Author: Social Scan

नैनीताल आने वाले पर्यटकों व स्थानीय लोगों को सरकार ने राज्य ने बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री की घोषणा के मुताबिक मल्लीताल में रजत जयंती पार्क बनाया जाएगा। 48.69 लाख की लागत से बनने वाले इस पार्क में पर्यटकों के लिए ओपन जिम , किड्स प्लेइंग एरिया , गजीबो , रबर ट्रेक जैसी सुविधाएं जुटाई जाएंगी। पालिका ईओ रोहिताश शर्मा ने बताया कि पालिका ने मल्लीताल बोट हाउस क्लब के समीप के पार्क को रजत जयंती पार्क के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव शासन भेजा था। जिसके लिए शासन से पहली किस्त के रूप में 24 लाख जारी हो…

Read More

अधिकारी चला रहे सचिवालय को मनमर्जी से ! न पत्रों का पता न रजिस्टर्ड डाक का पता !  आयोग भी लगा रहा अधिकारियों को फटकार ! विकासनगर- जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि जिस तरह से विधानसभा सचिवालय चल रहा है, ऐसा प्रतीत होता है की पूरा सचिवालय ही लावारिश हो गया है ! विधानसभाध्यक्ष ऋतु खंडूरी अधिकारियों पर नियंत्रण रखने में नाकाम हो चुकी हैं, जिसका फायदा उठाकर अधिकारी जनभावना/ जन सरोकार से जुड़े पत्रों को कूड़े का ढेर बना रहे हैं  कई मामलों में…

Read More

सचिवालय में सीएम हेल्पलाइन-1905 की समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों की अनिवार्य रूप से प्रत्येक माह समीक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराने वाले लोगों से वार्ता कर उनका फीडबैक भी लिया। अधिकारियों को निर्देश दिए कि उच्च शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले छात्रों की समस्याओं के निस्तारण के लिए महाविद्यालय और विश्वविद्यालय स्तर पर हेल्प डेस्क स्थापित की जाए, जिससे छात्रों की शासन स्तर से जुड़ी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके। समस्याओं…

Read More

शासकीय आवास पर बैठक के दौरान अधिकारियों को राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में जन सामान्य की भागीदारी सुनिश्चित करने एवं नन्दा राजजात यात्रा मार्गों के रख रखाव व यात्रा के रात्रि पड़ाओं पर अवस्थापना सुविधाओं के विकास से संबंधित कार्य योजना शीघ्र तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही शहरी क्षेत्रों में बढ़ते ट्रैफ़िक के दबाव को कम करने के लिये प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने, खाद्य सामग्री में मिलावट खोरी रोकने के लिये जांच अभियान सघनता से संचालित किए जाने के साथ ही प्रदेश में पूर्ण होने वाली फ्लैगशिप योजनाओं व कार्यक्रमों का पूर्ण…

Read More

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मालसी, देहरादून स्थित जू में वन्य जीव प्राणी सप्ताह का शुभारंभ करने के साथ ही वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वन्य जीव संघर्ष के दौरान जनहानि होने पर सहायता राशि को बढ़ाकर 10 लाख रुपए किया जाएगा। प्रदेश में आने वाले पर्यटकों से अनुरोध हैं कि जंगल सफारी या किसी अन्य धार्मिक पर्यटन स्थल के भ्रमण के दौरान वहां की शुचिता का अवश्य ध्यान रखें। आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी की प्रेरणा से हमारी सरकार इकोलॉजी, इकोनॉमी और टेक्नोलॉजी के समन्वय के साथ सतत विकास के संकल्प को आगे बढ़ा रही है। प्रदेश में…

