Author: Social Scan

राज्य स्थापना की रजत जयंती उत्सव के अवसर पर अल्मोड़ा के हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम में क्रिकेट एवं फुटबॉल के सद्भावना मैच खेले गए। अल्मोड़ा स्टेडियम बनाम डीएम इलेवन के बीच खेला गया क्रिकेट मैच देर शाम तक चला। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी स्टेडियम अल्मोड़ा की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 205 रन का बड़ा स्कोर बनाया। पंकज रौतेला ने 22 गेंदों का सामना करते हुए 56 रन बड़ी पारी खेली। जवाब में उतरी डीएम इलेवन की टीम ने 17.1 ओवर में ही मैच को 6 विकेट से अपने नाम कर लिया। सलामी बल्लेबाज जिलाधिकारी अंशुल सिंह…

Read More

शिलान्यास की जाने वाली योजनाएं (₹7329.06 करोड़ की 19 योजनाएं) सिंचाई विभाग- सौंग बांध पेयजल परियोजना – 2491.96 करोड़ देहरादून और टिहरी जनपद में प्रस्तावित सौंग बांध पेयजल परियोजन से देहरादून जनपद में 150 एमएलडी पेयजल आपूर्ति होगी। परियोजना में 130 मीटर ऊंचा बांध बनाया जाएगा। इससे देहरादून शहर की जलापूर्ति में सुधार होगी। जमरानी बांध पेयजल परियोजना – 2584.10 करोड़ नैनीताल जनपद में प्रस्तावित जमरानी बांध परियोजना, एक बहुउद्देशीय परियोजना है। इससे पेयजल, सिंचाई की आवश्यकता पूरी करने के साथ ही विद्युत उत्पादन भी किया जाएगा। परियोजना से 57065 हैक्टेयर क्षेत्रफल में सिंचाई होने के साथ 14 मेगावाट बिजली…

Read More

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड राज्य स्थापना के रजत जयंती समारोह के अवसर पर आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के देहरादून आगमन को लेकर एफआरआई, देहरादून में कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध एवं सुव्यवस्थित रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के उच्चतम मानक बनाए रखने एवं यातायात व्यवस्था सुचारु रखने तथा आमजन की सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। हमारा प्रयास है कि रजत जयंती वर्ष का यह ऐतिहासिक आयोजन पूरी गरिमा, अनुशासन और जनभागीदारी के साथ संपन्न हो।

Read More

उत्तराखंड अपने राज्य स्थापना दिवस के 25 वर्ष पूरे होने पर रजत जयंती के रूप में से बड़े धूमधाम से मना रहा है। वही राज्य स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर कई कार्यक्रम सरकार के द्वारा आयोजित किए जा रहे हैं, इसी कड़ी में राजधानी देहरादून के पुलिस लाइन में राज्य आंदोलारियों व शहीदों के आश्रितों को सम्मानित किया गया , मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यक्रम में पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए याद किया साथ ही शहीदों के आश्रितों और राज्य आंदोलनकारी को सम्मानित भी किया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य निर्माण में शहीदों और…

Read More

नवंबर 2025 को उत्तराखंड राज्य गठन को 25 वर्ष पूरे होने जा रहे हैं राज्य सरकार इन राज्य स्थापना दिवस को रजत जयंती वर्ष के रूप में मना रही है साथ ही संदेश दिया जा रहा है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ‘हम रजत जयंती वर्ष में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होने जा रहे हैं लेकिन आंदोलन से प्राप्त इस उत्तराखंड राज्य में उत्तराखंड राज्य आंदोलन में कई लोग शहीद हुए, लेकिन कुछ आंदोलनकारी ऐसे भी रहे, जिन्होंने राज्य आंदोलन के समय लड़ाई लड़ी और वे घायल हो गए उन घायलों में कुछ व्यक्ति ऐसे…

