नाकाम हो रहे हैं. तो क्या टीम इंडिया को अब विराट […]
इसमें कोई दो राय नहीं की विराट कोहली भारतीय क्रिकेट के सबसे बड़े खिलाड़ी हैं. उसके सबसे बड़े बल्लेबाज हैं. भारत का विराट भरोसा हैं. कोहली ने अपने दम पर भारत को कई मैच जिताएं हैं. लेकिन, क्रिकेट में हर दिन नया है. यहां हर दिन खुद को साबित करना होता है, फिर चाहे वो टीम हो या खिलाड़ी. और, T20 वर्ल्ड कप 2024 के पहले 4 मैच खेलने के बाद ये लगने है कि टीम इंडिया तो खुद को साबित करती दिख रही है. लेकिन, विराट कोहली उसमें नाकाम हो रहे हैं. तो क्या टीम इंडिया को अब विराट […]
टी20 वर्ल्ड कप खत्म होते ही भारतीय टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ का कार्यकाल समाप्त हो जाएगा. इसके साथ ही वो टीम का साथ छोड़ देंगे, लेकिन इससे पहले वो भारत को वर्ल्ड चैंपियन बनाना चाहते हैं. इसलिए टीम के खिलाड़ियों के साथ द्रविड़ भी जमकर मेहनत कर रहे हैं. खिलाड़ियों के स्किल्स से लेकर टीम की प्लानिंग तक द्रविड़ सभी पर काम कर रहे हैं. बारबाडोस में होने वाले टीम के पहले सुपर-8 मुकाबले को लेकर वो कप्तान रोहित शर्मा के साथ अफगानिस्तान के खिलाफ रणनीति तैयार करने में लगे हुए हैं. इस बीच भारतीय टीम से जुड़े […]
सूर्यकुमार यादव टी20 के नंबर वन बल्लेबाज हैं. आईसीसी की रैंकिंग में दो साल पहले मिले इस ताज को उन्होंने अभी तक संभाल कर रखा है. अब भारतीय टीम को उम्मीद है कि सूर्या अपनी रैंकिंग के हिसाब से ही टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 में बल्लेबाजी करेंगे. हालांकि अभी तक बड़े मुकाबलों में अपने नाम के मुताबिक वो अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे हैं. इसलिए फैंस उन्हें ‘मिनो बैशर’ यानी छोटी टीमों के खिलाफ रन बनाने वाला खिलाड़ी कहकर ट्रोल करते रहते हैं. इस बार भी वो पाकिस्तान के खिलाफ रन नहीं बना सके थे. वहीं ग्रुप स्टेज […]
पाकिस्तान की टीम टी20 वर्ल्ड कप के पहले दो मैचों में मिली दो हार के बाद टूर्नामेंट से बाहर होने के कगार पर खड़ी हो गई थी. हालांकि, कनाडा को हराने के बाद उसके आगे बढ़ने की उम्मीद जगी थी. भारत से हारने के बाद अगर अमेरिका की टीम आयरलैंड से भी हार जाती, तो पाकिस्तान के पास सुपर-8 में जाने का मौका होता, लेकिन बारिश ने सारा खेल बिगाड़ दिया. इसके बाद से ही कई दिग्गज खिलाड़ी आईसीसी की तैयारियों पर सवाल उठा रहे हैं. भारत-कनाडा का मैच रद्द होने के बाद पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर नवजोत सिंह सिद्धू […]
टीम इंडिया का नया हेड कोच कौन बनेगा? इस सवाल का जवाब बहुत जल्द सामने आने वाला है. मिल रही जानकारी के मुताबिक गौतम गंभीर का नया हेड कोच चुना जाना तय है. बस उनके नाम पर आधिकारिक मुहर लगना बाकी है. खबर है कि इस महीने के आखिर तक गंभीर के नाम की आधिकारिक घोषणा भी कर दी जाएगी. गौतम गंभीर टीम इंडिया में नए हेड कोच के तौर पर राहुल द्रविड़ की जगह लेंगे. गौतम गंभीर के कोच बनने की आधिकारिक घोषणा कब तक की जाएगी, इस बारे में आधिकारिक ऐलान T20 वर्ल्ड कप 2024 में टीम इंडिया […]
ऋषभ पंत जानलेवा दुर्घटना के बाद करीब डेढ़ साल तक क्रिकेट से दूर रहे थे. जब उन्होंने वापसी की तो किसी को उम्मीद नहीं थी कि वो फिर से पूरी फिटनेस के साथ पुराने फॉर्म वापस आ पाएंगे. हालांकि पंत ने सभी को गलत साबित किया और इंटरनेशनल क्रिकेट में शानदार वापसी की है. आईपीएल का शानदार फॉर्म उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में भी जारी रखा है. वो अभी तक इस टूर्नामेंट में शतक नहीं जड़ सके हैं लेकिन यूट्यूब पर शतक लगा दिया है. पंत के यूट्यूब चैनल पर 100K यानी 1 लाख सब्सक्राइबर्स हो गए हैं. इसके लिए […]
