बजट सत्र से पहले केंद्र सरकार ने रविवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई थी. इस बैठक में तृणमूल कांग्रेस को छोड़कर कई विपक्षी दल शामिल हुए. सर्वदलीय बैठक के बाद कांग्रेस ने बड़ा दावा किया. कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि ऑल पार्टी मीटिंग में जेडीयू नेता ने बिहार के लिए स्पेशल स्टेटस की मांग की. वहीं, YSRCP नेता ने आंध्र के लिए विशेष दर्जा मांगा. हैरानी की बात कि ये है कि टीडीपी नेता इस मुद्दे पर चुप रहे. दरअसल, ऑल पार्टी मीटिंग में तीन राज्यों बिहार, आंध्र प्रदेश और ओडिशा ने अपने राज्यों के लिए विशेष राज्य का […]
Author: Social Scan
उत्तर प्रदेश में गुरुवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांवड़ यात्रा को लेकर बड़ा आदेश दिया है. सीएम योगी ने आदेश दिया कि कांवड़ रूट पर मौजूद सभी दुकानों पर मालिक का नेम प्लेट लगाना अनिवार्य होगा. योगी सरकार के इस फैसले पर विपक्ष लगातार हमला बोल रहा है, लेकिन अब बीजेपी की सहयोगी पार्टी राष्ट्रीय लोक दल (RLD) ने भी सीएम योगी के इस आदेश के खिलाफ बयान जारी किया है. राष्ट्रीय लोक दल के चीफ जयंत चौधरी का कावड़ रूट पर मौजूद दुकानों में नेम प्लेट लगाने को लेकर बड़ा बयान सामने आया है. जयंत चौधरी सरकार के […]
उत्तर प्रदेश के बरेली में एक बार फिर अराजक तत्वों ने एक धार्मिक स्थल में घुसकर तोड़फोड़ की है. बदमाशों ने मंदिर में लगी मूर्तियों को खंडित कर दिया है और मंदिर में रखे सामान को उलट पुलट दिया है. यह घटना इज्जतनगर थाना क्षेत्र में स्थित मंडी समिति में शनिवार देर रात हुई है, हालांकि लोगों को जानकारी रविवार की सुबह हुई. इसके बाद लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी. घटना की खबर मिलने के बाद विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता पहुंचने लगे हैं. उधर, पुलिस ने भी हर हाल में शांति कायम रखने […]
जबलपुर। सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के उस आदेश पर मुहर लगा दी, जिसके तहत टावर वैगन ड्राइवर को गुड्स ड्राइवर के समान रनिंग एलाउंस देने के निर्देश दिए गए थे। सुप्रीम कोर्ट ने रेलवे द्वारा हाई कोर्ट के आदेश के विरुद्ध विशेष अनुमति याचिका दायर की थी। सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति हिमा कोहली व न्यायमूर्ति संदीप मेहता की युगलपीठ ने हाई कोर्ट के पूर्व आदेश को सही निरूपित किया। भोपाल निवासी पीएन विश्वकर्मा, करण सिंह, हरि सिंह व तेजराम की ओर से अधिवक्ता वृन्दावन तिवारी ने पक्ष रखा। उन्होंने दलील दी कि याचिकाकर्ता पश्चिम मध्य रेल जोन के […]
इंदौर। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज वायुयान द्वारा इंदौर पहुंचे। वे यहां देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के सभागृह में आयोजित गुरु पूर्णिमा के कार्यक्रम में शामिल हुए हैं। इसके पश्चात उनका आज ही वायुयान द्वारा भोपाल के लिए प्रस्थान करने का कार्यक्रम है। इससे पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर समस्त देश व प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने शिक्षकों के सम्मान में विश्वविद्यालयों के कुलपतियों का नाम कुलगुरू करने का ऐतिहासिक निर्णय भी लिया है। मुूख्यमंत्री ने कहा कि हमारे यहां कुलगुरु परंपरा […]
