नीट यूजी 2024 परीक्षा मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हो रही है. इस बीच सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा है कि आईआईटी दिल्ली के डायरेक्टर की अध्यक्षता में गठित कमेटी ने अपनी रिपोर्ट दे दी है. कमेटी के मुताबिक, विवादित सवाल का जवाब ‘D’ बताया है. दरअसल, बीते दिन सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) को निर्देश दिया था कि वह नीट यूजी एग्जाम में पूछे गए सवाल नंबर 19 यानी फिजिक्स के प्रश्न का सही उत्तर बताए. IIT दिल्ली ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि उसके भौतिकी विशेषज्ञों की राय है कि एक […]
Author: Social Scan
उत्तर प्रदेश के नोएडा में पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक लॉक को हैक कर कार चोरी करने वाले गैंग को गिरफ्तार किया है. गैंग के मास्टरमाइंड समेत 6 शातिर चोर मंगलवार को पुलिस के हत्थे चढ़े हैं. इनके पास से पुलिस को चोरी की 10 लग्जरी कार भी बरामद हुई हैं. यह गैंग चोरी के वाहनों को यूपी के अलावा दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान से लेकर देश के कई राज्यों में फर्जी दस्तावेज बनाकर बेच देता था. सेक्टर-113 पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों में गिरोह का मास्टर माइंड सोनू समेत खलील, मोनू कुमार, राजेश कक्कड़, अली शेर उर्फ इमरान और […]
सावन का महीने 22 जुलाई से शुरू हो गया है, ऐसे में पूरे देश में कांवड़ियों की धूम मची हुई है. कांवड़ियों के लिए इस बार सभी राज्यों के प्रशासन ने खास इंतजाम किए हैं ताकि उन्हें रास्ते में किसी तरह की दिक्कत का सामना न करना पड़े. ऐसी स्थिति में कई जगहों पर बैरिकेडिंग भी की गई है और ट्रैफिक को कंट्रोल करने के लिए डायवर्जन भी किए गए हैं. इसके लिए प्रशासन की ओर से एडवायजरी जारी की गई है. दिल्ली वालों को अगर पहाड़ के दीदार करने हैं और देहरादून रूट पर जाना है तो उनके लिए […]
मशहूर पाकिस्तानी सिंगर राहत फतेह अली खान को दुबई से गिरफ्तार कर लिया गया है. बताया जा रहा है कि उनके पूर्व मैनेजर ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने उनके खिलाफ एक्शन लिया है. राहत फतेह अली खान के एक्स मैनेजर का नाम सलमान अहमद है. पिछले कुछ महीने से दोनों के बीच विवाद चल रहा था. उन्होंने सलमान को नौकरी से भी निकाल दिया था. विवाद के बीच सलमान ने दुबई में उनके खिलाफ शिकायत की थी. राहत फतेह अली खान म्यूजिकल शो में परफॉर्म करने को लेकर कुछ दिनों से दुबई में थे, […]
महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में सहकारी दुग्ध संघों (Cooperative Milk Unions) और निजी दुग्ध परियोजनाओं (Private Milk Projects) के माध्यम से इकट्ठा किए गए गाय के दूध पर दुग्ध उत्पादकों (Milk Producers) और किसानों को जनवरी 2024 में ही 5 रुपए लीटर सबसीडी दी है, लेकीन यह सबसिडी सिर्फ तीन महीने के लिए दी गई थी. रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य में हर रोज 1 करोड़ 45 लाख 21 हजार दूध का उत्पादन होता है और प्रतिदिन 1.62 करोड़ लीटर दूध की खरीद होती है. राहूरी कृषी विश्वविद्यालय की रिपोर्ट के अनुसार, एक लीटर गाय के दूध का उत्पादन खर्चा 40 […]
