Close Menu
Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • खेल से अनुशासन और एकता का संदेश, मुख्यमंत्री ने किया क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ
    • कैबिनेट विस्तार के बाद मंत्रिमंडल की हुई पहली बैठक, वीर उद्यमी योजना सहित 16 प्रस्तावों पर मुहर
    • “क्या राज्य में योग्य अधिवक्ता नहीं?” – कांग्रेस
    • उधम सिंह नगर के किसानों को बड़ी राहत, ग्रीष्मकालीन धान बुवाई पर लगी रोक हटी
    • चार साल पर घिरी धामी सरकार, यशपाल आर्य बोले—कार्यकाल “बेहद निराशाजनक”
    • मुख्यमंत्री ने शहद उत्पादन को बताया स्वरोजगार का सशक्त माध्यम
    • मुख्यमंत्री ने प्रेमनगर में कन्या पूजन कर मातृशक्ति सम्मान का दिया संदेश
    • मुख्यमंत्री के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, 4 साल के कार्यकाल पर जनता की मुहर
    • सीएम ने 401 करोड़ की 74 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास
    • सीएम बोले—चार साल में हर वर्ग तक पहुंची जनकल्याणकारी योजनाएं
    Wednesday, March 25
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Demo
    • होम
    • उत्तराखण्ड
    • उत्तरप्रदेश
    • सहारनपुर
    • दुनिया
    • देश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • यातायात
    • मनोरंजन
    • क्राइम
    Login
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Home»उत्तराखण्ड»MBS के आगे झुके बाइडेन? हथियारों को लेकर सऊदी पर लगा बैन हटाएगा US
    उत्तराखण्ड

    MBS के आगे झुके बाइडेन? हथियारों को लेकर सऊदी पर लगा बैन हटाएगा US

    Social ScanBy Social ScanMay 27, 2024Updated:January 7, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    सऊदी अरब दुनिया के उन देशों में शुमार है जो सबसे अधिक मात्रा में हथियार खरीदता है. अव्वल तो खाड़ी के सभी देशों का यही हाल है पर सऊदी अरब इस खरीदारी में एक अलग ही मकाम रखता है. सीपरी यानी स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट कर के एक संस्थान है जो अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हथियारों की खरीदारी और उसके आयात-निर्यात पर नजर रखती है.

    सीपरी की रिपोर्ट के मुताबिक 2019 से 2023 के दौरान दुनिया में जो भी हथियारों का सौदा हुआ, उसका एक चौथाई हिस्सा अकेले खाड़ी के देशों और इजिप्ट के नाम गया. सऊदी अरब दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा हथियारों का आयातक (इंपोर्टर) देश रहा. वह भी तब जब वह पिछले कुछ बरसों से आक्रामक हथियार अमेरिका से नहीं खरीद पा रहा. लेकिन अब परिस्थितियों ने कुछ इस तरह करवट ली है कि बहुत मुमकिन है सऊदी पर लगा ये प्रतिबंध हट जाए.

    क्यों सऊदी पर लगा था बैन?

    दरअसल जो बाइडेन 20 जनवरी 2021 को अमेरिका के राष्ट्रपति की कुर्सी पर बैठे. इसके बाद उन्होंने ट्रंप की विरासत से एक-एक कर पीछा छुड़ाना शुरू किया. इस कड़ी में उन्होंने सऊदी अरब को लेकर कुछ कड़े और बड़े फैसले लिए. मीडिया रपटों की मानें तो इसकी वजह सऊदी अरब का मानवाधिकार के मामलों में खराब प्रदर्शन था.

    खासकर, यमन में सऊदी ने जिस तरह से हूती विद्रोहियों के खिलाफ कार्रवाई की, इसमें बड़ी संख्या में नागरिकों की जान गई. सऊदी इन विद्रोहियों को यमन के लिए खतरा मानता है. इसकी वजह ईरान से हूतियों की सांठगांंठ भी है. सऊदी अरब की हूतियों के खिलाफ लड़ाई बाइडेन प्रशासन को रास नहीं आई.

