Author: Social Scan

मेरठ में बदमाशों ने एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया. यहां एक डॉक्टर को मारने आए हमलावरों की गोली लगने से इलाज कराने आया व्यक्ति घायल हो गया. घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं मौके पर दो हमलावरों को क्षेत्रवासियों ने पकड़ लिया और दोनों की जमकर पिटाई कर दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह दोनों आरोपियों को भीड़ से बचाया. लोगों ने आरोपियों को काफी पीटा, यहां तक की उनके कपड़े भी फाड़ दिए. लोहिया नगर थाना क्षेत्र निवासी अय्यूब अपने पिता को लेकर डॉक्टर एमडी अहमद […]

Read More

NEET UG पेपर लीक मामले की जांच तेजी से आगे बढ़ रही है. पटना में ईओयू यानी आर्थिक अपराध इकाई के एडीजी नैयर हसनैन खान ने अब तक की जांच के आधार पर शिक्षा मंत्रालय और NTA को विस्तृत रिपोर्ट सौंपी दी है. ईओयू की इस विस्तृत रिपोर्ट पर स्टेटस इन्वेस्टिगेशन रिपोर्ट लिखा हुआ है. टीवी9 भारतवर्ष को इस जांच रिपोर्ट की प्रमुख विंदुओं की जानकारी मिली है. इओयू की रिपोर्ट में सबसे पहले लिखा गया है कि NEET परीक्षा का पेपर लीक हुआ है. वहीं इस रिपोर्ट में यह भी दर्ज है कि जले हुए प्रश्नपत्र की फोरेंसिक जांच […]

Read More

तमिलनाडु के कल्लकुरिची में हुई जहरीली शराब त्रासदी में लोगों की मौत पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने तमिलनाडु की स्टालिन सरकार पर निशाना साधा है. भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने कहा कि 53 तमिलियन लोगों के लाशों को जलते हुए देखकर आज शर्म और आक्रोश से सिर झुक जाता है. करुणा पुरम के दलित समुदाय के इन यूथ, बुजुर्ग लोगों की मौत के लिए राज्य की डीएमके सरकार पूरी तरह जिम्मेदार है. गैरकानूनी और जहरीली शराब से आम लोगों की मौत हुई है. उन्होंने कहा कि इस मौत पर एक्शन लेने के बजाय राज्य की सरकार दोषियों को बचाने […]

Read More

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां पीपीगंज थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं. आरोप है कि पति ने महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर सुला दिया और दोस्त से दुष्कर्म करवाया. यही नहीं, उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया. पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति व उसके दोस्त के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है. पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है. पीपीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि मेरे पति का गांव के ही […]

Read More

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां एक महिला पुलिस स्टेशन पहुंची. उसने पुलिस से कहा कि साहब मेरी मदद करो. मेरी छोटी बहन को मेरा पति भगा ले गया है और मेरी मां को मेरा ससुर. अब आप ही बताओ मैं कहां जाऊं. पुलिस ने महिला की बातें सुनकर हैरान रह गई. उन्होंने पीड़िता की तहरीर पर मामला दर्ज करके जांच शुरू की. महिला के पति से बात की तो हैरान कर देने वाला खुलासा हुआ. मामला सकरा थाना क्षेत्र का है. यहां रहने वाली सुधा कुमारी नामक महिला ने 9 जून को पुलिस को […]

Read More

लोकसभा चुनाव के नतीजे पर बीजेपी में मंथन जारी है. उत्तर प्रदेश में बीजेपी को 80 में महज 33 सीटें मिलीं थीं जबकि विपक्षी पार्टी सपा को 37 सीटें मिली थीं. चुनावी प्रचार अभियान के दौरान बीजेपी ने 400 पार का नारा दिया था, और वहीं यूपी में सभी 80 सीटें जीतने का दावा किया था लेकिन नतीजों में बीजेपी को बड़ा झटका लगा. यहां तक कि अयोध्या में भी बीजेपी हार गई. प्रदेश में बीजेपी के इस प्रदर्शन को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और यूपी के प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के बीच बैठक हुई. सूत्रों के मुताबिक […]