Read More

जनसमस्याओं के त्वरित समाधान की समीक्षा को लेकर शुक्रवार को कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत ने तमाम विभागीय अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में कालाढूंगी एवं कोटाबाग ब्लॉक क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और आम नागरिक मौजूद रहे। बैठक में क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं में सड़क, बिजली, सिंचाई, पेयजल आपूर्ति और लीकेज जैसी शिकायतों पर विस्तार से चर्चा की गई , शिविर में सड़क, पानी की तमाम समस्याएं लोगों ने विधायक के सामने रखी तो विधायक बिफ़र गए उन्होंने कहा कि जनता परेशान है । बजट होने के बावजूद भी अधिकारी कार्य करने में लापरवाही बरत रहे हैं,,…

Read More

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने किया निरीक्षण  FRI, देहरादून में उत्तराखण्ड रजत जयंती वर्ष समारोह की तैयारियों का निरीक्षण किया। सुरक्षा, पार्किंग, ट्रैफिक मैनेजमेंट जैसी व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को देखते हुए आमजन की सुविधा  के लिए ट्रैफिक और पार्किंग प्लान को वृहद स्तर पर तैयार करने के निर्देश दिए समीक्षा के दौरान कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे,

Read More

उत्तराखण्ड हाईकोर्ट में नैनीताल के सुखाताल झील में सौंदर्यीकरण को लेकर स्वतः संज्ञान लिए जाने वाली जनहित याचिका पर सुनवाई हुई। मामले की सुनवाई के बाद कोर्ट की खण्डपीठ ने कार्यदायी संस्था से 11 नवंबर तक प्रगति रिपोर्ट पेश करने को कहा है। मामले की सुनवाई के लिए कोर्ट ने 11 नवंबर की तिथि नियत की है। पूर्व में हुई सुनवाई के दौरान झील विकास प्राधिकरण की तरफ से कोर्ट में शपथपत्र पेश कर कहा गया कि निर्माण कार्यो पर लगी रोक को हटाया जाय। क्योंकि झील का 70 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। जिसमे अभी तक 20 करोड़…

Read More

एक बार फिर अवैध अतिक्रमणकारियों के लिए प्रशासन ने सख्त तेवर दिखाए हैं… विकासनगर तहसील के सेंट्रल होप टाउन क्षेत्र में सरकारी जमीन पर किए जा रहे गैरकानूनी कब्जों की शिकायत मिलते ही प्रशासनिक टीम ने तुरंत एक्शन लिया और सात अलग-अलग स्थानों पर बुलडोजर चला दिया। टीम ने नदी श्रेणी की जमीन हो या राज्य सरकार की संपत्ति, हर जगह बने अवैध निर्माण को पूरी तरह जमींदोज कर दिया। जैसे ही बुलडोजर की गड़गड़ाहट शुरू हुई, कब्जा माफियाओं के होश उड़ गए। देखते ही देखते सारी अवैध संरचनाएं ध्वस्त हो गईं और बहुमूल्य सरकारी जमीन को मुक्त करा लिया…

Read More

उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की रजत जयंती के अवसर पर पंतनगर, ऊधमसिंह नगर में आयोजित ‘कृषक सम्मेलन’ में कृषि के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों और लखपति दीदीयों को सम्मानित किया। हमारी सरकार “बीज से बाजार तक” किसानों की पूरी यात्रा को सरल व सुरक्षित बनाने के लिए कृत संकल्पित भाव से कार्य कर रही है। प्रदेश में कृषि क्षेत्र में नवाचारों को बढ़ावा देते हुए किसानों को आधुनिक तकनीक, प्रशिक्षण और बाजार से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में पॉलीहाउस निर्माण हेतु ₹200 करोड़ रुपये का प्रावधान किया…

Read More

उत्तराखंड राज्य गठन के 25 वर्ष पूरे होने पर पूरे प्रदेश में धूमधाम के साथ रजत जयंती समारोह मनाया जा रहा है। जगह-जगह पर आयोजित समारोह के क्रम में राजधानी देहरादून के पुलिस लाइन में रैतिक परेड का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शामिल हुए। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने परेड का निरीक्षण किया। साथ ही इस मौक़े पर उत्कृष्ट कार्यो के लिए कई पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को राज्यपाल गुरमीत सिंह ने सम्मानित किया। पुलिस लाइन में साहसिक खेलों का भी प्रदर्शन किया गया। उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत…

