Author: Social Scan

वित्त मंत्री निर्मला सीतारणम ने आज मंगलवार को केंद्रीय बजट 2024-2025 पेश कर दिया है. बजट में खेती और किसानों के लिए कई बड़े ऐलान किए गए हैं, लेकिन बजट से किसान ज्यादा खुश नहीं बताए जा रहे हैं. किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि जमीनी स्तर पर इस बजट से कोई फायदा नहीं होने वाला है. सरकार फसलों की उचित कीमत देनी चाहिए. बजट पर निराशा जाहिर करते हुए किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि उन्हें (केंद्र को) यह बजट कागजों पर तो ठीक लगता होगा, लेकिन जमीनी स्तर पर इससे किसानों को किसी तरह का कोई […]

Read More

गुजरात के गांधीनगर में एक आईएएस अधिकारी की पत्नी ने उनके घर के बाहर जहर खाकर जान दे दी. आईएएस की पत्नी तमिलनाडु के एक गैंगस्टर के साथ भाग गई थी. वहां वह एक बच्चे के किडनैपिंग मामले में उसका नाम सामने आया था. मृतका का नाम सूर्या जे था. जहर खाने के बाद उसे आनन-फानन में सिविल हॉस्पिटल लाया गया. लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. जब ये घटना हुई उस समय महिला के पति आईएएस रंजीत कुमार घर पर नहीं थे. पुलिस ने बताया कि आईएएस अधिकारी रंजीत कुमार पत्नी से नाराज थे. क्योंकि उनकी पत्नी […]

Read More

उत्तर प्रदेश के मथुरा में श्री कृष्ण जन्म स्थान पर तैनात पीएसी के जवान ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली है. हालांकि, अभी तक पुलिस महकमा ये बताने में असमर्थ है कि ये मामला हत्या है या आत्महत्या. कुछ लोग इसे हत्या कह रहे हैं, तो वहीं कुछ इसे आत्महत्या बता रहे हैं. इस घटना के बाद से ही पुलिस में महकमे में हड़कंप मचा हुआ है. पीएसी जवान की मौत की सूचना मिलने पर उसके घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है. है. हत्या की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और वहां मौजूद लोगों से पूछताछ की. पुलिस […]

Read More

धार्मिक नगरी उज्जैन के शिव मंदिर में एक भक्त ने अपने खून से अभिषेक कर डाला. 21 पंडितों की मौजूदगी में शिव तांडव और मंत्रोच्चार के साथ भक्त के खून से शिवलिंग पर अभिषेक कराया गया. यह आयोजन पूरे 4:30 मिनट तक चला, तब तक भक्त का खून शिवलिंग पर चढ़ता रहा. भक्त का शिवलिंग पर खून चढ़ते हुए वीडियो वायरल हो रहा है.वीडियो उज्जैन के ढांचा भवन क्षेत्र के बिलकेश्वर महादेव मंदिर का बताया जा रहा है. वीडियो में यहीं के निवासी रौनक गुर्जर 21 पंडितों की उपस्थिति में शिवलिंग का खून से अभिषेक किया जा रहा है. इस […]

Read More

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को बजट पेश किया. बजट दस्तावेज में सरकार के आय-व्यय का पूरा ब्यौरा दिया गया. बताया गया कि सरकार के पास कहां से कितना पैसा आएगा और यह कहां-कहां जाएगा. केंद्र सरकार के पास टैक्स और नॉन-टैक्स दोनों तरह के सोर्सेज से पैसा आता है. आमतौर पर माना जाता है कि सरकार सबसे ज्यादा कमाई टैक्स से करती है, लेकिन बजट दस्तावेज बताता है किसरकार सबसे ज्यादा उधारी देकर कमाई करती है. सदन में मंगलवार को पेश हुए बजट के दस्तावेज में सरकार ने बताया है कि वो वित्त वर्ष 2024-25 में सबसे ज्यादा […]

