Browsing: मनोरंजन

YRF स्पाई यूनिवर्स की जिन फिल्मों पर इस वक्त काम हो रहा है, वो है- ऋतिक रोशन की War 2 और आलिया भट्ट की Alpha. जहां पहली फीमेल स्पाई फिल्म की हाल ही में शूटिंग शुरू हुई है. वहीं दूसरी ओर ऋतिक रोशन भी ‘वॉर 2’ पर लगातार काम कर रहे हैं. फिल्म का पहला शेड्यूल काफी वक्त पहले ही पूरा हो चुका है. इस दौरान ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर के एक्शन सीन्स शूट किए गए थे. कुछ वक्त पहले ही जूनियर एनटीआर की इस यूनिवर्स में एंट्री हुई है. वो विलेन बनने वाले हैं, जिसके लिए फैन्स भी […]

Read More

खिचड़ी’ शो की पहली फिल्म साल 2010 में आई थी. इसका नाम ‘खिचड़ी: द मूवी’ था. इस फिल्म में जेडी मजीठिया यानी जमनदास मजीठिया ने हिमांशु का रोल किया था, साथ ही इसे प्रोड्यूस भी किया था. फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आई थी. एक इंटरव्यू में मजीठिया ने खुलासा किया वो इसके प्रमोशन के लिए शाहरुख खान के मन्नत के बाहर पहुंच गए थे और मीडिया स्टंट किया था. लेकिन अब उन्होंने इसके लिए शाहरुख खान से माफी मांगी है. जेडी मजीठिया ने बताया कि वो बिना किसी जानकारी के अपनी टीम को लेकर मन्नत के बाहर पहुंच गए […]

Read More

बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी पिछले 20 साल से सिनेमाघरों में सक्रिय हैं और उन्होंने इस दौरान अपने क्राफ्ट पर खूब काम किया है. जब उन्होंने शुरुआत की तो उनके अधिकतर रोल्स कॉलेज बॉय के होते थे. उन्होंने अपनी एक बैड बॉय की छवि बनाई. लेकिन एक्टर अपनी इस छवि से बाहर निकले और अपनी अलग इमेज बनाई. आज से 20 साल पहले ही 2004 में मल्लिका शेरावत संग उनकी फिल्म मर्डर आई थी. इसमें दोनों के इंटिमेट सीन्स भी थे. दोनों की जोड़ी को पसंद किया गया था. मगर इस फिल्म के बाद ही दोनों के बीच मनमुटाव हो गया […]

Read More

बिग बॉस ओटीटी 3 में हुए अनिल कपूर के ‘वीकेंड के वार’ में यूट्यूबर अरमान मलिक की पहली पत्नी पायल ने एक बड़ा दावा किया. उन्होंने विशाल पांडे पर इल्जाम लगाया कि उन्होंने अरमान की दूसरी पत्नी कृतिका मलिक को लेकर गलत बातें की हैं. दरअसल विशाल ने कृतिका को देखकर अपने दोस्त लवकेश कटारिया के कान में कहा था कि मैं एक चीज के लिए गिल्टी हूं, मुझे भाभी (कृतिका मलिक) अच्छी लगती हैं. हालांकि अरमान और कृतिका दोनों इस बात से अनजान थे. पायल के खुलासे के बाद अरमान अपने आप को रोक नहीं पाए और उन्होंने विशाल […]

Read More

खूब जोर-शोर और तैयारी के साथ मिर्जापुर 3 जारी कर दी गई है. कई लोगों ने आते ही सीरीज लपक ली है और देख भी डाली. मैं भी उनमें से एक हूं. इस बार सीरीज के 10 एपिसोड्स आए हैं. और सभी भारी-भरकम हैं. मतलब 1 घंटे तक के. सीरीज के पहले दोनों पार्ट काफी हिट रहे और पूरा माहौल बनाया. बस उस माहौल को ही 4 साल बाद मेकर्स ने भुनाने की कोशिश की है और कहानी को विस्तार दे दिया है. ये विस्तार सीरीज को इस बार जरा बोरिंग कर चला है. क्योंकि जो वॉव फैक्टर दोनों पार्ट्स […]