भोपाल। राजधानी के देहात थाना क्षेत्र रातीबड़ में रहने वाले एएसआई मोहन लाल के घर का एक वीडियो तेजी से इंटरनेट मीडिया के अलग-अलग माध्यमों पर बहुप्रसारित हो रहा है। उस वीडियो में एक महिला समेत दो लोग श्वान के बच्चे से क्रूरता करते नजर आ रहे हैं। ये दोनों एएसआई की पत्नी और बेटा बताए जा रहे हैं। एएसआई फिलहाल सीहोर जिले के एक थाने में पदस्थ हैं। श्वान के बच्चे को एएसआई के घर से कुछ पशुप्रेमियों ने रेस्क्यू करने के बाद उसे शेल्डर होम में रखवाया। घटना करीब 09 माह पुरानी है, जो वीडियो वायरल होने के बाद […]
छतरपुर : केंद्रीय मंत्री डाॅ वीरेंद्र खटीक कुछ न कुछ नया करते रहते हैं। गत दिवस छतरपुर के एक कार्यक्रम में उनका अनौखा अंदाज दिखा। जहां कार्यक्रम में शामिल हुए लोगों पर पहले फूल बरसाए उसके बाद फूलों का जो कचरा फैला उसे झाड़ू लगाकर साफ करने जुट गए। जहां मौजूद लोगों कहते रहे कि हम लगा देते हैं झांडू लेकिन उन्होंने खुद ही झाड़ू लगाते रहे। जिसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होता रहा। वीरेंद्र खटीक टीकमगढ़ लोकसभा से फिर सांसद चुनकर आए हैं। छतरपुर के एक निजी होटल में वह सम्मान समारोह में शामिल हुए थे। जहां खुद ही […]
खंडवा। अवधूत संत श्रीधूनीवाले दादाजी की समाधि पर शीश नवाने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। शनिवार से ही पूर्णिमा तिथि शुरू होने पर कल भी यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु दादाजी दरबार पहुंचे। देर रात तक समाधि पर करीब एक लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन कर लिए थे। रात 7:30 बजे जब उत्सव की महाआरती हुई तो आकर्षक विद्युत सज्जा के बीच श्रीदादाजी दरबार भीड़ से पट गया। भज लो दादाजी का नाम भज लो हरिहरजी का नाम के जयकारे से दरबार गूंज उठा। रात 12 बजे धूनीमाई में सूखे मेवे का हवन हुआ। धूनी का तापमान 60 […]
भिंड। सोने की मोहरें (सोने के सिक्के) और जमीन बंटवारे को लेकर सास की पीट-पीट कर हत्या करने वाली बहू, बेटा और नाती को बरासों पुलिस ने शुक्रवार-शनिवार रात करीब एक बजे चंदूपुरा सब स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया है। घटना के बाद तीनों लोग गांव से फरार हो गए थे। और रात में पैदल-पैदल भिंड आ रहे थे। शनिवार को पुलिस ने तीनों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें भेज भेज दिया गया है। यह है पूरा मामला बता दें कि 95 वर्षीय सुखदेवी बघेल पत्नी रामनाथ बघेल निवासी खैरोली थाना बरासों के दो बेटे हैं। बड़ा […]
बैतूल। नगर के गंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने देसी पिस्टल और कट्टे की तस्करी करने वाले चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के पास से तीन देसी कट्टे, एक पिस्टल,एक कारतूस बरामद किया गया है। आरोपितों में एक जिला बदर का आरोपित भी है। आरोपितों को बैतूल के शातिर बदमाश ने बेचने के लिए अवैध हथियार दिए थे। पुलिस अब अवैध हथियार की तस्करी करने वाले गिरोह का पता लगाने में जुटी हुई है। पुलिस अधीक्षक निश्चल झारिया ने इसका खुलासा करते हुए बताया कि शुक्रवार रात्रि में मुखबिर से सूचना मिली थी कि रैन बसेरा चौक के पास […]