Read More

श्रीनगर गढ़वाल के गोला बाजार में “मि उत्तराखंडी छौं” कार्यक्रम के तहत आयोजित पहाड़ी परिधान प्रतियोगिता में जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने पारंपरिक गढ़वाली वेशभूषा में प्रतिभाग कर संस्कृति संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा, “सुण दीदी सुण भुली, मैं त अपण संस्कृति बचौंण चली”, और सभी से पर्वों व विशेष अवसरों पर पहाड़ी परिधान धारण करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में मेयर आरती भंडारी, उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, पार्षदों, महिलाओं, युवाओं और विद्यार्थियों ने पारंपरिक वेशभूषा में भाग लेकर लोकसंस्कृति की छटा बिखेरी। “स्वाणि नौनी, स्वाणु नौनु, द्वि झणां” प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने गढ़वाली परंपरा की सुंदर झलक प्रस्तुत की। विजेताओं…

Read More

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड राज्य स्थापना के रजत जयंती के अवसर पर देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में युवाओं को संबोधित किया। इस दौरान आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में शुरू की गई “फिट इंडिया” मुहिम को आगे बढ़ाते हुए साइकिलिंग कर युवाओं को स्वस्थ शरीर के प्रति जागरूक करने के साथ ही उत्तराखंड स्पोर्ट्सटैक हैकथन का शुभारंभ भी किया। हमारी सरकार द्वारा युवाओं को रोजगार से जोड़ने हेतु प्रशिक्षण के साथ ही तकनीकी ज्ञान और आर्थिक सहायता भी प्रदान की जा रही है। यह प्रदेश सरकार के सुनियोजित प्रयासों का ही परिणाम है…

Read More

रामनगर, नैनीताल में उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की रजत जयन्ती के अवसर पर आयोजित ‘जन वन महोत्सव’ में उपस्थित देवतुल्य जनता को संबोधित किया। इस अवसर पर विभिन्न स्कूली छात्रों द्वारा बनाए गए पोस्टरों और विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया। आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के पर्यावरण संतुलन और सतत विकास के संकल्प से प्रेरणा लेते हुए उत्तराखंड इकोलॉजी, इकोनॉमी और टेक्नोलॉजी के समन्वय के साथ आगे बढ़ रहा है। राज्य में वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करने हेतु आधुनिक तकनीक और नवाचारों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा…

Read More

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी, नैनीताल में उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की रजत जयन्ती के अवसर पर आयोजित ‘पूर्व सैनिक सम्मेलन’ में सम्मिलित होकर पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर सैनिकों और उनके परिजनों से मिले असीम प्रेम एवं स्नेह से अभिभूत हूँ। इस दौरान सैनिक कल्याण विभाग के ढांचे का पुनर्गठन किए जाने, जिला सैनिक कल्याण कार्यालय हल्द्वानी, अल्मोड़ा और पौड़ी भवन का निर्माण तथा जिला सैनिक कल्याण अधिकारी के आवास का पुनर्निर्माण किए जाने, विभिन्न युद्धों एवं सीमांत झड़पों में शहीद हुए सैनिकों की वीरांगनाओं तथा युद्ध दिव्यांग सेवा मुक्त सैनिकों को देय आवासीय…

Read More

मुख्यमंत्री धामी बोले पिताजी की यादें हमेशा प्रेरणा देती हैं। जब पूर्व सैनिक सम्मेलन में उनका चित्र भेंट किया गया तो हृदय भावनाओं से भर उठा। उन सभी वीर सैनिकों को नमन करता हूँ, जिन्होंने राष्ट्रसेवा को अपने जीवन का ध्येय बनाया। https://youtu.be/B3sTcA2hUpY?si=S_4-BWiS6sMTYztY

Read More