इकोनॉमी के मोर्चे पर भारत के लिए बड़ी खबर आई है. देश का विदेशी मुद्रा भंडार अपने ऑल टाइम हाई को क्रॉस कर गया है. साथ में देश के औद्योगिक उत्पादन में भी वृद्धि देखी गई है. सरकारी आंकड़ों के अनुसार, इस साल मई में भारत के औद्योगिक उत्पादन में 5.9 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जिसका मुख्य कारण खनन और बिजली क्षेत्रों का अच्छा प्रदर्शन है. औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) के संदर्भ में मापे गए कारखाने के उत्पादन में मई 2023 में 5.7 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई. क्या कहते हैं आंकड़े? आंकड़ों के अनुसार, मई 2024 में तीन […]
Browsing: व्यापार
अगर आप भी दिल्ली मेट्रो से सफर करते हैं तो ये खबर आपके काम की साबित हो सकती है. ट्रेन टिकट की तरह अब आप घर बैठे मेट्रो टिकट भी बुक कर सकेंगे. वहीं, आपका टिकट 24 घंटे के बाद भी एक्सपायर नहीं होगा. दरअसल, IRCTC की ऐप, वेबसाइट से अब सिर्फ ट्रेनों की नहीं बल्कि मेट्रो की टिकटों की भी बुकिंग हो सकेगी. IRCTC ऐप से अब रेल के अलावा मेट्रो की भी एडवांस बुकिंग कर सकेंगे. वन इंडिया, वन टिकट को बढ़ावा देने के लिए IRCTC, दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन और सेंटर फॉर रेलवे इंफॉर्मेशन सिस्टम्स ने हाथ […]
बुधवार सुबह जब शेयर बाजार ओपन हुआ तब सेंसेक्स और निफ्टी एक बार फिर से रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गया. बस वो ही एक क्षण था जब शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली. उसके बाद सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट आ गई. करीब 105 मिनट में सेंसेक्स में 1000 से ज्यादा और निफ्टी में 300 से ज्यादा अंकों की गिरावट देखने को मिली. यही कारण है निवेशकों को इसी दौरान 5.88 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हो गया. जानकारों की मानें तो शेयर बाजार के रिकॉर्ड लेवल पर पहुंचने के बाद मुनाफावसूली शुरू होने, सेंसेक्स और निफ्टी के ओवरवैल्यूड […]
वित्त वर्ष 2024-25 के आम बजट में टैक्सपेयर्स खासकर लोअर इनकम कैटेगिरी के लोगों को राहत देने पर ध्यान दिया जाना चाहिए, ताकि खपत को बढ़ावा मिल सके. उद्योग जगत के लोगों ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को यह सुझाव दिया है. वित्त मंत्री 23 जुलाई को 2024-25 के लिए पूर्ण बजट पेश करने वाली हैं, जो नई सरकार का पहला प्रमुख नीति दस्तावेज होगा. उद्योग जगत ने वित्त मंत्री से कॉरपोरेट टैक्स को कम करने, कर छूट को चरणबद्ध ढंग से खत्म करने और आर्थिक वृद्धि को बढ़ावा देने के लिए कर आधार को व्यापक बनाने का भी आग्रह […]
Reliance Jio ने बेशक ग्राहकों को 440 वॉट का झटका देते हुए Prepaid और Postpaid Plans की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है. प्लान्स की कीमतों में इजाफा होने की वजह से अगर आप भी दुखी हैं तो आपकी इस नाराज़गी को दूर करने के लिए Jio की तरफ से दो शानदार प्लान्स के साथ Free Data ऑफर किया जा रहा है. कंपनी एक या फिर दो नहीं बल्कि इन Jio Recharge Plans के साथ 20GB तक फ्री हाई-स्पीड डेटा ऑफर कर रही है. कौन-कौन से हैं ये प्लान्स और कितनी है इन प्लान की कीमत? आइए जानते हैं. इन […]
