Author: Social Scan

इंदौर। मध्‍य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज भंवरसला तालाब में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में श्रमदान किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जल स्त्रोतों के संरक्षण और संवर्धन के लिए सभी को संकल्‍प दिलाया। उन्‍होंने अभियान के अंतर्गत आयोजित पौधारोपण का शुभारंभ भी किया। इस अवसर पर मीडिया से बातचीत में मुख्‍यमंत्री ने कहा कि जल ही जीवन है। 5 जून से शुरू होकर 16 जून तक पूरे प्रदेश में चले जल गंगा संवर्धन अभियान में सहभागिता करने वाले सभी लोगों का मैं आभार मानता हूं। डॉ. मोहन यादव ने […]

Read More

छिंदवाड़ा। जिले में एक महिला ने अपने पति की हत्या कर शव सेप्टिक टैंक में छि‍पा दिया। महिला ने इसके साथ ही पति का शव सेप्टिक टैंक में डालकर ऊपर से ढक्कन से पैक कर दिया था। महिला ने हत्‍या की वारदात को जब अंजाम दिया जब वह और पति ही घर पर था। महिला ने गमछे से पति का गला घोंटकर मार डाला। महिला आंगनवाड़ी कार्यकर्ता है। इस वारदात का खुलासा तब हुआ जब सेप्टिक टैंक से बदबू आने लगी। महिला ने खुद पुलिस थाने पहुंचकर पति की हत्‍या की जानकारी दी। आरोपी पत्‍नी का नाम शीला मसकोले और उसके पति का […]

Read More

 सिवनी। वनांचल में रहने वाले आदिवासी परिवारों को मिलने वाले राशन पर अज्ञात चोरों ने हाथ साफ कर दिया है। आदिवासी बाहुल्य कुरई विकासखंड के सुदूर क्षेत्र की वन समिति पहाड़गंज अंतर्गत उचित मूल्य राशन दुकान गोरखपुर में रखे गेहूं-चावल के बोरों समेत शक्कर व इलेक्ट्राॅनिक तौल कांटा अज्ञात चोर चुरा ले गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि रात करीब डेढ़ से दो बजे के बीच गांव की सड़क से तेज रफ्तार से एक पिकअप व कार निकलने के आवाज सुनाई दी थी। सुबह जब सामुदायिक भवन में संचालित राशन दुकान पहुंचे तो दरवाजा खुला देखकर चोरी की जानकारी राशन दुकान विक्रेता […]

Read More

राजस्थान में जयपुर के जवाहर नगर थाना क्षेत्र में शनिवार शाम को बड़ा हादसा हो गया. यहां एक मकान में एसी में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने से धुआं फैल गया, जिससे दम घुटने से रिटायर्ड बैंक मैनेजर और उनकी पत्नी की मौत हो गई. असिस्टेंट डिप्टी कमिश्नर (आदर्शनगर) लक्ष्मी सुथार ने बताया कि हादसे में प्रवीण वर्मा (65) और उनकी पत्नी रेणु (60) की मौत हुई है. उन्होंने बताया कि दोनों पति-पत्नी कमरे में सो रहे थे, तभी एसी में शॉर्ट सर्किट के चलते अचानक आग लग गई. वहीं खिड़की और दरवाजे बंद होने के कारण धुआं कमरे […]

Read More

दिल्ली में जल संकट से हाल बेहाल होता जा रहा है. कई इलाकों में टैंकर से पानी की सप्लाई की जा रही है. पानी की किल्लत को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) 14 जगहों पर विरोध प्रदर्शन कर रही है. इस बीच बीजेपी कार्यकर्ता हिंसक हो गए और उन्होंने जल बोर्ड के दफ्तर में तोड़फोड़ कर दी. वहीं, जहांगीरपुरी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का पुतला फूंका गया है और उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई है. बीजेपी नेतृत्व में पानी को लेकर हो रहे प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने छतरपुर के जल बोर्ड ऑफिस में पथराव किया है. […]

