उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से एक वीडियो सामने आया है जिसमें कुछ लोग थाने के अंदर डीजे बजाकर डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं. आरोप है कि कुछ लोग जमीनी विवाद की शिकायत लेकर थाने पहुंचे थे और इसी दौरान डीजे पर गाने चलाकर वहीं पर डांस करने लगे. दबंगों की यह हरकत वीडियो के जरिए सामने आई तो पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. पुलिस ने तुरंत मामले में कार्रवाई की और डीजे गाड़ी को जब्त कर लिया है. पुलिस ने बताया कि जांच में सामने आया है कि यह वीडियो दादों थाने का है, जिसे दबंगों ने […]
Author: Social Scan
उज्जैन : विक्रम विश्वविद्यालय के फार्मेसी विभाग में शुक्रवार दोपहर कुछ छात्रों ने हंगामा कर दिया। छात्रों ने फार्मेसी विभाग में नियुक्त अतिथि विद्वान अनीस शेख पर गंभीर आरोप लगाए। छात्रों का कहना है कि विद्यार्थियाें के वाट्सएप ग्रुप में अनीस शेख हिंदू विद्यार्थियों को टारगेट कर नमाज पढ़ने और मुस्लिम बनने फायदे बताते हैं। हंगामे के दौरान विद्यार्थियों ने टेस्ट रुकवाकर मुख्य चैनल गेट पर ताला जड़ दिया। छात्रों ने अतिथि विद्वान अनिस शेख को तत्काल प्रभाव से हटाने की मांग उठाई। हंगामे की सूचना मिलने पर कुलपति प्रो. अखिलेश कुमार पांडेय पहुंचे। उन्होंने ताला खुलवाकर विद्यार्थियों की बात सुनी […]
केसूर/सादलपुर। धार जिले के सादलपुर से लव जिहाद का एक प्रकरण सामने आया है जिसमें एक मुस्लिम युवक ने हिंदू युवती से अपनी पहचान छुपाकर दोस्ती की और बाद में शादी का दबाव बनाया। उसने इस्लाम धर्म अपनाने का भी दबाव बनाया। सादलपुर निवासी एक युवती के साथ चौकी सवेरा निवासी शाहरुख नामक एक युवक ने रोहित बनकर दोस्ती की। युवती के फोटो खींचकर उसे एडिट कर सोशल मीडिया पर डालने की धमकी दी। युवती को जब पता चला कि उक्त युवक मुस्लिम है, तो वह उससे दूरी बनाने लगी लेकिन शाहरुख आए दिन युवती को धमकाकर दबाव बनाता रहा। गुरुवार […]
देवास। अंचल के सतवास थाना क्षेत्र अंतर्गत सतवास-पुनासा के बीच बाईजगवाड़ा मार्ग पर शुक्रवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मिनी ट्रक व कार के बीच हुई भिड़ंत में कार सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 108 एंबुलेंस व डायल-100 वाहन की मदद से तीनों को सतवास के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया जहां डाक्टरों ने जांच के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया। दो मृतक पुरुषों की पहचान हो गई है जबकि शाम सवा छह बजे तक मृतक महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। कार में तीन ही लोग सवार थे। मृतकों की पहचान कमलेश कुमावत […]
लुधियाना। लुधियाना रेलवे स्टेशन पर गुरुवार सुबह मां के सामने 15 साल की बेटी ने आत्महत्या करने की कोशिश की। वह हाईटेंशन तारों के ऊपर फुटओवर ब्रिज पर लटकी मिली। मां ने लड़की को लटका देखकर बचाने की गुहार लगाई। रेलवे अधिकारियों ने लड़की को उतारने की कोशिश की, लेकिन वह एक छोर से दूसरे छोर पर जाकर उनसे बचती रही। अब इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। जीआरपी के एसएचओ जितेंद्र सिंह ने बताया कि लड़की मानसिक रूप से परेशान थी। उसकी सहेली से पूछताछ में पता चला कि वह घर से रेलवे स्टेशन जाने का कहकर निकली […]
