पहाड़ी राज्यों में चिलचिलाती धूप और गर्मी से लोगों को राहत मिल गई है. जहां यूपी, बिहार जैसे राज्यों में लोगों को हीटवेव के कारण आए दिन मौत की खबरें सामने आ रही हैं, वहीं पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में हुई बारिश ने लोगों के चेहरे पर मुस्कान ला दी है. मौसम विभाग के मुताबिक, 32-35 डिग्री सेल्सियस तक बढ़े तापमान के कारण पर्यटकों को भी काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था, ऐसे में इस समय वहां मौजूद पर्यटक इस सुहावने मौसम का लुत्फ उठा सकते हैं. मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले 24 घंटों में राज्य के […]
Author: Social Scan
शिक्षा मंत्रालय की ओर से राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित यूजीसी-नेट परीक्षा रद्द किए जाने के बाद यह मामला अब राजनीतिक तूल पकड़ता जा रहा है. कांग्रेस ने केंद्र में नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली सरकार को ‘पेपर लीक सरकार’ करार दिया तो समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने इस फैसले के बाद सरकार पर हमला तेज कर दिया. अखिलेश ने कोर्ट की निगरानी में कड़ी जांच कराने और दोषियों को कठोरतम सजा दिलाए जाने की मांग की. अखिलेश यादव ने परीक्षा रद्द किए जाने के बाद सोशल मीडिया X पर अपने एक पोस्ट में कहा, “… और […]
महाराष्ट्र में एक तरफ लोकसभा चुनाव में हुई करारी हार की समीक्षा बीजेपी कर रही है तो वहीं दूसरी तरफ विधानसभा चुनाव को लेकर सहयोगी दलों ने उसकी मुश्किलें बढ़ानी शुरू कर दी है. महाराष्ट्र में एनडीए के 2 बड़े सहयोगियों ने सीटों को लेकर अपनी दावेदारी ठोक दी है. सीटों की पहली दावेदारी एनसीपी के छगन भुजबल की तरफ से की गई है. भुजबल ने आगामी विधानसभा चुनाव में एनसीपी के 80 सीटों पर लड़ने की बात कही है. सीटों को लेकर एनडीए के भीतर दूसरी बड़ी दावेदारी एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने की है. शिवसेना नेता रामदास कदम […]
भीषण गर्मी और हीटवेव के बीच दिल्ली-NCR में मौसम बदल गया है. अचानक से आसमान में बादल छा गए हैं. तेज हवाएं चलने लगी हैं. मौसम को देखते हुए बारिश के आसार भी नजर आ रहे हैं. अगर बारिश होती है तो दिल्ली-NCR में रह रहे लोगों को काफी राहत मिलेगी. बीते कुछ दिनों से झुलसाने वाली गर्मी ने लोगों को खासा परेशान कर रखा है. दिन में तो लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं. इसी बीच मौसम विभाग ने भी ‘X’ पर ट्वीट कर बताया कि दिल्ली-NCR के लोनी देहात, हिंडन एएफ स्टेशन, बहादुरगढ़, गाजियाबाद, इंदिरापुरम, […]
मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री मोहन यादव सरकार आने के बाद गायों और गौ शालाओं कि दशा सुधारने के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए. सरकार ने अपने 6 माह के कार्यकाल कि उपलब्धियों को लेकर एक रिपोर्ट कार्ड भी जारी किया है. लेकिन tv9 की पड़ताल में सरकार के इस रिपोर्ट कार्ड की जब जमीनी हकीकत तलाशी गई तो सरकार की पोल खुल गई. सरकार की ओर से गौ शालाओं में गौ वंश के लिए बेहतर आहार के लिए प्रति गाय मिलने वाली 20 रु कि राशि बढ़ाकर 40 रु करने का फैसला लिया गया था. गौ शालाओं में भूसा […]