Read More

नॉर्थ ईस्ट के शहर सिक्किम में लगातार मौसम बिगड़ता जा रहा है. बिगड़ते मौसम के चलते सड़कों पर पानी भर गया है. भूस्खलन हो रहा है, घर ढह गए हैं, मोबाइल नेटवर्क बाधित हो गया है, जिसकी वजह से वहां फंसे लोगों से संपर्क साधना भी मुश्किल हो गया है, पूरे शहर में तबाही का मंजर है. इसी बीच सिक्किम में फंसे टूरिस्ट को लगातार सुरक्षित शहर से बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि अगर मौसम ठीक रहा तो सिक्किम के मंगन जिले में फंसे 1,200 से ज्यादा टूरिस्ट को आज […]

Read More

उत्तर प्रदेश गोरखपुर में सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां खोराबार थाना क्षेत्र में ससुरालवालों ने दहेज के लिए एक महिला की पीट-पीट कर बेरहमी से हत्या कर दी. आरोप है कि महिला से ससुरालवाले दहेज में 200000 रुपये कैश व कार की डिमांड कर रहे थे. पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर पति समेत सात लोगों के खिलाफ दहेज हत्या व अन्य धराओं में मुकदमा दर्ज किया है. शाहपुर थाना क्षेत्र के सहबाजगंज मोहल्ले में रहने वाले बृजलाल ने बताया कि मैंने अपनी बेटी अंजलि की शादी करीब दो साल पहले खोराबार थाना क्षेत्र के अगहर गांव […]

Read More

टीम इंडिया का नया हेड कोच कौन बनेगा? इस सवाल का जवाब बहुत जल्द सामने आने वाला है. मिल रही जानकारी के मुताबिक गौतम गंभीर का नया हेड कोच चुना जाना तय है. बस उनके नाम पर आधिकारिक मुहर लगना बाकी है. खबर है कि इस महीने के आखिर तक गंभीर के नाम की आधिकारिक घोषणा भी कर दी जाएगी. गौतम गंभीर टीम इंडिया में नए हेड कोच के तौर पर राहुल द्रविड़ की जगह लेंगे. गौतम गंभीर के कोच बनने की आधिकारिक घोषणा कब तक की जाएगी, इस बारे में आधिकारिक ऐलान T20 वर्ल्ड कप 2024 में टीम इंडिया […]

Read More

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी को लेकर एक नया अपडेट सामने आ गया है. अब तक कई लोगों ने दोनों की शादी की खबर पर मुहर लगा दी है. लेकिन फिर भी सोनाक्षी के कुछ फैन्स को लगता है कि ये खबरें महज अफवाह हैं. हालांकि अब तक गेस्ट लिस्ट से लेकर गेस्ट के ड्रेस कोड तक की जानकारी सामने आ चुकी है. फिर भी हर कोई इस जोड़ी के कंफर्मेशन का इंतजार कर रहा है. इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर दोनों की शादी का कार्ड भी खूब वायरल हो रहा है. जिसमें 23 जून से जुड़ी […]

Read More

पिछले हफ्ते शेयर बाजार में काफी उतार चढ़ाव देखने को मिला. खास बात तो ये है कि शेयर बाजार ने नया रिकॉर्ड भी ​कायम किया. नई सरकार की कैबिनेट तैयार हो गई है और सभी मंत्रालय भी बंट गए हैं. ऐसे में सरकारी कंपनियों के शेयर में तेजी भी देखने को मिली है और उनके मार्केट कैप में भी इजाफा हुआ है. पिछले हफ्ते सबसे ज्यादा फायदा देश की सबसे बड़ी इंश्योरेंस कंपनी एलआईसी को हुआ है. वैसे एसबीआई के मार्केट कैप में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है. अगर टॉप 10 कंपनियों को देखें तो सिर्फ 5 कंपनियों के […]

Read More

भोपाल : केंद्रीय कृषि, किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री बनने के बाद पहली बार भोपाल आगमन पर शिवराज सिंह चौहान का रविवार को जोरदार स्वागत किया गया। यहां श‍िवराज रोड शो कर रहे हैं। जगह-जगह उनके स्वागत के लिए मंच बनाए गए हैं। शिवराज प्रातः दिल्ली से रवाना होकर दोपहर शताब्दी एक्सप्रेस से भोपाल स्टेशन पहुंचे। शताब्दी एक्सप्रेस से यात्रा के दौरान प्रदेश के मुरैना, ग्वालियर और बीना स्टेशन पर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता शिवराज का भव्य स्वागत करेंगे। भोपाल रेलवे स्टेशन से प्रदेश भाजपा कार्यालय तक 65 से अधिक जगहों पर भव्य स्वागत किया जाएगा, जिसमें पूरे भोपाल, विदिशा-रायसेन संसदीय […]

