राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने उत्तर प्रदेश भ्रमण के दौरान लखनऊ स्थित राजभवन में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों राज्यपालों के मध्य शिक्षा, महिला सशक्तीकरण, स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूती तथा विश्वविद्यालयों के मध्य सहयोग और समन्वय जैसे विविध महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई इसके उपरांत राज्यपाल से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उनके मध्य दोनों राज्यों के समग्र विकास से जुड़े विषयों जैसे शिक्षा, उच्च शिक्षा, अवस्थापना सुविधाएं तथा विकास योजनाओं पर चर्चा हुई। राज्यपाल ने उत्तराखण्ड में संचालित “वन यूनिवर्सिटी,…
Author: Social Scan
कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने लोक गायक पवन सेमवाल की गिरफ्तारी और जमानत मिलने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।गणेश गोदियाल ने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि हाल ही में लोक गायक पवन सेमवाल ने मुख्यमंत्री पर एक लोकगीत प्रस्तुत किया था, जिसमें प्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार बेरोजगारी,महिलाअत्याचार ,अव्यवस्था खनन और भू माफियाओं को संरक्षण दिये जाने जैसी कई सच्चाइयों को उजागर किया गया । लेकिन जैसे ही एक गीत सामने आया तभी सरकार के नुमाइंदे और पुलिस उभरते हुए लोक कलाकार के पीछे पड़ गई। रात को इस व्यक्ति की खोज बीन की गई…
कैलाश पर्वत के दक्षिणी हिस्से में इस बार बर्फ नहीं दिखी । शुक्रवार को कैलाश मानसरोवर यात्रा से लौटे पहले दल ने मीडिया से साझा की जानकारी ।यात्रा दल के लाइजन ऑफिसर एवं आईटीबीपी के एडीजी संजय गुंज्याल ने भी पांच साल में आए बदलाव पर चिंता व्यक्त की है लाइजन ऑफिसर संजय गुंज्याल ने बताया 2016 में उन्होंने कैलाश मानसरोवर की यात्रा की थी तब दक्षिणी क्षेत्र में बर्फ अधिक देखने को मिली थी । पिथौरागढ़ जिले के लिपुलेख से पांच साल बाद शुरू हुई कैलाश मानसरोवर यात्रा का पहला 45 सदस्यों का का दल भारत लौट आया है…
#6-7 महीने से आर्थिक सहायता के चेक के लिए चक्कर कटवा रहा तहसील प्रशासन | #तहसील प्रशासन होश में आए, वरना कुर्सी सहित फेंक देंगे बाहर | विकासनगर- जन संघर्ष मोर्चा प्रतिनिधिमंडल ने मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व अध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी के नेतृत्व में तहसील विकासनगर पहुंचकर एक ही परिवार के तीन पूर्णतया विकलांग जनों हेतु सरकार द्वारा जारी आर्थिक सहायता के चेक मामले में इधर-उधर भटकाने से आक्रोशित होकर तीनों विकलांग जनों को लेकर तहसील में प्रशासन को उनकी जिम्मेदारी एवं संवेदनहीनता के बारे में खरी खोटी सुनाई | तहसीलदार श्री विवेक राजोरी ने आचार संहिता समाप्त…
हरिद्वार स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण (HRDA) द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के बच्चों के लिए “प्ले टू राइज़” स्कॉलरशिप प्रोग्राम शुरू किया गया है। इस योजना के तहत बच्चों को फुटबॉल, क्रिकेट और बैडमिंटन की एक वर्ष तक मुफ्त कोचिंग दी जाएगी। चयन के लिए ट्रायल्स 27 जुलाई को शाम 4:00 बजे हरिद्वार स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, देवपुरा में आयोजित किए जाएंगे। इच्छुक प्रतिभागी +91 9045821555 या +91 9045831555 पर कॉल कर पंजीकरण कर सकते हैं। मुख्य बिंदु: आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को फुटबॉल, क्रिकेट और बैडमिंटन में एक साल की मुफ्त कोचिंग। ट्रायल्स की…
