कालाढूँगी-कोटबाग़ मुख्य मार्ग गड्ढे ही गड्ढे होने से राहगीरों को बड़ी दिक्क़त का सामना करना पड़ रहा है!लोक निर्माण बिभाग रामनगर 3 माह पूर्व ही इस मार्ग मे ट ल्ले लगा चूका है और 3माह बाद ही सड़को का ये हाल देख कर लगता है की सरकारी धन का दुऱपयोग ठेकदार व लोकनिर्माण बिभाग की मिली भगत से सरकारी धन की जमकर बंदर बांट हो रही है!दर्जनों राहगीर इन गड्ढों मे चीटिल होकर हाथ पाव तु ड़वा चुके हैँ!वही ग्राम सभा बजुनीयाहल्दू के 2परिवारों की महिला हायर सेंटर मे अभी भी इलाज करवा रही है! https://youtu.be/aRPLp_XyAJY?si=T7zeLMZTjvnVrYFv
Author: Social Scan
जनपद रुद्रप्रयाग में लगातार जारी है भारी बारिश,जिसके चलते ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग सिरोबगड़,एंव जवाडी बाईपासए के समीप मलवा आने से बाधित हो गए हैं। वहीँ राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग द्वारा जेसीबी मशीनों द्वारा सड़को पर आए मलवे को हटाने का कार्य गतिमान है। जनपद रूद्रप्रयाग में वर्षा के आंकलन की बात करें तो रुद्रप्रयाग में- 12.00 mm, जखोली – 35.00 mm ऊखीमठ – 42.50 mm हुई है। वहीँ नदियों का जल स्तर सुबह 07.00 बजे तक -अलकनंदा -626.30 मी, मंदाकिनी – 625.15 मी यानि खतरे के निशान तक पहुँच चुकी हैं। इधर जिला प्रशासन एंव आपदा प्रबंधन की टीमों द्वारा जिले…
सतपाल महाराज कर चुके पंचायत कार्यों की जांच की घोषणा! विकास कार्यों के नाम पर करोड़ों-अरबों रुपए की हो चुकी लूट | कई कार्य धरातल पर उतरे ही नहीं ! कई कार्यो को अलग-अलग नाम देकर दो-तीन बार लिया गया भुगतान ! विकासनगर -जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि लगभग 9- 10 माह पहले पंचायती राज मंत्री सतपाल महाराज ने बड़े जोर शोर से पंचायतों (जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायतों व ग्राम पंचायतों) में हुए विकास कार्यों की जांच कराऐ जाने की…
इसके उपरान्त पुलिस महानिदेशक महोदय ने स्वतंत्रता दिवस 2025 के पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क ’गोल्ड’ एवं पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क ’सिल्वर’ प्रदान कर सभी को बधाई दी। अपने सम्बोधन में पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड ने कहा- ” स्वतंत्रता दिवस के इस पावन अवसर पर मैं उत्तराखण्ड पुलिस परिवार के प्रत्येक सदस्य को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देता हूँ। सबसे पहले मैं आज पदक और साम्मान चिन्ह प्राप्त करने वाले समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों को पूरे पुलिस परिवार की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं देना चाहूंगा। इस वर्ष हमारे समक्ष कई महत्वपूर्ण चुनौतियां रहीं, अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था संबंधी प्रकरण, नए आपराधिक…
आज प्रातः 9 बजे उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर विधानभवन, देहरादून परिसर में ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण समारोह में विधानसभा सचिवालय के अधिकारी-कर्मचारी, गणमान्य नागरिक, मीडिया प्रतिनिधि एवं आमजन उपस्थित रहे। झंडारोहण के उपरांत अपने उत्साहवर्धक संबोधन में विधानसभा अध्यक्ष ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं आंदोलनकारियों के अदम्य साहस, बलिदान और राष्ट्रप्रेम को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि आज़ादी का यह पर्व हमें अपने कर्तव्यों, मूल्यों और देशहित में योगदान देने की प्रेरणा देता है। उन्होंने धराली आपदा में हुए जनहानि एवं क्षति पर गहरी संवेदना व्यक्त…
देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सचिवालय परिसर में मुख्य सचिव आनंद वर्धन ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तराखंड एक सशक्त लोकतांत्रिक प्रदेश है, जिसकी लोक परंपराएं देश ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में प्रसिद्ध हैं। मुख्य सचिव ने कहा कि राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार सतत प्रयासरत है और आने वाले समय में उत्तराखंड को विकास के नए आयाम तक पहुंचाने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने सभी से प्रदेश की समृद्ध संस्कृति और विरासत को बनाए रखने का आह्वान किया। https://youtu.be/ruyb_yhXXm8?si=FAl0dUj9paG0zwM-
79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने देश व प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। महान स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि उनके त्याग, बलिदान, शौर्य और संघर्ष के बल पर हमें आजादी प्राप्त हुई है। राज्यपाल ने कहा कि भारत ने 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक क्षेत्र में भारत आत्मनिर्भर बन रहा है, यह आत्मनिर्भरता हमारे विकास का आधार है। राज्यपाल ने कहा कि डिजिटल स्वदेशी यानी अपने डेटा, सॉफ्टवेयर और तकनीक…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर शासकीय आवास परिसर में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। स्वाधीनता संग्राम के पावन महायज्ञ में अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर बलिदानियों को नमन करते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।इस दौरान उपस्थित सभी लोगों को राष्ट्र की एकता और अखंडता के प्रति अटूट समर्पण की शपथ दिलाई। इस अवसर पर परिसर में उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिस के जवानों, मीडिया बंधुओं सहित अन्य सभी लोगों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। https://youtu.be/8p6eCEedK_Y?si=fI7ippDKwoGqBnay
