Author: Social Scan

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के आह्वान पर कोटद्वार विधायक एवं उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण ने कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र में भव्य तिरंगा रैली में भाग लिया। कोटद्वार भाभर के मोटाढांग से मालवीय उद्यान तक आयोजित कार एवं बाइक रैली में  खण्डूड़ी भूषण ने कार्यकर्ताओं के साथ उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए तिरंगा यात्रा निकाली। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी की सोच देश के हर नागरिक को एक सूत्र में जोड़ने की है। हर घर पर तिरंगा फहराना, हमारे स्वतंत्रता सेनानियों और क्रांतिकारियों को सच्ची श्रद्धांजलि है उन्होंने कहा, “तिरंगा यात्रा के माध्यम से हम…

Read More

पीएम  राजकीय इंटर कॉलेज रतूड़ा में आयोजित हुयी रंगोली प्रतियोगिता जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने किया छात्राओं का उत्साहवर्धन भारतीय संस्कृति से लेकर अंतरिक्ष विज्ञान तक की झलक रंगोलियों में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत पीएम  राजकीय इंटर कॉलेज रतूड़ा, रुद्रप्रयाग में रंगोली प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करने के लिए जिलाधिकारी प्रतीक जैन स्वयं उपस्थित रहे। उन्होंने छात्राओं द्वारा बनाई गई विविध रंगोलियों का अवलोकन कर उनकी सराहना की। रंगोलियों में भारतीय संस्कृति, सभ्यता, योग, खेल, आर्किटेक्चर, सांस्कृतिक विरासत, तकनीकी, अंतरिक्ष कार्यक्रम, चंद्रयान, आदित्य एल-1, अंतरिक्ष यात्री, स्वतंत्रता सेनानी, ऑपरेशन सिंदूर आदि विषयों…

Read More

आपदाग्रस्त धराली क्षेत्र में प्रभावितों को राहत पहुंचाने का अभियान निरंतर जारी है। मंगलवार को दोपहर में मौसम साफ होते ही मातली हेलीपैड से हेलीकॉप्टर्स के माध्यम से प्रभावित क्षेत्र के लिए खाद्य पदार्थ सहित विभिन्न प्रकार की राहत सामग्री की खेप भेजे जाने का सिलसिला फिर से शुरू हो गया है। उधर चिन्यालीसौड़ हवाईपट्टी से भी आज हेलीकोप्टर्स के माध्यम से खाद्यान्न और ईंधन की खेप के साथ ही क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत के लिये बीआरओ के प्रयोग हेतु वायरक्रेट्स भी हर्षिल भेजी गई। प्रशासन द्वारा आज धराली गांव की दो गर्भवती महिलाओं को हेलीकॉप्टर के माध्यम से मातली…

Read More

डिजिटल उत्तराखण्ड एप का किया उद्घाटन S3Waas Platform आधारित 66 websites का शुभारंभ नगरीय कूड़ा उठाने वाले वाहनों की जीआईएस आधारित रियल टाइम ट्रैकिंग वेब एप लॉन्च 1905 सीएम हेल्पलाइन में AI नवाचार की शुरुआत अतिक्रमण निगरानी हेतु वेब बेस्ड एप्लीकेशन का शुभारंभ https://youtu.be/VK3yvjRqHc8?si=xRv_BX-ydFRrXJLH

Read More

मसूरी में प्रेसवार्ता करते हुए कांग्रेस प्रदेष प्रवक्ता गिरिराज किशोर हिंदवाल ने कहा कि जब धराली के लोग मलबे में दबे थे, तब भाजपा नेता हेलिकॉप्टर से आकर फोटो खिंचवा रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री धामी को छोड़ कोई भी मंत्री पीड़ितों के पास नहीं पहुंचा, जबकि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने 70 किलोमीटर पैदल चलकर 45 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। सरकार द्वारा पीड़ितों को ₹5,000 की राहत राशि देने पर हिंदवाल ने कहा कि ये मदद नहीं, जले पर नमक है। हिंदवाल ने सेना, आईटीबीपी, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ के थराली आपदा में किये जा रहे साहसिक…