Read More

पैन इंडिया स्टार प्रभास अपनी ‘कल्कि 2898 एडी’ को लेकर खूब लाइमलाइट में बने हुए हैं. उनकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तेज रफ्तार में कमाई करती हुई नजर आ रही है. 600 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 6 दिन में दुनियाभर में 700 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. देश से लेकर विदेश तक में ‘कल्कि 2898 एडी’ का जलवा देखने को मिल रहा है. इस हफ्ते के अंत तक प्रभास, दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन की ये पिक्चर 1000 करोड़ के आंकड़े को भी पार कर सकती है. इसी बीच इस फिल्म के सीक्वल […]

Read More

लक्ष्य लालवानी और राघव जुयाल स्टारर ‘किल’ में रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ से भी ज्यादा हिंसा होगी. क्योंकि खून-खराबा, जोरदार लड़ाई के सीन, सस्पेंस और रोंगटे खड़े कर देने वाले एक्शन से भरपूर अप्रैल में जारी हुए टीजर में ही ये साफ हो गया था. खुद डायरेक्टर ने भी इसे भारत में बनी सबसे हिंसक फिल्म बताया था. अब निखिल भट्ट ने फिल्म के आइडिया और हिंसक होने की वजह से होने वाली फिल्म की आलोचना पर बात की है. निखिल ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अपने कॉलेज के दिनों को याद करते हुए कहा, “1994-95 में, […]

Read More

मशहूर टीवी एक्ट्रेस हिना खान स्तन के कैंसर से पीड़ित हैं. दो दिन पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक आधिकारिक स्टेटमेंट पोस्ट करते हुए हिना ने इस बात की जानकारी फैन्स के साथ शेयर की थी. अब उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए कैंसर जैसी बीमारी के साथ चल रही उनकी जंग के बारे में जानकारी दी है. इस वीडियो में हिना ने कीमो सेशन की उनकी तस्वीर लगाई है. अपनी इस पोस्ट से हिना अपने चाहने वालों को ये संदेश दे रही हैं कि चाहें जिंदगी में कितनी भी मुश्किलें आए, लेकिन हार नहीं माननी है. अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट […]

Read More

भारत और साउथ अफ्रिका के बीच वर्ल्ड कप का फाइनल मैच काफी रोचक रहा और इस रोचक मुकाबले में भारत ने साउथ अफ्रिका को 7 रनों से मात दे दी. इसके बाद से ही देशवासियों के बीच जश्न का माहौल है और अब भारत की झोली में कुल 4 वर्ल्ड कप आ चुके हैं. अब भारत के नाम 2 टी-20 वर्ल्ड कप और 2 ODI इंटरनेशनल वर्ल्ड कप हो गए हैं. साल 2023 में भी भारतीय टीम ODI वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची और वर्ल्ड कप की ट्रॉफी से चूंक गई. उस बात का मलाल भारत ने ज्यादा दिनों […]

Read More

विद्युत जामवाल की पिछली फिल्म ‘क्रैक: जीतेगा तो जियेगा’ बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गई थी. फिल्म में विद्युत ज़ोरदार एक्शन करते नज़र आए, लेकिन उनकी उम्मीदों के मुताबिक फिल्म कारोबार करने में नाकाम रही. विद्युत फिल्म में हीरो ही नहीं बल्कि इसके प्रोड्यूसर भी थे. ऐसे में इसके फ्लॉप होने से उन्हें करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ा. हालांकि उन्होंने अपने नुकसान की भरपाई महज़ तीन महीने में ही कर ली. जूम को दिए एक इंटरव्यू में विद्युत ने फिल्म के फ्लॉप होने और उससे हुए नुकसान की भरपाई करने के बारे में बात की. उन्होंने कहा, […]

Read More

प्रभास, दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन और कमल हासन स्टारर फिल्म कल्कि 2898 एडी सिनेमाघरों में रिलीज़ हो गई है. फिल्म ने पहले दिन 191 करोड़ रुपये की बंपर कमाई की. हालांकि शुक्रवार को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई में बड़ी गिरावट देखी गई. फिल्म को समीक्षकों और दर्शकों की ओर से खूब तारीफ मिल रही है. पर सिर्फ आम लोग ही नहीं फिल्म सितारे भी कल्कि पर प्यार लुटा रहे हैं. अब सुपरस्टार रजनीकांत ने कल्कि 2898 एडी देखी है और रिएक्शन दिया है. रजनीकांत ने शनिवार को एक्स (पहले जिसका नाम ट्विटर था) पर एक पोस्ट डाला […]

