दलालों/ ब्लैक मेलरों ने कर दिया आमजन का जीना हराम| भ्रष्ट अधिकारियों की वजह से चल रहा है इनका पेशा! दलालों की संपत्ति की हो जांच| दलालों/ ब्लैक मेलरों के खिलाफ हो सख्त सजा का प्रावधान| विकासनगर -जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने कहा कि जिस प्रकार से सरकार द्वारा फर्जी बाबाओं के खिलाफ प्रदेश भर में कालनेमि नामक ऑपरेशन चला गया है, उसी तर्ज पर सरकार को आरटीआई (सूचना अधिकार अधिनियम) के माध्यम से दलाली करने वाले दलालों /ब्लैक मेलरों के खिलाफ सख्त अभियान चलाना चाहिए ,जिससे आईटीआई को…
Author: Social Scan
नगर निकायों और पंचायत दोनों की मतदाताओं सूची में शामिल नाम को लेकर उच्च न्यायालय ने अपना फैसला दे दिया है। न्यायालय ने साफ कर दिया है दो जगह वोटर होने वाले प्रत्याशियों का नाम निरस्त किया जाएगा। इसके लिए हाईकोर्ट ने राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी पत्र को स्टे कर दिया है। समाजसेवी शक्ति सिंह बर्त्वाल द्वारा दाखिल याचिका पर शुक्रवार को मुख्य न्यायाधीश और न्यायमूर्ति आलोक मेहरा की खंड पीठ पर सुनवाई हुई। खंडपीठ ने साफ किया कि आखिर किस आधार पर राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा दो सूची में नाम वाले प्रत्याशियों को चुनाव लड़ने की अनुमति दी…
उत्तराखंड हाई कोर्ट ने बरसात के समय प्रदेश के 12 जिलों में होने वाले पंचायत चुनाव को अगस्त माह के बाद कराए जाने को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई की। मामले की सुनवाई के बाद मुख्य न्यायधीश जी नरेंद्र व न्यायमूर्ति आलोक मेहरा की खंडपीठ ने अगली सुनवाई के लिए मंगलवार 15 जुलाई की तिथि तय की है। कोर्ट ने स्थिति से अवगत कराने के लिए प्रदेश के डीजीपी व सचिव पंचायती राज से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेश होने को कहा है। मामले के अनुसार, देहरादून निवासी डॉक्टर बैजनाथ ने जनहित याचिका दायर कर कहा है कि…
मुख्यमंत्री धामी ने किया ऐतिहासिक कार्य — नारी सम्मान और धार्मिक पवित्रता के रक्षक बने: साध्वी प्राची धामी जी केवल प्रशासक नहीं, सनातन संस्कृति के सच्चे प्रहरी हैं: साध्वी प्राची
नैनीताल:बीमारों को स्वास्थ्य सुविधा देने वाले स्वास्थ्य विभाग के भवनों को ही इलाज की जरूरत है। लगभग 2.42 करोड़ की लागत से बने सीएमओ कार्यालय नैनीताल की एक वर्ष में ही छत टपकने लगी है। जिसके चलते लोग स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्थाओं पर सवाल उठा रहे हैं। बता दें कि ऐतिहासिक रैमजे परिसर में स्थित सीएमओ कार्यालय भवन जीर्ण क्षीर्ण हो गया था। जिसे करीब एक दशक पूर्व अस्पताल भवन में हस्तांतरित कर दिया गया था। जिसके बाद विभाग की ओर से कार्यालय भवन बनाने को लेकर प्रस्ताव तैयार किये। 2022 में 2.42 करोड़ की लागत से नये कार्यालय भवन…
देवभूमि उत्तराखंड में सनातन धर्म की आड़ में लोगों को ठगने और उनकी भावनाओं से खिलवाड़ करने वाले छद्म भेषधारियों के खिलाफ ऑपरेशन कालनेमि शुरू करने के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। प्रदेश में कई ऐसे मामले सामने आए हैं जहां असामाजिक तत्व साधु-संतों का भेष धारण कर लोगों, विशेषकर महिलाओं को ठगने का कार्य कर रहे हैं। इससे न सिर्फ लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं, बल्कि सामाजिक सौहार्द और सनातन परंपरा की छवि को भी नुकसान पहुंच रहा है। ऐसे में किसी भी धर्म का व्यक्ति यदि ऐसे कृत्य करता हुआ मिलता है तो उसके खिलाफ…
उत्तराखंड हाईकोर्ट ने राज्य सरकार के द्वारा देहरादून की मशहूर चाय बागानों की भूमि का स्वरूप बदलकर उन्हें गन्ने, खीरे ,तरबूज उगाए जाने के लिए दिए जाने के खिलाफ दायर जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट की खण्डपीठ ने सरकार व याचिकाकर्ता से बताने को कहा है कि इसके लिए टी बोर्ड व केंद्र सरकार की अनुमति ली गयी थी या नही? जो 1953 का टी एक्ट है उसका अनुपालन किया है या नही ? दो सप्ताह में कोर्ट को इससे अवगत कराएं। मामले की सुनवाई के लिए कोर्ट ने दो सप्ताह बाद की तिथि कोर्ट ने नियत की…
रुड़की के ग्रामीण क्षेत्र में इन दिनों चोरों का आतंक चरम पर है आए दिन चोरी की घटनाओं में बढ़ोतरी हो रही है क्षेत्र में एक गैंग पिछले महीने भर से सक्रिय है जो महिलाओं को अपना निशाना बनाकर जेवरात लूट रहे है ,,, भगवानपुर थाना की तेजुपुर चौकी के पास ही बीती रात चोरों ने दुकानें तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया और पुलिस को कानों कान खबर तक नहीं हुई गुस्साए ग्रामीणों ने चौकी के सामने बैठकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया और उच्चाधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग करने लगे सूचना के बाद स्थानीय कांग्रेस…
उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए दो चरणों में चुनाव कराए जाने हैं। 24 जुलाई और 28 जुलाई को मतदान होगा और 31 जुलाई को मतगणना के लिए दिन तय किया गया है। नामांकन प्रक्रिया के बाद अब उम्मीदवारों को लेकर तमाम तरह की आपत्तियां दर्ज कराई गई हैं। नगर निकाय क्षेत्र में वोटर लिस्ट में नाम के बावजूद कई लोगों के नाम ग्रामीण क्षेत्रों में भी दर्ज किए गए हैं। कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि निर्वाचन आयोग उम्मीदवारों को लेकर कई तरह की बातें कह रहा है। सोशल मीडिया में एक पत्र…
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से मंगलवार को राजभवन में मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान राज्यपाल ने मुख्य सचिव से राज्य में चल रही चारधाम यात्रा, मानसून से संबंधित तैयारियों तथा अन्य समसामयिक विषयों पर विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
दिल्ली: भारत से भागकर लंदन गए विजय माल्या और ललित मोदी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों साथ में गाना गाते और मस्ती करते दिख रहे हैं। भारत से हजारों करोड़ों रुपये लेकर भागने वाले ये लोग विदेशों में जाकर लग्जरी लाइफ जी रहे हैं। जो वीडियो वायरल हो रहा है वो लंदन का बताया जा रहा है और इस पार्टी में दुनियाभर के करीब 300 चुनिंदा लोगों को ही इनवाइट किया गया था। इस लिस्ट में वेस्टइंडिज के पूर्व क्रिकेट प्लेयर क्रिस गेल का नाम भी शामिल है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स…
उत्तराखंड को स्थायित्व देने वाले पहले भाजपा मुख्यमंत्री बने पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड में भाजपा के सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री बने धामी, रचा इतिहास जनता से भावनात्मक जुड़ाव बना धामी की सबसे बड़ी ताकत भाजपा आलाकमान के साथ ही जनता की पहली पंसद हैं सीएम धामी पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड भाजपा के सबसे लंबे कार्यकाल के मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री पद के 4 साल पूरे कर लिए हैं। पहली बार 4 जुलाई 2021 को उन्होंने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। 2022 में भाजपा की सरकार बनने के बाद दोबारा फिर से उन्हें मुख्यमंत्री बनाया गया। दोनों…
उत्तराखंड हाईकोर्ट में चिटफंड कम्पनी LUCC द्वारा प्रदेश के नागरिकों को 800 करोड़ का चुना लगाकर फरार होने के मामले पर सुनवाई हुई। मामले की सुनवाई के बाद कोर्ट की खण्डपीठ ने कोर्ट ने सीबीआई के अधिवक्ता से कहा है कि इसमे वे अपनी राय देंने के साथ ही राज्य सरकार से कहा है कि दो सप्ताह में अपना जवाब पेश करें। मामले की सुनवाई के लिए दो सप्ताह बाद की तिथि नियत की है। आपको बता दे कि ऋषिकेश निवासी आशुतोष ने जनहित याचिका दायर कर कहा है कि एल्यूसीसी नाम की एक चिटफंड कम्पनी के द्वारा वर्ष 2021…
माननीय करते रहे डीएम साहब को फोन लोकसभा अध्यक्ष को नहीं मिला प्रोटोकॉल शासन ने थमाया नोटिस अब निकलेगी हेकड़ी! राजधानी देहरादून के जिला अधिकारी सविन बंसल जो हमेशा से अपने अकड़ स्वभाव को लेकर चर्चाओं में रहते हैं, लेकिन उनका यह व्यवहार उन्हें शायद ले डूबेगा, क्योंकि इस बार डीएम साहब ने अपनी अकड़ की किसी आम व्यक्ति को नहीं बल्कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को दिखा डाली, जिसके जवाब में उन्हें नोटिस भी कमाया गया, दरअसल लोकसभा अध्यक्ष सोमवीर दोनों 12 जून को मसूरी स्थित प्रशासनिक अकादमी में 127 में इंडक्शन ट्रेनिंग प्रोग्राम में हिस्सा लेने के लिए…
नैनीताल ग्राम सालिया जमीरा और रुसी अगस्त 2023 में हुई भारी बारिश से एस,टी, पी, के हिस्से टूटने से रोड नहीं होने से सोलिया के ग्रामीणों का फूटा गुस्सा जब तक वहा रोड नहीं बनेगी तो कैसे ग्रामीण वहां पर वोट देने जाएंगे ग्रामीण कहना है कि यहां पर मोटर मार्ग बनना बनना चाहिए जब तक वहां पर रोड नहीं बनेगी तब तक चुनाव का बहिष्कार करेंगे अब ग्रामीण आंदोल की राह जाने की ठान ली । भोपाल सिंह भकुनी ने कहा चुनाव का टाइम आ गया है हर 5 साल में चुनाव आते हैं जनप्रतिनिधि आते हैं दावा करते…
गवर्नमेंट दून मेडिकल कॉलेज में राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस का आयोजन स्वास्थ्य मंत्री ने चिकित्सकों के लिए की 05 बड़ी घोषणाएं नेशनल डॉक्टर्स डे के अवसर पर राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में आयोजित “डॉक्टर ऑफ़ द ईयर” सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश सरकार इसी वर्ष से “डॉक्टर ऑफ़ द ईयर” की तर्ज पर मेडिकल फैकल्टी के लिए 05 चरक अवार्ड और उत्कृष्ट डॉक्टर के लिए 05 सुश्रुत अवार्ड प्रारंभ करेगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक अवार्ड के लिए राज्य सरकार 1,00,000/-, 75000/- और 50000/- और 25- 25…
