“जन समस्याओं की अनदेखी पर जिलाधिकारी सख्त, दो अभियंताओं को थमाया नोटिस” “CM हेल्पलाइन की शिकायतों पर धीमी कार्रवाई – दो अभियंताओं पर गिरी गाज़” “जल संस्थान व पेयजल निगम के अभियंताओं पर कार्रवाई, जिलाधिकारी ने जताई नाराज़गी” कलेक्ट्रेट सभागार नई टिहरी में सोमवार 4 अगस्त 2025 को जनता मिलन कार्यक्रम में जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने दर्ज पेयजल से संबंधित शिकायतों के संबंध में उपस्थित न होने पर दो अभियंताओं के वेतन रोकने व स्पष्टीकरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। अधिशासी अभियन्ता जल संस्थान नई टिहरी प्रशान्त भारद्वाज के अनुपस्थित रहने पर स्पष्टीकरण तलब कर माह अगस्त के वेतन रोकने…
Author: Social Scan
‘मुख्यमंत्री के आदेशानुसार, जनता मिलन कार्यक्रम में सुनी गई जन भावनाएं, तत्काल कार्रवाई का आश्वासन’ ‘‘जनता मिलन में ग्रामीणों ने रखी अपनी बात, प्रशासन ने दिखाई तत्परता’’ ‘‘मुख्यमंत्री आदेशानुसार, जनता से सीधे संवाद में दिखी प्रशासन की प्रतिबद्धता’’ टिहरी गढ़वाल जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल द्वारा सोमवार, 4 अगस्त 2025 को जिला सभागार नई टिहरी में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में जन सुनवाई की गई। इस मौके पर विभिन्न विभागों की 28 जन समस्याएं दर्ज की गई, जिनमें पुनर्वास, लोनिवि, नगरपालिका, जल संस्थान, वन विभाग आदि शामिल हैं। जिलाधिकारी ने अधिकांश शिकायतों का निस्तारण करते हुए सीएम हेल्पलाइन और जनता दर्शन में…
तीन चरणों में मनाया जाएगा आजादी का अमृत महोत्सव स्वतंत्रता दिवस पर जिले में आयोजित किए जाएंगे विभिन्न कार्यक्रम : जिलाधिकारी आगामी 15 अगस्त को देश की आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस पूरे जनपद में धूमधाम से मनाया जायेगा। स्वतंत्रता दिवस मनाये जाने की तैयारियों को लेकर एक जिला मुख्यालय में जिलाधिकारी प्रशांत आर्य की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। बैठक में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा का निर्धारण हुआ। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि इस बार स्वतन्त्रता दिवस पर संपूर्ण जनपद में हर घर तिरंगा अभियान के तहत लगभग दस…
जिलाधिकारी आशीष भटगांई की अध्यक्षता में सोमवार को विकास भवन सभागार में जनसमस्याओं के त्वरित समाधान हेतु जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस जनसुनवाई कार्यक्रम में जिले के सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन की शिकायतों को एक ही मंच पर सुनकर उनका तत्काल समाधान सुनिश्चित करना रहा। जनता दरबार में कुल 12 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से अधिकतर का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। शेष शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे निर्धारित समयसीमा के भीतर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। प्रमुख शिकायतकर्ताओं में…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को वर्चुअल माध्यम से जुड़े सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश में लगातार हो रही वर्षा के दृष्टिगत वे अपनी पूरी टीम के साथ लगातार ग्राउंड ज़ीरो पर रहें। अतिवृष्टि के कारण सड़कों के बाधित होने की स्थिति में उन्हें शीघ्र सुचारु किया जाए। पेयजल और विद्युत की लाइनें क्षतिग्रस्त होने की स्थिति में यथाशीघ्र व्यवस्थाएं सुचारु की जाएं। यह भी सुनिश्चित किया जाए कि ग्रामीण संपर्क मार्ग बाधित होने की स्थिति में लोगों के आवागमन की वैकल्पिक व्यवस्था शीघ्र सुनिश्चित की जाए। जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए सभी तैयारियां पूर्व…