धर्मनगरी अयोध्या और तीर्थराज प्रयाग से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। दोनों ही जिलों में प्रदेश सरकार VVIP अतिथि गृहों का निर्माण कराने जा रही है। शुक्रवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने दोनों अतिथि गृहों के निर्माण स्थल, ले-आउट, सुविधाओं और साज-सज्जा आदि के संबंध में प्रस्तुतीकरण को लेकर राज्य संपत्ति विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में सीएम ने कहा कि श्री राम जन्मभूमि मंदिर स्थापना के बाद अयोध्या में कई माननीय राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल, सहित देश-दुनिया से अनेक विशिष्ट-अति विशिष्ट अतिथियों का आगमन हो रहा है। इनके प्रवास के लिए सुरक्षा व सुविधा […]
तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में हवाई अड्डे पर तीन अलग-अलग मामलों में 1.67 करोड़ रुपये मूल्य का ढाई किलो से अधिक सोना जब्त किया गया है। चेन्नई हवाई अड्डे के सीमा शुल्क विभाग ने शुक्रवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी। सीमा शुल्क विभाग की ओर से जारी बयान में कहा गया है चेन्नई सीमा शुल्क विभाग की खुफिया इकाई ने 17 एवं 18 जून को मलेशिया तथा अबू धाबी से आए यात्रियों से विभिन्न रूपों में क्रमशः 710 ग्राम, 1,056 ग्राम और 900 ग्राम सोना बरामद किया। सीमा शुल्क विभाग ने कहा, “इस सिलसिले में एक व्यक्ति […]
महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने मुंबई-ट्रांस हार्बर लिंक (एमटीएचएल) अटल सेतु पर आई दरारों का निरीक्षण किया। और राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पूरे राज्य में भ्रष्टाचार का खेल जारी है। हम भ्रष्टाचार के बहुत से उदाहरण आगामी विधानसभा में पेश करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि भारत की जनता पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी का सम्मान करती है। लेकिन भाजपा उनके नाम पर भी भ्रष्टाचार करने से नहीं हिचकिचाती है। नाना पटोले ने कहा कि महाराष्ट्र अमित शाह और नरेंद्र मोदी का एटीएम बन गया है, इसलिए वो महाराष्ट्र की झूठी तारीफ करते हैं। बता दें […]
मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में जातीय संकट का समाधान जल्द ही निकाल लिया जाएगा। सिंह जिनके पास गृह विभाग भी है, उन्होंने कहा कि मणिपुर जातीय संकट का कुछ समाधान अगले दो-तीन महीनों में ढूंढ लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि विभिन्न राज्यों में लोकसभा चुनाव ड्यूटी के लिए तैनात सुरक्षा बल मणिपुर लौट आए हैं और उन्हें राज्य के संवेदनशील और संवेदनशील क्षेत्रों में तैनात किया जा रहा है। हिंसा की घटनाओं में काफी कमी आई- मणिपुर सीएम मुख्यमंत्री ने मीडिया से कहा, “पिछले कई महीनों में राज्य के अधिकांश हिस्सों में हिंसा की घटनाओं […]
पुणे की एक अदालत ने पोर्श कार एक्सीडेंट मामले में आरोपी नाबालिग के पिता को जमानत दे दी है। आरोपी के पिता को प्राथमिक मामले में जमानत मिली है, उन पर किशोर न्याय अधिनियम की धारा 75 और 77 के तहत मामला दर्ज किया गया था। बता दें कि 19 मई को कथित तौर पर नाबालिग आरोपी नशे की हालत में था और काफी स्पीड से पोर्श कार पोर्श कार चला रहा था। इस दौरान कल्याणी नगर इलाके में कार से दो सॉफ्टवेयर इंजीनियर अनीश अवधिया और अश्विनी कोष्टा की मौत हो गई थी। तुरंत मिल गई थी जमानत हादसे वाले […]
