भोपाल। 23 जून, रविवार को आयोजित किए जा रहे पल्स पोलियो अभियान की जागरूकता के लिए कलेक्टर कार्यालय में स्काई बैलून लहराया गया है। यह बैलून 100 फीट की ऊंचाई पर स्थित किया गया है। इस अवसर पर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने बैलून को आसमान में छोड़कर स्वजनों से अपने पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलवाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि पांच साल तक की उम्र के बच्चों के स्वजन रविवार, 23 जून को पोलियो बूथ पर पहुंचकर पोलियो की दवा अवश्य पिलवाएं। कलेक्टर कार्यालय में पल्स पोलियो अभियान के पोस्टर का विमोचन भी किया […]
Author: Social Scan
ग्वालियर। प्रथम स्वाधीनता संग्राम की महानायिका झांसी की रानी लक्ष्मीबाई अंग्रेजों से लोहा लेते हुए जब ग्वालियर पहुंचीं तो उनकी सेना के पास रसद नहीं रह गई थी। सैनिकों को पांच माह से वेतन भी नहीं मिल सका था। ऐसी स्थिति में सिंधिया राजघराने के कोषाध्यक्ष अमरचंद बाठिया ने उनके लिए न सिर्फ खजाने के द्वार खोल दिए थे, बल्कि स्वयं भी आर्थिक सहयोग किया। इसके लिए सजा बतौर अंग्रेज अफसरों ने 18 जून 1858 को रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान हो जाने के चार दिन बाद 22 जून को अमरचंद बाठिया को सराफा बाजार के नीम के पेड़ पर फांसी पर […]
इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में अपोलो डीबी सिटी की 14वीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या करने वाली छात्रा अंजलि यामयार घर में चल रही खटपट से भी परेशान थी। वह लंबे समय से घुटन महसूस कर रही थी। मंगलवार को स्कूल जाने के पहले आत्महत्या का मन बना चुकी थी। अंजिल ने मां से कहा था कि मैं बड़ी हो गई हूं, मुझे छोड़ने मत जाया करो। पिता छोड़ने गए, लेकिन उन्हें भी बस आने के पहले घर भेज दिया। जांच में शामिल एक अफसर का दावा है कि यामयार परिवार में कलह होती रहती थी। पति-पत्नी के बीच […]
डिंडौरी। डिंडौरी जिले के चौरादादर गांव में तेज बारिश के दौरान गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से महिला सहित उसके दो बच्चों की मौत होने की घटना सामने आई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को लेकर अस्पताल पहुंची, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि बारिश के दौरान शुक्रवार की दोपहर झोपड़ी पर तेज आवाज के साथ आकाशीय बिजली गिरी, जिससे 35 वर्षीय रूतन बाई, 4 वर्षीय वर्षा मार्को और 2 वर्षीय वरजीत मार्को की मौत हो गई है। बिजली गिरने से महिला और उसके दो बच्चों के […]
सीहोर। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विदिशा सीट से छठवीं बार सांसद चुने जाकर दिल्ली पहुंच गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें केंद्र में कृषि मंत्री बनाया है। इसके बाद शिवराज ने बुधनी विधानसभा सीट से इस्तीफा दे दिया, जिससे अब यह सीट रिक्त हो गई और यहां उपचुनाव होगा। इधर, शुक्रवार को शिवराज के बेटे कार्तिकेय चौहान सीहोर के भैरुंदा में एक बार फिर पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे और यहां पर उन्होंने पिता की प्रचंड जीत पर जनता का आभार जताते हुए ऐसा बयान दिया, जिसकी चहुंओर चर्चा हो रही है। मुख्यमंत्री नहीं तो और ज्यादा लोकप्रिय शिवराज […]