Read More

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के एम्स थाना क्षेत्र में विनोद वन है. यहां पर लोग वन्यजीवों को देखने व घूमने के लिए आते हैं. गुरुवार को एक युवक अपनी महिला दोस्त के साथ घूमने आया था. इस दौरान नकली पुलिस बन कुछ अपराधियों ने उसके साथ लूटपाट की. दोनों को अपराधियों ने पकड़ लिया और 5000 रुपये निकाल लिए. साथ ही यूपीआई के जरिए खाते से 4500 रुपए भी ट्रांसफर करवा लिया. पीड़ित को पहले तो लगा कि वे असली पुलिस हैं, लेकिन उनकी हरकतों से शक हो गया. इसके बाद स्थानीय थाने में शिकायत कर दी. शिकायत के बाद […]

Read More

पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी के पास हुए हादसे में मृत मालगाड़ी चालक को दोषी ठहराया जा रहा था, जिसके बाद अब चालक संघों ने मालगाड़ी चालक के समर्थन में कुछ डॉक्यूमेंट पेश किए हैं, जिसमें चालक संघों ने मालगाड़ी चालक की बेगुनाही साबित की है. 17 जून को न्यू जलपाईगुड़ी में मालगाड़ी ने कंचनजंगा एक्सप्रेस को पीछे से टक्कर मार दी, जिसमें मालगाड़ी के चालक के साथ अन्य 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 40 से ज्यादा लोग घायल हो गए. इस हादसे के लिए रेलवे बोर्ड ने मृत मालगाड़ी के चालक को इस दुर्घटना का जिम्मेदार ठहराया […]

Read More

दिल्ली के कई इलाकों में पानी की किल्लत हो रही है. जिसको लेकर जमकर राजनीति भी हो रही है. पानी के संकट को लेकर दिल्ली की जल मंत्री आतिशी अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठी हैं. शनिवार 22 जून को उनके अनशन का दूसरा दिन है. इस बीच DTC के पूर्व मार्शल भोगल में आतिशी के सत्याग्रह में अपनी मांगों को लेकर पहुंचे. DTC के पूर्व मार्शलों का कहना है कि फिलहाल मंत्री आतिश को उन्होंने एक पत्र सौंपा है साथ ही यह अल्टीमेटम भी दिया है कि अगर कल यानी रविवार 23 जून तक इस मामले पर कोई संतोषजनक फैसला नहीं […]

Read More

बिहार के जमुई से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां एक पति ने अपनी पत्नी की सरेराह 15 से ज्यादा बार चाकुओ से गोदकर हत्या कर डाली. पति ने पहले पत्नी को रोका. उसकी गोद से बच्चा छीनने लगा. जब पत्नी और साली ने इसका विरोध किया तो पति बौखला गया. उसने जेब से चाकू निकाला और बीच सड़क पर ही पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया. साली बीच बचाव करने आई तो उसे भी चाकू दिखाकर डराने लगा. महिला अपने पति से रहम की भीख मांगती रही. लेकिन पति के सिर पर तो खून सवार […]

Read More

बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया की प्लेइंग XI क्या होगी? क्या लगातार चार मैचों की असफलता के बाद रोहित-विराट फिर से ओपन करेंगे? क्या शिवम दुबे को फिर से चांस मिलेगा? ये वो तमाम सवाल हैं जो कि एंटीगा में होने जा रहे मुकाबले से पहले भारतीय टीम मैनेजमेंट और कप्तान रोहित शर्मा के सामने मुंह बाए खड़े हैं. एंटीगा में सिक्के की उछाल के साथ भले ही इन सारे सवालों के जवाबों पर आधिकारिक मुहर लगती दिखे. लेकिन, जिन जवाबों पर मुहर लगनी हैं वो अभी से तैयार हैं. सीधी भाषा में कहें तो बांग्लादेश के खिलाफ अपने किन […]

