आपदा की घड़ी में 2 दिन से ग्राउंड जीरो पर धामी राहत, भरोसा और नेतृत्व… एक साथ सुबह होते ही शुरू राहत की उड़ान, सीएम धामी की निगरानी में आपदा प्रबंधन की पूरी मशीनरी चौबीसों घंटे सक्रिय है। धराली और पौड़ी गढ़वाल के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में प्रभावितों को बंधाया ढांढस मुख्यमंत्री धामी को अपने बीच देख आपदा प्रभावितों के भी हुए हौसले बुलंद धराली (उत्तरकाशी) से लेकर पौड़ी गढ़वाल तक जहां भी आपदा ने संकट खड़ा किया, वहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सबसे पहले पहुंचे। राहत और बचाव कार्यों को युद्ध स्तर पर संचालित करने के साथ-साथ वे स्वयं…
Author: Social Scan
रेस्क्यू ऑपरेशन आज सुबह से युद्धस्तर पर लगातार जारी है आज सुबह 9 बजे तक धराली हर्षिल से कुल 53 लोगों को सकुशल आईटीबीपी मातली शिफ्ट किया जा चुका हैं तथा आईटीबीपी मातली हेलीपैड से लगातार घटनास्थल तक सभी आवश्यक सामग्रियां भेजी जा रही हैं । वही सुबह 10 बजे तक कुल 80 लोगों को आईटीबीपी मातली हेलीपैड पर पहुंचाया जा चुका है। जहां से लगातार सभी लोगों को सकुशल उनके गंतव्य तक भी सुविधानुसार भेजा जा रहा हैं।
सचिव गृह शैलेश बगौली प्रातः 07:00 बजे से ही राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र में रेस्क्यू अभियान की मॉनिटरिंग के लिए उपस्थित हैं। इस अवसर पर सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रशासन आनंद स्वरूप, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी क्रियान्वयन डीआईजी राजकुमार नेगी के साथ ही उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के विभिन्न विशेषज्ञ उपस्थित हैं।
विगत 5 अगस्त को खीरगंगा नदी का अचानक जलस्तर बढने से हर्षिल, धराली क्षेत्र में हुयी त्रासदी के बाद से ही आपदा स्थल पर पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, सेना, ITBP, फायर सर्विस, राजस्व आदि आपदा राहत दल रेस्क्यू कार्यों में जुटे हैं। घटनास्थल का स्थलीय निरीक्षण/रेस्क्यू कार्यों का जायजा लेने के लिए आज दिनांक 8.08.2025 *उत्तराखण्ड के पुलिस महानिदेशक श्री दीपम सेठ* उत्तरकाशी पहुंचे हैं, मातली हेलीपैड में लैडिंग के बाद उनके द्वारा मा0 मुख्यमंत्री जी की मीटिंग में प्रतिभाग करने के उपरांत हर्षिल के लिए रवाना हुये हैं। मातली में उनके द्वारा पुलिस अधिकारियों के साथ मीटिंग कर रेस्क्यू कार्यों…
कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र में लगातार हो रही भारी वर्षा के कारण उत्पन्न हो रही जल निकासी की समस्याओं का जायज़ा लेने हेतु उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण ने आज विभिन्न वार्डों में औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान देवी रोड पर विशेष रूप से निर्माणाधीन निकासी नहर का अवलोकन किया गया। उन्होंने कहा कि देवी रोड कोटद्वार की प्रमुख और अत्यधिक व्यस्त सड़कों में से एक है, जहां जलभराव की स्थिति के कारण आमजन और व्यापारियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। निरंतर बारिश के चलते सड़क पर पानी जमा हो रहा…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद पौड़ी गढ़वाल के नैठा बाजार, सैंजी गांव एवं बांकुड़ा क्षेत्र में आपदा से प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर नुकसान की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान आपदा राहत शिविरों में रह रहे प्रभावित नागरिकों, माताओं एवं बहनों से भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना। आपदा की इस कठिन घड़ी में एक बेटे और भाई के रूप में हर पीड़ित परिवार के साथ खड़ा हूं। राज्य सरकार की ओर से प्रभावितों को हर संभव सहायता सुनिश्चित की जा रही है। जिला प्रशासन को प्रभावितों को त्वरित राहत प्रदान करने एवं पेयजल, विद्युत, सड़क और…
जिलाधिकारी आशीष भटगाई ने गुरुवार को जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जन औषधि केंद्र, ओपीडी, जनरल वार्ड, बाल चिकित्सा वार्ड, एक्सरे रूम, हाइ डिपेंडेंसी यूनिट सहित अन्य मुख्य वार्डो का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं, साफ-सफाई, दवा उपलब्धता और स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति की विस्तार से जानकारी ली जिलाधिकारी ने मरीजों से मुलाकात कर उपचार संबंधी जानकारी प्राप्त की और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों को मरीजों के प्रति संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को हॉस्पिटल में साफ…
