Author: Social Scan

भारत में लोगों को मैगी नूडल्स काफी पसंद हैं. बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी मैगी के दीवाने हैं, यही कारण है कि देश में मैगी की जमकर खरीदारी होती है. इसे बनाने वाली कंपनी नेस्ले के लिए भारत दुनिया का सबसे बड़ा बाजार बन गया है. कंपनी भारत में मैगी बेचकर बंपर कमाई कर रही है. दरअसल, मैगी बनाने वाली कंपनी नेस्ले इंडिया ने हाल ही में वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही के नतीजे जारी किए हैं. Q1 नतीजों में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार 7 फीसदी बढ़कर 746 करोड़ रुपये हो गया. वहीं, एक साल पहले की […]

Read More

अक्सर आपने तजुर्बा किया होगा कि गूगल मैप्स कई बार ऐसा रास्ता दिखा देता है, जहां से गुजरना मुसीबत बन जाता है. कई बार हम संकरी गलियों में फंस जाते हैं, जहां से बाहर निकलना बहुत मुश्किल होता है. मगर जल्द आपको इस परेशानी से निजात मिल सकती है. इस काम में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टेक्नोलॉजी आपकी मदद करेगी. गूगल मैप्स भारत के लिए AI से लैस कई नए फीचर्स जारी कर रहा है. इसका मकसद नेविगेशन एक्सपीरियंस को बेहतर बनाना है. नेविगेशन के दौरान भारतीय लोग जिन दिक्कतों का सामना करते हैं, गूगल मैप्स उन्हें दूर करने की कोशिश कर रहा […]

Read More

हिंदू धर्म में, भगवान शिव के वाहन नंदी का भी बहुत महत्व माना जाता है. सभी शिव मंदिरों में प्रवेश करते ही, नंदी जी की मूर्ति, शिव की ओर मुख किए हुए मिलती है. नंदी को शिव का प्रिय गण माना जाता है, जो सदैव उनकी सेवा में तत्पर रहते हैं. मान्यता है कि नंदी जी, भगवान शिव के द्वारपाल के सेवक के रूप में भगवान शिव की सेवा करते हैं. ये भी मान्यता है कि नंदी के कान में अपनी मनोकामना कहने से, वह सीधे भगवान शिव तक पहुंचती है. भगवान शिव, नंदी के प्रति अत्यंत प्रेम रखते हैं […]

Read More

अमेरिका की संसद में इजराइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने एक गुस्से वाला भाषण दिया. अपने पूर संबोधन के दौरान व ये साबित करने में लगे रहे कि गाजा में चल रहा युद्ध कितना जरूरी है. बेंजामिन नेतन्याहू ने अपना ये दौरा इजराइल को दी जाने वाली मदद को बढ़ाने की मांग को लेकर किया था. संबोधन के बाद 25 जुलाई को नेतन्याहू ने कमला हैरिस से मुलाकात की, मुलाकात के दौरान कमला ने गाजा की मानवीय स्थिति पर चिंता जताई है और युद्ध विराम का आग्रह किया. उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से आग्रह किया कि […]

Read More

मानसून सीजन में स्किन का ध्यान रखना बेहद जरूरी है. तनाव के साथ-साथ थकान और धूल-मिट्टी के कारण स्किन खराब हो जाती है. इससे त्वचा की रंगत फीकी पड़ जाती है. ग्लोइंग स्किन के लिए लोग तरह-तरह के ब्यूटी ट्रीटमेंट और प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन कई बार इन सब चीजों से मनचाहा रिजल्ट नहीं मिल पाता है. लेकिन डॉ. निरंजन समानी कहते हैं कि स्किन की रंगत निखारने के लिए एलोवेरा काफी फायदेमंद हैं. उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर इससे जुड़ी एक पोस्ट भी शेयर की है, जिसमें उन्होंने ग्लोइंग स्किन का फॉर्मूला बताया है.लेकिन इसके साथ ही, […]