Read More

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता की शिकायतों का समयबद्ध और प्रभावी निवारण सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह स्वयं हर माह शिकायतों की मॉनिटरिंग करते हैं और यह देखते हैं कि जिन लोगों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराई हैं उनकी समस्याओं का समाधान हुआ या नहीं। यदि किसी शिकायत का निवारण नहीं हो पाया है तो उसके कारणों की पहचान की जाती है और जल्द से जल्द उन कारणों को दूर करने का प्रयास किया जाता है।मुख्यमंत्री ने यह भी…

Read More

पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा लगातार संघर्षरत है। आज कर्मचारियों व शिक्षकों ने काला दिवस मनाते हुए पौड़ी मुख्यालय में मशाल जुलूस निकाला।मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जयदीप रावत ने कहा कि अब कर्मचारी पुरानी पेंशन से कम किसी विकल्प पर तैयार नहीं हैं। महासचिव सीताराम पोखरियाल ने बताया कि नई पेंशन व्यवस्था में रिटायर कर्मचारियों को महज़ 1-2 हज़ार रुपये मिल रहे हैं, जिससे उनका बुढ़ापा संकटमय हो गया है।जनपद अध्यक्ष भवान सिंह नेगी ने सवाल उठाया कि एक दिन का विधायक या सांसद भी पुरानी पेंशन लेता है, लेकिन वर्षों सेवा…

Read More

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, उत्तराखंड में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विभाग के महानिदेशक श्री बंशीधर तिवारी सहित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने गांधी जी और शास्त्री जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के सत्य, अहिंसा और शांति के संदेशों तथा शास्त्री जी के “जय जवान जय किसान” के नारे को आत्मसात करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर रामधुन का सामूहिक गायन…

Read More

परेड ग्राउण्ड, देहरादून में आयोजित भव्य दशहरा महोत्सव में सम्मिलित हुआ। इस अवसर पर विशाल संख्या में उपस्थित देवतुल्य जनता को संबोधित कर विजयादशमी के पावन पर्व की शुभकामनाएं दी। विजयादशमी का पर्व असत्य पर सत्य, अधर्म पर धर्म और अन्याय पर न्याय की विजय का प्रतीक है। यह पर्व हमें मर्यादा, साहस और परोपकार की प्रेरणा देता है। आइए, हम सभी इस अवसर पर यह संकल्प लें कि सदैव धर्म के मार्ग पर चलते हुए समाज और राष्ट्र की प्रगति में योगदान देंगे। इस दौरान माननीय राज्यसभा सांसद Naresh Bansal जी, माननीय कैबिनेट मंत्री Ganesh Joshi जी, माननीय विधायक…

Read More

मुजफ़्फ़रनगर (उत्तर प्रदेश) में रामपुर तिराहा गोलीकांड की बरसी पर शहीद राज्य आंदोलनकारियों की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होकर राज्य निर्माण के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान शहीद स्थल के लिए भूमिदान करने वाले स्व. महावीर शर्मा जी की प्रतिमा का लोकार्पण किया। साथ ही रामपुर तिराहा शहीद स्थल के री-डेवलपमेंट का मास्टर प्लान बनाए जाने, संग्रहालय को भव्यता प्रदान किए जाने, कैंटीन का निर्माण करवाए जाने, एवं उत्तराखण्ड की बसों को ठहरने के लिए स्टॉपेज बनाए जाने की घोषणा भी की। 2 अक्टूबर 1994 की घटना उत्तराखण्ड आंदोलन…

Read More

कई- कई अनुस्मारक भेजने के बाद भी नहीं जाग रही ईडी/ आयकर विभाग ! सिर्फ विरोधियों पर कार्रवाई के लिए ही बनी है क्या ई डी! 7 साल से कोमा में है दोनों डिपार्मेंट ! विकासनगर- जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएम के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि लगभग 7-8 साल पहले उत्तराखंड सरकार ने जब उमेश शर्मा (वर्तमान में खानपुर विधायक) को इंदिरापुरम, गाजियाबाद स्थित आवास से गिरफ्तार किया था, उस समय शर्मा के आवास से भारी मात्रा में विदेशी मुद्रा (6279 अमेरिकन डॉलर व 11030 थाई करेंसी), विदेशी शराब, लाखों…