Read More

जब भी वीडियो बनाते हैं तो उसमें वॉयस रिकॉर्डिंग करनी पड़ती है. ऐसे में अगर आप लंबी तार वाला माइक लेकर घूमते हैं तो उससे काफी परेशानी उठानी पड़ती है. लेकिन आपके साथ ऐसा नहीं होगा, यहां हम आपको बताएंगे कि आप बिना तार के वायरलेस माइक कहां से खरीद सकते हैं. यही नहीं आपको इन पर डिस्काउंट कहां से मिलेगा. Digitek Wireless Microphone इस माइक में आपको नॉयस केंसिलेशन, फास्ट चार्जिंग जैसी क्वालिटी मिल रही है. इसमें आप यूट्यूब वीडियो, शॉर्टस, रील्स और व्लॉगिंग आसानी से कर सकते हैं. इसे आप कहीं पर अपने साथ लेकर जा सकते हैं. […]

Read More

मुरैना में बदमाशों की प्रताड़ना से तंग आकर एक युवक ने आत्महत्या कर ली। युवक का शव उसके घर पर फंदे से लटका मिला। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने हंगामा कर दिया। परिजनों ने मृतक के शव को नेशनल हाईवे 552 पर रखकर चक्का जाम कर दिया। परिजनों की मांग है कि आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी हो और उन पर सख्त कार्रवाई हो। घटना शुक्रवार की कैलारस कस्बे की है। यहां पहाड़गढ़ थाना क्षेत्र के देवकक्ष गांव में चार से पांच बदमाशों ने एक युवक से बेरहमी से मारपीट की। जिसके बाद युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। […]

Read More

Eid ul-Adha 2024: इस्लाम धर्म का त्योहार ईद-उल-अजहा या ईद-उल-जुहा यानी बकरीद सबसे प्रमुख त्योहारों में से एक माना जाता है. दुनियाभर में मुस्लिमों के जरिए इस्लामिक कैलेंडर के आखिरी महीने धू-अल-हिजाह की 10 तारीख को बकरीद मनाई जाती है. धू-अल-हिजाह महीने की 8 तारीख से हज शुरू होता है और 13 तारीख को खत्म हो जाता है. इस बीच 10 तारीख को दुनियाभर में ईद-उल-अजहा का त्योहार मनाया जाता है. अंग्रेजी कैलेंडर के हिसाब से तारीख में हमेशा बदलाव देखने को मिलता रहता है. भारत में कब मनेगी ईद भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, अन्य दक्षिण एशियाई देशों और दक्षिण अफ्रीका में […]

Read More

नर्मदापुरम। मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले में केसला ब्लॉक के ग्राम बारधा में आकाशीय बिजली गिरने से एक ही परिवार के दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है, इस घटना में दो लोग घायल हैं। घायलों को सुखतवा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। आकाशीय बिजली गिरने से मामी और भांजे की मौत हो गई है। घायल मूला सिंह का कहना है कि वह अपने परिवार के साथ खेत में गए थे। अचानक तेज बारिश हुई तो खेत में बने टप्पर पर चले गए तभी बिजली टपरिया पर गिर गई। जिससे सभी लोग बेहोश हो गए थे। […]

Read More

7 अक्टूबर को हमास और फिलिस्तीन के बीच शुरू हुआ युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस युद्ध में जहां एक तरफ हजारों लोगों की अब तक मौत हो गई है. वहीं दूसरी तरफ तबाही का ऐसा मंजर है कि जो लोग जिंदा बचे हैं उनके लिए भी जीवित रह पाना मुश्किल बनता जा रहा है. युद्ध के हालातों में घर खाक हो चुके हैं, खाने-पीने की चीजें लोगों तक नहीं पहुंच पा रही है, जिसके चलते बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक भूखे मरने को बेबस है. संयुक्त राष्ट्र एजेंसी (यूएनआरडब्ल्यूए) (The United Nations Relief and Works Agency […]

Read More