Author: Social Scan

कपकोट, बागेश्वर पहुंचकर आपदा प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। साथ ही प्रभावित परिवारों से सीधे संवाद कर उन्हें हर सम्भव सहायता और सहयोग का आश्वासन दिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देशित किया कि राहत व पुनर्वास कार्यों में कोई ढिलाई न बरती जाए। प्रत्येक प्रभावित परिवार तक त्वरित राहत सामग्री पहुंचे, पुनर्वास प्रक्रिया भी पारदर्शी एवं समयबद्ध हो तथा किसी भी जरूरतमंद को सहायता से वंचित न रखा जाए। हमारी सरकार पूरी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ जनता की सेवा के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इस दौरान माननीय विधायक Suresh Garia जी भी उपस्थित रहे।

Read More

मुख्य सेवक सदन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनजाति कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालयों के चयनित सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र सौंपे। सीएम धामी ने इस मौके पर करीब 15 करोड़ रुपये की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया। उन्होंने कहा कि बीते चार साल में 25 हजार से ज्यादा युवाओं को सरकारी नौकरी मिली है। सख्त नकल विरोधी कानून लागू होने से अब योग्य युवाओं को लगातार अवसर मिल रहे हैं।मुख्यमंत्री का कहना है कि शिक्षा और रोजगार में पारदर्शिता उनकी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। https://youtu.be/yQHskWNRa6E?si=9gpzFw655M3ou6nF

Read More

मुख्य सेवक सदन में जनजाति कल्याण विभाग के अन्तर्गत नवनिर्वाचित 15 सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र वितरित करने के साथ ही ₹15 करोड़ की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। चयनित अभ्यर्थियों को उज्ज्वल भविष्य की अनंत शुभकामनाएं। आप अपनी मेहनत, लगन और ईमानदारी से शिक्षा के क्षेत्र में नई पहचान बनाते हुए पूरे प्रदेश का गौरव बढ़ाएं। प्रदेश में जनजाति क्षेत्र के विकास की दिशा में हमारी सरकार निरंतर कार्य कर रही है। आज जिन योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया गया है वह निश्चित रूप से जनजाति क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगी। प्रदेश…

Read More

➡️ मनीष निकला मोनिश – शादी डॉट कॉम पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर हिन्दू युवती से की शादी ➡️ दहेज माँग व धर्म परिवर्तन का दबाव डालने वाला आरोपी गिरफ्तार ➡️आरोपी मोनिश पहले से ही एक मुस्लिम युवती से कर चुका है विवाह । ➡️ उधमसिंहनगर पुलिस ने आरोपी को दिनेशपुर से धर दबोचा । ऑनलाइन वैवाहिक वेबसाइट shadi.com पर बनाई गई फर्जी प्रोफाइल के जरिए हिन्दू युवती से शादी करने और बाद में दहेज माँगने व धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डालने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय…

Read More

दुराचारी/ जालसाज विधायक के खिलाफ तीन साल से नहीं कर रही थी कार्यवाही! ऐसे विधायक का संरक्षण कर प्रदेश में स्थापित करना चाहती थी माफियाराज !     विकासनगर- जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि मोर्चा द्वारा विधानसभाध्यक्ष ऋतु खंडूरी पर बारंबार प्रहार करने के परिणाम स्वरुप विधायक खानपुर के दल- बदल मामले की जिस याचिका को रितु खंडूरी द्वारा तीन साल से ठंडे बस्ते में डाल रखा था, उस याचिका पर खानपुर विधायक व याचिका कर्ता को दिनांक 7/ 5/ 25 को शपथ पत्र व…

Read More

अमित कुमार सिन्हा ADG/SPL. PRINCIPAL SEC. SPORTS & YOUTH, जनपद चम्पावत में 2 दिवसीय भ्रमण पर हैं। जिलाधिकारी मनीष कुमार और पुलिस अधीक्षक अजय गणपती ने जनपद में उनका अभिनंदनपूर्वक स्वागत किया। भ्रमण कार्यक्रम के दौरान सिन्हा चम्पावत, लोहाघाट और टनकपुर क्षेत्रों का निरीक्षण करेंगे।

Read More

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने पूर्व राष्ट्रपति, महान दार्शनिक, शिक्षाविद् और विचारक भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि डॉ. राधाकृष्णन ने शिक्षा के माध्यम से समाज में मूल्यों, संस्कारों और ज्ञान का आलोक फैलाया। उनका जीवन दर्शन हम सभी को सदैव प्रेरित करता रहेगा। मुख्यमंत्री ने देशभर के समर्पित शिक्षकों को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माण के सशक्त स्तंभ हैं और आने वाली पीढ़ी को सही दिशा प्रदान करने में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। https://youtu.be/QwpH19ZwPgk?si=aSmZHG115_mh8tqP

Read More

मुख्य सेवक सदन, देहरादून में वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगजनों के साथ “मुख्य सेवक संवाद” कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगजनों के साथ संवाद किया। इस कार्यक्रम में प्राप्त सुझावों को आगामी योजनाओं के निर्माण एवं सुधार में अवश्य सम्मिलित किया जाएगा। इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग द्वारा विभिन्न योजनाओं के तहत दी जा रही पेंशन की 5वीं किश्त का ऑनलाइन भुगतान करने के साथ ही दिव्यांगजन विवाह प्रोत्साहन योजना और राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के सॉफ्टवेयर का भी लोकार्पण किया। दिव्यांगजन विवाह प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत मिलने वाली ₹25 हजार की धनराशि को…

