Close Menu
Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    ब्रेकिंग न्यूज़ -
    • Shri Guru Ram Rai Medical College में सुरक्षित नहीं है मेडिकल की पढ़ाई करने वाले छात्र और छात्राएं
    • खेल से अनुशासन और एकता का संदेश, मुख्यमंत्री ने किया क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ
    • कैबिनेट विस्तार के बाद मंत्रिमंडल की हुई पहली बैठक, वीर उद्यमी योजना सहित 16 प्रस्तावों पर मुहर
    • “क्या राज्य में योग्य अधिवक्ता नहीं?” – कांग्रेस
    • उधम सिंह नगर के किसानों को बड़ी राहत, ग्रीष्मकालीन धान बुवाई पर लगी रोक हटी
    • चार साल पर घिरी धामी सरकार, यशपाल आर्य बोले—कार्यकाल “बेहद निराशाजनक”
    • मुख्यमंत्री ने शहद उत्पादन को बताया स्वरोजगार का सशक्त माध्यम
    • मुख्यमंत्री ने प्रेमनगर में कन्या पूजन कर मातृशक्ति सम्मान का दिया संदेश
    • मुख्यमंत्री के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, 4 साल के कार्यकाल पर जनता की मुहर
    • सीएम ने 401 करोड़ की 74 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास
    Thursday, March 26
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp Telegram
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Demo
    • होम
    • उत्तराखण्ड
    • उत्तरप्रदेश
    • सहारनपुर
    • दुनिया
    • देश
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • व्यापार
    • यातायात
    • मनोरंजन
    • क्राइम
    Login
    Social Scan Local & National News in HindiSocial Scan Local & National News in Hindi
    Home»व्यापार»बाजार का बुरा हाल, क्या सोना करेगा कमाल, कितने होंगे मालामाल?
    व्यापार

    बाजार का बुरा हाल, क्या सोना करेगा कमाल, कितने होंगे मालामाल?

    Social ScanBy Social ScanJune 6, 2024Updated:January 7, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    भले ही 5 जून यानी बुधवार को शेयर बाजार में 3 फीसदी की रिकवरी देखने को मिल चुकी हो, लेकिन 4 जून को लोकसभा के नतीजों के दौरान शेयर बाजार ने साफ संकेत दिए कि उसे स्थिर सरकार की जरुरत है. मतलब साफ है कि ‘खिचड़ी’ सरकार के दौरान शेयर बाजार में अस्थिरता देखने को मिल सकती है. लेकिन आज सवाल शेयर बाजार का नहीं है. बल्कि सोने की कीमतों का है. बीते कुछ दिनों से गोल्ड के दाम में लगातार गिरावट देखी जा रही है.

    अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्या चुनाव नतीजों और खि​चड़ी सरकार के बीच गोल्ड के दाम किस तरह से देखने को मिलते हैं. वैसे जानकारों का कहना है कि गोल्ड की कीमतों में सरकारों के बदलने का कोई असर देखने को नहीं मिलता है. लेकिन खिचड़ी सरकार में शेयर बाजार के अस्थिरता के दौरान निवेशकों का रुझान गोल्ड की ओर देखने को मिल सकता है.

    वैसे भी बीते दो लोकसभा चुनाव के बाद जून के महीने में सोने के निवेशकों को बेहतर रिटर्न दिया है. आइए जरा आंकड़ों पर नजर दौड़ाते हैं और समझने की कोशिश करते हैं कि आखिर आने वाले दिनों में गोल्ड के दाम की स्थिति कैसी देखने को मिल सकती है.

    सोने में देखने को मिल सकती है तेजी

    जानकारों की मानें तो गोल्ड के दाम में आने वाले दिनों में तेजी देखने को मिल सकती है. इसके कई प्रमुख कारण माने जा रहे हैं. सबसे प्रमुख कारण सेंट्रल बैंकों की ओर से होने वाले संभावित ब्याज दरों में कटौती. यूरोपियन बैंक गुरुवार को ब्याज दरों में कटौती का ऐलान करेगा. उसके बाद फेड भी ब्याज दरों में भी कटौती देखने को मिल सकती है. जिसका असर डॉलर इंडेक्स में देखने को मिल सकता है.

    डॉलर इंडेक्स में गिरावट आने से गोल्ड की कीमत में तेजी देखने को मिल सकती है. एचडीएफसी सिक्योरिटीज में कमोडिटी करेंसी के हेड अनुज गुप्ता के अनुसार सेंट्रल बैंकों की ओर से ब्याज कटौती गोल्ड की कीमतों को लेकर बड़ा फैक्टर बनने वाला है. उससे पहले गोल्ड में कटौती गोल्ड खरीदारों के लिए शुभ संकेत है.

    चुनाव के बाद आती है तेजी

    अगर हम ये बात कह रहे हैं कि चुनाव नतीजों के बाद जून के महीने में गोल्ड के दाम तेजी देखने को मिलती है, तो यूं ही नहीं कह रहे हैं. इसके पीछे काफी अच्छी हिस्ट्री भी है. साल 2014 में जब मई में नई सरकार का गठन हुआ था तो उसके बाद जून के महीने में गोल्ड के दाम में 3.40 फीसदी की तेजी देखने को मिली थी. जुलाई के महीने में गोल्ड के दाम फ्लैट ही देखने को मिले थे.