खरगोन। उत्तराखंड के गंगोत्री राष्ट्रीय मार्ग पर 28 तीर्थयात्रियों से भरी बस शुक्रवार को सुबह 6:18 बजे गंगोत्री जाते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह घटना हरिद्वार से जाते समय गंगोत्री से करीब 20 किमी पहले झाला ब्रिज के कुछ दूरी पर हुई है। जिसमें पांच तीर्थयात्री घायल हुए हैं खंडवा और खरगोन के थे श्रद्धालु मिली जानकारी के मुताबिक, सभी यात्री झिरन्या सहित खरगोन और खंडवा के ग्रामीण क्षेत्रों के हैं, जिन्हें यहां की ट्रेवल एजेंसी तीर्थ यात्रा के लिए ले जाती है। ट्रेवल एजेंसी के प्रहलाद यादव ने दूरभाष पर उक्त जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि चालक साइड के […]
भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर प्रदेश एवं देशवासियों को और योग प्रेमियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब से योग दिवस मनाने की घोषणा की है। तब से योग से निरोग होने का एक वृहद अभियान चला है, राज्य सरकार भी इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही है। मध्य प्रदेश में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम आयोजित करने के लिए मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों को जिले आवंटित किए गए हैं। जिन जिलों में मंत्री शामिल नहीं होंगे, वहां प्रशासनिक अधिकारियों को यह जवाबदारी दी गई है। प्रदेश में 21 […]
इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के कलेक्टर आशीष सिंह गुरूवार को एक शिक्षक की भूमिका में नजर आए, कलेक्टर ना केवल शासकीय स्कूल पहुंचे बल्कि जमीन पर बैठकर बच्चों को पढाई भी कराई, इस दौरान कलेक्टर आशीष सिंह ने बच्चों के साथ अपने अनुभव को भी साझा किया। दरअसल गुरुवार को कलेक्टर आशीष सिंह स्कूल चलो अभियान के तहत इंदौर के शासकीय स्कूल पहुंचे थे। कलेक्टर ने यहां की व्यवस्था को देखने के साथ ही शिक्षकों और प्राचार्य से भी चर्चा की, कलेक्टर ने यहां छात्रों के लिए मौजूद सभी सुविधाओं को बारीकी से देखा। इसके बाद वह छात्रों […]
कटनी। मध्य प्रदेश के कटनी जिले में चूना बनाने वाली कंपनी के भट्टे में कंपनी के ही मैनेजर का शव मिला है। शव आधा जला हुआ था, सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंच गई थी, पुलिस ने भट्टे के अंदर से शव को बाहर निकलवाया घटना कुठला थाना क्षेत्र की है। मृतक का नाम सम्मू था जो सिमको कंपनी में मैनेजर था। कुठला थाना पुलिस का कहना है कि फायर ब्रिगेड को बुलाकर भट्टे की आग को बुझा दिया गया था, उसके बाद शव को बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि सम्मू के साथ मारपीट की गई और […]
दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह जिले में नदी में नहाने के लिए गए दो भाइयों की डूबने से मौत हो गई है, घटना गैसाबाद थाना क्षेत्र के भैंसा गांव की है। परिजनों ने नदी से दोनों को निकाल कर हटा सिविल अस्पताल भेजा यहां पर डॉक्टरों ने उनको जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। भैंसा गांव के रहने वाले विश्वास और इशांत गुरुवार को व्यारमा नदी के सिद्ध घाट हुसेना के पास नहाने गए थे। गहरे पानी की तरफ जाने से दोनों डूबने लगे तभी दोनों अचानक गहरे पानी की तरफ चले गए और डूब गए। जब दोनों काफी देर […]
उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में आदिवासी महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है, महिला डिंडोरी जिले की रहने वाली है। यह घटना बुधवार की है। महिला अपने पति के साथ काम की तलाश में इंदौर पहुंची थी और यहां पर महिला का मोबाइल गुम हो गया इसके बाद दोनों ट्रेन से उज्जैन पहुंचे। उज्जैन पहुंचने पर पति-पत्नी दोनों काम की तलाश कर रहे थे। तभी बाइक सवार रवि नाम का युवक आया और उनको काम दिलाने के लिए कहा और एक खेत में ले गया यहां पर एक झोपड़ी में सफाई करने के लिए कहा फिर महिला […]
