दिवाली के चका चौन्द् के बीच आतिशबाजी हो रही है, खुशियां बनाई जा रही है, हर तरफ उत्साह और उमंग है सत्ता के गलियारों में तो दिवाली की रौनक कुछ ज्यादा ही है …
विधायकों के चेहरे पर मुस्कान है हर कोई इसी उम्मीद में मुख्यमंत्री के दरबार में जारी लगा रहा है कि शायद केबिनेट विस्तार होगा तो जगह मिल जाए…
तमाम नेता मुख्यमंत्री के दरबार पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भी हाजिरी लगाई, और स्पीकर रितु खंडूरी ने भी सीएम के आवास पर जाकर दीपावली की बधाई दी लेकिन इसी दीपावली पर बिशन सिंह चुफाल है ने ऐसा बम फोड़ा है कि भारतीय जनता पार्टी के पूरे सिस्टम की पोल खुल गई है बीजेपी के सीनियर विधायक बिशन सिंह चुफाल ने जो कहा है उसने धामी सरकार के दावो को हवा में उड़ा दिया है, दीपावली के बम जिस तरीके से फुट रहे है उससे कहीं ज्यादा गूंज बिशन सिंह चुफाल के बयान मे है सुनिये…..
बिशन सिंह चुफाल ने जो कहा है उससे यह तो साफ हो रहा है की डीडीहाट में कैसे एक टैक्सी स्टैंड का काम 2021 में शुरू हो गया लेकिन अब तक काम पूरा नहीं हुआ, अब सवाल है कि चुफाल जैसे सीनियर लीडर जब इस तरीके की बातें करते हैं तो जाहिर है सरकार के सिस्टम पर सवाल उठते ही है बिशन सिंह चुफाल ने ना ही सिर्फ बेलगाम नौकरशाही की पोल खोली है बल्कि यह भी बतला दिया है कि धामी के कहने के बावजूद भी बजट रिलीज नहीं हुआ मतलब मामला बेहद गंभीर है, सवाल यह है की जब चुफाल जैसे सीनियर जो सनाया विधायक है साथ ही सीधे साधे नेता भी माने जाते हैं इसके अलावा हाल फिलहाल रहे हैं वह जिस बेबाकी से बोल रहे हैं वो भी ऐसे वक्त पे बोल रहे है जबकि डबल इंजन की सरकार विकास की रफ्तार हर तरफ तेज होने का दावा कर रही है लेकिन सीनियर विधायक कह रहे हैं, कीसरकार जो कह रही है वह तो धरातल पर दिख नहीं रहा तो फिर….
तो सवाल उठने लाजिमी है और यह मामला भी गंभीर है कि आखिर क्यों सत्ता पर या सरकार पर नोकरशाही इतनी हावी है

