अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के संस्थापक श्याम मानव के एक दावे से महाराष्ट्र की सियासत में एक बार फिर भूचाल आ सकता है. श्याम मानव ने कहा है कि, “इससे राज्य की राजनीति में हलचल पैदा हो रही है. उनके दावे के मुताबिक अजित पवार, उद्धव ठाकरे, अनिल परब और आदित्य ठाकरे को झूठे मामले में जेल भेजा जाना था. लेकिन तत्कालीन गृह मंत्री अनिल देशमुख ने इनकार कर दिया जिसके चलते उन्हें खुद जेल में तेरह महीने बिताने पड़े. इस बीच एनसीपी के शरद पवार गुट के नेता अनिल देशमुख ने कहा है कि श्याम मानव का दावा सही है. […]
Author: Social Scan
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में रात भर चली मुठभेड़ में एक आतंकवादी को मार गिराया गया है. हालांकि इस मुठभेड़ में एक सैनिक के भी शहीद होने की खबर है. उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा के कोवुत लोलाब इलाके में आतंकवादी और सैनिकों के बीच मुठभेड़ हुई थी. अधिकारियों ने बताया कि पुलिस और सेना की एक संयुक्त टीम को इलाके में दो से तीन आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी. जिसके बाद लोलाब में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया गया. सुरक्षा बलों ने बताया है कि इलाके में अभी ऑपरेशन जारी है. शहीद जवान की पहचान 28 आरआर के […]
उत्तराखंड के रुड़की में मंगलवार को कांवड़ियों ने जमकर तांडव किया. स्थिति यहां तक आ गई कि व्यवस्था के लिए तैनात पुलिस बल भी उन्हें रोक नहीं पाया. इस घटना के पीछे की मुख्य वजह राह चलते एक ई-रिक्शा के कांवड़ से छू जाना बताया जा रहा है. इस घटना में कांवड़ियों ने ई-रिक्शा चालक को डंडे से पीटा और फिर उसके वाहन को भी बुरी तरह से तोड़ दिया. रुड़की के पास मंगलौर में हुई इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. अब रुड़की पुलिस इस वीडियो के आधार पर कार्रवाई की बात कह […]
नीट यूजी 2024 परीक्षा का रिजल्ट अब फिर से सभी छात्रों के नाम के साथ जारी किया जाएगा. सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर एनटीए ने 20 जुलाई को एग्जाम सिटी और सेंटर वाइज नतीजे जारी किए थे. जारी होने वाले रिवाइज्ड रिजल्ट में पूरी मेरिट लिस्ट बदल जाएगी और टाॅपर्स की संख्या भी घट जाएगी. वह भी 1 नंबर के कारण. आइए जानते हैं कैसे 1 अंक के कारण पूरी मेरिट लिस्ट बदल जाएगी. नीट यूजी परीक्षा में कुल 180 सवाल हल करने होते हैं और पेपर कुल 720 नंबरों का होता है, जिसमें प्रत्येक सही जवाब के लिए 4 […]
परीक्षा में धांधली और पेपर लीक को रोकने के लिए नीतीश कुमार की सरकार ने विधानसभा में विधेयक पेश किया. बिल का नाम बिहार लोक परीक्षा (अनुसूचित साधन निवारण ) विधेयक 2024 है. ये सदन से बहुमत के साथ पारित भी हो गया. विधेयक में आरोपियों को 10 साल की सजा और 1 करोड़ जुर्माना का प्रावधान किया गया है. बिहार सरकार में मंत्री विजय चौधरी ने कहा, ‘अपराध करने वाले का बचाव करने के लिए सदन से विपक्षी दल बाहर चले गए. बिहार की जनता भी देख रही है. पेपर लीक मामले को बिहार सरकार ने गंभीरता से लिया […]
