Browsing: मनोरंजन

बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 में यूट्यूबर अरमान मलिक अपनी दो पत्नियों के साथ आए थे, पायल मलिक और कृतिक मलिक. उनकी पहली पत्नी पायल शो से बाहर हो चुकी हैं. अरमान और कृतिका अनिल कपूर के शो का अभी हिस्सा हैं. पर बिग बॉस के घर में कैद अरमान मलिक की जिंदगी में भूचाल आने वाला है. अरमान की पहली पत्नी पायल ने अपने लेटेस्ट व्लॉग में साफ कर दिया है कि वो अब अरमान से अलग होने वाली हैं. पायल मलिक ने अपने वीडियो में कहा है कि अरमान के दो शादियों के चलते वो ऑनलाइन ट्रोलिंग नफरत […]

Read More

बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार के लिए उम्मीद की किरण बनकर आई फिल्म सरफिरा उम्मीदों पर खरी उतरती नजर नहीं आ रही है. फिल्म की कमाई के आकड़ों में भारी गिरावट दर्ज की गई है और साथ में ये संकेत भी दे गई है कि फिल्म दर्शकों का ध्यान आकर्षित नहीं कर पाई है. फिल्म का कलेक्शन बुरा जा रहा है. पहली बार इन 8 दिनों में ऐसा देखने को मिला है कि फिल्म 1 करोड़ का भी कलेक्शन कर पाने में पूरी तरह से असफल रही है. फिल्म की कमाई के ताजा आंकड़े आ गए हैं. अक्षय कुमार की फिल्म […]

Read More

सोनाक्षी सिन्हा और ज़हीर इकबाल की शादी को लगभग एक महीना हो गया है और खुशनुमा यादें जल्द ही फीकी नहीं पड़ने वाली हैं। लगभग सात साल लंबे रिलेशन में रहने के बाद दोनाें 23 जून को मुंबई के बांद्रा में अभिनेत्री के अपार्टमेंट में एक निजी समारोह में शादी के बंधन में बंध गए। अब, हाल ही में एक इंटरव्यू में ज़हीर ने सोनाक्षी के पिता शत्रुघ्न सिन्हा से मुलाकात को याद किया और बताया कि कैसे उन्होंने उनकी शादी के बारे में बातचीत शुरू की। सोनाक्षी और जहीर ने यह भी बताया कि कैसे उन्होंने अपने रिश्ते की […]

Read More

इस साल कई बड़ी बॉलीवुड और साउथ की फिल्में आने वाली हैं. अजय देवगन और अक्षय कुमार साल की शुरुआत से ही सुर्खियां बटोर रहे हैं. इसके अलावा जान्हवी कपूर, तृप्ति डिमरी, आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण की फिल्में आने वाली हैं. इस साल एक एक्शन एंटरटेनर भी आने वाली थी. शाहिद कपूर और पूजा हेगड़े की मच अवेटेड फिल्म ‘देवा’ का इंतजार किया जा रहा है. बीते साल ही फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया था, जिसके बाद से ही फिल्म को लेकर माहौल बना हुआ था. इसी बीच एक बड़ा अपडेट सामने आ गया. शाहिद […]

Read More

साल 2018 में डायरेक्टर अमर कौशिक ‘स्त्री’ नाम से फिल्म लेकर आए थे. फिल्म में श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी जैसे सितारे नजर आए थे. वो पिक्चर लोगों को इतनी पसंद आई थी कि फिर लोगों ने उसके सीक्वल का इंतजार करना शुरू कर दिया था. सीक्वल रिलीज के लिए तैयार है. उससे पहले मेकर्स ने ‘स्त्री 2’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया है. गुरुवार को फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया है. ट्रेलर लॉन्च के लिए मुंबई में एक इवेंट रखा गया. ट्रेलर की शुरुआत पंकज त्रिपाठी के वॉइस ओवर से होती है. वो कहते हैं, “स्त्री जा […]

