Author: Social Scan

उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा मार्ग पर खाने-पीने वाले सामान की बिक्री करने वाली दुकानों और ठेलों पर मालिकों की नेम प्लेट वाला विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है. सुप्रीम कोर्ट की अंतरिम रोक के बाद इस मामले में यूपी के आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु ने कहा है कि राज्य सरकार अब भी अपने स्टैंड पर कायम है. उन्होंने कहा है कि प्रदेश में हलाल प्रमाणित उत्पादों पर पाबंदी है. अब प्रतिबंधित उत्पादों की बिक्री करने वालों के खिलाफ सघन अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी. नेम प्लेट विवाद में उत्तर प्रदेश सरकार अपने […]

Read More

साउथ इंडस्ट्री के बड़े सुपरस्टार सूर्या अपना 49वां जन्मदिन मना रहे हैं. एक्टर ने अपने करियर में शानदार काम किया है और देशभर में उनकी फैन फॉलोइंग है. सूर्या अपनी अपकमिंग फिल्म कंगुवा को लेकर चर्चा में हैं. इस फिल्म की खास बात ये है कि इसमें बॉबी देओल विलेन बने हैं. अब सूर्या के बर्थडे पर फिल्म का पहला गाना जारी कर दिया गया है. फिलहाल अभी गाने का वीडियो नहीं आया है और सिर्फ ऑडियो ही लाया गया है. लेकिन इसे सुनकर ही फैंस का उत्साह सातवें आसमान पर जाता नजर आ रहा है. फैंस इस नए गाने […]

Read More

राहुल द्रविड़ को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. ये खबर उनके नए रोल से जुड़ी है. टीम इंडिया के साथ कार्यकाल खत्म होने के बाद राहुल द्रविड़ का वो बयान काफी चर्चा में रहा था कि वो अब बेरोजगार हैं और उन्हें नई जॉब चाहिए. ऐसे में उन्हें लेकर कई तरह के कयास लगे. ये भी कहा गया कि वो KKR के साथ जुड़ सकते हैं. लेकिन, सामने आई लेटेस्ट रिपोर्ट के बाद उन सारे कयासों पर विराम लगता दिख रहा है. अब खबर है कि राहुल द्रविड़ IPL में राजस्थान रॉयल्स के हेड कोच बन सकते हैं. […]

Read More

बजट में गोल्ड पर 6 फीसदी इंपोर्ट ड्यूटी कम होने की खबर के बाद से मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर भूचाल आ गया है. गोल्ड के दाम 3,700 रुपए से ज्यादा सस्ते हो गए हैं. देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ऐलान किया है कि गोल्ड और सिल्वर की इंपोर्ट ड्यूटी में 6 फीसदी की कटौती का ऐलान किया गया है. वहीं दूसरी ओर प्लेटिनम में 6.5 फीसदी इंपोर्ट ड्यूटी का ऐलान हुआ है. इस ऐलान के बाद से एमसीएक्स पर चांदी की कीमत में भी बड़ी गिरावट देखने को मिली है. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर बजट […]

Read More

अगर आप वॉट्सऐप के जरिए किसी मूवी या फाइल को दूसरे फोन में ट्रांसफर करना चाहते हैं, तो इंटरनेट की जरूरत जरूर पड़ती है. लेकिन बहुत जल्द ही आपको वॉट्सऐप के जरिए दो स्मार्टफोन के बीच फाइल ट्रांसफर करने के लिए इंटरनेट की जरूरत नहीं पड़ेगी. वॉट्सऐप की पैरेंट कंपनी मेटा एक नए फीचर पर काम कर रही है. इसके तहत लोगों को वॉट्सऐप के जरिए परिवार और दोस्तों को कोई भी मीडिया फाइल भेजने के लिए डेटा की जरूरत नहीं पड़ेगी. यह फीचर iPhone AirDrop फाइल शेयरिंग फीचर की तरह काम करेगा. वॉट्सऐप के अपडेट्स और नए फीचर्स पर […]