जबलपुर। अधारताल औद्योगिक इलाके में संचालित कबाड़ के गोदाम में धमाके की घटना का रिक्रिएशन हुआ। एक बार नहीं दो बार पुलिस ने सिलसिलेवार घटना के बारे में आरोपित सूर्या बायोटेक प्रोडक्ट्स फर्म के संचालक कपिल जैन और सलिल जैन से पूछताछ की। हर बार दोनों ने अलग-अलग जानकारी दी। इस मामले में आरोपितों की रिमांड खत्म होने पर पुलिस ने शनिवार को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उनकी पुलिस रिमांड सोमवार तक के लिए बढ़ा दी गई। पूछताछ में पुलिस का संदेह दोनों पर और गहरा गया है। पुलिस को अंदेशा है कि कपिल और सलिल कुछ […]
हरदा। शहर के छीपानेर रोड पर कीटनाशक दुकान का संचालन करने वाले एक व्यापारी ने खुद की दुकान पर ग्राहक कम आने के चलते पड़ोसी की कीटनाशक दुकान में पेट्रोल डालकर आग लगा दी। पहचान छुपाने के लिए आरोपित ने सलवार-सूट पहनकर वारदात को अंजाम दिया था। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस दोनों आरोपित तक पहुंच गई। साथी आरोपित भी कीटनाशक दुकान का संचालन करता है। थाना कोतवाली अंतर्गत छीपानेर रोड स्थित शुभम एग्रो एजेंसी पर यह वारदात 18 जुलाई की रात लगभग 3 बजे हुई थी। सीसीटीवी फुटेज में महिला के कपड़े पहले अज्ञात व्यक्ति दिखा। इसके बाद थाना […]
शिवपुरी। शिवपुरी में स्विट्जरलैंड के मार्टिन आमवस्टन व जर्मनी की उलरिके आज भारतीय रीति रिवाज से शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। यह विदेशी जोड़ा शिवपुरी के आध्यात्मिक संत गुरु डॉ. रघुवीर सिंह गौर से प्रभावित होकर शिवपुरी आया है। जोड़े में अपनी शादी को लेकर काफी उत्साह है। स्विट्जरलैंड के यूरिख में रहने वाले मार्टिन आमवस्टन (45) पेशे से लीगल ऑडिट में कंप्लायंस ऑफिसर हैं। उन्होंने बताया कि वह आध्यात्मिक संत गुरुजी डॉ. रघुवीर सिंह गौर के संपर्क में 5 साल पहले सोशल साइट्स के माध्यम से आए थे। शुरुआत में उन्होंने ध्यान के संबंध में उनसे […]
उज्जैन। अभिनेत्री और भाजपा नेता जया प्रदा ने शहर पहुंचकर भगवान महाकाल के दर्शन किए। दर्शन के बाद जया प्रदा ने मीडिया से बातचीत की । जया प्रदा ने कहा, “आज गुरु पूूर्णिमा के अवसर पर मैं यहां दर्शन आई हूं, मैं जब भी इंदौर आती हूं तो यहां शीश झुकाने ज़रूर आती हूं। मेरी आस्था है और भगवान शिव हमेशा साथ रहेंगे।” उन्होंने यह भी कहा कि वे यहां अक्सर आती रहती हैं। जया प्रदा अल सुबह महाकाल मंदिर पहुंची और भगवान महाकाल के दर्शन किए। उल्लेखनीय है कि भाजपा नेता और अभिनेत्री जया प्रदा पहले भी कई बार उज्जैन आकर […]
दतिया। अपनी पत्नी और उसके प्रेमी की हत्या कर पुलिस थाने में कुल्हाड़ी लेकर हाजिर होने वाले आरोपित पति को सिविल लाइन थाना पुलिस ने शनिवार को न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। नई धाराओं में जिले का संभवतया यह पहला दोहरे हत्याकांड का मामला दर्ज हुआ है। इसमें बदली हुई हत्या की पुरानी धारा 302 के स्थान पर नई धारा 103 भारतीय न्याय संहिता के तहत पुलिस ने प्रकरण पंजीबद्ध किया। इधर बाइपास स्थित खाती बाबा काॅलोनी दम्मू के बाग में जिस मकान में यह दोहरा हत्याकांड हुआ है, उसके बाद आसपास निवासरत लोग अभी भी सहमे […]
बैतूल। जिले में शनिवार रात से शुरू हुई तेज वर्षा रविवार सुबह सात बजे तक जारी रही। पिछले 24 घंटे में जिले में कुल 46.8 मिली वर्षा दर्ज की गई है। सबसे अधिक वर्षा शाहपुर विकासखंड में 156 मिमी दर्ज की गई है। सतपुड़ा का जलस्तर बढ़ा तेज वर्षा से सारनी में सतपुड़ा जलाशय का जल स्तर तेजी से बढ़ गया। जिसके कारण रविवार सुबह सात बजे 14 में से 11 गेट 10 फीट की ऊंचाई तक खोल दिए गए। दो घंटे बाद सुबह नौ बजे चार गेट बंद कर दिए गए और सात गेट खुले रखकर पानी तवा नदी में […]
