राजगढ़। संगीतमय भगवद्कथा के दौरान कथावाचक को अटैक आ गया। अटैक आने से व्यास पीठ पर ही उनका निधन हो गया। गुरुपूर्णिमा के मौके पर मप्र के प्रसिद्ध कथावाचक गोपाल कृष्ण महाराज पचोर के समीपस्थ गांव पाडल्या अंजना में स्थित गुरू आश्रम में कथा कर रहे थे। भजन की सुरीली धुन पर श्रद्धालु मगन होकर नृत्य कर रहे थे। तभी व्यास पीठ पर बैठे महाराज को अचानक अटैक आया और वह बेसुध हो गए। कथा स्थल पर मौजूद लोगों ने उन्हें संभालने का प्रयास किया। उन्हें तुरंत पचोर के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने चेक करने के बाद […]
Author: Social Scan
मुरैना। इंस्टाग्राम व फेसबुक के लिए रील बनाने वाले लोग कहीं भी मोबाइल से वीडियो बनाने लगते हैं। पिछले दिनों सबलगढ़ न्यायालय के मुख्य द्वार पर बनाए गए वीडियो को लेकर हंगामा हुआ था तो मंगलवार को जौरा जेल के बाहर बने वीडियो के वायरल होने के बाद जेल की सुरक्षा काे लेकर चर्चाएं होने लगीं। दरअसल, जौरा जेल के बाहर बना वीडियो हैप्पी वारदात 302 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से प्रसारित हुआ है। इसमें दो युवक जेल के बाहर आराम से टहलते हुए वीडियो बना रहे हैं। इस वीडियो ने जेल की सुरक्षा पर सवाल उठा दिए हैं, क्योंकि जेल के मुख्य […]
श्योपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र ढाबली गांव के रहने वाले एक युवक से साइबर ठग ने भोपाल का साइबर सेल अधिकारी बनकर 2 लाख 35 हजार रुपये ठग लिए। साइबर ठग ने युवक को डर दिखाया कि उसके खिलाफ भोपाल में साइबर एफआईआर दर्ज होने जा रही है। इससे बचना है तो फटाफट फोन पे पर पैसे डाल दो और फिर युवक से अलग-अलग फोन पे नंबर पर पैसे डलवा लिए। कोतवाली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ढाबली निवासी बाबूलाल गुर्जर पुत्र महेंद्र सिंह गुर्जर ने पुलिस को दिए […]
सिवनी। मध्यप्रदेश के सिवनी में आदिवासी ब्लाक घंसौर के दारोटकला निवासी थम्मन साहू अपनी ढाई एकड़ जमीन का सीमांकन करवाना चाहते हैं। इस राजस्व प्रकरण की सुनवाई नहीं होने से वह परेशान हैं। लंबा समय बीतने के बाद भी निराकरण नहीं हुआ तो घंसौर एसडीएम कार्यालय के गेट पर लेटते हुए पहुंचे और एसडीएम से फरियाद की। एसडीएम ने टीम गठित कर सीमांकन करवाने का आश्वासन दिया। 12 किमी दूर अपने गांव से दंडवत होकर एसडीएम कार्यालय पहुंचा था घंसौर में सीमांकन नहीं होने से पीड़ित एक व्यक्ति का दंडवत होकर एसडीएम कार्यालय पहुंचकर कार्यालय के गेट पर ही एसडीएम को […]
सिवनी। एमपी में सिवनी के जोराबाडी़ गांव में बाढ़ में फंसी महिला ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। बच्चों की किलकारी गूंजने से प्रसव के दौरान हुए कष्ट को स्वजन भूलकर फूले नहीं समा रहे। जिला अस्पताल किसी अन्य महिला के प्रसव के लिए आई आशा कार्यकर्ता कामता मरावी संकट मोचक बन गई। …लेकिन गांव के सभी रास्ते बाढ़ के कारण बंद हो गए थे बंशी लाल उइके की गर्भवती महिला रवीना को सोमवार के दिन अचानक प्रसव पूर्व पीड़ा होने लगी। उनके परिवार ने तय किया कि इन्हे तत्काल जिला अस्पताल सिवनी ले जाया जाए, लेकिन गांव के सभी […]