6 अगस्त को हुई भारी बारिश का भयावह मंजर अब सामने आने लगा है। जनपद के पाबौ और थलीसैण ब्लॉक इस आपदा से सर्वाधिक प्रभावित हुए हैं। पाबौ ब्लॉक के क्यार्द, कलुण, सेंजी, बुरांसी गांवों से लेकर थलीसैण ब्लॉक के बांकुड़ा गांव तक भारी नुकसान हुआ जहाँ पांच नेपाली मजदूर के बहाने की सूचना थी जिनका अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है। अतिवृष्टि के चलते कई घरों में मलबा घुस गया है, सड़कें ध्वस्त हो गई हैं और ग्रामीणों की आजीविका पर गहरा संकट मंडरा रहा है। प्रशासन लगातार राहत कार्यों में जुटा हुआ है। आपदाग्रस्त क्षेत्रों में…
उत्तरकाशी में आपदा प्रभावित क्षेत्रों से रेस्क्यू कर लाए गए लोगों से मुलाकात की। आज प्रातः काल से अब तक 65 से अधिक लोगों को हेली रेस्क्यू कर मातली, उत्तरकाशी लाया जा चुका है। इस दौरान लोगों ने रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए सरकार का आभार भी व्यक्त किया। हमारी सरकार आपदा क्षेत्रों में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को भी हर संभव सहायता उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया है। प्राभावित क्षेत्रों में हवाई सेवा के माध्यम से आवश्यक सामग्री पहुंचाई जा रही है। बंद…
https://youtu.be/P1rCzgYRdkI?si=7vAaPkn6PuReZ6qy
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज उत्तरकाशी जनपद के धराली क्षेत्र का दौरा किया और प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। मुख्यमंत्री ने प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया और राहत कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने मौके पर तैनात राहत एवं बचाव कार्यों में जुटे कर्मियों से भी भेंट की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राहत सामग्री और सहायता समयबद्ध तरीके से सभी प्रभावितों तक पहुंचे। राहत कार्यों को गति देने के उद्देश्य से दो हेलीकॉप्टरों के माध्यम से आवश्यक खाद्य सामग्री और राहत सामग्री धराली क्षेत्र में पहुंचाई…
जन संघर्ष मोर्चा ने उठाए गंभीर सवाल नदी-नालों के किनारे बसावट पर जताई चिंता विकासनगर, 06 अगस्त। उत्तरकाशी में हुई भयावह आपदा की पृष्ठभूमि में जन संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने एक पत्रकार वार्ता के माध्यम से सरकार की आपदा प्रबंधन नीति पर गंभीर सवाल उठाए हैं। नेगी ने कहा कि बार-बार घटित हो रही प्राकृतिक आपदाएं यह संकेत दे रही हैं कि सरकार ने संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम नहीं उठाए हैं। उन्होंने कहा कि नदी, नालों और खालों के किनारे स्थापित सरकारी, व्यावसायिक और रिहायशी भवनों को…
उत्तरकाशी जनपद के धराली क्षेत्र में आई भीषण प्राकृतिक आपदा के दृष्टिगत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी स्थित आपदा नियंत्रण कक्ष से राहत एवं बचाव कार्यों की गहन समीक्षा की। मुख्यमंत्री जी ने प्रदेश के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों एवं सेना के प्रतिनिधियों से स्थिति की वस्तुनिष्ठ जानकारी प्राप्त की और उन्हें राहत कार्यों को तीव्र गति से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में रेस्क्यू एवं मेडिकल कैंप्स की स्थापना कर दी गई है तथा प्रभावितों के लिए भोजन एवं आवश्यक सामग्री की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि राहत…
भारी बारिश की वजह से प्रदेश में नदी गधेरे उफान पर हैं। चारों तरफ बारिश से होने वाली तबाही और जलभराव की तस्वीरे सामने आ रही है। भारी बारिश की संभावना को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर है और नदी नालों के किनारे रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दे रहा है। नदी नालों के किनारे पुलिस अनाउंसमेंट के जरिए लोगों को सतर्क करती नजर आ रही है। लेकिन इन सब के बीच कुछ तस्वीरें हैरत में डालने वाली है। नदी नालों की मॉनीटरिंग कर रहे प्रशासनिक अमले की नाक के नीचे यमुना नदी में…
हल्द्वानी के काठगोदाम थाना क्षेत्र अंतर्गत एक 10 वर्षीय मासूम की बेरहमी से कई टुकड़ों में काट कर हत्या कर दी गई है यह नहीं हत्या करके शव को ठिकाने लगाने के लिए उसको जमीन में गाड़ दिया गया सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर रही है घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत के माहौल है पूरे मामले में पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है बताया जा रहा है कि घटना काठगोदाम थाना क्षेत्र के…
विकासनगर, 05 अगस्त। प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की गिरती हालत और अस्पतालों में मौतों के सिलसिले पर जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत पर तीखा हमला बोला है। पत्रकारों से बातचीत में नेगी ने कहा कि— "राज्य के अस्पताल राम भरोसे चल रहे हैं, मंत्री जी मस्त हैं और जनता त्रस्त।" लगातार हो रही मौतों, इलाज की कमी, लापरवाही और बदइंतजामी ने आम जनता को झकझोर कर रख दिया है। लेकिन, इसके बावजूद स्वास्थ्य मंत्री की चुप्पी और उदासीनता…