Read More

सना सुल्ताना ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ के घर में मौजूद 14 कंटेस्टेंट के लिए ‘घर की भेदी’ हैं. यानी घर में मौजूद कंटेस्टेंट में से सिर्फ सना के साथ बिग बॉस की तरफ से बाहर की खबरें शेयर की जाती हैं. भले ही घरवालों के लिए सना ‘घर की भेदी’ हों. लेकिन इस शो से जुड़ी ऑडियंस के लिए सना ‘जनता की एजेंट’ हैं. इस खास टाइटल के साथ सना को कुछ स्पेशल पावर भी दी गई हैं. लेकिन इन पावर्स के साथ उन्हें एक वॉर्निंग भी मिली है. होस्ट अनिल कपूर की तरफ से सना को ये चेतवानी दी […]

Read More

प्रभास की फिल्म कल्कि 2898 एडी थिएटर में रिलीज हो चुकी है. आदिपुरुष और सलार के बाद थिएटर में जाकर सुबह-सुबह ये फिल्म देखने का कष्ट लेना चाहिए या नहीं ये दुविधा थी. लेकिन फिल्म को लेकर बज इतना ज्यादा था कि इसे देखने से मैं खुद को रोक नहीं पाई. प्रभास की फिल्म कल्कि देखकर ऐसा लग रहा है कि इस फिल्म में प्रभास का एक बड़ा-सा गेस्ट अपीयरेंस है. अगर उन्हें और देखना है तो हमें कल्कि 2898 एडी के पार्ट 2 का इंतजार करना पड़ेगा. बाकी फिल्म में दिखाई गई नई तकनीक और एक्शन के लिए आप […]

Read More

सलमान खान के लिए बीता साल कुछ खास नहीं रहा. दो फिल्में आईं, जिसमें से एक फ्लॉप हो गई. वहीं दूसरी पिक्चर उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाई. इस वक्त वो जिस फिल्म की तैयारियों में बिजी हैं, वो है- Sikandar. फिल्म को ए आर मुरुगादास डायरेक्ट कर रहे हैं. इसमें ताबड़तोड़ एक्शन देखने को मिलने वाला है, जिसके लिए सलमान खान ट्रेनिंग ले रहे हैं. हालांकि फिल्मों के अलावा सलमान खान से अक्सर एक सवाल पूछा जाता रहा है कि वो शादी क्यों नहीं कर रहे हैं? सलमान खान का कई एक्ट्रेस के साथ नाम जुड़ा है. एश्वर्या राय, […]

Read More

पैन-इंडियन स्टार प्रभास, दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन स्टारर माइथो साइंस-फिक्शन ड्रामा ‘कल्कि 2898 एडी’ कल दुनिया भर में रिलीज होने के लिए तैयार है. नाग अश्विन के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में कमल हासन भी अहम किरदार निभाते हुए नजर आएंगे. रिलीज से ठीक एक दिन पहले मेकर्स ने जहां कमल हासन का पोस्टर शेयर किया है, वहीं मेकर्स के लिए एक बुरी खबर सामने आई है, जिसका सीधा असर फिल्म की कमाई पर पड़ सकता है. 123तेलुगू डॉट कॉम की एक रिपोर्ट की मानें तो ‘कल्कि 2898 एडी’ के लिए कनाडा में आईमैक्स (IMAX) स्क्रीनिंग के साथ […]

Read More

कार्तिक आर्यन की फिल्म चंदू चैंपियन एक बहुत बड़ी फिल्म है. इस फिल्म में पैरालंपिक गोल्ड मेडलिस्ट मुरलीकांत पेटकर की कहानी दिखाई गई है. इसके लिए कार्तिक आर्यन ने अपनी जान झोंक दी है. जो भी ये फिल्म देख रहा है वो एक्टर की तारीफ किए बिना नहीं रह पा रहा है. विक्की कौशल और कपिल देव समेत कई सारी नामी हस्तियां कार्तिक की परफॉर्मेंस को सराह चुकी हैं. फिल्म की कमाई के ताजा आंकड़े आ गए हैं. इसी के साथ ये भी जान लेते हैं कि 4 दिनों में इश्क विश्क रिबाउंड फिल्म ने कितना कमाया. चंदू चैंपियन ने […]

Read More