कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र, रानीखेत पहुंचकर अमर बलिदानियों को पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर सैनिकों एवं अग्निवीरों के साथ आत्मीय संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया। आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में भारतीय सेना पहले से अधिक सशक्त, सक्षम और आत्मनिर्भर बनी है। आज हमारी सेना दुश्मनों की गोलियों का जवाब गोलों से देकर देश की सीमाओं की मजबूती से रक्षा कर रही है। प्रदेश सरकार भी पूर्व सैनिकों, उनके परिवारों तथा अमर बलिदानियों के आश्रितों के सम्मान और कल्याण के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। राज्य में विभिन्न…
Author: Social Scan
पूर्व विधायक की पत्नी ले रही बार-बार उस वीआईपी का नाम! प्रदेश प्रभारी जैसे हैवानों ने प्रदेश को कर दिया कलंकित! सरकार राजधर्म निभाकर जनता को दे न्याय विकासनगर- जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि विगत काफी समय से अंकिता भंडारी हत्याकांड में एक वीआईपी व अन्य नाम शामिल होने की चर्चाएं जोरों पर थी, लेकिन इस मामले में कोई बोलने को तैयार नहीं था; चूंकि अब पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ की पत्नी ने खुलकर जो…
उत्तराखंड से एक गंभीर रिपोर्ट… केंद्र सरकार ने खनन सुधारों के लिए प्रदेश को कुल 200 करोड़ रुपये का इंसेंटिव दिया है—अक्टूबर में 100 करोड़ और नवंबर में अतिरिक्त 100 करोड़। यह राशि राजस्व बढ़ोतरी और नीतिगत सुधारों की मान्यता में मिली है। सरकार का दावा है कि अवैध खनन पर पूर्ण रोक है और सब कुछ नियंत्रण में है। लेकिन जमीनी हकीकत खासकर ढालीपुर में कुछ और ही कहानी बयां कर रही है। यहां आवंटित खनन पट्टे की लीज सीमा से बाहर बड़े स्तर पर अवैध खनन चल रहा है। हालिया छापेमारी में दो 10 टायर और एक 6…
दून मेडिकल कॉलेज में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, वेतन भुगतान में देरी और अस्पताल व्यवस्थाओं से जुड़ी लगातार मिल रही शिकायतों का प्रबंधन स्तर पर समाधान न होने पर स्वास्थ्य सचिव ने कड़ा संज्ञान लिया। स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने सचिवालय में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक बुलाकर दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल प्रबंधन को फटकार लगाई और नाराजगी जाहिर की। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनस्वास्थ्य से जुड़े संस्थानों में लापरवाही किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। हड़ताल, वेतन देरी और सफाई व्यवस्था पर जवाब-तलब स्वास्थ्य सचिव की अध्यक्षता में सचिवालय स्थित कक्ष में आयोजित बैठक में दून मेडिकल कॉलेज…
ताड़ीखेत मैदान, अल्मोड़ा में जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार ‘प्रशासन गांव की ओर, बहुउद्देशीय शिविर’ में ₹77 करोड़ की लागत से 31 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करने के साथ ही देवतुल्य जनता को संबोधित किया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण कर आमजन को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की जानकारी ली। हमारी सरकार उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने और माताओं-बहनों तथा युवाओं के सपनों को साकार करने के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रही है। हमारा स्पष्ट लक्ष्य है कि जनता को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए…
देवभूमि की सांस्कृतिक चेतना को नई ऊर्जा देने वाली पावन धरा माँ नंदा देवी एवं गोल्ज्यू महाराज की पवित्र भूमि अल्मोड़ा में आयोजित विशाल रोड शो में देवतुल्य जनता का अभूतपूर्व समर्थन प्राप्त हुआ। वरिष्ठजनों, मातृशक्ति, युवाओं एवं बच्चों से मिला स्नेह और असीम प्रेम हृदय को अभिभूत करने वाला है। रोड शो में उमड़ा विशाल जनसमूह भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन सरकार की नीतियों और विकासपरक संकल्पों पर जनता के दृढ़ विश्वास का सशक्त प्रतीक है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम, अल्मोड़ा में सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ करने के साथ ही खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर अल्मोड़ा जनपद में खेलों को प्रोत्साहित करने हेतु विभिन्न घोषणाएं भी की। प्रदेश में खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए खेल इंफ्रास्ट्रक्चर को लगातार सुदृढ़ बनाया जा रहा है। इसी का परिणाम है कि आज प्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहा हैं। प्रदेश में 23 खेल अकादमियों के विकास की दिशा में तेज़ी से…
उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने आज नई दिल्ली स्थित शासकीय आवास पर देश के माननीय केंद्रीय रक्षा मंत्री आदरणीय राजनाथ सिंह जी से शिष्टाचार भेंट की। भेंट के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने उत्तराखंड के विश्वविख्यात लोकनाट्य रम्माण पर आधारित पुस्तक माननीय रक्षा मंत्री जी को भेंट की तथा इसके सांस्कृतिक महत्व, परंपरा और विस्तार पर विस्तार से चर्चा की। इस भेंट पर जानकार देते हुए ऋतु खण्डूडी ने कहा कि इस अवसर पर माननीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी ने आदरणीय पिताश्री मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) भुवन चंद्र खण्डूडी (एवीएसएम) जी का कुशलक्षेम जाना तथा…
