उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्ष 2026 के बजट को प्रदेश और देश के लिए मजबूत आधार देने वाला बताया है____उन्होंने कहा कि यह बजट आत्मनिर्भरता, सुरक्षा और आर्थिक स्थिरता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है
मुख्यमंत्री के अनुसार कर्तव्य भवन में तैयार किया गया यह बजट तीन प्रमुख कर्तव्यों से प्रेरित है, जिसमें आर्थिक विकास को गति देना, लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करना और सबका साथ–सबका विकास की भावना को साकार करना शामिल है_____उन्होंने कहा कि बजट में वित्तीय अनुशासन बनाए रखते हुए पूंजीगत निवेश को प्राथमिकता दी गई है____साथ ही सड़क, रेलवे और लॉजिस्टिक बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया है, जिससे टियर-2 और टियर-3 शहरों का विकास होगा___ एमएसएमई सेक्टर, औद्योगिक क्लस्टरों के पुनर्जीवन, सेमीकंडक्टर मिशन और पर्वतीय पर्यटन योजनाओं से उत्तराखंड जैसे राज्यों में रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।