    इसके अलावा वरिष्ठ पत्रकार जमाल खशोगी की साल 2018 में हुई हत्या को लेकर अमेरिका पहले से नाराज था. ऐसे में, उसने उन आक्रामक हथियारों को सऊदी अरब को देने पर प्रतिबंध लगा दिया जो अमेरिका का प्रशासन लंबे अरसे से सऊदी अरब को देता रहा था.

    अब क्यों हट रहा बैन?

    अब तकरीबन तीन साल बाद अमेरिका इस प्रतिबंध को हटा सकता है. इस सिलसिले में ब्रिटेन के बिजनेस अखबार फाइंनेंशियल टाइम्स ने कुछ दावा किया है. अखबार ने रविवार को इस घटनाक्रम की जानकारी रखने वाले एक शख्स के हवाले से खबर छापा. इस रिपोर्ट में कहा गया कि अमेरिका ने सऊदी अरब को ये जानकारी भी दे दी है कि वह अब अपना प्रतिबंध हटाने जो रहा है.

    अभी हाल ही में अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन खाड़ी के दौरे पर भी थे. अमेरिका और सऊदी अरब न्यूक्लियर एनर्जी से लेकर सुरक्षा और द्विपक्षीय समझौते की दिशा में कुछ करार पर सहमत हुए हैं. इसको रियाद और इजराइल के बीच संबंधों को सामान्य करने की दिशा में बढ़ता हुआ कदम बताया जा रहा है. इजराइल पर हमास के हमले के बाद सऊदी और इजराइल के बीच बातचीत की गाड़ी पटरी से उतर गई थी जो फिर एक बार बनती नजर आ रही है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Social Scan
    • Website

    Related Posts

    खेल से अनुशासन और एकता का संदेश, मुख्यमंत्री ने किया क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ

    March 25, 2026
    Read More

    कैबिनेट विस्तार के बाद मंत्रिमंडल की हुई पहली बैठक, वीर उद्यमी योजना सहित 16 प्रस्तावों पर मुहर

    March 25, 2026
    Read More

    “क्या राज्य में योग्य अधिवक्ता नहीं?” – कांग्रेस

    March 25, 2026
    Read More

    Comments are closed.

    Top Posts

    रघुवर दास ओडिशा पहुंचे, राज्यपाल पद की शपथ लेने से पहले जगन्नाथ मंदिर में किए दर्शन

    October 30, 2023

    केंद्रीय विजीलैंस आयोग का विजीलैंस जागरूकता सप्ताह शुरू

    October 30, 2023

    ‘एक तो चोरी और ऊपर से सीनाजोरी’, मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज होने के बाद BJP ने साधा AAP पर निशाना

    October 30, 2023

    खेल से अनुशासन और एकता का संदेश, मुख्यमंत्री ने किया क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ

    March 25, 2026
    Follow Us
    Weather

    The Social Scan is a Hindi news channel launched in 2025. It delivers 24×7 comprehensive news coverage and in-depth analysis across diverse categories, including agriculture, education, business, entertainment, art, literature, culture, media, and more.

    Editor: Mrs Nidhi Jain
    Address: 7/1148-1149, Bartala Yadgar,
    Saharanpur, Uttar Pradesh, India, Pin: 247001
    Email Us: drnidhijainsre@gmail.com

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
    Our Picks

    खेल से अनुशासन और एकता का संदेश, मुख्यमंत्री ने किया क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ

    March 25, 2026

    कैबिनेट विस्तार के बाद मंत्रिमंडल की हुई पहली बैठक, वीर उद्यमी योजना सहित 16 प्रस्तावों पर मुहर

    March 25, 2026

    “क्या राज्य में योग्य अधिवक्ता नहीं?” – कांग्रेस

    March 25, 2026
    Most Popular

    “सहसपुर में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जों पर चिंता, विधायक पुंडीर ने CM धामी से की शिकायत”

    December 10, 2025

    देहरादून में विजय दिवस समारोह, सीएम धामी ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित

    December 16, 2025

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम, अल्मोड़ा में सांसद खेल महोत्सव का किया शुभारंभ …..

    December 22, 2025
    © 2026 Social Scan. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?