माफिया अतीक अहमद के भाई अशरफ की फरार पत्नी जैनब फातिमा के घर पर आज बुलडोजर चलाया जा सकता है. जैनब के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाने की तैयारी प्रशासन की तरफ से की जा रही है. यह कार्रवाई वक्फ बोर्ड की 50 करोड़ की संपत्ति हड़पने के मामले में की जा रही है. पुलिस की मानें तो अशरफ ने वक्फ बोर्ड की जमीन पर जैनब के लिए पांच करोड़ की आलीशान कोठी बनवाई थी. मामला प्रयागराज के सल्लाहपुर का है. यहीं पर वक्फ बोर्ड की जमीन थी, जिस पर जैनब फातिमा के लिए अशरफ ने आलीशान कोठी का निर्माण […]
देश में औसत कीमत हो या दिल्ली के दाम, जून के महीने में दालों की कीमत में इजाफा देखने को मिला है. जी हां, जून के महीने में आलू, प्याज, टमाटर के साथ दालों की कीमतों में तेजी देखने को मिल चुकी है. देश की राजधानी दिल्ली में जहां चने की दाल में 11 फीसदी से ज्यादा का इजाफा देखने को मिल चुका है. वहीं प्याज की कीमत में 67 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिल चुकी है. तूर, उड़द और मूंग की कीमत में बढ़ोतरी देखी गई है. आलू, प्याज, टमाटर की देश में औसत कीमत की करें तो […]
नीट पेपर लीक मामले पर बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने बड़ा दावा किया. विजय सिन्हा ने कहा कि नीट पेपर लीक के आरोपी सिकंदर कुमार के लिए तेजस्वी के करीबी, उनके सचिव PS (Personal secretary) ने गेस्ट हाउस बुक करवाया था. विजय सिन्हा ने कहा कि तेजस्वी यादव के PS प्रीतम यादव के कहने पर सिकंदर के लिए गेस्ट हाउस बुक किया गया था. उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने दावा किया कि बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी के पीए प्रीतम कुमार के कहने पर नीट पेपर लीक के आरोपी सिकंदर कुमार के के नाम पर एनएचआई के […]
भारतीय रेल ने डिप्लोमा सर्टिफिकेट एंट्रेस कंपीटिटिव एग्जाम देने वाले छात्रों के लिए बड़ी सहूलियत दी है. रेलवे इन छात्रों की सुविधा के लिए 9 जोड़ी स्पेशल परीक्षा ट्रेनें चलाने जा रही है. परीक्षा के समय इन विशेष ट्रेनों से कंपीटिटिव एग्जाम देने वाले छात्रों को बहुत सुविधा मिलेगी. रेलवे के अधिकारी ने जानकारी साझा करते हुए बताया है कि एग्जाम में शामिल होने वाले लड़के लड़कियों को कोई दिक्कत या असुविधा नहीं हो इसके लिए रेलवे 9 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन करने जा रहा है. रेलवे द्वारा 9 जोड़ी स्पेशल परीक्षा ट्रेनें 21 से 23 जून यानी तीन […]
गाजीपुर में अचानक बेटे की मौत से मां ने भी दम तोड़ दिया. इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. बेटा होमागार्ड के पद पर तैनात था. उनके सीने में दर्द उठा और मौत हो गई. जैसे ही बेटे का शव घर पहुंचा मां को यह सदमा बर्दाश्त नहीं हुआ. जिस सीने पर बेटे को दर्द उठा मां उससे लिपट गई. उन्होंने कंपकपाते हुए बेटे के चेहरे पर हाथ फेरा और बेटे की तरह हमेशा के लिए सो गईं. गमगीन करने वाली इस घटना को जिसने सुना उसकी आंखें नम हो गईं. बेटा रेवतीपुर थाना पर होमगार्ड के पद […]
तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री पद की जिम्मेदारी संभालने के बाद पीएम मोदी आज यानी गुरुवार को पहली बार जम्मू- कश्मीर का दौरा करेंगे. पीएम मोदी 2 दिन के दौरे पर जम्मू-कश्मीर पहुंचेंगे. जहां वो कल यानी 21 जून को योग दिवस के अवसर पर समारोह में शामिल होंगे. पीएम मोदी अपने इस दौरे के दौरान 84 परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे. 1800 करोड़ से ज्यादा की सौगात देंगे. पीएम मोदी के जम्मू-कश्मीर में दौरे के मद्देनजर घाटी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. पीएम मोदी जम्मू-कश्मीर में योग दिवस में शामिल होने के साथ कई कार्यक्रम […]
