रायसेन। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में हिनोतिया गांव में एक युवक के शव को परिजनों ने चारपाई पर लेटाकर घोड़ा पछाड़ नदी को पार किया और घर पर लेकर पहुंचे यह मामला शनिवार का है बताया जा रहा है कि युवक के सीने में दर्द था और उसको परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे थे। यहां पर डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया जिसके बाद एम्बुलेंस से युवक के शव को घर लाया जा रहा था, लेकिन नदी किनारे तक ही एंबुलेंस पहुंच सकी इसके बाद ग्रामीणों ने अपनी जान जोखिम में डाली और चारपाई पर शव को रखकर […]
Author: Social Scan
दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र इलाके में एक कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भरने से तीन छात्रों की मौत का मामला तूल पकड़ लिया है. घटना के अगले दिन यानी रविवार को तैयारी करने वाले छात्र करोल बाग मेट्रो स्टेशन के सामने विरोध प्रदर्शन करने लगे. छात्रों को वहां से हटाने के लिए पैरामिलिट्री फोर्स बुलाई गई. बताया जा रहा है कि प्रदर्शन कर रहे कई छात्रों को हिरासत में भी लिया गया है. मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस और फोर्स ने प्रदर्शनकारी छात्रों को तितर-बितर कर रोड आवाजाही शुरू करा दी है. प्रदर्शनकारी छात्रों ने कोचिंग सेंटर पर लापरवाही […]
राष्ट्रीय राजधानी से सटे गाजियाबाद में एक हैरान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक युवक हेलमेट लगाकर ऑल्टो कार की बोनट पर चढ़ा है. वह गाड़ी रुकवाने की कोशिश भी कर रहा है. जबकि कार चालक उसकी एक नहीं सुन रहा. वह कार लेकर सीधा थाने में घुस जाता है. यह घटना गाजियाबाद के शालीमार गार्डन थाने का है. जहां पुलिस ने आरोपी और पीड़ित दोनों से पूछताछ की. पता चला कि इनके बीच लेनदेन का विवाद था. इसी विवाद में पीड़ित आरोपी को रोकने की कोशिश कर रहा था. पुलिस […]
‘इमली’ फेम साई केतन राव अनिल कपूर के ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ में बतौर कंटेस्टेंट शामिल हुए हैं. शो के लेटेस्ट वीकेंड का वार में साई ने अनिल कपूर के सामने अपने प्यार को कबूल किया है. साथ ही उन्होंने कहा कि वो जल्द ही अपनी गर्लफ्रेंड से शादी भी करने वाले हैं. साई की गर्लफ्रेंड और कोई नहीं बल्कि अनिल कपूर के ‘वीकेंड का वार’ में उनकी ‘बेस्ट फ्रेंड’ बनकर हाजिरी लगाने वाली मशहूर एक्ट्रेस शिवांगी खेड़कर हैं. दरअसल पिछले कुछ सालों से साई और शिवांगी के डेटिंग की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, लेकिन साई […]
भारत की शूटिंग स्टार मनु भाकर भारतीयों की उम्मीदों पर बिल्कल खरा उतरी हैं. उन्होंने देश को पहला मेडल दिलाने में सफलता हासिल कर ली है. मनु भाकर ने ब्रॉन्ज मेडल पर निशाना लगाया और भारत की झोली में पहला मेडल लाकर रख दिया. मनु ने 10 मीटर एयर पिस्टल में ये मेडल जीता है. ये तो आप जानते होंगे कि हरियाणा को मुक्केबाजों और पहलवानों के नाम से जाना जाता है. यहां के एथलीटों ने दुनियाभर में अपना परचम लहराया है और देश का नाम रोशन किया है. शूटिंग गर्ल मनु भाकर भी इसी राज्य से आती हैं और […]
उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. यहां एक महिला चलती गाड़ी में दो युवकों के साथ अश्लील हरकत कर रही थी. इतने में गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई. बीच बचाव के लिए आसपास के लोग पहुंचे और गाड़ी के अंदर का नाजारा देखकर बीच बचाव करना छोड़ पुलिस को सूचना दी. दरअसल गाड़ी के अंदर दोनों युवक और युवती अर्द्धनग्न अवस्था में थे. वहीं महिला के चार बच्चे भी इसी गाड़ी में बैठे हुए मिले. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची सभी लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया. घटना कानपुर के जाजमऊ […]
तंबाकू क्षेत्र में एफडीआई का मामला इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि भारत विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की तंबाकू नियंत्रण पर संधि करने वाले देशों में से है. इस संधि के तहत संबंधित देशों पर तंबाकू उत्पादों की खपत कम करने की जिम्मेदारी है. आइए समझते हैं कि सरकार इसको लेकर क्या कदम उठाने की कोशिश कर रही है. अभी है ये नियम फिलहाल तंबाकू के सिगार, चुरूट, सिगारिलो और सिगरेट के मैन्युफैक्चरिंग में डायरेक्ट विदेशी निवेश (एफडीआई) पर रोक है. हालांकि, तंबाकू क्षेत्र में किसी तरह के टेक्नोलॉजी सहयोग में एफडीआई की अनुमति है. इसमें फ्रेंचाइजी के लिए लाइसेंस, ट्रेडमार्क, […]
कई बार फोन रख कर भूल जाते हैं या फोन किसी गलत हाथों में चला जाता है. ऐसे में बिना आपके पासवर्ड बताए भी वो आपके सारे पासवर्ड खुद जान सकते हैं और आपकी प्राइवेसी का एक झटके में सत्यानाश कर सकते हैं. इससे बचने के लिए आपको अपने फोन में कुछ सेटिंग बदलनी होगी. इससे अगर कोई आपके फोन को ले भी लेगा तो उसे पासवर्ड के बारे में पता नहीं चलेगा. ये सेटिंग कर डालो फोन में इसके लिए सबसे पहले अपने फोन में सेटिंग के ऑप्शन पर जाएं, इसके बाद थोड़ा नीचे स्क्रॉल करें और गूगल के […]
हिन्दू धर्म में सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि के दिन हरियाली तीज का पर्व बड़े ही उत्साह से मनाया जाता है. इसे हरियाली तीज और हरतालिका तीज के नाम से भी जाना जाता है. वहीं इस साल ये व्रत दिनांक 7 अगस्त को रखा जाएगा. इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत रखती हैं. हरियाली तीज के दिन भगवान शिव और मां पार्वती की विशेष रूप से पूजा-अर्चना की जाती है. यह व्रत सुहागिन महिलाओं के अलावा कुंवारी लड़कियां भी अच्छे वर की प्राप्ति के लिए व्रत रखती हैं. इस दिन […]
गाजा और इजराइल के बीच युद्ध खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. गाजा और इजराइल के बीच पिछले साल 7 अक्टूबर से युद्ध चल रहा है. फिलिस्तीन के शहर खान यूनुस में सोमवार से इजराइली सेना का ऑपरेशन चल रहा है, जिसके बाद शनिवार को गाजा की सिविल डिफेंस एजेंसी ने जानकारी दी कि फिलिस्तीन के शहर खान यूनुस में चल रहे इजराइली सेना के ऑपरेशन में अब तक 170 लोगों की मौत हो गई हैं और कई लोग घायल हैं. सिविल डिफेंस एजेंसी के प्रवक्ता महमूद बासल ने बताया, खान यूनुस क्षेत्र में इजरायली सेना का ऑपरेशन […]
अक्सर आप सब के घरों में रोटी बनाने के बाद कुछ बच जाती हैं. बची हुई रोटियों को अक्सर पशुओं को खिला देते हैं या फिर उन्हें फेंक देते हैं. लोग बासी रोटी को खराब समझकर खाना पसंद नहीं करते हैं. लेकिन कुछ लोग बासी रोटी से भी स्वादिष्ट डिश बना लेते हैं. हमारे बड़े-बुजुर्ग तो रात की बनी रोटियां भी नाश्ते में खा लेते हैं. लेकिन क्या वास्तव में बासी रोटी खाना हेल्थ के लिए नुकसानदायक है? बासी रोटी खानी चाहिए या नहीं, इसको लेकर क्लिनिकल न्यूट्रिशनिस्ट श्रेया गोयल इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है. अपनी सोशल मीडिया […]