    वहीं दूसरी ओर 2019 में चुनाव और उसके नतीजों के गोल्ड के दाम में इजाफा तो देखने को मिला था, लेकिन उतनी तेजी नहीं थी, जितनी साल 2014 में थी. आंकड़ों के अनुसार जून 2019 में गोल्ड की कीमत में 6 फीसदी का इजाफा देखने को मिला था. जुलाई के महीने में दाम 3.55 फीसदी से ज्यादा बढ़ गए थे. अगस्त के महीने में कीमतों में 9.56 फीसदी का इजाफा देखने को मिला था.

    लगातार तीन महीने से तेजी

    गोल्ड के दाम में लगातार तीन महीने से तेजी देखने को मिल रही है. आंकड़ों के अनुसार मार्च के महीने में गोल्ड के दाम में 8.17 फीसदी का इजाफा देखने को मिला था. अगले महीने अप्रैल के महीने में गोल्ड के दाम में 4 फीसदी की तेजी देखने को मिला था. मई के महीने में 2 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिल चुकी है. खास बात तो ये है कि इन तीन महीनों में गोल्ड के दाम में औसतन 10 फीसदी की तेजी आ चुकी है.

    अब बड़ा सवाल ये है कि मौजूदा जून के महीने में गोल्ड के दाम में इजाफा हो गया नहीं. अगर जून में भी गोल्ड की कीमत में बढ़ोतरी देखने को मिली तो करीब 4 साल के बाद ऐसा देखने को मिलगा कि लगातार चार महीनों तक गोल्ड की कीमत में रैली देखने को मिली है. साल 2020 में लगातार 7 महीने तक गोल्ड के दाम में इजाफा देखने को मिला था.

    गोल्ड के मौजूदा दाम

    अगर बात आज की करें तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर गोल्ड के दाम में गिरावट देखने को मिल रही है. आंकड़ों के अनुसार दोपहर 3 बजकर 45 मिनट में गोल्ड की कीमत में 147 रुपए की गिरावट देखी जा रही है, जबकि दाम 71,850 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गए हैं. कारोबारी सत्र के दौरान सोना 71,811 रुपए के साथ दिन के लोअर लेवल पर भी पहुंचा. जबकि आज सोना 72,077 रुपए के साथ ओपन हुआ था. एक दिन पहले गोल्ड की कीमत 71,997 रुपए थी. जानकारों की मानें तो आने वाले महीनों में गोल्ड की कीमत में तेजी देखने को मिल सकती है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Social Scan
    • Website

    Related Posts

    सफलता की कहानी: सरकार को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने का संकल्प

    February 19, 2026
    Read More

    आपदा प्रबंधन में डीएम प्रतीक जैन की दूरदर्शी पहल, रुद्रप्रयाग में 12 स्थानों पर रिवर ड्रेजिंग को मिली रफ्तार

    February 7, 2026
    Read More

    क्या सोने की कीमतों में आएगी और गिरावट? अमेरिका के इस फैसले का दिख सकता है असर

    July 29, 2024
    Read More

    Comments are closed.

    Top Posts

    रघुवर दास ओडिशा पहुंचे, राज्यपाल पद की शपथ लेने से पहले जगन्नाथ मंदिर में किए दर्शन

    October 30, 2023

    केंद्रीय विजीलैंस आयोग का विजीलैंस जागरूकता सप्ताह शुरू

    October 30, 2023

    ‘एक तो चोरी और ऊपर से सीनाजोरी’, मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज होने के बाद BJP ने साधा AAP पर निशाना

    October 30, 2023

    Shri Guru Ram Rai Medical College में सुरक्षित नहीं है मेडिकल की पढ़ाई करने वाले छात्र और छात्राएं

    March 26, 2026
    Follow Us
    Weather

    The Social Scan is a Hindi news channel launched in 2025. It delivers 24×7 comprehensive news coverage and in-depth analysis across diverse categories, including agriculture, education, business, entertainment, art, literature, culture, media, and more.

    Editor: Mrs Nidhi Jain
    Address: 7/1148-1149, Bartala Yadgar,
    Saharanpur, Uttar Pradesh, India, Pin: 247001
    Email Us: drnidhijainsre@gmail.com

    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp Telegram
    Our Picks

    Shri Guru Ram Rai Medical College में सुरक्षित नहीं है मेडिकल की पढ़ाई करने वाले छात्र और छात्राएं

    March 26, 2026

    खेल से अनुशासन और एकता का संदेश, मुख्यमंत्री ने किया क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ

    March 25, 2026

    कैबिनेट विस्तार के बाद मंत्रिमंडल की हुई पहली बैठक, वीर उद्यमी योजना सहित 16 प्रस्तावों पर मुहर

    March 25, 2026
    Most Popular

    गजब की चोर! गहने चुराकर महिलाओं ने निगल लिया, एक्सरे में खुली पोल

    July 14, 2024

    गोंडा ट्रेन हादसा: 2 मिनट की देरी और पलट गई ट्रेन… रिपोर्ट में बड़ी लापरवाही का खुलासा

    July 20, 2024

    सना का शौहर बना पूजा का आशिक, किसी एक को चुनने की बारी आई तो कर डाला ये कांड…

    July 25, 2024
    © 2026 Social Scan. All rights reserved.
    • होम
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?