केंद्र सरकार ने एक आदेश जारी करते हुए सरकारी कर्मचारियों के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की तमाम गतिविधियों में शामिल होने पर लगे प्रतिबंधों को हटा लिया है. जिसे लेकर कांग्रेस पार्टी सवाल उठा रही है. दरअसल, पूर्व की कांग्रेस सरकारों ने समय-समय पर सरकारी कर्मचारियों पर संघ के कार्यक्रमों में शामिल होने पर रोक लगा दी थी. RSS की गतिविधियों में शामिल होने पर कर्मचारियों को कड़ी सजा देने तक का प्रावधान लागू किया गया था. हालांकि, इस बीच मध्यप्रदेश सहित कई राज्य सरकारों ने इस आदेश को रद्द कर दिया था, लेकिन इसके बाद भी केंद्र सरकार के […]
मध्य प्रदेश के रीवा में दो महिलाओं को जिंदा दफन करने की कोशिश का मामला गहराने लगा है. इस घटना को लेकर एक तरफ मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने ट्विटर वॉर शुरू कर दिया है, वहीं राज्य सरकार भी बचाव की मुद्रा में है. मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने कहा कि आरोपियों को किसी हाल में बख्शा नहीं जाएगा. यह घटना रीवा जिले के मनगंवा का है. घटना का एक वीडियो रविवार को सोशल मीडिया में वायरल हुआ था. इसमें गांव के दबंगों ने निजी जमीन पर सड़क बनाने का विरोध कर रही महिलाओं के ऊपर ही मोरंग भरा डंपर […]
जम्मू में दहशत फैलाने के बीच आतंकियो की एक और साजिश सामने आई है. आतंकी संगठन जैश ने सोमवार को बॉलीवुड फिल्म फैंटम के पोस्टर में अभिनेता सैफ अली की तस्वीर के साथ 5 मिनट 55 सेकंड का एक वीडियो जारी किया है. वहीं इसके बाद से जम्मू कश्मीर पुलिस ने इसको लेकर अलर्ट जारी कर दिया है. इसके साथ ही पुलिस ने सभी को सतर्कता बरतने को कहा है. इस अलर्ट में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कहा है कि इस वीडियो को किसी भी तरह से आगे फॉरवर्ड न करें. इसके साथ ही अलर्ट में बताया गया कि जिसे भी […]
महादेव और उनके भक्तों के अतिप्रिय महीने सावन की शुरुआत हो चुकी है. आज काशी विश्वनाथ से लेकर उज्जैन महाकाल सहित देश के अलग-अलग हिस्सों में मौजूद सभी शिवालयों में बम-बम भोले के नारे गूंजे. देश में पौराणिक कथाओं और प्रचलित मान्यताओं के बीच एक एकमात्र ऐसा मंदिर है, जहां का शिवलिंग हर दिन जौ के बराबर बढ़ता है. इसके साथ ही श्रद्धालुओं के द्वारा मंदिर पर चढ़ने बाला लाखों लीटर जलाभिषेक का जल कहा चला जाता है इसका भी अभी तक पता नहीं लगाया जा सका है. ये मंदिर उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में स्थित है. देवकली मंदिर […]
गोरखपुर जनपद के गीडा थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां पंजाब की रहने वाली दो ऑर्केस्ट्रा डांसर के साथ हैवानियत करने का मामला सामने आया है. युवतियां देर रात एक कार्यक्रम से वापस आ रही थीं. इसी दौरान तीन बाइक पर सवार पांच लोग पहुंचे और उनको रोक लिया और हैवानियत की. उनके चंगुल से छूटने के बाद युवतियां आर्केस्ट्रा संचालक के साथ गीडा थाने पहुंची और शिकायत दर्ज करवाई. पुलिस ने घेराबंदी कर एक आरोपी के पैर में गोली मार दी, जबकि चार को गिरफ्तार कर लिया. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह पंजाब […]