Read More

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक युवक ने सरेराह उस्तरे से अपना गला काट डाला. वो भी सिर्फ इसलिए क्योंकि वो संकरी गली में भी तेज रफ्तार से बाइक चला रहा था. उसे ऐसा करने से दो भाइयों ने रोका. युवक बाइक से उतरा. दोनों भाइयों से उलझ पड़ा. फिर पास में नाई की दुकान से उस्तरा ले आया. दोनों भाइयों के सामने उसने अपना गला उस्तरे से काट डाला. इसके बाद वहां से चला गया. थाने जाकर उसने दोनों भाइयों के खिलाफ तहरीर दी. युवक उन दोनों भाइयों को फंसाना चाहता था. लेकिन जब पुलिस ने घटनास्थल के पास […]

Read More

कांवड़ रूट पर नेमप्लेट मामले में योगी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में कुछ ऐसे नाम गिनाए हैं, जिसमें दुकान का नाम तो ‘पंडित जी का ढाबा’ है लेकिन उसका मालिक मुसलमान है. यूपी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल अपने जवाब में अपनी दलीलों के समर्थन में कावंड़ मार्ग रूट के कुछ खाने पीने की दुकानों के फोटोग्राफ भी संलग्न किया है. मसलन ‘राजा राम भोज फैमिली टूरिस्ट ढाबा’ के नाम से ढाबा चलाने वाले दुकानदार का नाम वसीम है. ‘राजस्थानी खालसा ढाबे’ के मालिक का नाम फुरकान है. ‘पंडित जी वैष्णो ढाबे’ के मालिक सनव्वर राठौड़ हैं. यूपी सरकार […]

Read More

धार्मिक नगरी उज्जैन में बड़नगर रोड पर हो रही श्रीमद् भागवत कथा मे महामंडलेश्वर स्वामी प्रेमानंद महाराज ने विवादित बयान दिया है. उन्होंने हिंदू महिलाओं को चार-चार बच्चे पैदा करने की सलाह दी है. स्वामी प्रेमानंद ने वर्ग विशेष की आबादी को लेकर भी टिप्पणी की. वह यहीं नहीं रुके उन्होंने महिलाओ को लेकर कह डाला कि महिलाएं अपना फिगर मेंटन करने के चक्कर में लगी हुई हैं और वहीं दूसरा समुदाय 8 बच्चे पैदा करने में लगा हुआ है. पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के महामंडलेश्वर स्वामी प्रेमानंद महाराज इन दिनों बड़नगर रोड स्थित मोहनपुरा में श्री बाबाधाम मंदिर (अर्जी […]

Read More

पाकिस्तान से भारत लौटीं मूक-बधिर गीता ने आठवीं की परीक्षा प्रथम श्रेणी के साथ उत्तीर्ण कर ली है. अब वो सरकार से नौकरी की मांग कर रही हैं. मध्य प्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड की आठवीं कक्षा की परीक्षा में गीता को 600 में से 411 अंक मिले हैं. सामाजिक विज्ञान और संस्कृत में उन्होंने इतने अच्छे अंक हासिल किए हैं कि हर कोई उनकी तारीफ करता नहीं थक रहा. इंदौर की गैर सरकारी संस्था आनंद सर्विस सोसायटी पाकिस्तान से गीता की वापसी के बाद उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के जतन में जुटी है. संस्था के सचिव […]

Read More

केंद्र सरकार ने 21 जुलाई को ऐतिहासिक फैसला लिया. 58 साल बाद सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ (RSS) में शामिल होने पर लगे प्रतिबंध को हटा लिया. सरकार के इस फैसले के बाद मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की गई थी. जिस पर दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था. आज हाईकोर्ट ने अपना फैसला सुनाया. हाई कोर्ट ने कहा, केंद्र सरकार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के काम करने के तरीके और उसके उद्देश्यों को समझने में 50 साल से ज्यादा का समय लग गया, […]

Read More

बिहार के पूर्णिया में एक विचाराधीन कैदी की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है. मृतक कैदी, हत्या के मामले में पिछले 5 साल से अररिया जेल में बंद था. मृतक की पहचान विवेक कुमार उर्फ लाल यादव उम्र 23 के रूप में हुई है. कैदी को सुपौल सिविल कोर्ट में पेशी के बाद पुनः वापस मंडल कारा ले जाया जा रहा था. परिजनों ने दोस्तों पर कोल्ड ड्रिंक में जहर देकर विवेक की हत्या का आरोप लगाया है. वहीं, इस मामले के बाद से अररिया जेल पुलिस की कस्टडी पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं. घटना को लेकर […]