हरिद्वार के बहादराबाद क्षेत्र में एक निजी अस्पताल की लापरवाही ने दो परिवारों की खुशियों को मातम में बदल दिया। मां गंगा मेटरनिटी एंड आई केयर अस्पताल में डिलीवरी के दौरान दो गर्भवती महिलाओं की मौत हो गई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल प्रशासन ने समय रहते न तो किसी वरिष्ठ विशेषज्ञ को बुलाया और न ही जरूरी चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई। पीड़ितों के मुताबिक, जब तक डॉक्टर पहुंचे, तब तक दोनों महिलाओं की हालत गंभीर हो चुकी थी, लेकिन कोई ठोस इलाज नहीं किया गया। घटना के बाद भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने…
तेज बारिश के चलते नदी गधेरे उफान पर हैं। देहरादून के प्रेमनगर ठाकुरपुर क्षेत्र में नदी के तेज बहाव में अचानक तीन लोग फस गए। तस्वीरों में देखिए कैसे नदी का जल स्तर धीरे-धीरे बढ़ रहा था और इन तीनों लोगों की साँसे अटकी जा रही थी। सूचना मिलते ही उप निरीक्षक राजभर सिंह राणा के नेतृत्व में एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और तीनों लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। पानी के तेज बहाव में चुनौती पूर्ण रेस्क्यू ऑपरेशन के जरिए एसडीआरएफ की टीम ने नदी के बीच फंसे तीनों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल…
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अब AI के जरिए बने कार्टून से भी खासे लोकप्रिय हो रहे है। देश दुनिया में आजकल AI तकनीक का बोलबाला है, सोशल मीडिया पर AI एनीमेशन एक ऐसी तकनीक है जो टेक्स्ट या इमेज जैसे इनपुट के आधार पर स्वचालित रूप से एनिमेशन बनाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग करती है। https://youtu.be/mDno4SK7XG0?si=bNjVxaWyTs8MUNZX यह पेशेवर गुणवत्ता वाले 2D और 3D एनिमेशन, स्केच और कैरेक्टर्स बनाने में मदद करती है, जिससे एनीमेशन की प्रक्रिया अधिक सुलभ और तेज़ हो जाती है। देश की जानी मानी हस्तियां इस तकनीक के जरिए विशेषकर बच्चों में लोकप्रिय…
विधानसभाध्यक्ष की विधायक से मिलीभगत प्रदेश को कलंकित करने जैसी ! दल- बदल मामले में विधानसभाध्यक्ष को क्यों सूंघ गया सांप ! हाई कोर्ट भी इस मामले में हो चुका सख़्त | पिता खंडूरी के पद चिन्हों पर भी नहीं चल पाई विधानसभाध्यक्ष ! सुप्रीम कोर्ट भी इस मामले में हो चुका मुखर | विधानसभाध्यक्ष इस कृत्य के लिए दें इस्तीफा विकासनगर- जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि विधानसभाध्यक्ष ऋतु खंडूरी द्वारा खानपुर से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार का दल-…
स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों के साथ बैठक कर प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान सभी जिला चिकित्सालयों सहित महत्वपूर्ण चिकित्सालयों में एक हेल्पडेस्क बनाने एवं आयुष्मान हेल्प डेस्क (आयुष्मान मित्र) की व्यवस्था को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान जनता को दी जाने वाली स्वास्थ्य सेवाओं में किसी प्रकार की लापरवाही और अव्यवस्था के लिए संबंधित अधिकारी या कर्मचारी की जिम्मेदारी तय करते हुए विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। चिकित्सालयों में भीड़ नियंत्रित करने के लिए OPD आदि की ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग के लिए सुदृढ़ सिस्टम विकसित किया जाएगा।…