आईएएस पूजा खेड़कर के साथ ही उनकी मां मनोरमा भी विवादों में घिरी हुई हैं. उन पर हथियार की नोक पर किसानों को धमकी देने और जमीन हड़पने का आरोप है. मनोरमा को 14 दिन की ज्यूडिशियल कस्टडी (न्यायिक हिरासत) में भेजा गया है. पूजा अभी भी लापता हैं. वो अभी तक पुणे पुलिस के सामने बयान दर्ज कराने के लिए पेश नहीं हुई हैं. वो कहां हैं, इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है. 23 जुलाई तक उन्हें मसूरी की ट्रेनिंग अकादमी में ज्वाइन करना है. पुलिस हिरासत खत्म होने के बाद मनोरमा को सोमवार को […]
बिग बॉस का विवादों से पुराना नाता रहा है. इस बार बिग बॉस सीजन 3 का OTT प्लेटफॉर्म पर प्रसारण हो रहा है लेकिन इसको लेकर एक बार फिर से विवाद खड़ा हो गया है. सत्ताधारी पार्टी शिवसेना (शिंदे गुट) की विधायक मनीषा कायंडे ने एक बड़ा आरोप लगाया है. उनका आरोप है कि इस शो के जरिए अश्लीलता को बढ़ावा दिया जा रहा है. इस मामले को लेकर उन्होंने तुरंत कार्रवाई के लिए मुंबई पुलिस कमिश्नर से मुलाकात भी की है. सीपी के ऑफिस से निकलने के बाद उन्होंने कहा कि बिग बॉस में अश्लीलता परोसी जा रही है. […]
केंद्र सरकार की ओर से बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने से मना करने पर सियासत गरमा गई है. सरकार का फैसला जेडीयू के लिए तगड़ा झटका माना जा रहा है, जो कि एनडीए का हिस्सा है. लोकसभा चुनाव के बाद से ही जेडीयू बिहार को विशेष राज्य के दर्जे की मांग कर रही थी. अब सरकार के फैसले पर आरजेडी नेता और राज्यसभा सांसद मनोज झा ने पलटवार किया है. आरजेडी सांसद ने कहा कि आप बिहार को मजदूर सप्लाई प्रदेश बना कर रखना चाहते हैं. इससे पहले उन्होंने राज्यसभा में भी अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि […]
भगवान शिव की आराधना का महीना सावन आज से शुरू हो चुका है. सबसे बड़ी बात यह है कि इस बार महीने की शुरुआत सोमवार से ही हो रही है, जो बड़ा ही शुभ संयोग बन रहा है. सावन के पहले सोमवार को लेकर शिव भक्तों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है. शिवालयों में पूजा-अर्चना के लिए भक्तों की भारी भीड़ लग रही है. साथ ही शिवालयों में हर-हर महादेव के जयकारों के साथ भक्ति का वातावरण बना हुआ है. राजस्थान के मेवाड़ में भगवान भोलेनाथ के कई मंदिर हैं, जहां भक्तों की भारी भीड़ हमेशा बनी रहती है. […]
लोकसभा चुनाव के बाद अब इस साल के अंत में कुछ राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों पर सभी की नजर लगी है. इसमें सबसे अहम चुनाव महाराष्ट्र में माना जा रहा है. वहां पर राजनीतिक हलचल तेज हो चुकी है. राज्य के सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी तैयारियों में लगे हैं. इस बीच आज सोमवार को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और पूर्व मुख्यमंत्री शरद पवार के बीच लंबी मुलाकात हुई. यह बैठक मुंबई के मालाबार हिल इलाके में राज्य सरकार के गेस्ट हाउस सह्याद्री में हुई. दोनों नेताओं के बीच करीब एक घंटे तक बैठक चली. सूत्रों से मिली जानकारी के […]
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां पर कुछ समय पहले एक युवक पर अपनी पत्नी की हत्या का आरोप लगा था. इस मामले में उसके खिलाफ केस दर्ज था. वह अपने ससुर पर बार-बार केस वापस लेने का दबाव बना रहा था, लेकिन ससुर ने उसे सजा दिलाने का पूरी तरह से मन बना लिया था. ऐसे में दामाद ने ससुर की हत्या कर दी है. मृतक के घरवालों ने उसके खिलाफ केस दर्ज करवाया है. मृतक रामबदन की दूसरी बेटी प्रिया ने पुलिस को बताया कि ‘हम लोग चौरीचौरा थाना […]