Read More

आपदा पीड़ितों राहत एवं पुनर्वास के लिए बनाया जा रहा बेहतर पैकेज मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार प्रभावितों को पॉंच लाख रू. की दर से अनुग्रह राशि वितरण शुरू रेस्क्यू अभियान में 1278 लोगों को सुरक्षित निकाला गया मलवे के भीतर दबे लोगों की खोज का अभियान तेज किया गया आपदा में 43 लोग लापता, जिनमें से एक व्यक्ति का शव बरामद सड़क मरम्मत हेतु डबरानी तक पहुंचाई भारी मशीनें-मंगलवार सायं तक सड़क संपर्क बहाल होने की उम्मीद आयुक्त गढवाल मंडल  विनय शंकर पाण्डेय ने आपदा नियंत्रण कक्ष उत्तरकाशी में आयोजित मीडिया ब्रीफिंग में धराली आपदा को लेकर चलाए जा रहे राहत…

Read More

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने महानिदेशक उत्तराखण्ड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद प्रो. दुर्गेश पंत को धराली (उत्तरकाशी) के ऊपर अधिक ऊंचाई के क्षेत्र में ग्लेशियर और ग्लेशियर लेक आदि का तत्काल विश्लेषण कर यथास्थिति से अवगत कराए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि ग्लेशियर पिघलने से बनने वाली झीलों और उनसे संभावित खतरों का तत्काल आंकलन कर अवगत कराया जाए। इसके साथ ही उन्होंने प्रदेशभर के अधिक ऊंचाई वाले इलाकों को भी शामिल किए जाने की बात कही है। मुख्य सचिव ने कहा कि धराली और ऋषिगंगा जैसे सेंसिटिव क्षेत्रों को प्राथमिकता पर लेते हुए इनका विश्लेषण…

Read More

सीएम धामी के निर्देश पर प्रभावितों को दिए गए चेक सरकार की संवेदनशीलता और त्वरित कार्यवाही का असर प्रदेश सरकार द्वारा धराली में आपदा प्रभावित 98 परिवारों को पाँच-पाँच लाख रुपये की आर्थिक सहायता के चेक प्रदान किए गए। यह वितरण गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री सुरेश सिंह चौहान द्वारा किया गया। गत 5 अगस्त को उत्तरकाशी एवं पौड़ी जनपदों में आई भीषण प्राकृतिक आपदा ने व्यापक तबाही मचाई थी। कई स्थानों पर भारी बारिश, भूस्खलन और मलबे के प्रवाह से घर पूरी तरह नष्ट हो गए, बुनियादी ढाँचा क्षतिग्रस्त हुआ और प्रभावित परिवारों को गंभीर संकट का सामना…

Read More

धराली, उत्तरकाशी आपदा पीड़ितों के साथ – संवेदनाओं का संकल्प धराली, उत्तरकाशी में हाल ही में आई भीषण आपदा ने अनेक परिवारों को असहनीय दुःख और भारी क्षति पहुँचाई है। इस त्रासदी की घड़ी में उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण ने मानवीय संवेदनाओं और कर्तव्यबोध का परिचय देते हुए अपना एक माह का वेतन माननीय मुख्यमंत्री राहत कोष में देने का पत्र विधानसभा सचिव को सौंपा। आपदा पीड़ितों की मदद के इस अभियान में विधानसभा के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी भी पीछे नहीं रहे। उन्होंने एक स्वर में निर्णय लेते हुए एक दिन का वेतन राहत कार्यों के…

Read More

प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज देहरादून में आयोजित 10वें विश्व आयुर्वेद सम्मेलन एवं आरोग्य एक्सपो कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में शिक्षा एवं चिकित्सा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, वर्ल्ड आयुर्वेद फाउंडेशन के अध्यक्ष चंद्रशेखर नायर सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। मुख्यमंत्री धामी और अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड आयुर्वेद और आयुष का वास्तविक केंद्र है, जहां दुर्लभ जड़ी-बूटियों का भंडार है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में आयुर्वेद को विश्व स्तर पर पहचान मिल रही है और कोरोना काल में इस विधा ने…