सीधी। मध्य प्रदेश के सीधी जिले में शनिवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक मां ने अपनी बेटी की हत्या कर खुदकुशी करने की कोशिश की। महिला ने चाकू से गोदकर मासूम बेटी की जान ले ली। इसके बाद उसने बेटी के खून से ही दीवार पर लिखा- “मेरी मौत के जिम्मेदार सास, ससुर, बड़ी ननद और मेरे पति हैं।” दीवार पर सुसाइड नोट लिखने के बाद उसने चाकू से खुद के शरीर पर भी वार कर खुदकुशी करने की कोशिश की। महिला को गंभीर हालात में उपचार के लिए सीधी से रीवा रेफर […]
तेलंगाना के आंध्र प्रदेश में एक युवती की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है. युवती की लाश के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है, लेकिन घरवालों का आरोप है कि युवती की हत्या की गई है और उसकी हत्या के पीछे गांव के ही एक युवक का हाथ बताया है. पुलिस ने युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. दरअसल, युवती गांव में रहकर पढ़ाई करती थी. इसी दौरान उसकी गांव के ही एक शख्स के साथ दोस्ती हुई. दोनों के बीच दोस्ती गहरी हुई और प्यार हुआ. वह कभी-कभी मिलते भी थे. इसी […]
बिहार में एक और पुल गिर गया. सीवान जिले में गंडक नहर पर बना पुल शनिवार को धराशायी हो गया. हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. पुल ध्वस्त होने का वीडियो भी सामने आया है. सूचना मिलते ही प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं. एक अधिकारी ने बताया कि पुल पुराना था. वहीं, पुल ध्वस्त होने से आसपास के दर्जनों गांवों का संपर्क टूट गया है. घटना जिले के दरौंदा प्रखंड के रामगढ़ा पंचायत की है. लोगों के मुताबिक, पुल काफी पुराना था, लेकिन नहर का निर्माण दो साल पहले कराया गया था. आरोप है कि […]
तेलंगाना की रेवंत रेड्डी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है और 15 अगस्त की समयसीमा से पहले किसानों का लोन माफ करने का निर्णय लिया है. 31,000 करोड़ रुपए के कृषि लोन माफ करने की मंत्रिमंडल ने स्वीकृति दे दी है. इस संबंध में मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी की नेतृत्व में मंत्रिमंडल की बैठक हुई, जिसके बाद सीएम ने कहा कि सरकार 15 अगस्त से पहले किसानों का लोन माफ करेगी. इस बीच शनिवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने तेलंगाना के किसानों को बधाई दी है. राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा, ‘तेलंगाना के किसान परिवारों को […]
दिल्ली-NCR में पिछले दो दिन हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत दी है. लेकिन अगले दिन फिर से चिलचिलाती धूप आसमान पर दिखाई दी. लोगों को लगा कि गर्मी दोबारा से वापस लौट आई है. दोपहर होते-होते फिर से मौसन सुहाना होता दिख रहा है. जहां सुबह के समय आसमान बिल्कुल साफ था. वहीं, अब आसमान में बादल दिखाई देने लगे हैं. दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 30.05 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम के बदलते रुख के बीच आईएमडी ने एक राहत भरा अपडेट दिया है. मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक इस बार जितनी ज्यादा […]
उत्तर प्रदेश से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आई है. लोकसभा चुनाव के बाद सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने सुभासपा संगठन पर बड़ा एक्शन लिया है. उन्होंने यूपी की सभी प्रदेश, मंडल, जिला, विधानसभा और ब्लॉक स्तरीय कार्यकारिणी भंग कर दी है. उन्होंने कहा है कि अब पार्टी में नई ऊर्जा के साथ नए संगठन का गठन होगा. 2027 विधानसभा के लिए नया संगठन बनेगा. सुभासपा के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद राजभर ने इसकी जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के निर्देशानुसार सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी के साथ-साथ पूर्वांचल, मध्यांचल, बुंदेलखंड, […]
