इस महीने की शुरुआत में दिल्ली के 150 स्कूलों को बम से होने की धमकी की जांच में बड़ी जानकारी सामने आई है. बम रखने की धमकी देने वाले ईमेल के हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट से भेजे जाने का संदेह है. यह जानकारी इन ई-मेल के आईपी एड्रेस की जांच में सामने आई है. दिल्ली पुलिस अब जल्द ही आगे की जांच के लिए हंगरी की पुलिस से संपर्क करेगी. आईपी (इंटरनेट प्रोटोकॉल) पता इंटरनेट से जुड़े प्रत्येक डिवाइस को निर्दिष्ट एक विशिष्ट पहचान संख्या है. बताया जा रहा है कि ई-मेल कथित तौर पर मेल डॉट आरयू सर्वर से […]
Author: Social Scan
उत्तर प्रदेश की पीलीभीत से बीजेपी सांसद वरुण गांधी गुरुवार को पहली बार अपनी मां के लिए चुनाव प्रचार करेंगे. उनकी मां मेनका गांधी सुल्तानपुर से चुनाव लड़ रही हैं. वे वहां से बीजेपी की सांसद भी हैं. बीजेपी ने इस बार वरुण गांधी के बदले पीलीभीत से जितिन प्रसाद को टिकट दे दिया. जितिन अभी यूपी सरकार में मंत्री हैं. टिकट कटने के बाद से वरुण गांधी अब तक बीजेपी के किसी भी कार्यक्रम में नजर नहीं आए हैं. पीलीभीत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चुनावी सभा से भी वे दूर रहे हैं. पहले ये कहा गया था कि […]
महाराष्ट्र के पुणे में पोर्शे कार से नशे में धुत एक नाबालिग ने दो इंजीनियरों को कुचलकर मार डाला. इस घटना ने सभी को हिलाकर रख दिया. कार की स्पीड 200 के करीब थी और टक्कर इस कदर मारी की बाइक सवार कई फीट दूर जाकर गिरे. एक लड़की की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे घायल शख्स ने अस्पताल में दम तोड़ दिया. आरोपी किशोर को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड से जमानत मिल गई. वहीं, किशोर के पिता सहित तीन अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिन्हें कोर्ट में पेश किया, जहां उन्हें 24 मई तक के लिए […]
ईसाई धर्म में शादी में एक रस्म होती है, जब दूल्हा और दुल्हन एक दूसरे को किस करते हैं. लेकिन हिंदू धर्म में ऐसा कोई रिवाज नहीं है. फिर भी आज के समय में कई शादियों में अक्सर कपल एक दूसरे को किस कर देते हैं. लेकिन यूपी में एक दूल्हे को ऐसा करना महंगा पड़ गया. यहां जब दूल्हे ने स्टेज पर सबके सामने दुल्हन को किस किया तो दुल्हन पक्ष के लोग नाराज हो गए. दूल्हे पक्ष के साथ खूब बहस हुई. मामला मारपीट तक पहुंच गया. यहां तक कि शादी भी टूट गई. हंगाना होते ही दोनों […]
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में अंधविश्वास के चलते एक महिला ने अपने ही दो भतीजों की बलि देकर उन्हें मार डाला. ऐसा उसने तांत्रिक के कहने पर किया. तांत्रिक ने महिला से कहा था कि उस पर भूत-प्रेत का साया है. इसे उतारने के लिए उसे बलि देनी होगी. बस फिर क्या था. महिला ने एक महीने के अंदर अपने ही दो भतीजों की बलि दे डाली. पुलिस ने मामले में हत्यारोपी महिला और उसकी मां को गिरफ्तार कर लिया है. तांत्रिक फिलहाल फरार है. उसकी तलाश की जा रही है. घटना खतौली इलाके के कैलावड़ा गांव की है. 17 […]
आधुनिकता के दौर में लोकप्रियता हासिल करने लिए युवा सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरीके के रील्स बना रहे हैं. रील्स बनाने के लिए खतरनाक स्टंट भी कर रहे हैं. झारखंड के साहिबगंज में एक युवक ऐसा ही स्टंट कर रहा था. रील्स बनाने के लिए एक युवक ने 100 फीट की ऊंचाई से एक पानी से भरे खदान (तालाब) में छलांग लगा दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया और उसकी मौत हो गई. घटना साहिबगंज के जिरवाबाड़ी की है. मृतक युवक की पहचान मजहर टोला निवासी मोहम्मद तौसीफ के रूप में की गई है. मृतक युवक तौसीफ […]