देहरादून में आयोजित कृषक संवाद कार्यक्रम में सम्मिलित होकर किसान भाई-बहनों को संबोधित किया। इस अवसर पर आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी द्वारा बनारस से ‘पीएम किसान सम्मान निधि योजना’ की 20वीं किस्त का देशभर के लाभार्थी किसानों को DBT के माध्यम से वितरण किया गया। प्रदेश के लगभग 8.28 लाख किसानों को इस योजना के अंतर्गत ₹184.25 करोड़ रुपये की राशि उनके खातों में हस्तांतरित की गई। इस हेतु आदरणीय प्रधानमंत्री जी का हार्दिक आभार एवं अभिनंदन। इस महत्वपूर्ण योजना के माध्यम से देश के करोड़ों अन्नदाताओं को प्रत्यक्ष आर्थिक सहायता मिल रही है। राज्य सरकार भी किसानों…
खबर उत्तरकाशी के डुंडा प्रखंड से है जंहा देवीधार के पास एक होटल में युवकों से होटल कर्मी द्धारा बिल के रुपए मांगने पर होटल कर्मी पर युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और स्थानीय लोग पुलिस से कार्यवाही की मांग कर रहे है। घटना 31जुलाई की बताई जा रही है घायल युवक के सर पर गंभीर चोट आई है और जबडा भी फेक्चर हुआ है पुलिस को परिजनों की तरफ से तहरीर दो गयी है लेकिन कोई कार्यवाही अभी तक पुलिस द्वारा नही की गई है। परिजन पुलिस से कड़ी…
उत्तराखंड हाईकोर्ट में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर दायर अलग अलग जनहित याचिकाओं पर एक साथ सुनवाई हुई। मामले की सुनवाई के बाद कोर्ट की खंडपीठ ने सभी याचिकाओं को निस्तारित करते हुए कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं को चुनांव याचिका दायर कर अपनी आपत्ति दर्ज कराकर अपना पक्ष रखने को कहा है। आपको बता दे कि नैनीताल के ग्राम बुडलाकोट निवासी आकाश बोरा ने जनहित याचिका दायर कर कहा है कि उनके ग्रामसभा की वोटर लिस्ट में 82 बाहरी लोगों के नाम शामिल किए गए है। जिनमे अधिकतर लोग उड़ीसा राज्य व अन्य जगह के है। जबकि उच्च न्यायालय में दायर…
रुड़की के मलकपुर चुंगी स्थित होटल श्रीनिवास में सिविल लाइंस पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 8 युवतियों और 5 युवकों को आपत्तिजनक हालत में हिरासत में लिया है। गिरफ्तारों में होटल का मैनेजर भी शामिल है। बताया जा रहा है कि इस होटल में लंबे समय से देह व्यापार का गोरखधंधा चल रहा था। ग्राहकों की डिमांड पर युवतियों को बाहर भी भेजा जाता था। कोतवाली प्रभारी मणिभूषण श्रीवास्तव के मुताबिक सभी से पूछताछ जारी है, नामों का खुलासा कार्रवाई पूरी होने के बाद किया जाएगा। बड़ी बात ये है कि शहर के बीचों-बीच…
रणजीत सिंह गिल जिन्होंने पिछला चुनाव शिरोमणि अकाली दल की तरफ से खरड़ विधानसभा से लड़ा था उन्होंने आज भारतीय जनता पार्टी में आस्था जताई है तथा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की उपस्थिति में हरियाणा मुख्यमंत्री आवास संत कबीर कुटीर में भाजपा ज्वाइन की है https://youtu.be/-Q7GbDZQn4g?si=xhgmuBQkDgftXOmF
उत्तराखंड की सियासत में कांग्रेस के लिए एक सकारात्मक संकेत आया है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में कांग्रेस समर्थित प्रतिनिधियों को भारी बहुमत मिला है। खासकर 12 में से 8 जिलों में कांग्रेस समर्थित जिला पंचायतें बनने की संभावना ने कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया है। वरिष्ठ कांग्रेसी अनिल भास्कर ने बताया कि हरिद्वार में आज कांग्रेसियों ने मिठाइयाँ बांटकर और ढोल-नगाड़ों के साथ जीत का जश्न मनाया। कांग्रेसी रकित वालिया ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों की जीत ने प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा दी वरिष्ठ कांग्रेसीतो यशपाल आर्य हरीश रावत प्रीतम सिंह सहित…