भारत के कई राज्यों, खासकर उत्तर भारत में भीषण गर्मी कहर बनकर मौत बरसा रही है तो दुनिया के कई दूसरे देश भी गर्मी के कारण परेशान हैं. यहां तक कि दुनिया की सबसे बड़ी धार्मिक यात्रा मानी जाने वाली हज यात्रा पर गए लोगों पर भी गर्मी कहर ढा रही है. सऊदी अरब के मक्का में तापमान 52 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जिसके कारण 645 हज यात्रियों की जान जा चुकी है. इनमें सबसे ज्यादा मृतक मिस्र, भारत और जॉर्डन के हैं. वहीं, पिछले साल हज के दौरान 240 यात्रियों की मौत हुई थी, जिनमें अधिकतर इंडोनेशियाई […]
राजस्थान के चुरू में पुलिस ने ऐसी ‘कुंवारी’ दुल्हन को गिरफ्तार किया, जिसने 6 युवकों से शादी करके उन्हें चूना लगा दिया. महिला की कुछ साल पहले एक शख्स से शादी हुई थी. उसे तीन बच्चे भी हुए. लेकिन बाद में उसने पति को तलाक दे दिया. इसके बाद महिला लुटेरी दुल्हन बन गई. वह खुद को कुंवारी बताकर युवकों को झांसे में लेती. उनसे शादी करती. 10 से 15 दिन उनके साथ रहती. फिर रातोरात ससुराल से पैसे और गहने लेकर फरार हो जाती. महिला कि कुल 7 शादियां हुईं. जैसे ही वह आठवीं शादी करने जा रही थी, […]
उत्तर प्रदेश के कानपुर में हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां बॉलीवुड फिल्म ‘डॉली की डोली’ की तर्ज पर दुल्हन अपनी नई-नई ससुराल से सब कुछ साफ कर ले गई. उसने इस घटना को अंजाम अपने कथित भाई के साथ दिया जो हकीकत में उसका प्रेमी है. पुलिस ने आरोपी दुल्हन और उसके प्रेमी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस खुलासे में मालूम हुआ कि ऐसी वारदातों को अंजाम देना ही उनका धंधा है. कानपुर डीसीपी विजय ढुल ने बताया कि आरोपी दुल्हन अपने प्रेमी के साथ मिलकर पहले लोगों को शादी का झांसा देकर उन्हें […]
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से साइबर फ्रॉड का बड़ा मामला सामने आया है. साइबर अपराधी लोगों को टेलीग्राम ऐप के जरिए जोड़कर उनसे लाखों रुपए का फ्रॉड कर लेते. ऐसे करते-करते करोड़ों रुपए के फ्रॉड का मामला सामने आया है. इसमें लोगों को ज्यादा पैसे कमाने का लालच दिया जाता था. साइबर अपराधी लोगों से कम पैसे को ज्यादा करने का लालच देते, उसके बाद ठगी कर लेते. शुरुआत में लोगों को अपने झांसे में लेने के लिए अपराधी फ्री में उनसे जुड़ने का ऑप्शन देते थे. जब कोई उनके जाल में फंस जाता तो उसका भरोसा जीतकर लाखों रुपए […]
आइसक्रीम… गर्मियों के मौसम में जहां ये नाम सुनकर लोगों के मुंह में पानी आता है, फिलहाल एक खबर ध्यान खींच लेती है और वो है आइसक्रीम कोन में कटी हुई इंसान की उंगली निकलने की. खैर आप इस खबर पर बहुत ज्यादा ध्यान ना देते हुए ये जरूर पता लगा सकते हैं कि आइसक्रीम बनती कैसे है, कौन सी मशीन की जरूरत पड़ती है, और क्या इसका बिजनेस फायदे का सौदा है? अगर आप आइसक्रीम का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो दो से तीन बातें आपको बिलकुल ध्यान में रखना है. जैसे पहली बात ये कि आपको किस […]