भोपाल। प्रदेश के डेढ़ लाख से अधिक संविदा अधिकारियों-कर्मचारियों का वेतन एक अप्रैल 2024 से 700 रुपये से लेकर तीन हजार रुपये तक बढ़ जाएगा। उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के आधार पर सरकार ने संविदा कर्मचारियों को 3.85 प्रतिशत की वृद्धि दर से वार्षिक वेतन वृद्धि देने का निर्णय लिया है। इसके लिए बजट में प्रावधान भी रखा गया है। संविदा कर्मचारियों को महंगाई भत्ते के स्थान पर उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के आधार पर वार्षिक वेतन वृद्धि देने का प्रावधान है। 22 जुलाई 2023 को संविदा नीति के अंतर्गत जारी किए गए निर्देश अनुसार प्रतिवर्ष एक अप्रैल को संविदा अधिकारियों-कर्मचारियों की उपभोक्ता […]
भोपाल : भोपाल के बड़े तालाब में कूदकर बुधवार सुबह दो लोगों ने आत्महत्या कर ली। दोनों ने बोट क्लब वाले हिस्से में कूद कर जान दी। मॉर्निंग वॉक पर आए स्थानीय लोगों ने पानी दोनों के शवों को उतराते देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। गाड़ी के नंबर की जांच के बाद मृतकों की पहचान बागसेवनिया इलाके के रहने वालों के रुप में हुई है। सारा मामला श्यामला हिल्स थाने का है। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुट […]
पन्ना : बेशकीमती हीरों के लिए विश्वविख्यात मध्यप्रदेश के पन्ना जिले की रत्नगर्भा धरती से एक बार फिर गरीब आदिवासी की किस्मत चमकी है। कृष्ण कल्याणपुर (पटी) की उथली हीरा खदान से 19.22 कैरेट का बेशकीमती हीरा मिला है। जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ रुपए बताई जा रही है। हीरा धारक चुनवादा आदिवासी ने अपने हीरे को कार्यालय में जमा करवा दिया है। जिसे अगली आने वाली नीलामी में रखा जाएगा। ●यह है पूरा मामला… दरअसल पन्ना जिले के अहिरगंवा गांव के निवासी चुनवादा गौंड ने मात्र 200 रुपए की रसीद कटवाकर हीरा कार्यालय से 20 मई 2024 को कृष्ण […]
उज्जैन : मध्य प्रदेश के उज्जैन में सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां लेकोड़ा में पति ने हथौड़े से अपनी पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद भी आत्महत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है और जांच शुरू की है। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी दोनों अकेले रहते थे। दोनों के बीच किसी बात को लेकर बीती रात झगड़ा हुआ था। जिसके बाद पति ने खौफनाक घटना को अंजाम दिया।
छतरपुर: छतरपुर में तेज बारिश की वजह से धसान नदी में अचानक बाढ़ आ गई। नदी में पानी का बहाव अचानक बढ़ने से घुवारा तहसील के कुटोरा गुर्जन मंदिर के पास 48 चरवाहे और मजदूर आठ घंटे फंसे रहे। जैसे कैसे सूचना पुलिस प्रशासन को मिली। एसडीआरएफ टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू चलाकर सभी को बचाया। दरअसल, ग्राम कटोरा में धसान नदी के उस पार एक मंदिर का निर्माण कार्य चल रहा है जिसमें कुछ लोग गए हुए थे, साथ ही चरवाहे भी जानवर चरा रहे थे। धसान नदी का जल स्तर अचानक बढ़ जाने के कारण ग्रामीण धसान […]
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर एक बार अपने विवादित बयान को लेकर विपक्ष के निशाने पर हैं. नीतीश कुमार विधानसभा के मॉनसून सत्र में चर्चा के दौरान RJD की महिला विधायक रेखा देवी पर काफी भड़क गए. मुख्यमंत्री ने रेखा देवी को फटकार लगाते हुए RJD की महिला विधायक से कहा, “तुम क्यों बोल रही हो, अरे महिला हो कुछ जानती नहीं हो.” सीएम के बयान पर सदन में जमकर हंगामा होने लगा जिसके बाद उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि “इन लोगों ने किसी महिला को आगे बढ़ाया था? 2005 के बाद हमने महिलाओं को आगे बढ़ाया है. […]