पुणे रोडरेज केस में कई चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं. घटना वाली रात नाबालिग आरोपी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर जमकर शराब पी थी. शराब और खाने-पीने पर आरोपी ने 48 हजार रुपये खर्च किए थे. रात 1 बजे तक दो रेस्टोरेंट पर पार्टी चली थी. इसके बाद आरोपी अपने दोस्तों के साथ पोर्शे कार लेकर निकल गया था. पुलिस ने दोनों रेस्टोरेंट के चार लोगों को गिरफ्तार किया है. पुणे पुलिस की एफआईआर के मुताबिक, नाबालिग आरोपी रात 9:30 बजे से आधी रात तक अपने दोस्तों के साथ एक रेस्टोरेंट में शराब पी रहा था. इसके बाद […]
हल्द्वानी: नैनीताल जिले में बिजली विभाग ने बिल वसूली में इस बार रिकॉर्ड तोड़ दिया है नैनीताल जिले में 2023 24 में 524 करोड रुपए की बकाया वसूली की गई है बिजली विभाग की अधीक्षण अभियंता नवीन मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष 541 करोड़ का टारगेट रखा गया था जिसके सापेक्ष 524 करोड़ यानी 97% की वसूली की गई है इसके साथ ही बिजली चोरी के 296 मामले पकड़े गए हैं जिनमें 33 मामलों में मुकदमा दर्ज किया गया है वहीं बिजली चोरी करने वालों पर 44 लख रुपए का जुर्माना लगाया गया था जिसमें 29…
हल्द्वानी : गर्मियों के साथ-साथ गर्मी हल्द्वानी शहर की फिजा में इन दिनों गुलमोहर के फूलों की बहार है शहर में जगह-जगह गुलमोहर के फूल खिल चुके हैं खास बात यह है कि हल्द्वानी शहर के बीचों-बीच नैनीताल रोड पर गुलमोहर के सबसे अधिक पेड़ है. जो सड़क के दोनों और खिले हुए हैं और लोगों को अपनी और आकर्षित कर रहे हैं. यही नहीं गर्मी के मौसम में गुलमोहर के पेड़ और उसके फुल लोगों को ठंड के साथ-साथ हवा में महक की खुशबू भी दे रहे हैं शहर में जगह-जगह समाजसेवी संस्थाओं और वन विभाग के सहयोग से…
मंगलौर, उत्तराखंड: विगत दिनों खेत में युवक को गोली मारकर हत्या किए जाने वाली घटना का एसएसपी हरिद्वार ने मंगलौर कोतवाली में खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना का खुलासा करते हुए एसएसपी परमेंद्र सिंह डोभाल ने बताया मृतक युवक खेत में पानी दे देते समय थोड़ा पानी रिस कर दूसरे पक्ष के खेत में पानी चला गया जिससे दोनो के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने के बाद आरोपी खेत मे गए और मृतक के साथ मारपीट करते हुए गोली मारकर हत्या करदी। घटना को अंजाम देकर आरोपी…
देहरादून : उत्तराखंड में 10 में से शुरू हो रही चार धाम यात्रा से पहले केदारनाथ में तीर्थ पुरोहित और स्थानीय व्यापारियों ने रुद्रप्रयाग के डीएम सौरभ गहरवार पर यात्रा से पहले गलत नीतियां बनाने का आरोप लगाते हुए उन्हें डीएम पद से हटाने के लिए मुख्य सचिव को पत्र लिखा है….इस पत्र के सामने आने के बाद विपक्ष ने सरकार पर स्थानीय लोगो की अनदेखी का आरोप लगाया है जबकि भाजपा ने इसे जांच का विषय बताया है… उत्तराखंड की आर्थिकी की रीढ़ मानी जाने वाली चार धाम यात्रा इस साल 10 मई से शुरू होने वाली है लेकिन…