Read More

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने चंदा न देने पर स्कूल संचालक को पीट दिया. स्कूल में घुसकर भी तोड़फोड़ की गई. स्कूल संचालक पर कांच की खिड़की से हमला किया गया. उनके चेहरे और हाथ में चोट आई है. एबीवीपी कार्यकर्ताओं के हंगामे से स्कूली बच्चे और महिला टीचर दहशत में आ गए. शिकायत मिलने पर पुलिस ने केस दर्ज किया है. घायल स्कूल संचालक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं पर प्राइवेट स्कूल में घुसकर तोड़फोड़ करने और स्कूल संचालक पर हमला करने के आरोप लगे […]

Read More

केंद्रीय मंत्री और तेलंगाना बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष बंदी संजय ने तेलंगाना सरकार के बजट को लेकर कांग्रेस और रेवंत रेड्डी सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने आरोप लगाया कि तेलंगाना सरकार के बजट ने राज्य के लोगों को ‘गद्दीदा गुद्दू’ (गधे का अंडा) के साथ छोड़ दिया है. जो कि अस्तित्व में नहीं है. अल्पसंख्यकों के लिए खोला खजाना गुरुवार को तेलंगाना के डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री मल्लू भट्टी विक्रमर्क ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 2.91 लाख करोड़ का बजट पेश किया है. इस बजट में अल्पसंख्यक कल्याण के लिए करीब 3003 करोड़ रुपये देने का प्रस्ताव […]

Read More

हिमाचल के मनाली में आधी रात को बादल फटने से तबाही जैसा मंजर आ गया. बादल फटने के बाद सोलंगनाला मार्ग को बंद कर दिया गया है. मनाली से 10 किलोमीटर की दूरी पर बादल फटने के कारण यहां बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है. प्रकृति के इस कहर के आने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. बादल फटने की सूचना मिलने पर रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और लोगों को वहां से सुरक्षित निकाल लिया गया है. सोलांग वैली में अंजनी महादेव के साथ बहने वाले सरेहीनाला में पानी का बहाव काफी ज्यादा हो गया है, इसलिए इस रास्ते […]

Read More

आज करगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ है. पूरा देश आज हमारे वीर जांबाजों के साहस और शौर्य को याद कर रहा है. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज द्रास में करगिल वॉर मेमोरियल में शहीदों को श्रद्धांजलि दी. पीएम मोदी ने उनकी शहादत को याद किया. वॉर मेमोरियल कार्यक्रम के बाद पीएम मोदी द्रास में वॉल ऑफ फेम का दौरा करेंगे. इसके अलावा शिंकुल ला परियोजना का शिलान्यास भी करेंगे. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अग्निपथ योजना की सच्चाई ये है कि अग्निपथ योजना से देश की ताकत बढ़ेगी और देश का सामर्थ्यवान युवा भी मातृभूमि की […]

Read More

महाराष्ट्र में इस समय चारों तरफ पानी ही पानी दिखाई दे रहा है. सड़कें डूबी हुई हैं, नदियां उफान पर हैं, बांध खोल दिए गए हैं, क्या गांव, क्या शहर सभी जगह सिर्फ पानी ही पानी है. लोगों के घरों तक में पानी घुस गया है. लोग अपने घरों को छोड़ सुरक्षित स्थानों पर जा रहे हैं. मुंबई, पुणे, कोल्हापुर, ठाणे, रायगढ़, सतारा, पालघर, गढ़चिरौली, सांगली, लातूर इत्यादि महाराष्ट्र के ऐसे जिले हैं, जहां स्थिति भयावह हो गई है. सेना, NDRF, SDRF सहित पुलिस की टीमें तैनात हैं, जो बाढ़ में फंसे लोगों को निकालने में जुटी हैं. खुद डिप्टी […]

Read More