Read More

अलीबाग महाराष्ट्र का वो गांव है, जो शाहरुख खान से लेकर विराट कोहली तक सभी को अपनी तरफ आकर्षित कर रहा है. हाल ही में कृति सेनन ने भी अलीबाग के ‘द हाउस ऑफ अभिनंदन’ (HoABL) में 2 करोड़ रुपये की इन्वेस्टमेंट करते हुए 2000 स्क्वायर फीट का प्लॉट खरीदा है. आइए जान लेते हैं कि अलीबाग जैसे एक छोटे से गांव में ऐसी क्या खास बात हैं, जिसने अमिताभ बच्चन से लेकर रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण, सुहाना खान तक कइयों को यहां प्रॉपर्टी लेने पर मजबूर कर दिया है. रायगढ़ जिले में स्थित अलीबाग, मुंबई से महज 200 किलोमीटर की […]

Read More

बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर इंडस्ट्री में अपना कदम फूंक-फूंककर रख रही हैं. वे फिल्मों के चयन को लेकर काफी सतर्क हैं और सोच-समझकर ही कोई फिल्म साइन कर रही हैं. काफी समय से उनकी फिल्म उलझ का जिक्र देखने को मिल रहा था. अब इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है. ट्रेलर को यूं तो काफी पसंद किया जा रहा है लेकिन इसी बीच लोगों ने ट्रेलर में मेकर्स की एक बड़ी गलती भी पकड़ ली है. जिस शख्स ने ये गलती बताई है उसका ये दावा है कि ये एक फैक्चुअल मिस्टेक है. ट्रेलर में 1 मिनट […]

Read More

अनंत अंबानी और राधिका अंबानी की ग्रैंड वेडिंग में दुनियाभर की बड़ी शख्सियतों की मौजदूगी रही. कई महीनों के जश्न के बाद 12 जुलाई को अनंत और राधिका शादी के पवित्र बंधन में बंधे. मुंबई के जियो वर्ल्ड कनवेंशन सेंटर में हुई इस शादी में बॉलीवुड सितारों का तो तांता लगा रहा. शादी में बच्चन परिवार भी शामिल हुआ. मगर शादी और उसके अगले दिन हुए शुभ आशीर्वाद कार्यक्रम से जो तस्वीरें आईं, उसे देखकर कई तरह के सवाल खड़े हुए. सोशल मीडिया पर लोग इस बात पर चर्चा करने लगे कि क्या अभिषेक बच्चन और उनकी पत्नी और एक्ट्रेस […]

Read More

12 जुलाई को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट शादी के बंधन में बंध गए. कपल को आर्शीवाद देने के लिए बॉलीवुड से साउथ और इंटरनेशनल गेस्ट तक पहुंचे. शादी से कई खास पल निकलकर सामने आ रहे हैं, कुछ मस्ती भरे तो कुछ लोगों के आपस में मिलने-जुलने के. सभी के वीडियो वायरल हो रहे हैं. इसी बीच बिग बी और थलाइवा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसपर फैन्स जमकर लाइक-कमेंट्स कर रहे हैं. दरअसल अमिताभ और रजनीकांत का जो वीडियो वायरल हो रहा है. उसमें देखा जा सकता है कि रजनीकांत किस तरह आदर […]

Read More

एक मां के लिए दुनिया में सबसे ज्यादा जरूरी उसके बच्चे होते हैं, जिनपर वो आंच तक नहीं आने देतीं. मां अपने बच्चों के लिए जान तक देने के लिए तैयार रहती हैं. मां ऐसी होती हैं कि अगर उसका बच्चा दर्द में हो, तो वो उसके लिए अपना दर्द भी भूल जाती हैं. ऐसे ही हिना खान की मां भी उनके कैंसर का सुनकर अपने आप को भूल गईं. लेकिन बेटी को हिम्मत देने के लिए उन्होंने खुद को संभाला और बेटी का साथ दिया. हिना ने अपनी मां के साथ सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. […]

Read More

पिछला साल शाहरुख खान के लिए ब्लॉकबस्टर साल रहा. उनकी तीन फिल्म आईं, पठान, जवान और डंकी. इनमें से जवान और पठान ने तो 1000 करोड़ रुपये से भी ज्यादा का बिज़नेस किया था. डंकी भी ठीक-ठाक बिजनेस करने में कामयाब रही थी. अब शाहरुख अपनी इस कामयाबी के बाद आगे बढ़ रहे हैं. अब वो अपनी अगली फिल्म किंग की तैयारियों में जुटे हुए हैं. इस फिल्म से उनकी बेटी सुहाना खान बड़े पर्दे पर डेब्यू भी करेंगी. शाहरुख खान ने एक इंटरवन्यू में बताया था कि उनकी फिल्म किंग जुलाई-अगस्त में शुरू हो जाएगी. हालांकि अभी फिल्म फ्लोर […]