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आम बजट को मिडिल क्लास को ताकत देने वाला बजट बताया है. उन्होंने कहा कि यह बजट समाज के हर वर्ग को शक्ति देने वाला है. यह देश के गांव, गरीब, किसान को समृद्धि की राह पर ले जाने वाला है. पिछले 10 वर्षों में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले हैं. नौजवानों को अनगिनत नए अवसर देने वाला बजट है. इस बजट से शिक्षा और स्किल को नई ऊंचाइ मिलेगी. पीएम मोदी ने कहा कि यह मध्यम वर्ग को नई ताकत देने वाला बजट है. यह दलित, जनजाति, पिछड़ों को मजबूती देने वाला बजट […]

Read More

बेटी को नाजों से पाला, उसकी शादी भी कर दी, लेकिन घरवालों ने ये कभी नहीं सोचा होगा कि उन्हें बेटी के ससुराल से उसका अधजला शव लाना पड़ेगा. यह घटना मध्य प्रदेश के राजगढ़ की है. बेटी की मौत के बाद घरवालों रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं यह मामला पुलिस तक पहुंचा है. शव को पोस्टमार्टम के लिए पुलिस ने भेजा है. महिला के घरवालों का कहना है कि उनकी बेटी की हत्या ससुरालवालों ने कर दी है. महिला के ससुरालवाले आए दिन दहेज की डिमांड करते थे. डिमांड पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट करते थे. ये […]

Read More

आम बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नई टैक्स रिजीम में स्टैंडर्ड डिडक्शन बढ़ाकर नौकरी पेशा को राहत देने की कोशिश की है, तो युवाओं और महिलाओं के लिए भी कई अहम ऐलान किए हैं. वित्त मंत्री ने एजुकेशन लोन का 3 प्रतिशत हिस्सा सरकार द्वारा उठाने की घोषणा की है, तो मुद्रा लोन की सीमा 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख करने का ऐलान कर दिया है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट पेश किया. बजट में हर वर्ग को सहूलियत देने का प्रयास किया गया है. बजट की शुरुआत में […]

Read More

बजट में रक्षा क्षेत्र को और मजबूत किया गया है. इसमें डिफेंस के लिए 6.2 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जो पिछले साल के मुकाबले तकरीबन 3.4 प्रतिशत ज्यादा है. पिछले साल सरकार ने रक्षा क्षेत्र के लिए 5.93 लाख करोड़ का प्रावधान किया था. कुल बजट के हिसाब से देखें तो सरकार ने सबसे ज्यादा हिस्सा रक्षा क्षेत्र के लिए रखा है जो कि तकरीबन 12.9 प्रतिशत है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट प्रस्तुत किया. इस बजट में गरीब, महिला, युवा एवं अन्नदाता पर फोकस के […]

Read More

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार के आम बजट को कुर्सी बचाओ कॉपी पेस्ट बजट बताया है. राहुल ने कहा कि इस बजट में सहयोगियों का तुष्टिकरण किया गया है. अंबानी और अडाणी (AA) को फायदा पहुंचाया गया है. इस बजट में आम आदमी के लिए कुछ भी नहीं है. राहुल ने इस बजट को कॉपी पेस्ट बजट भी बताया है. राहुल ने कहा कि इस बजट में कांग्रेस के मेनिफेस्टो और पहले के बजट का कॉपी पेस्ट है. राहुल के अलावा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और जयराम रमेश ने भी इस बजट […]

Read More

इंदौर। माध्यमिक स्तर के स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए शिक्षा विभाग ने सोमवार को काउंसलिंग आयोजित की थी, जिसमें जिले के 2500 प्राथमिक शिक्षकों को उच्च पद का प्रभार देना था। लेकिन 500 से अधिक शिक्षक ऐसे भी रहे, जिन्होंने उच्च पद का प्रभाव लेने से साफ मना कर दिया। रात 12 बजे तक चली इस काउंसलिंग में बाकी के शिक्षकों को विषय वार अलग-अलग माध्यमिक संस्थानों के लिए प्रभार सौंपा गया। वही सुबह जब काउंसलिंग शुरू हुई थी तब सूची में कई विसंगति होने के चलते शिक्षक संगठनों में भी नाराजगी जाहिर की थी। जिसके […]