झारखंड में इस साल के अंत में विधानसभा के चुनाव होने हैं. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) राज्य की सत्ता में वापसी के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रही है. गृह मंत्री अमित शाह हाल में रांची का दौरा किए थे, जहां से उन्होंने मिशन विधानसभा चुनाव का आगाज किया. अब इस बीच जानकारी सामने आई है कि पार्टी राज्य में मुख्यमंत्री का उम्मीदवार घोषित नहीं करेगी. सूत्रों के मुताबिक बीजेपी सामूहिक नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी. बीजेपी ने तय किया है कि इस बार बीजेपी राज्य के अपने बड़े और कद्दावर नेताओं को भी चुनाव लड़ाएगी. इसमें वो नेता भी […]
कटनी। एमपी के कटनी की दतला, मोरी और बेलकुण्ड नदी उफान पर हैं।लगातार पानी गिरने से ढीमरखेड़ा में परेशानी हो रही है। प्रशासन के लोग घरों में पानी घुसने से लोगों को निकालकर सुरक्षित स्कूल व मंदिर में पहुंचा रहा है। जिले में अभी भी बारिश जारी है। थाने के भवन के बाहर तक पानी भरने से सारे रास्ते बंद जिले रातभर से वर्षा का दौर जारी है। जिले के ढीमरखेड़ा में मंगलवार से ही नदियां उफान पर थीं और कई मार्ग बंंद हो गए थे। वही 24 घंटे में लगातार वर्षा के बाद स्थिति और बिगड़ती जा रही है। […]
जबलपुर। नशे में धुत युवती ने बीच बाजार जमकर हंगामा मचाया। वह कभी चीखती-चिल्लाती कभी नाचने लगती। यह ड्राॅमा देख रांझी के व्यापारी सहम गए और दुकान बंद कर निकल गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस टीम युवती को लेकर रांझी अस्पताल गई और मेडिकल टेस्ट कराया। मामले की जांच कराई जा रही है। पूरा मामला मंगलवार दोपहर का है। इसका वीडियो वायरल होते ही पुलिस सक्रिय हो गई। जानकारी के अनुसार दोपहर एक युवती रांझी शराब दुकान के आस-पास टहल रही थी। अचानक वह आक्रामक हो गई और बीच बाजार सड़क पर आकर हंगामा करने लगी। लोगों के लिए यह अप्रत्याशित […]
उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में दिलदहला देने वाली वारदात हो गई। यहां एक पति ने अपनी पत्नी की नृशंस हत्या कर खुद भी मौत को गले लगा लिया। पुलिस से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह घटना चिंतामण थाना क्षेत्र के लेकोड़ा की है। पता चला है कि लेकोड़ा में अर्जुन मोंगिया उम्र 37 वर्ष ने अपनी पत्नी धापू बाई से विवाद के बाद हथौड़ी से उसके सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद पति ने स्वयं फांसी पर लटक कर आत्महत्या कर ली। सूचना पर चिंतामण पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस मामले की जांच में […]
उमरिया । एमपी के उमरिया में बांधवगढ़ के बफर जोन में सक्रिय बाघों से ग्रामीणों पर खतरा बना हुआ है। ऐसा ही खतरा प्रदेश के सभी टाइगर रिजर्व में उत्पन्न होता जा रहा है। इसकी मूल वजह है उन बाघ गलियारों का क्षतिग्रस्त होना जो एक जंगल को दूसरे जंगल से जोड़ते हैं। वन्य प्राणी और मानव द्वंद को रोकने के लिए बांधव वीर दल का गठन किया गया है। वर्षाकाल के दौरान यह खतरा और भी बढ़ सकता है बांधवगढ़ के जंगल में पचास से ज्यादा बाघ बफर में सक्रिय हैं। प्रदेश दूसरे टाइगर रिजर्व में भी हाल कुछ […]
मंदसौर। मंदसौर के निराश्रित बालिका गृह ‘अपना घर’ में रहने वाली 2 लड़कियां 20 जुलाई से फरार हैं। पुलिस दोनों को खोजने में जुटी है। इन दोनों लड़कियों को बाल कल्याण समिति ने यहां भेजा था। इसी बीच अपना घर में लगे सीसीटीवी फुटेज में दोनों लड़कियां दो बाइक पर आए चार युवकों के साथ जाते हुए दिख रही हैं। पुलिस अब बाइक नंबर के आधार पर लड़कियों को खोजने में जुटी है। लड़कियों के साथ ही आरोपितों की तलाश के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं। पुलिस टीम अपना घर के आस-पास से लेकर लड़कियों के भागने के संभावित […]
भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंगलवार को श्रावण माह में त्योहारों से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस दौरान अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि श्रावण माह में श्रद्धालुओं के लिए धार्मिक कार्यक्रम स्थलों में किसी प्रकार की कमी न रहे। अपने जिले में निकलने वाली सवारी में सभी मंत्री पहुंचे। उज्जैन में आने वाले भक्तों की संख्या को देखते हुए सवारियों की बेहतर व्यवस्थाएं की जाएं। इसमें बैंड और डमरू दल शामिल हों। विश्व रिकॉर्ड बनाने का प्रयास करें। कांवड़ियों के विश्राम करने के लिए जगह-जगह पर शेड बनवाए जाएं। मंदसौर में सवारी निकलने के समय व्यवस्थाएं बेहतर बनाएं। […]
भोपाल। देश के आम बजट में गांव, गरीब, किसान और युवाओं पर फोकस किया है। इसका अधिक से अधिक लाभ मध्य प्रदेश को हो, इसकी तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। दरअसल, बजट में कृषि क्षेत्र को प्राथमिकता में रखा है। प्रदेश में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। बजट में आगामी दो वर्ष में एक करोड़ किसानों को उत्पादों के प्रमाणीकरण, ब्रांडिंग और मार्केटिंग में सहायता देने की घोषणा की गई है। साथ ही दस हजार बायो रिसर्च सेंटर बनाए जाएंगे। साप्ताहिक हाट और स्ट्रीट फूड हब बनाने की घोषणा हुई है। प्रदेश की ओर […]
भितरवार। जमीन के विवाद को लेकर पुत्र ने पिता को गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए है। घटना में मां को भी गंभीर चोट आई है। दोनों को उपचार के लिए ग्वालियर भेजा गया है। जहां उनका इलाज जारी है। मामला चीनौर क्षेत्र के ग्राम भोरी का है। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर बेटे की तलाश शुरू कर दी है। चीनौर थाना क्षेत्र के ग्राम भोरी में 60 वर्षीय रमेश पांडे रहते हैं। उनके दो पुत्र हैं। दोनों पुत्रों और पिता के बीच जमीन का बंटवारा हो चुका है। मंगलवार को रमेश […]
भिंड। शहर के अटेर रोड पर एक महिला आरक्षक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। महिला आरक्षक वर्दी में थी और वह जिम ज्वाॅइन करने की बात करने के लिए गई थी। तभी कुछ लोगों से उसका विवाद हो गया। इन लोगों ने पुलिस जवान पर हमला बोल दिया। यह घटना दोपहर करीब तीन बजे की है। बताया जा रहा है कि महिला आरक्षक एक थाने में पदस्थ है। बताया जाता कि महिला आरक्षक ने अपना मोबाइल निकालकर पुलिस को सूचना करनी चाहिए तो उसका मोबाइल भी छीन लिया गया था। घटना के करीब 1 घंटे बाद कोतवाली थाना […]
दतिया। तीन बच्चों के पिता को संतानहीन बताकर नाती ने ही अपने नाना की जमीन हड़पने की साजिश रच डाली। इसके लिए कुछ लोगों ने पहले दो पेज की फर्जी वसीयत तैयार कराई। इतना ही नहीं कुछ दिन बाद उक्त बुजुर्ग को मृत बताकर झांसी के अस्पताल से उसका फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र भी बनवा लिया। इन सब दस्तावेजों के आधार पर बुजुर्ग के खाते की जमीन लोकेंद्र पुत्र विश्वनाथ सिंह बुंदेला ने अपने नाम कर ली। जानकारी के अनुसार कस्बा बड़ौनी में लड्नु राजा की हवेली निवासी चंद्रभान पुत्र स्वर्गीय रघुराज सिंह बुंदेला की 4.70 हेक्टेयर जमीन कस्बे के लोकेंद्र […]