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में आज यानि बुधवार को फायरिंग की घटना से दहशत फैल गई. अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की मेडिकल कॉलोनी में मामूली विवाद के बाद रजिस्ट्रार कार्यालय में तैनात कर्मचारियों के बीच फायरिंग हुई. गोली लगने से दो कर्मचारी घायल हो गए हैं. घायल कर्मचारियों को इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है. पुलिस अधिकारी फोर्स के साथ मेडिकल कॉलेज में मौजूद हैं. घटना की जानकारी ली जा रही है. घटना थाना सिविल लाइन क्षेत्र की है. AMU के प्रॉक्टर प्रोफेसर मो. वसीम अली ने कहा- घायल नदीम और कलीम AMU कैंपस […]
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की बुधवार को संसद परिसर में किसानों से मुलाकात होनी है. ये मीटिंग संसद में राहुल गांधी के चैंबर में होगी. हालांकि ये मुलाकात पहले ही चर्चा में आ गई है. राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि किसानों का पास नहीं बनाया जा रहा. हालांकि, जब ये मामला मीडिया में आया तो किसानों को राहुल से मुलाकात की इजाजत मिली. कांग्रेस सांसद ने कहा, नेता विपक्ष होते हुए मैंने कुछ किसानों को अपने चैंबर में बुलाया था, लेकिन उनका पास नहीं बनाया जा रहा. मैं खुद उनसे मिलने जा रहा हूं. राहुल गांधी ने कहा कि […]
पिछले साल रिलीज हुई रणबीर कपूर स्टारर ‘एनिमल’ हिट क्या हुई, कई सितारों की सोई हुई किस्मत फिर से जाग उठी. फिल्म में मौजूद बॉबी देओल, अनिल कपूर, रश्मिका मंदाना और तृप्ति डिमरी, हर किसी के काम को जनता ने काफी पसंद किया. लेकिन विलने बने बॉबी देओल फिल्म के लीड स्टार रणबीर कपूर पर भारी पड़ते हुए नजर आए. रोल कम था लेकिन दमदार था, इस बात को हर किसी ने माना. फिल्म ने 900 करोड़ पार कमाई की और बॉबी एक बार फिर से इंडस्ट्री में छा गए. बैक-टू-बैक कई फ्लॉप फिल्में देने के बाद एक्टर के हिस्से […]
टीम इंडिया के नए हेड कोच गौतम गंभीर ने अपनी कमान संभाल ली है. श्रीलंका दौरे से उनका काम चालू हो गया है. उनकी अगुवाई में ये पहला विदेशी दौरा है. अब सवाल है कि गौतम गंभीर इन सबके लिए BCCI से ले कितने रुपये रहे हैं? हेड कोच के नाते टीम इंडिया से जुड़ने के लिए उन्होंने कितने रकम में करार किया है? ऐसे सवालों के जवाब अब सामने हैं. टीम इंडिया के हेड कोच के तौर पर गौतम गंभीर का पैकेज क्या होगा, उसका पता अब चल चुका है. रिपोर्ट्स की मानें तो गौतम गंभीर पर होने वाला […]
बजट में सोना चांदी से इंपोर्ट टैक्स कम कर दिया गया है. जिसके बाद देश में सोने और चांदी के गहने सस्ते हो जाएंगे. मोबाइल और बाकी चीजों को भी सस्ता कर दिया गया है. जॉब को लेकर इतना बड़ा बजट आज तक नहीं रखा गया. मतलब कि आम लोगों को खुश करने के तमाम इंतजाम इस बजट में रखे गए हैं. लेकिन क्या आपको जानकारी है कि इसी बजट में सब्सिडी में भी कटौती की गई है. इसका मतलब है कि आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी राहत रियायतों को कम किया गया है. आइए आपको भी […]