बुग्गावाला, हरिद्वार में एमबी फूड्स द्वारा विकसित ‘मशरूम ग्राम’ का शुभारंभ किया। निश्चित रूप से यह पहल स्थानीय युवाओं और महिलाओं को स्वरोज़गार के नए अवसर प्रदान करने के साथ ही स्वयं सहायता समूहों को आर्थिक रूप से मजबूती प्रदान करेगी। यह मॉडल राज्य के अन्य क्षेत्रों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगा और कृषि आधारित उद्यमिता को नई दिशा प्रदान करेगा। आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के मार्गदर्शन में हमारी सरकार किसानों की आय को बढ़ाने और अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। इसके लिए कृषि क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा दिया जा रहा…
जनपद पौड़ी के ग्रामीण क्षेत्रों में गुलदार का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते एक माह के भीतर गुलदार ने दो परिवारों के चिराग बुझा दिए हैं। वहीं जनपद पौड़ी से सटे ढांढरी गांव में गुलदार दो महिलाओं पर जानलेवा हमला कर चुका है, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। घटनाओं के बाद प्रशासन ने गुलदार को पिंजरे में कैद करने, ट्रेंकुलाइज करने और आवश्यकता पड़ने पर नष्ट करने के आदेश जारी किए थे। इसके लिए वन विभाग द्वारा शूटर भी तैनात किए गए, लेकिन एक माह से अधिक समय बीत जाने के बाद…
गोवा के एक रिसॉर्ट में बीते दिनों हुए भीषण अग्निकांड ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। इस दर्दनाक हादसे में 25 लोगों की मौत हो गई थी, जिनमें उत्तराखंड के नौ निवासी शामिल थे। इन नौ में से चार लोग उसी रिसॉर्ट में कार्यरत थे। इन्हीं में से एक सुमित भी था, जिसकी असमय मृत्यु से उसके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। सुमित अपने परिवार का इकलौता बेटा था और पूरे परिवार की जिम्मेदारी उसी के कंधों पर थी। अचानक हुए इस हादसे के बाद परिवार के सामने गहरा आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। सुमित…
आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड सचिवालय बैडमिंटन क्लब द्वारा आयोजित दसवीं अंतर विभागीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर परेड ग्राउंड स्थित बहुउद्देशीय क्रीड़ा हाल पहुंचे।जहाँ उन्होंने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित अधिकारियो और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा की सचिवालय परिवार द्वारा यह एक अच्छी पहल है की हम अपनी दैनिक दिनचर्या के अलावा अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाएं रखने के लिए इस प्रकार के खेल में भागीदारी करें। मुख्यमंत्री धामी ने कहा की आज उत्तराखंड खेलों के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ रहा है। केंद्र और राज्य सरकार भी खेलों…
डालनवाला पुलिस स्टेशन, देहरादून का औचक निरीक्षण कर थाना प्रभारी के अनुपस्थित पाए जाने पर उन्हें तत्काल प्रभाव से लाइन हाज़िर करने के निर्देश दिए हैं। कानून व्यवस्था और जनसेवा से जुड़े दायित्वों में किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले अधिकारी अपनी कार्यशैली में सुधार लाएं अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार रहें। सभी थाना प्रभारी एवं कोतवालों को निर्देश दिए हैं कि पीक ऑवर में यातायात व्यवस्था पूर्णतः सुचारु रहे और किसी भी स्थिति में आम जनता को असुविधा न हो। जरूरत पड़ने पर उच्चाधिकारी भी सड़कों पर उतरें। निरीक्षण के…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून स्थित डालनवाला पुलिस स्टेशन के औचक निरीक्षण के दौरान थानेदार के ड्यूटी से अनुपस्थित पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से उन्हें लाइन हाजिर करने के निर्देश दिए. मुख्यमंत्री ने कड़े शब्दों में कहा कि कानून व्यवस्था और जनसेवा जैसे संवेदनशील दायित्वों में किसी भी स्तर की लापरवाही अक्षम्य अपराध है और ऐसे मामलों में तत्काल एवं कठोर कार्रवाई की जाएगी।विभिन्न बैठकों के उपरांत मुख्यमंत्री धामी आज अचानक पुलिस स्टेशन पहुंचे और वहां की संपूर्ण कार्यप्रणाली का गहन निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री के औचक निरीक्षण से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और मौके पर व्यवस्थाओं…
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने आज सचिवालय में प्रदेश के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग की नई एवं गतिमान परियोजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने वर्ष 2022-23 में स्वीकृत पिथौरागढ़ – बागेश्वर NH 309A निर्माण का प्रस्ताव अभी तक भारत सरकार को नहीं भेजने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने लापरवाही पर जिम्मेदारी तय करते हुए जिम्मेदार अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मार्च 2024 में स्वीकृत काठगोदाम – नैनीताल एन एच निर्माण हेतु वन एवं वन्यजीव स्वीकृतियों के लिए डेटा अपलोड में लापरवाही पर अधिशासी अभियंता को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने सभी प्रोजेक्ट्स…
उत्तरखण्ड हाईकोर्ट ने एनएचएआई के द्वारा ऋषिकेश के भानियावाला में बनाए जा रहे फोर लेन सड़क की जद में आ रहे करीब 4400 पेड़ों के कटान के मामले पर सुनवाई की। आज हुई सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की तरफ से कोर्ट को अवगत कराया कि पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुरूप पेड़ो का ट्रांसप्लांट नही हुआ है। और न ही नियमो के तरत अंडर पास बनाये जा रहें है। मामले की सुनवाई के बाद कोर्ट की खंडपीठ ने राज्य सरकार, केंद्र सरकार व एनएचएआई से कहा है कि इस समस्या को हल करने के लिए बैठक कर सुझाव कोर्ट…