वाराणसी में के बनारस कोठी और रिवर पैलेस पर हो रहे बुलडोजर एक्शन को लेकर होटल मालिकों ने शासन पर प्रशासन पर बड़े आरोप लगाए हैं. कहा कि यहां अवैध तरीके और भी होटल बने हैं और उनका संचालन भी रहा है, लेकिन कार्रवाई केवल बनारस कोठी और रिवर पैलेस पर हो रही है. उधर, वीडियो ने भी इन आरोपों पर खरा जवाब दिया है. कहा कि यहां अवैध तरीके से बने होटलों को कई साल से नोटिस देकर संचालन बंद करने के लिए का जा रहा था और अब शासन की मंशा के मुताबिक इनके खिलाफ एक्शन लिया गया […]
उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. यहां एक युवती चलती गाड़ी में दो युवकों के साथ अश्लील हरकत कर रही थी. इतने में गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई. बीच बचाव के लिए आसपास के लोग पहुंचे और गाड़ी के अंदर का नाजारा देखकर बीच बचाव करना छोड़ पुलिस को सूचना दी. दरअसल गाड़ी के अंदर दोनों युवक और युवती अर्द्धनग्न अवस्था में थे. वहीं युवती के चार बच्चे भी इसी गाड़ी में बैठे हुए मिले. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची सभी लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया. घटना कानपुर के जाजमऊ […]
कॉम्पटेटिव एग्जाम की तैयारी करने के लिए स्टूडेंट अपने घर और शहर से दूर देश की राजधानी दिल्ली में आते हैं. कड़ी मेहनत और लगन से दिल्ली में रहकर तैयारी करने वाले बहुत से छात्रों का यूपीएससी, स्टेट पीसीएस और वन-डे एग्जाम्स में सेलेक्शन भी होता है. हर साल हजारों की संख्या में दिल्ली रुख करने वाले छात्रों को इस तैयारी में गाइडेंस की जरूरत पड़ती है. ऐसे में सेलेक्शन और बेहतर भविष्य का सपना आंखों में संजोए छात्र बड़े ही उत्साह में कॉम्पटेटिव एग्जाम्स की प्रतिष्ठित और लोकप्रिय कोचिंग संस्थाओं में एडमीशन भी लेते हैं. इन कोचिंग संस्थानों में […]
दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर स्थित एक प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थान के बेसमेंट में पानी भरने और इसमें फंसने से तीन छात्रों की मौत के बाद अब दिल्ली फायर सर्विस ने बयान जारी किया है. दिल्ली फायर सर्विस के डायरेक्टर अतुल गर्ग ने इस हादसे के लिए कोचिंग सेंटर में लगे लोहे के गेट को जिम्मेदार बताया है. उन्होंने कहा कि यह गेट सड़क पर बहने वाले पानी को रोकने के लिए लगा था. सड़क से गुजर रहे एक ट्रक के दबाव की वजह से यह गेट टूट गया और सड़क पार बहता हुआ सारा पानी बेसमेंट में गिरने लगा. दिल्ली […]
उत्तर प्रदेश में आने वाले छह महीनों में 10 सीटों पर उपचुनाव होने वाले हैं, इन उपचुनाव के चलते अब आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष और नगीना सीट से सांसद चंद्रशेखर आजाद ने ऐलान कर दिया है कि उनकी पार्टी सभी विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव में मैदान में उतरेगी. दरअसल, सांसद चंद्रशेखर आजाद विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के चलते कार्यकर्ताओं से संवाद करने फूलपुर पहुंचे थे. चंद्र शेखर ने फूलपुर में ही उपचुनाव लड़ने का ऐलान किया. चंद्रशेखर आजाद ने कहा, 2024 का लोकसभा चुनाव देश हित को देखते हुए सभी सीटों पर हमारी पार्टी ने […]