हल्द्वानी में आज से बंदरों को पकड़ने की मुहिम शुरू कर दी गई है,बंदरों के आतंक से छूट दिलाने के लिए नगर निगम के द्वारा मथुरा की एक संस्था के साथ अनुबंध किया गया है जिसके क्रम में आज वार्ड 5 पालीशीट में बंदर पकड़ने का अभियान शुरू किया गया, कुछ दिन पूर्व ही यहां पर बंदर ने काट कर लोगों को घायल किया था, आज से यह अभियान लगातार जारी रहेगा, इसके लिए आवारा गोवंश को सड़क से बाहर करने की मुहिम भी चल रही है, हल्दूचौड़ में एक नई गौशाला बन रही है जिसमें शेड बनाने का काम…
देहरादून मे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा राजभवन के बाहर धरने पर बैठे. बता दे कि राज्यपाल से समय न मिलने पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा का राजभवन देहरादून के बाहर विरोध के लिए पहुंचे इस दौरान पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि उत्तराखंड में पंचायत चुनावों में अनियमितताओं और राज्य निर्वाचन आयुक्त की बर्खास्तगी की मांग को लेकर उत्तराखंड कांग्रेस ने राज्यपाल से मिलने का समय मांगा था। समय न मिलने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने राजभवन के बाहर शांतिपूर्ण विरोध दर्ज कराया। लेकिन विरोध के दौरान पुलिस ने बलपूर्वक उन्हें गिरफ्तार कर…
उत्तराखंड हाईकोर्ट में घर में शौचालय न होने पर ग्राम प्रधान प्रत्याशी का नामांकन रद्द करने के निर्वाचन अधिकारी के फैसले के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट की खण्डपीठ ने उनका नामांकन रद्द करने के आदेश पर रोक लगाते हुए राज्य चुनाव आयोग को निर्देश दिए हैं कि उनको तत्काल चुनाव चिह्न जारी करें । आपकों बता दे कि टिहरी की ग्राम प्रधान प्रत्याशी कुसुम कोठियाल ने उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर कहा है कि उसका शौचालय घर के अंदर न होकर घर के बाहर था। घर में शौचालय न होने के कारण निर्वाचन अधिकारी ने…
प्रधानमंत्री की प्रेरणा, मुख्यमंत्री का नेतृत्व — उत्तराखंड में हरेला पर्व बना पर्यावरण जागरण हरेला पर्व पर उत्तराखंड ने रचा इतिहास, सभी जिलों में जनसहभागिता से हुआ वृक्षारोपण ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से ‘धरती माँ का ऋण चुकाओ’ तक: उत्तराखंड में हरेला पर्व बना जनआंदोलन 8 लाख से अधिक पौधे, 13 जिले, एक संदेश — हरेला पर्व पर उत्तराखंड का हर कोना हरियाली में रंगा उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान और प्रकृति से जुड़ाव को दर्शाने वाला हरेला पर्व अब केवल एक परंपरागत आयोजन नहीं रहा, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी का एक सशक्त अभियान बन चुका है। इस वर्ष…
एक और चुनाव अपना बिगुल बजा चुका है तो वही उत्तरकाशी के दुरुस्त क्षेत्र में सड़क पानी एवं स्वास्थ्य संचार सेवाएं के सुधारने के सपनों को लेकर लोग अब क्षेत्र के विकास को लेकर मतदान करना जा रहे हैं एक और देश विश्व में अपना परचम लहरा रहा है तो वही उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में ना ही सरकार सड़क संचार और स्वास्थ्य की मूलभूत व्यवस्थाएं पूरी नहीं कर पा रही है जिससे कि गांव में लगातार पलायन होने का सिलसिला जारी है उत्तरकाशी के ऊपरी कोर्ट क्षेत्र में काफी समय से सड़क स्वास्थ्य और संचार सेवाओं को लेकर कहीं…
हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के दौरान दुकान तोड़ने और महिला से मारपीट समेत मामले का संज्ञान हाई कोर्ट ने लिया है। एक याचिका की सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट में पेश हुए डीजीपी से चीफ जस्टिस नरेंद्र जी गुहानाथन और जस्टिस आलोक मेहरा की कोर्ट ने पूछा आखिर जो वीडियो और खबरें आ रही हैं उस पर पुलिस ने क्या कदम उठाए हैं..इस दौरान राज्य के डीजीपी ने बताया कि दुकान में तोड़फोड़ वाले मामले में गिरफ्तारी की गई है और अन्य को भी गिरफ्तार किया गया है वहीं डीजे को वैन किया गया है, डीजीपी ने कोर्ट को बताया…
पिथौरागढ़ जिले के मुवानी क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।थल-पिथौरागढ़ मार्ग पर सवारियों से भरी एक मैक्स जीप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई और सीधे नदी में जा समाई।हादसे में 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।यह जीप मुवानी से बोकटा गांव की ओर जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन अचानक अनियंत्रित होकर कई फीट नीचे नदी में जा गिरा। सूचना मिलते ही पुलिस, राजस्व विभाग, आपदा प्रबंधन टीम और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और रेस्क्यू अभियान शुरू किया…
उत्तराखंड में पंचायत चुनाव से पहले सियासत गरमा गई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि आयोग सरकार के दबाव में काम कर रहा है और हाईकोर्ट की टिप्पणी इस बात की पुष्टि करती है। माहरा ने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा 12 तारीख को लिखी गई चिट्ठी से स्पष्ट है कि धारा 9 की उपधारा 6 और 7 का उल्लंघन हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि जैसे निकाय चुनाव में हस्तक्षेप हुआ था, वैसी ही कोशिश पंचायत चुनाव में भी हो रही है, जो लोकतंत्र के लिए ठीक…
उत्तराखंड हाईकोर्ट ने देहरादून में जल धाराओं, जल स्रोत्रों, पर्यावरण संरक्षण सहित नदियों में मंडरा रहे खतरे व पर्यावरण संरक्षण को लेकर दायर तीन अलग अलग जनहित याचिकाओं पर एक साथ सुनवाई की। सभी मामलो की एक साथ सुनवाई करते मुख्य न्यायधीश जी नरेंद्र व न्यायमूर्ति आलोक मेहरा की खण्डपीठ ने अगली सुनवाई हेतु 25 अगस्त की तिथि नियत की है। खण्डपीठ ने तब तक याचिकाकर्ता व सरकार से वर्तमान स्थिति से अवगत कराने को कहा है। पूर्व में कोर्ट ने सरकार से कहा था कि नदी, नालों व गधेरों में जहां जहाँ अतिक्रमण हुआ है उसे हटाया जाए, और…
चकराता एवं पुरोला की स्वीकृत हुई योजनाओं को किया गया है निरस्त | संभवत: दलालों की सांठ- गांठ से हुई होगी योजनाएं स्वीकृत! प्रदेश में कुल 295 योजनाएं हुई थी स्वीकृत| पूरे प्रकरण की सरकार कराए जांच | विकासनगर- जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएम के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने कहा कि अनुसूचित जाति बाहुल्य क्षेत्र में अवस्थापना सुविधाओं के विकास हेतु समाज कल्याण विभाग द्वारा प्रदेश भर में लगभग 295 योजनाओं हेतु लगभग 38.06 करोड रुपए स्वीकृत किए गए थे, जिसमें से चकराता क्षेत्र की 54 योजनाएं एवं पुरोला क्षेत्र की 28 योजनाओं…
मसूरी के पास स्थित दुदली क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे खोली गई शराब की दुकान ने स्थानीय जनता, विशेष रूप से महिलाओं में आक्रोश भड़का दी है। क्षेत्र की महिलाओं ने इस कदम को समाज विरोधी करार देते हुए न केवल विरोध प्रदर्शन किया, बल्कि सभासद जसबीर कौर के नेतृत्व में सोमवार को एसडीएम कार्यालय पहुंचकर ज़िलाधिकारी देहरादून के नाम ज्ञापन भी सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने तत्काल शराब की दुकान को बंद करवाने की मांग की है। विरोध जताने आई दुदली महिलाओं ने बताया कि जब से यह दुकान खुली है, तब से हालात बद से बदतर होते जा रहे…