Read More

 जबलपुर। एमपी के जबलपुर में रविवार से शुरू हुई वर्षा सोमवार की सुबह तक जारी रही। तेज वर्षा में गौरीघाट और बरेला में दीवारें ढह गईं। दीवारों के नीचे दबने के कारण वृद्ध और एक युवक की मौत हो गई। लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने निवास स्‍थान पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से भेंट कर आर्थिक सहायता की घोषणा की। वहीं महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू बोले-एक सदस्य को नगर निगम में योग्यता के अनुसार आउटसोर्स के माध्यम से नौकरी दी जाएगी वहीं आर्थिक सहायता भी दिलाई जाएगी। मृतक के स्वजन से मिले लोक निर्माण मंत्री दीवार गिरने से नर्मदा नगर […]

Read More

रीवा। मध्य प्रदेश में रीवा के हिनौता गांव में डंपर से महिलाओं पर मुरुम डालने के मामले में पुलिस ने अब तक तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। दो फरार की तलाश जारी है। इतने के बाद भी कोई डर नहीं दिख रहा है, महिलाओं और उनके परिजनों का कहना है कि आरोपितों के साथी उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। कांग्रेस नेताओं का एक्स पर पोस्ट तथा सीएम के निर्देश के बाद हरकत में आई पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 110 के तहत मामला दर्ज किया था। अब जान से मारने तथा गाली गलौज […]

Read More

सागर। सागर समेत आसपास के इलाकों में सोमवार सुबह से रुक-रुककर हो रही भारी बारिश से जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। अंचल में नदी-नाले उफान पर हैं। बीना-कटनी रेल मार्ग पर गिरवर रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार को सुबह पांच बजे भारी वर्षा के चलते भूस्खलन हो गया और पहाड़ का मलबा गिरकर रेलवे ट्रैक पर आ गया। अप और डाउन दोनों ट्रैक पर मलबा जमा हो गया। इससे सागर-बीना मार्ग पर रेल यातायात करीब पांच घंटे तक अवरुद्ध रहा। सूचना मिलने पर रेलवे के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और मलबा हटाने का काम शुरू किया। फिलहाल कर्मचारियों द्वारा मलबा हटाए […]

Read More

इंदौर। इंदौर में सोमवार को जुपिटर विशेष अस्पताल से एयरपोर्ट तक 57वां ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया। इंदौर के 22 वर्षीय आयुष पंजाबी के फेफड़े चेन्नई में चार्डर प्लेन से पहुंचाए गए। जो वहां के अपोलो अस्पताल में भर्ती 73 वर्षीय महिला को नया जीवन देंगे। वहीं लिवर अस्पताल में ही भर्ती 58 वर्षीय पुरुष को ट्रांसप्लांट किया गया। यह प्रक्रिया रात एक बजे तक चली। इसके अलावा नेत्र शंकर आई बैंक एवं त्वचा चोइथराम स्किन बैंक में दान की गई। इंदौर के पागनीस पागा निवासी 22 वर्षीय आयुष पंजाबी को 18 जुलाई को सीवियर ब्रेन हेमरेज के बाद अस्पताल में […]

Read More

जबलपुर। मैट्रिमोनियल साइट के जरिए एक युवती ने शहर के युवक के सामने शादी का प्रस्ताव रखा और फिर उसे एक बैग भेजने का झांसा दिया। युवक झांसे में आया, तो एयरपोर्ट पर कस्टम द्वारा बैग पकड़ने और उसमें सोना और विदेशी मुद्रा होने की जानकारी दी और फिर कस्टम के नाम पर उससे ढाई लाख रुपये वसूल लिए। मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। कैंट पुलिस द्वारा इसकी जांच की जाएगी। मोदीबाड़ा कटंगा निवासी जगन्नाथ नंदा (38) ने संगम मैट्रिमोनियल साइट पर विवाह के लिए आईडी बनाई। 16 मई को उसे एक फोन आया। बात करने वाली युवती ने […]

Read More