Read More

जनपद रुद्रप्रयाग में लगातार हो रही बारिश के कारण जगह जगह सड़क मार्ग पर पहाड़ी टूटने से मलवा आने के कारण मार्ग बाधित हुए हैं। बताते चलें कि रुद्रप्रयाग मुख्यालय के जवाड़ी बाईपास मार्ग पर शनिवार देर शाम भूस्खलन होने से मार्ग पूरे तरीके से बंद हो गया है।जिससे बाईपास मार्ग पर यातायात बन्द है। हालांकि सम्बन्धित राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग द्वारा बाधित मार्ग के दोनों तरफ से युद्ध स्तर पर मशीनों को लगाकर मार्ग खोलने का कार्य जारी है। पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग प्रबोध कुमार घिल्डियाल ने केदारनाथ धाम की ओर जाने वाले जवाड़ी बाईपास मार्ग पर यातायात हेतु बाधित स्थल…

Read More

जिला प्रशासन ने जनपद वासियों को सतर्क किया है कि सोशल मीडिया, विशेषकर फेसबुक पर कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के नाम से मिलती जुलती फर्जी प्रोफाइल बनाकर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी जा रही है। जिलाधिकारी ने सभी नागरिकों से अनुरोध किया है कि यदि उन्हें इस तरह की कोई भी फ्रेंड रिक्वेस्ट मिलती है या कोई व्यक्ति जिलाधिकारी के नाम पर पैसों की मांग करता है, तो इस पर किसी प्रकार की प्रतिक्रिया ना दें ।इस तरह की फर्जी गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Read More

सभी संबंधित हितधारकों से विचार–विमर्श कर समिति प्रभावी नीति का प्रारूप तैयार कर शासन को अनुशंसा प्रस्तुत करेगी, जिसमें निम्न उद्देश्य सम्मिलित होंगे – • ग्राम का समग्र पुनरुद्धार।  • प्रभावित परिवारों का पुनर्वास।  • ग्रामवासियों की आजीविका को सुदृढ़ एवं स्थिर बनाना।  • समिति आवश्यक कार्यवाही हेतु अन्य सुझाव भी प्रस्तुत कर सकेगी। https://youtu.be/eb3Op2FrOFM?si=HBtIZRsfnBQuV3mH

Read More

SDRF, ITBP और स्वास्थ्य टीमों का हौसला बढ़ाया, आज 300 से अधिक लोगों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण आपदा के बीच रक्षाबंधन का संदेश, स्वास्थ्यकर्मियों ने बांधी राखियां, मिला सुरक्षा का भरोसा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रदेश के स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार शनिवार को रक्षाबंधन के दिन सीधे ग्राउंड जीरो धराली पहुंचे। यहां उन्होंने आपदा प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्यों की कमान अपने हाथों में लेते हुए स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की टीमों, SDRF, NDRF, ITBP और स्थानीय स्वयंसेवकों का उत्साह बढ़ाया। आज शनिवार को 158…

Read More

धराली (उत्तरकाशी) के आपदा प्रभावितों को राहत पहुँचाने और लापता लोगों की खोजबीन का अभियान युद्धस्तर पर जारी है। आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री भेजी जा रही है। अब तक 700 से अधिक लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है। आज सुबह से दोपहर तक करीब 128 लोगों को रेस्क्यू कर हवाई सेवा से मातली हेलीपैड लाया गया। इसके साथ ही धराली में इंटरनेट कनेक्टिविटी को भी बहाल कर दिया गया है। पर्यटकों और श्रद्धालुओं को उचित परिवहन व्यवस्था के माध्यम से गंतव्य तक भेजा जा रहा है

Read More

जनपद उत्तरकाशी में चल रहे राहत एवं बचाव कार्यों को लेकर आज DG ITBP, DG National Disaster Response Force, India एवं DGP Uttarakhand Police के साथ उच्च स्तरीय बैठक की। इस दौरान रेस्क्यू अभियान की प्रगति, ज़मीनी चुनौतियों और आपसी समन्वय को और मज़बूत बनाने पर चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में आपदा प्रभावित क्षेत्रों तक त्वरित पहुंच, फंसे हुए लोगों का शीघ्र रेस्क्यू, दुर्गम क्षेत्रों में टीमों की तैनाती, हेली लिफ्टिंग ऑपरेशन, और आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। संचार, बिजली और सड़क संपर्क की शीघ्र बहाली, राहत सामग्री की सुचारु आपूर्ति किए जाने…

Read More