देहरादून : चार धाम यात्रा में आम श्रद्धालुओं की सहूलियत को देखते हुए पहले 15 दिन vip /vvip दर्शन पर रोक रहेगी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अनुमोदन के बाद मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने बुधवार को सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को पत्र भेज सूचित भी कर दिया है और अपील की गई है कि 10 में से 25 में तक चारों धामों में दर्शन करने से सभी vip लोग बचें… वही बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय का कहना है कि ऑनलाइन पंजीकरण माध्यम से श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा हुआ है, और जब धाम में श्रद्धालु…
चमोली: मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने गुरूवार को बदरीनाथ पहुंच कर चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं और पुर्नर्निमाण कार्यो का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने श्रद्वालुओं की यात्रा को सरल, सुगम एवं सुविधाजनक बनाने और पुर्नर्निमाण कार्यो को समय से पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी गुरूवार को पर्यटन विभाग के विशेष कार्यधिकारी भाष्कर खुल्वे, पर्यटन सचिव सचिन कुर्वे और डीजीपी अभिनव कुमार के साथ हेलीकॉप्टर से बदरीनाथ पहुंची। धाम में पहुंचने पर उन्होंने यात्रा व्यवस्थाओं और पुनर्निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्य सचिव ने निर्देशित किया कि चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की…
रूद्रप्रयाग: जनपद रुद्रप्रयाग में भी शासन के निर्देशानुसार केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग पर आपदा के दृष्टिगत मॉक ड्रील अभ्यास किया गया. जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने अवगत कराया कि आज प्रात:10 बजे जिला परिचालन केंद्र रुद्रप्रयाग को सूचना प्राप्त हुई कि श्री केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग पर चीरबासा हैलीपैड के समीप बादल फटने के कारण उक्त स्थान से गुजर रहे तीर्थ यात्री मलबे के चपेट में आने से कई व्यक्तियों के घायल एवं हताहत होने की सूचना प्राप्त हुई है। राहत एवं बचाव कार्य हेतु त्वरित कार्यवाही करते हुए सोनप्रयाग में स्टेजिंग एरिया बनाया गया जिसमें सहायक…
अफजलगढ़: पालिकाकर्मियों समेत पुलिसबल ने अवैध अतिक्रमण हटाए जाने की चेतावनी देते हुए अतिक्रमण अभियान चलाए जाने का ऐलान किया। थाना प्रभारी पुष्कर सिंह मेहरा की अगुआई में पुलिसबल समेत पालिकाकर्मियों ने बाजार में भ्रमण कर तत्काल अवैध अतिक्रमण स्वयं हटाने का ऐलान किया। भ्रमण के दौरान दुकानदारों से सामान निर्धारित सीमा के भीतर रखने की बात कही। व्यापारियों को सडक तथा पालिका के स्वामित्व भूमि पर अतिक्रमण न करने की हिदायत दी गई। व्यापारियों से नगर पालिका द्वारा चिन्हित स्थान को छोड़ कर दुकान लगाने का आवाहन किया गया। किसी तरह की लापरवाही अथवा नियमों का उल्लंघन करने पर…
रिपोर्ट: बलवन्त रावत टिहरी: चारधाम यात्रा से पूर्व गुरूवार को चारधाम यात्रा मार्गों पर प्राकृतिक/अन्य आपदाओं से निपटने को लेकर जनपद टिहरी गढ़वाल क्षेत्र अन्तर्गत तीन स्थानों पर पूर्वाभ्यास (मॉक ड्रिल) किया गया। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि आपदा प्रबन्धन विभाग के तत्वाधान में जनपद क्षेत्रान्तर्गत चारधाम यात्रा मार्गों यथा राष्ट्रीय राजमार्ग-94 चम्बा-उत्तरकाशी के स्थान-स्यांसू (किमी 110) में भूस्खलन, राष्ट्रीय राजमार्ग-94 चम्बा-उत्तरकाशी के स्थान-चम्बा धनौला पैट्रोल पम्प (किमी 60) में भूकम्प तथा राष्ट्रीय राजमार्ग-58 ऋषिकेश-कीर्तिनगर के स्थान-मूल्यगांव के समीप (किमी 304) में एक मिनी बस के अनियंत्रित होकर पलटने की घटना पर पूर्वाभ्यास किया गया। इस दौरान प्राकृतिक/अन्य आपदाओं…