Read More

शासकीय आवास पर अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रदेश में संचालित सभी टोल फ्री नंबरों की जानकारी ली। इस दौरान जनता के हित में संचालित टोल फ्री नंबरों का संचालन और अधिक प्रभावी व बेहतर तरीके से किए जाने के निर्देश दिए। साथ ही अपणि सरकार पोर्टल को और सशक्त बनाने तथा पोर्टल पर उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं को और अधिक सरल एवं सुगम बनाने के भी निर्देश दिए। राज्य स्थापना की रजत जयंती के अवसर पर प्रत्येक जनपद में प्रवासी पंचायत कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में जनपद से बाहर रह रहे गणमान्य जनों को आमंत्रित किया…

Read More

उत्तराखंड हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के सभागार में आज अधिवक्ता सुरक्षा बिल व उत्तराखंड हाईकोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने को लेकर उत्तराखंड हाईकोर्ट बार एसोसिएशन, बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड के पदाधिकारियों व अधिवक्ताओं ने बैठक कर उत्तराखंड सरकार से कैबिनेट में राजस्थान सरकार व कर्नाटक सरकार की तर्ज पर उत्तराखंड में भी अधिवक्ता सुरक्षा एक्ट लागू करने की मांग की है। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष डी.एस. मेहता ने कहा कि उत्तराखंड हाईकोर्ट में पेंडिंग केसों की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए उत्तराखंड उच्च न्यायालय में लगभग 55,000 मामले लंबित हैं। बड़ी संख्या में मामलों की पेंडेंसी को ध्यान…

Read More

उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण ने आज प्रातः 10:15 बजे तडियाल चौक स्थित क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (ARTO) का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति रजिस्टर (Attendance) की जांच की और कार्यप्रणाली का विस्तृत अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने वाहन पंजीकरण, ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने, वाहन फिटनेस जाँच एवं सड़क परिवहन से संबंधित अन्य सेवाओं की प्रगति की समीक्षा की। विधानसभा अध्यक्ष ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा— “परिवहन कार्यालय में प्रतिदिन बड़ी संख्या में आम लोग आते हैं। जनता को किसी भी प्रकार की…

Read More

विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को किया सम्मानित सीएम धामी के नेतृत्व में बढ़ाई गई है पुरस्कारों की प्रोत्साहन राशि मातृशक्ति के उत्थान के प्रति सतत प्रतिबद्धता दिखा रहे हैं मुख्यमंत्री धामी https://youtu.be/HUiuMWZHkbQ?si=_enbdzrwzq9ExXbl

Read More

सैकड़ो करोड़ की अघोषित संपत्ति की क्यों नहीं करवाई जा रही जांच    क्यों मंत्रिमंडल से बर्खास्त नहीं किया जा रहा महाभ्रष्ट को !  राजभवन की खामोशी चिंता जनक  विकासनगर -जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने कहा कि घोटालेबाज/ महाभ्रष्ट कृषि मंत्री गणेश जोशी द्वारा जिस तरह से लगातार घोटालों को अंजाम दिया जा रहा है ,उससे सरकार व प्रदेश की छवि धूमिल होती जा रही है, लेकिन ऐसे महाभ्रष्ट मंत्री को आज तक मंत्रिमंडल से बर्खास्त नहीं किया गया और न ही ऐसे भ्रष्ट मंत्री की अघोषित सैकड़ो करोड रुपए की संपत्ति…

Read More

सचिवालय में कुंभ मेला-2027 की व्यवस्थाओं के संबंध में आयोजित बैठक में अधिकारियों को स्थायी कार्यों को अक्टूबर 2026 तक पूरा करने के निर्देश दिए। अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेला क्षेत्र को मास्टर प्लान के अनुरूप सेक्टरों में विभाजित कर प्राथमिकता के आधार पर कार्यों का संपादन सुनिश्चित किया जाए। अधिकारियों को निर्देश दिए कि भीड़ का दबाव कम करने के लिए नए घाटों का निर्माण, कांगड़ा घाट का विस्तार और मौजूदा घाटों की मरम्मत तय समय पर पूरी कर ली जाए। सकुशल मेला संपन्न कराने के लिए सरकारी भूमि और सड़कों से सख्ती के साथ अतिक्रमण हटाया जाए।…

Read More

सचिवालय में उच्च अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रदेश में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान अधिकारियों को ड्रग्स के खिलाफ चल रहे अभियान को और तेज करने के निर्देश दिए। आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में 17 सितम्बर से लेकर 2 अक्टूबर तक प्रदेश में ‘सेवा पखवाड़ा’ के रूप में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, इस संबंध में सभी तैयारियाँ समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। अधिकारियों को बरसात का मौसम समाप्त होते ही प्रदेश की सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए निर्देशित किया। साथ ही मुख्यमंत्री…

Read More

लगातार हो रही भारी वर्षा से उत्पन्न आपदा की स्थिति को लेकर पौड़ी पहुंचे आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पाण्डेय ने आज मीडिया से बातचीत में विस्तृत जानकारी दी। मण्डल मुख्यालय पौड़ी स्थिति आयुक्त कार्यालय वीसी कक्ष में आहूत प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे बारिश का दबाव कम होगा, आपदा से क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों को उनकी पूर्व स्थिति में लाने के लिए युद्धस्तर पर कार्य किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि वर्तमान में आपदा प्रभावित सभी क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं विशेषकर पेयजल, सड़क और विद्युत की वैकल्पिक व्यवस्थाएं युद्ध स्तर पर जारी है।आयुक्त ने बताया कि मानसून की भारी बारिश के…

Read More