Read More

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी 23 जून को होने वाली है. शादी से पहले बीते रोज़ दोनों की मेहंदी सेरेमनी हुई. कुछ वक्त पहले तक ऐसी अटकलें थीं कि इस शादी से सोनाक्षी का परिवार खुश नहीं है. हालांकि शत्रुघ्न सिन्हा ने होने वाले दामाद के साथ सामने आकर सभी अटकलों को खारिज कर दिया. सोनाक्षी और जहीर का धर्म अलग है, ऐसे में सवाल उठ रहा था कि दोनों की शादी किस रीति रिवाज से होगी? पर अब जहीर इकबाल के पिता इकबाल रतनसी ने इस सवाल का जवाब दे दिया है. फ्री प्रेस जनरल से बातचीत […]

Read More

शिक्षा को लेकर नालंदा की पहचान वैश्विक है. इसका जिक्र इतिहास के कई पन्नों में मिलते हैं. हाल के वर्षों में इसकी पहचान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की वजह से भी बनी. नीतीश कुमार नालंदा के कल्याणबिगहा के रहने वाले हैं. इन दोनों बातों को छोड़ दिया जाए, तो नालंदा की एक पहचान और है. यह पहचान है- पेपर लीक के एपिक सेंटर के रूप में. चाहे 2003 के कैट का एग्जाम हो, चाहे 2024 का नीट एग्जाम. देश में पिछले 25 सालों में जब-जब पेपर लीक का मामला उठा, तब-तब उसका तार बिहार के नालंदा से ही जुड़ा. […]

Read More

‘शौक बड़ी चीज है…’ अब सरकार भी यही कहती नजर आ रही है. इसकी वजह भी साफ है. आपके शौकों से सरकार को एक्स्ट्रा इनकम जो हो रही है. ये अमाउंट भी छोटा-मोटा नहीं बल्कि पूरा 70,000 करोड़ रुपए है. इकोनॉमिक्स की भाषा में आपके ‘शौक’ पर सरकार जो एक्स्ट्रा टैक्स कमा रही है, उसे Sin Tax भी कहा जाता है. Sin Tax, आम तौर पर पान मसाला, शराब, सिगरेट, कार्बोनेटेड ड्रिंक्स, कोल्ड ड्रिंक्स, महंगे परफ्यूम, इंपोर्टेड सामान और गाड़ियों पर वसूला जाता है. ये एक तरह का ‘लग्जरी’ पर लगने वाला टैक्स है. हालांकि Sin का हिंदी में मतलब […]

Read More

साइबर बुलिंग के मामले आजकल तेजी से बढ़ रहे हैं और इसका शिकार बच्चे भी हो रहे हैं. गृह मंत्रालय की तरफ से हैंडल हो रहे साइबर दोस्त के प्लेटफॉर्म पर साइबर बुलिंग को लेकर आगाह किया गया है. बच्चों को साइबर बुलिंग से बचाना जरूरी है. इससे पहले जरूरी है कि आप ये जान लें कि साइबर बुलिंग आखिर है क्या और बच्चे किस तरह से इसका शिकार हो रहे हैं? आइए जानते हैं इसके बारे में… साइबर बुलिंग एक गंभीर मुद्दा है जो बच्चों के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल सकता है. बच्चों को ऑनलाइन […]

Read More

भारत में माता सती के कुल 51 शक्तिपीठ हैं, इन सभी शक्तिपीठों की अपनी एक खासियत और मान्यताएं हैं. इन शक्तिपीठों में माता के अलग- अलग रूपों की पूजा अर्चना की जाती है. देवी मां का ऐसा ही एक मंदिर संगम नगरी प्रयागराज में है. खास बात यह है कि इस मंदिर में कोई मूर्ति नहीं है. अलोप शंकरी मंदिर पौराणिक मान्यता पौराणिक इस कथा के अनुसार, दुखी भगवान शिव देवी सती के मृत शरीर के साथ जब आसमान में भ्रमण कर रहे थे, तब भगवान विष्णु ने उनका दुख कम करने के लिए अपने चक्र को देवी सती के […]

Read More