बारिश के जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है वहीं, दूसरी तरफ जेब का बोझ बढ़ गया है. दरअसल, भारी बारिश में आम जनता को महंगाई का करंट एक बार फिर लगा है. आलू, प्याज और टमाटर के भाव आसमान छूने लगे हैं. खुदरा मार्केट में महंगााई की पिच पर टमाटर शतक लगा चुका है. देश के ज्यादातर हिस्सों में टमाटर के दाम 130 रुपये तक पहुंच गए हैं. जबकि, प्याज 90 और आलू 80 रुपये पर पहुंच गया. ये आंकड़े उपभोक्ता मंत्रालय की वेबसाइट से लिए गए हैं. भारी बारिश के कारण कई जगह सब्जियां और फल खराब […]
वित्त वर्ष 2024-25 का पूर्ण बजट इसी महीने के आखिर तक पेश किया जा सकता है, क्योंकि चुनाव के चलते सरकार ने फरवरी में अंतरिम बजट पेश किया था. इससे ठीक पहले एक स्टडी में बड़ा खुलासा हुआ है. स्टडी बताती है कि यदि आप बजट के दिन मुनाफा कमाने के उद्देश्य से उससे एक दिन पहले शेयर बाजार में निवेश करते हो, तो आपको हमेशा नेगेटिव रिटर्न मिलता है. कैपिटलमाइंड फाइनेंशियल सर्विसेस ने इस मामले में एक स्टडी की है. इसमें साल 2000 के बाद से अब तक बजट पेश होने वाले दिन मार्केट की चाल का अध्ययन किया […]
ऑफिसर्स चॉइस व्हिस्की बनाने वाली कंपनी एलाइड ब्लेंडर्स एंड डिस्टिलर्स ने शेयर बाजार में जोरदार एंट्री की है. कंपनी के आईपीओ को बढ़िया रिस्पांस मिला था. कंपनी का आईपीओ 281 रुपए के मुकाबले 14 फीसदी उछाल के साथ मगंलवार को शेयर बाजार में लिस्ट हुआ है. बीएसई पर शेयर आईपीओ के मूल्य से 13.20 प्रतिशत बढ़कर 318.10 रुपये पर खुला. बाद में यह 14.73 प्रतिशत की बढ़त के साथ 322.40 रुपये तक पहुंच. वही एनएसई पर इस कंपनी का शेयर 13.87 प्रतिशत की उछाल के साथ 320 रुपए पर लिस्ट हुआ. कंपनी की मार्केट कैप 8,869.61 करोड़ रुपए रहा है. […]
टाटा सामाजिक विज्ञान संस्थान (TISS) ने 115 टीचिंग और नॉन-टीचिंग कर्मचारियों को नौकरी से निकालने का नोटिस वापस ले लिया है. टाटा एजुकेशन ट्रस्ट (TET) के चेयरमैन रतन टाटा ने इस मुद्दे को सुलझाने के लिए आवश्यक संसाधन मुहैया कराने का आश्वासन दिया है. TISS ने कहा कि उसने 55 टीचिंग और 60 गैर-टीचिंग कर्मचारियों के कॉन्ट्रेक्ट को रिन्यू ना करने के नोटिस को वापस ले लिया है और उन्हें अपना काम जारी रखने को कहा है. रतन टाटा बने संकटमोचक TISS ने एक बयान में कहा कि टाटा एजुकेशन ट्रस्ट के साथ चल रही चर्चाओं ने आश्वासन दिया है […]
जुलाई महीने के पहले दिन गोल्ड और सिल्वर के दाम में कमी देखने को मिली है.गोल्ड के दाम 71,500 रुपए प्रति दस ग्राम के नीचे आ गए हैं. वहीं दूसरी ओर चांदी की कीमतों में भी 86 हजार रुपए के लेवल पर कारोबार करती हुई दिखाई दी. खास बात तो ये है कि सोने के दाम करीब 40 दिनों में 3,400 रुपए से ज्यादा टूट चुके हैं. वहीं दूसरी ओर चांदी भी करीब एक महीने में 10 हजार रुपए तक सस्ती हो चुकी है. जानकारों की मानें तो गोल्ड और सिल्वर की कीमतों में उछाल के लिए कोई नया ट्रिगर […]