Read More

प्रेम लक्ष्य करके नहीं किया जाता. प्रेम लक्ष्य भी नहीं होता. बस होता है. और होता जाता है. जो ये कहते हैं कि उन्होंने कभी प्रेम नहीं किया, झूठ बोलते हैं. उन्होंने भी प्रेम किया, बस स्वीकार नहीं किया या कर नहीं पाए या अपने मन को स्वीकारने नहीं दिया. यदि प्रेम सच्चा है, आकर्षण नहीं है, तो एक ही व्यक्ति के साथ हर दिन इसके अलग स्वरूप की अनुभूति होती है. ऐसी अनुभूति, जिसकी व्याख्या उसका मज़ा खराब कर देती है. ऐसी ही एक फिल्म आई है, नाम है Kill. इसे भारत की सबसे हिंसक फिल्म बताया गया. देखने […]

Read More

12 जुलाई का दिन यादगार रहेगा, जब मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट शादी के बंधन में बंध जाएंगे. मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में अनंत अंबानी और राधिका एक दूजे के हो जाएंगे. इस ग्रैंड वेडिंग में देश-विदेश के VVIP मेहमान शिरकत करने पहुंच रहे हैं. वहीं, दूल्हे राजा अनंत अंबानी अपनी दुल्हनिया को लेने पहुंच चुके हैं. इस दौरान बॉलीवुड स्टार्स की अलग ही मस्ती देखने को मिल रही है. गौरी-शाहरुख खान से लेकर प्रियंका-निक जोनस तक… इस शादी में कई टॉप बॉलीवुड जोड़ियां शामिल हुईं. शादी के इनसाइड वीडियो भी जमकर वायरल हो रहे […]

Read More

सलमान खान इस वक्त ‘सिकंदर’ की शूटिंग कर रहे हैं. ये उनके करियर की एक बड़ी फिल्म मानी जा रही है. ऐसा कहा जा रहा है कि ये फिल्म सलमान खान की बॉक्स ऑफिस पर वापसी करा सकती है. उनकी पिछली कुछ फिल्मों ने उम्मीद से कम कमाई की है. ऐसे में ये पिक्चर उनके लिए बहुत जरूरी हो जाती है. ‘सिकंदर’ को बड़े लेवल पर बनाया जा रहा है. इसके एक्शन पर जोरदार काम किया जा रहा है. सलमान ने भी इसके लिए अलग से ट्रेनिंग ली है. इन सबके बीच सोशल मीडिया पर एक खबर चल रही है. […]

Read More

 बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार की फिल्म सरफिरे 12 जुलाई 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. एक्टर ने खूब बढ़-चढ़ कर अपनी फिल्म का प्रचार किया. लेकिन अफसोस की अब वे फिल्म के प्रमोशन्स के अंतिम चरण का हिस्सा नहीं बन पाएंगे. साथ ही वे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की ग्रैंड वेडिंग का हिस्सा भी नहीं बन पाएंगे. वे कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं और एक्टर ने खुद को आइसोलेट कर लिया है. अनंत अंबानी खुद अक्षय के घर उन्हें अपनी शादी में इनवाइट करने के लिए पहुंचे थे. लेकिन अब अक्षय कुमार कोरोना की चपेट में आने […]

Read More

पिछले साल जब ‘एनिमल’ रिलीज हुई तो इसे खूब पसंद किया गया. वहीं कुछ लोगों ने फिल्म की आलोचना भी की. फिल्म में खूब खून खराबा देखने को मिला था. लेकिन अब 5 जुलाई को रिलीज हुई फिल्म ‘किल’ को देखकर लोग कह रहे हैं कि ‘एनिमल’ में तो कुछ भी नहीं था. असली हिंसा तो इस फिल्म में है. फिल्म में लक्ष्य लालवानी ने एक-दो नहीं धड़ाधड़ कई लोगों को मौत के घाट उतार दिया. अब उन्होंने अपनी ट्रेनिंग पर बात की और बताया कि उन्होंने 8 महीने कड़ी मेहनत की. अपने कैरेक्टर को लेकर बात करते हुए लक्ष्य […]

Read More