Read More

सावन के महीने में भोलेनाथ की चर्चा हो तो उनके विवाह का प्रसंग जरूर आता है. दरअसल ब्रह्मा की सृष्टि में ऐसा विवाह ना तो कभी हुआ और न ही कभी होगा. इस विवाह में दूल्हे का स्वरुप तो अनूठा था ही, बाराती भी एक से बढ़कर एक थे. दूल्हा बने बाबा खुद नंदी पर सवार होकर दिगंबर अवस्था में ही ससुराल पहुंचे. उनके साथ चल रहे बाराती भी किसी सभ्य समाज के लोग नहीं थे, बल्कि सभी के सभी उनके अपने गण थे. जैसे ही यह बारात राजा हिमाचल के जनवासे में पहुंची, बारात देखने आए लोगों की हालात […]

Read More

कमला हैरिस के अमेरिकी राष्ट्रपति पद की दौड़ में शामिल होने के बाद से ही उनकी लोकप्रियता बढ़ती जा रही है. राष्ट्रपति जो बाइडेन का उम्मीदवारी से नाम वापस लेने के 24 घंटे बाद ही कमला हैरिस को चुनाव प्रचार के लिए 81 मिलियन डॉलर का चंदा मिला चुका है. 24 घंटे के अंदर मिलने वाली इस बड़ी रकम से अंदाजा लगाया जा सकता उनको राष्ट्रपति बनने की चाहत कितने अमेरिकी रख रहे हैं. हैरिस के इलेक्शन कैंपेन के प्रवक्ता केविन मुनोज़ ने कहा, “कमला हैरिस के पीछे एक बड़ा जनसमर्थन है, डोनाल्ड ट्रंप घबराए हुए हैं क्योंकि उन्हें पता […]

Read More

हर एक महिला को लंबे और घने बाल पसंद होते हैं. लेकिन आजकल बदलते मौसम, बढ़ते प्रदूषण, अनहेल्दी डाइट और लाइफस्टाइल के कारण बालों से जुड़ी की तरह की समस्याएं देखने को मिलती है. ज्यादातर लोग फ्रिजी और दोमुंहे बालों की समस्या से परेशान रहते हैं. ऐसे में आपके मन में ये सवाल जरूर आता होगा कि आखिर दोमुंहे बालों की समस्या क्यों होती है? क्योंकि कई महिलाएं दोमुंहे बालों की कम करने का बहुत प्रयास करती हैं लेकिन ऐसे हो नहीं पाता है. स्पिल्ट एंड के कारण आपके बालों को नुकसान पहुंच सकता है. अगर ऐसे में सही हेयर […]

Read More

बजट 2024 को पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मिडिल क्लास को वो सौगात दे दी गई, जिसकी उसे उम्मीद थी. सरकार ने न्यू टैक्स रिजीम में जहां एक तरफ स्टैंडर्ड डिडक्शन की लिमिट को बदला है. वहीं इसके टैक्स स्लैब्स को भी पहले से आसान बनाया है. हालांकि सरकार से ओल्ड टैक्स रिजीम में भी छूट बढ़ाने की उम्मीद की जा रही थी, लेकिन इसको बदलने से सरकार ने दूरी बनाए रखी है. न्यू टैक्स रिजीम में स्टैंडर्ड डिडक्शन की लिमिट को 50,000 रुपए से बढ़ाकर 75,000 रुपए कर दिया गया है. इससे अब आम आदमी की […]

Read More

कई एक्टर्स को कहते सुना जाता है कि वो एक्टर नहीं बनना चाहते थे, तो वहीं कुछ एक्टर्स ऐसे भी हैं, जो स्टार बनने के लिए अपने फील्ड को छोड़कर इंडस्ट्री में आए हैं. इनमें से कुछ की किस्मत बहुत अच्छी होती है, जो जल्दी ही सफलता हासिल कर लेते हैं. वहीं कुछ कड़ी मेहनत करके इस मुकाम तक पहुंच पाते हैं. ऐसी ही एक एक्ट्रेस हैं अमृता राव, जिन्होंने मॉडलिंग के लिए अपनी साइकोलॉजी की डिग्री छोड़ दी और फिर सुपरहिट फिल्मों में काम किया. चलिए आपको उनके करियर के बारे में बताते हैं. अमृता राव ने अपने एक्टिंग […]