पेंशन फंड नियामक और डेवलपमेंट अथॉरिटी यानी PFRDA ने नेशनल पेंशन सिस्टम के ग्राहकों के लिए एक बड़े बदलाव की घोषणा की है, जिससे निपटान प्रक्रिया आसान हो जाएगी. अब PFRDA ने NPS सब्सक्राइबर्स को सेम डे सेटलमेंट की सुविधा प्रदान की है. इस बदलाव का सबसे बड़ा लाभ यह होगा कि यदि सब्सक्राइबर किसी भी दिन सुबह 11 बजे तक निवेश करता है, तो वह उसी दिन पैसा इंवेस्ट हो जाएगा और उसी दिन की नेट एसेट वैल्यू (NAV) का लाभ प्राप्त करेगा. यह नई सिस्टम 1 जुलाई से लागू हो जाएगी. इससे पहले ट्रस्टी बैंक द्वारा प्राप्त योगदान […]
इनकम टैक्स फाइल करने का टाइम चल रहा है. देश के सभी टैक्सपेयर्स के पास 31 जुलाई से पहले इसे फाइल करने का मौका है. अगर कोई टैक्सपेयर्स 31 जुलाई के बाद इसे फाइल करता है तो उसे 5 हजार रुपए की पेनाल्टी देनी पड़ेगी. ध्यान देने वाली बात यह है कि इस बार भी ऐसे लाखों टैक्सपेयर्स हैं, जो पहली बार आईटीआर फाइल करने जा रहे हैं. कई बार वह बिना सही जानकारी के आईटीआर फाइल कर देते हैं और उन्हें बाद में इनकम टैक्स नोटिस का शिकार होना पड़ता है. विभाग जब नोटिस भेज देता है तो फिर […]
सरकार जल्द ही वित्त वर्ष 2024-25 का पूर्ण बजट पेश कर सकती है. मोदी 3.0 का ये पहला बजट है. देश में ऑटो सेक्टर में सबसे तेजी से बदलाव देखने को मिल रहे हैं. एक तरफ फ्यूल के लेवल पर कारों से लेकर बाइक तक में पेट्रोल डीजल के बजाय इलेक्ट्रिक, सीएनजी और हाइब्रिड के ऑप्शंस आ रहे हैं. वहीं सेफ्टी एक बड़ा बायिंग फैक्टर बनता जा रहा है. ऐसे में ऑटो सेक्टर की बजट से क्या आस है. चलिए समझते हैं… ऑटो सेक्टर में एसयूवी की सेल जहां अब भी स्ट्रॉन्ग बनी हुई है. वहीं कमर्शियल व्हीकल की सेल्स […]
चुनाव हो चुका है. एनडीए की सरकार आ चुकी है. सांसद और मंत्री शपथ ले चुके हैं. अब आम लोगों या यूं कहें कि मिडिल क्लास को बड़ी राहत का इंतजार है. वो राहत है स्मॉल सेविंग स्कीम की ब्याज दरों में इजाफा. नई सरकार के गठन के बाद सरकार के सामने अब जुलाई से सितंबर तिमाही के बीच स्मॉल सेविंग स्कीम की ब्याज दरों में बदलाव करने का बड़ा टास्क सामने है. स्मॉल सेविंग स्कीम्स की सबसे पॉपुलर स्कीम पब्लिक प्रोविडेंट फंड के निवेशकों को ब्याज दरों में इजाफे का इंतजार है. पीपीएफ की ब्याज दरों में आखिरी बार […]
शेयर बाजार ने एक बार फिर से रफ्तार पकड़ ली है. बांबे स्टॉक एक्सचेंज के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के सूचकांक निफ्टी ने नया रिकॉर्ड कायम कर लिया है. जहां सेंसेक्स कारोबारी सत्र के दौरान 78 हजार अंकों के पार चला गया है. वहीं दूसरी ओर निफ्टी 23,700 अंकों के पार पहुंच गया है. वास्तव में बैंकिंग सेक्टर में तेजी आने की वजह से शेयर बाजार में इजाफा देखने को मिल रहा है. निफ्टी में एक्सिस बैंक और एचडीएफसी बैंक के शेयर में इजाफा देखने को मिल रहा है. वहीं दूसरी ओर एसबीआई के शेयरों में भी […]
चुनाव बीतने के बाद अब देश के अलग-अलग राज्यों में महंगाई बढ़ने की शुरुआत हो गई है. कर्नाटक एक बार फिर से सामने आ गया है. फ्यूल यानी पेट्रोल और डीजल की कीमत में इजाफा होने के बाद कर्नाटक में दूध भी महंगा हो गया है. इस इजाफे के बाद आम लोगों की जेब में बोझ बढ़ना तय माना जा रहा है. खास बात तो ये है कि दूध की कीमत इजाफे के साथ अब लोगों को प्रत्येक पैकेट पर 50 मिलिलीटर दूध ज्यादा मिलेगा. इससे पहले अमूल और मदर डेयरी ने भी दूध के दाम में इजाफा किया था. […]