Read More

शहीदों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके अदम्य साहस और बलिदान को किया नमन। सीएम बोले आंदोलनकारियों के संघर्ष और बलिदान से ही संभव हो पाया उत्तराखंड का निर्माण। राज्य सरकार शहीदों और आंदोलनकारियों के परिजनों के कल्याण के लिए निरंतर संकल्पित है। समृद्ध और आत्मनिर्भर उत्तराखंड का निर्माण ही शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी धामी। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में राज्य आंदोलनकारी और जिला प्रशासन के अधिकारी भी रहे मौजूद। https://youtu.be/0wdli1lmYqI?si=KByqpJs7pAngtF7A

Read More

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सचिवालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया। सचिवालय के अन्य उच्चाधिकारियों द्वारा भी गांधी जी तथा पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। मुख्य सचिव ने सचिवालय में परिसर में उपस्थित सभी अधिकारियों कर्मचारियों को ‘स्वच्छता ही सेवा‘ शपथ भी दिलायी। इस अवसर पर भारतखंडे संगीत महाविघालय द्वारा गांधी जी के प्रिय भजन वैष्णव जन का समवेत गायन किया गया। इस अवसर पर प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, सचिव शैलेश बगौली, नितेश…

Read More

उत्तराखंड के मसूरी से 35 किलोमीटर की दूरी पर टिहरी जनपद स्थित धनोल्टी विधानसभा क्षेत्र में माँ सुरकंडा देवी मंदिर कृ जो 51 शक्तिपीठों में गिना जाता हैएक ओर जहां आस्था का केंद्र बना हुआ है, वहीं दूसरी ओर यह स्थल आजकल गंभीर पर्यावरणीय संकट और प्रशासनिक लापरवाही का शिकार होता नजर आ रहा है। हर दिन हजारों श्रद्धालु माँ के दर्शन को पहुँच रहे हैं, लेकिन मंदिर क्षेत्र और उसके आस-पास प्लास्टिक कचरे, जलते कूड़े और बदबू ने इस पवित्र स्थल की गरिमा को ठेस पहुँचाई है। स्थानीय दुकानदारों और श्रद्धालुओं के अनुसार, बीते तीन महीनों से क्षेत्र में…

Read More

विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम में अभीतक 16 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने कर लिए है दर्शन। बताते चलें कि इस वर्ष 02 मई को भगवान केदारनाथ के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनों को खोले गए थे। तो वहीँ बीते 5 महीनों में आज तक 16 लाख, 2 हजार,420 देश-विदेश के श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के धाम पहुँचकर दर्शन कर लिये हैं। जबकि इस वर्ष की यात्रा के लिए मात्र 22 दिनों का समय शेष रह गया है। वहीँ बीते 24 घण्टों में पुरुष- 4,061 पुरुषों, व 2,259 महिलाओं तथा 110 बच्चों सहित के अलावा 02 विदेशी पुरुष और 03 विदेशी…

Read More

मुख्यसेवक सदन में शहरी विकास को नई दिशा देने वाली महत्वाकांक्षी योजनाओं के क्रम में प्रदेश के 52 नगर निकायों में 115 अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर का शुभारंभ एवं स्ट्रीट वेंडर्स के लिए वृहत पंजीकरण अभियान एवं अंगीकार 2.0 लॉन्च किया। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत 15,600 नए आवासों का लोकार्पण कर हजारों परिवारों को लाभान्वित किया। इस अवसर पर स्वच्छता सर्वेक्षण 2024-25 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अटल निर्मल नगर पुरस्कार 2025 के अंतर्गत नगर निगम, नगर पंचायत एवं छावनी परिषद श्रेणी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले निकायों को सम्मानित किया। साथ ही ठोस अपशिष्ट प्रबंधन हेतु 244…

Read More