Read More

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 23 जुलाई 2024 को संसद में केंद्रीय बजट पेश करते हुए बड़ा ऐलान किया. वित्त मंत्री ने आंध्र प्रदेश के लिए 15,000 करोड़ रुपए देने की घोषणा की है. इसके जरिए राज्य का विकास किया जाएगा. लोकसभा चुनाव में गठबंधन पार्टियों के साथ मिलकर दोबारा सरकार बनाने के बाद से ही उम्मीद की जा रही थी मोदी सरकार की सबसे बड़ी सहयोगी चंद्रबाबू नायडू की तेलुगू देशम पार्टी के राज्य के लिए खास ऐलान किया जाएगा, इसकी झलक मंगलवार को संसद में पेश किए गए आम बजट में देखने को मिली. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण […]

Read More

बजट ऐलान के बाद शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है. सेंसेक्स में जहां डेढ़ फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है. वहीं दूसरी ओर निफ्टी कारोबारी सत्र के दौरान 1 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार करता हुआ दिखाई दे रहा है. जानकारों की मानें तो शेयर बाजार में और गिरावट देखने को मिल सकती है. देश की सबसे बड़ी ​कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में 2 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखने को मिल रही है. वहीं दूसरी ओर एसबीआई करीब दो फीसदी और एलएंडटी के शेयर में 4 फीसदी से ज्यादा गिरावट देखने […]

Read More

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के कैम्पियरगंज में एक लड़की के साथ रेप की घटना सामने आई है. लड़की बगीचे में आम के फसल की रखवाली कर रहे बाबा को खाना देने के लिए गई थी. वापस आते समय एक युवक और उसके दो दोस्तों ने उसका अपहरण कर लिया. तीनों उसे सुनसान जगह पर ले गए, जहां पर उसके साथ दरिंदगी की. पीड़िता की दादी की शिकायत पर पहले तो यह मामला दो थानों के बीच उलझा रहा, लेकिन बाद में वरिष्ठ अधिकारियों की पहल पर कैंपिंयरगंज पुलिस ने केस दर्ज किया. पीड़िता की उम्र 16 साल बताई जा रही […]

Read More

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने Modi 3.0 सरकार के पहले बजट में आम जनता को बड़ी राहत देते हुए कई बड़े ऐलान किए हैं. इन्हीं में से एक बड़ा ऐलान यह भी हुआ है कि अब ग्राहकों को नया स्मार्टफोन और चार्जर खरीदना सस्ता पड़ेगा. ऐसा इसलिए क्योंकि सरकार ने मोबाइल फोन और मोबाइल चार्जर दोनों ही डिवाइस पर सीमा शुल्क को घटाकर 15 प्रतिशत कर दिया है. Budget 2024 में ऐलान से पहले तक मोबाइल फोन और चार्जर पर सीमा शुल्क 20 फीसदी था. बजट में निर्मला सीतारमण के 15 फीसदी ऐलान से आम जनता को बड़ी सौगात मिली […]

Read More

बजट 2024 की घोषणा करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण के तहत मिल रहे 5 किलो मुफ्त अनाज की डेडलाइन बढ़ाने की घोषणा की है. सीतारमण ने कहा है कि अब यह मुफ्त अनाज अगले 5 साल तक दिया जाएगा. मुफ्त अनाज को लेकर की गई इस घोषणा को हरियाणा, महाराष्ट्र और झारखंड के विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है. इन तीनों ही राज्यों में अब से 3 महीने बाद विधानसभा के चुनाव प्रस्तावित हैं. 3 में से 2 राज्य (महाराष्ट्र और हरियाणा) में वर्तमान में बीजेपी गठबंधन की सरकार है, जबकि झारखंड में […]

Read More

जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों की ओर से घुसपैठ की एक और कोशिश को सुरक्षाबलों ने नाकाम कर दिया है. घुसपैठ की कोशिश केंद्र शासित प्रदेश के राजौरी जिले के बट्टल सेक्टर में की गई. लेकिन अलर्ट सैनिकों ने इसे कामयाब नहीं होने दिया. हालांकि इस दौरान सुरक्षाबलों और आतंकवादियों में जमकर गोलीबारी की गई, जिसमें एक जवान जख्मी हो गया. व्हाइट नाइट कोर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के जरिए बताया कि सुरक्षाबलों के अलर्ट सैनिकों ने सुबह 3 बजे बट्टल सेक्टर में कुछ हरकत देखी. इसके बाद उन्हें रोकने की कोशिश में फायरिंग शुरू कर दी गई. सुरक्षाबलों की ओर […]

Read More