हज के दौरान भीषण गर्मी से होने वाली मौतों के बाद सऊदी सरकार के ऊपर कई सवाल उठाए जा रहे हैं. सऊदी अरब के एक वरिष्ठ अधिकारी शुक्रवार को हज यात्रा के प्रबंधन के बचाव के लिए सामने आए और सऊदी सरकार का बचाव किया. AFP न्यूज एजेंसी के मुताबिक इस साल हज के दौरान करीब 1100 लोगों की मौत हुई है, ज्यादातर मौतों की वजह भीषण गर्मी को बताया गया था. जिसके बाद से लगातार सऊदी सरकार के प्रबंधन पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं. सऊदी अधिकारी ने कहा कि किंगडम हज इंतजाम में नाकामयाब नहीं हुआ है, […]
NEET पेपर लीक मामले में एक और गिरफ्तारी हुई है. झारखंड के देवघर से सॉल्वर गैंग के सदस्य पिंटू को गिरफ्तार किया गया है. पिंटू के साथ चार अन्य को भी हिरासत में लिया गया है. बताया जाता है कि चिंटू का सहयोगी पिंटू है. पिंटू पेपर लीक सरगना संजीव मुखिया का साथी है. चिंटू-पिंटू संजीव मुखिया गिरोह से दोनों जुड़े हैं. पिंटू की गिरफ्तारी तो हो गई जबकि उसका साथी चिंटू अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. वही, पेपर लीक का सरगना संजीव मुखिया की भी अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है. चिंटू और पिंटू संजीव मुखिया के […]
NEET और NET को लेकर देशभर में मचे बवाल के बीच मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने अलग ही राग अलापा है. उन्होंने कहा कि इन परीक्षाओं में अनियमितताओं से बड़ी संख्या में हिंदू बच्चे भी प्रभावित हुए हैं इसलिए आरएसएस, बजरंग दल और एबीवीपी को भी सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करना चाहिए, क्योंकि ये तीनों संगठन हिंदुओं का ठेका लिए हुए हैं. भोपाल में शुक्रवार को आयोजित कांग्रेस के धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए दिग्विजय ने सवाल उठाते हुए कहा कि नीट व नेट घोटाले पर आरएसएस और बजंरग दल वाले मौन […]
NEET और NET पेपर लीक के मुद्दे पर पूरे देश में बवाल मचा हुआ है. हर रोज नए नए खुलासे हो रहे हैं. देश भर में प्रदर्शन किया जा रहा है. कोर्ट में कई याचिकाएं डाली गई हैं. कइयों की गिरफ्तारियां भी हुई हैं. इस बवाल के बीच सरकार ने नया कानून भी लागू कर दिया है लेकिन क्या ये कानून उन चिटबाजों पर लागू होगी, जिन्होंने इतनी बड़ी घटनाओं को अंजाम दिया. आइए जानने की कोशिश करते हैं… नीट और यूजीसी नेट परीक्षाओं पर विवाद के बीच मोदी सरकार ने पेपर लीक की घटनाओं को रोकने के लिए शुक्रवार को […]
अयोध्या में रामलला (Ram Mandir Ayodhya) की प्राण प्रतिष्ठा करवाने वाले पंडित लक्ष्मीकांत दीक्षित (Pandit Laxmikant Dixit) का निधन हो गया है. लक्ष्मीकांत दीक्षित लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे. उन्होंने 86 साल की उम्र में वाराणसी में अंतिम सांस ली. उनकी मौत से हर जगह शोक की लहर है. लक्ष्मीकांत दीक्षित वाराणसी के मीरघाट स्थित सांगवेद महाविद्यालय के वरिष्ठ आचार्य थे. इस विश्वविद्यालय की स्थापना काशी नरेश के सहयोग से की गई थी. आचार्य लक्ष्मीकांत की गिनती काशी में यजुर्वेद के बड़े विद्वानों में होती थी. महाराष्ट्र से आकर काशी में बसे थे इतना ही नहीं […]