हम अपने-अपने दायित्वों को ईमानदारी, निष्ठा और पूरी लगन से निभाएं— बंशीधर तिवारी” एमडीडीए के अधिकारी- कर्मचारियों ने लिया देश की अखंडता और प्रगति के लिए मिलकर काम करने का संकल्प स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज सुबह 9 बजे मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) कार्यालय परिसर में गरिमामय ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने की। तिरंगा फहराते ही परिसर देशभक्ति के नारों और “वन्दे मातरम्” की गूंज से भर उठा। इस अवसर पर एमडीडीए के सभी अधिकारी-कर्मचारी, विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि और आम नागरिक मौजूद रहे। सभी ने स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राण…
उत्तराखंड विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण ने देहरादून विधानसभा में अधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में संसदीय कार्य मंत्री सुबोध उनियाल और प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। इस बैठक में सत्र के दौरान सुरक्षा और कई अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि 32 विधायकों ने 547 प्रश्न सदन में प्रश्न काल के लिए लगाए हैं। अभी तक तीन विधेयक भी प्राप्त हो चुका है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सदन की कार्यवाही चाहे देहरादून विधानसभा में हो या फिर गैरसैंण के भराड़ीसैंण में…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर काशीपुर, ऊधमसिंहनगर में आयोजित कार्यक्रम में वर्चुअल प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने विभाजन स्मृति स्मारक स्थल का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने देश के विभाजन का दंश झेलने वालों को नमन करते हुए कहा कि 14 अगस्त 1947 का दिन हम कभी नहीं भूल सकते, जब मजहब की आड़ में भारत को दो हिस्सों में बाँट दिया गया। जहां एक ओर 15 अगस्त 1947 को पूरा देश आजादी का जश्न मनाने की तैयारी कर रहा था वहीं, उससे ठीक एक दिन पहले ही, देश को दो…
जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने गुरुवार को हर्षिल क्षेत्र में हाल ही में बनी अस्थायी झील का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया। यह झील धराली-हर्षिल क्षेत्र में हाल की आपदा के कारण हर्षिल तीलगाड़ में भारी मलबा आने से बनी है। जिलाधिकारी ने कहा कि झील के मुहाने से वर्तमान में जल का प्रवाह सुचारू रूप से हो रहा है,जिससे तात्कालिक रूप से किसी बड़े खतरे की आशंका नहीं है। हालांकि नदी के किनारे में बहाव को अवरोध उत्पन्न कर रहे मलबे को हटाने की दिशा में युद्धस्तर पर मैनुअल रूप से कार्य किया जा रहा है। दलदल युक्त स्थल होने…
कांग्रेस ने 4 समर्थक पंचायत सदस्यों के अपहरण का आरोप बीजेपी और पुलिस पर लगाया है। कांग्रेसियों ने पुलिस समेत 30 से 40 लोग पर चारों के साथ मारपीट करते हुए निजी वाहन में उठा कर ले गए। उन्होंने ने उच्च न्यायालय में जाने के साथ चुनाव के स्थगन की बात कही है।आ आज जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के लिए चल रहा है मतदान। भारी पुलिस बल तैनात। जिला अध्यक्ष कार्यालय से 100 मीटर परिधि को छावनी में किया तब्दील। भुवन सिंह ठठोला, नैनीताल।
देहरादून में ‘हरित सौंदर्यीकरण की सौगात’ कार्यक्रम के अंतर्गत केदारपुरम में योगा पार्क सहित विभिन्न पार्कों एवं विकास कार्यों का शिलान्यास करने के साथ ही एआई चैटबॉट निगम सारथी का विमोचन एवं हरित नीति डॉक्यूमेंट का अनावरण किया। इस दौरान ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत रुद्राक्ष का पौधा भी रोपा और स्वच्छता सम्मान सेनानियों और कर निरीक्षकों को सम्मानित किया। इस अवसर पर नशा मुक्ति अभियान की पांचवीं वर्षगांठ पर आयोजित सामूहिक शपथ कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई। हमारी सरकार प्रदेश को योग और अध्यात्म की राजधानी बनाने के संकल्प के साथ…
केदारनाथ यात्रा मार्ग के सोनप्रयाग में यात्रियों ने तोड़ा बैरियर, यात्रा बंद होने के बावजूद भी पहुंच रहे बाबा के भक्त, पुलिस और तीर्थ यात्रियों के बीच हुई नोकझोंक,
खंडूरी जी! संविधान से चलती है विधानसभा न की मनमर्जी से – मोर्चा खानपुर विधायक के खिलाफ कार्यवाही करना संवैधानिक जिम्मेदारी है न कि व्यक्तिगत दल- बदल मामले में विधानसभाध्यक्ष क्यों हैं खामोश ! सुप्रीम कोर्ट भी इस मामले में हो चुका मुखर | विधानसभाध्यक्ष इस कृत्य के लिए दें इस्तीफा | विकासनगर- जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि हाल ही में विधानसभाध्यक्ष ऋतु खंडूरी द्वारा एक बयान में कहा गया कि “मैं किसी दबाव में काम नहीं करूंगी एवं मेरा विधानसभा अध्यक्ष…
