भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने NEET परीक्षा को लेकर केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा, कांग्रेस नेता कमलनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है कि NEET परीक्षा को लेकर केंद्र सरकार की अब तक की कार्रवाई खानापूर्ति जैसी प्रतीत हो रही है। अब तक इतनी बात स्पष्ट हो चुकी है कि NEET परीक्षा का पेपर लीक हुआ था और सरकार ने जिस तरह से NTA के महानिदेशक को हटाया है और परीक्षा में हुई कुछ गड़बड़ियों की जाँच CBI को सौंपी है उस से स्पष्ट है कि सरकार ने भी पेपर लीक होना स्वीकार कर लिया […]
Author: Social Scan
जल्द ही नई पेंशन व्यवस्था के तहत नए फंड में निवेश का ऑप्शन मिलने जा रहा है. पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (पीएफआरडीए) ने युवाओं के लिए नई पेंशन व्यवस्था (एनपीएस) को आकर्षक बनाने की तैयारी शुरू कर दी है. इसके लिए अथॉरिटी न्यू बैलेंस्ड लाइफ साइकिल नाम से एक फंड पेश करने जा रही है. इससे रिटायरमेंट तक व्यक्ति को एक अच्छा-खासा फंड बनाने में मदद मिलेगी. पीएफआरडीए की इस प्रस्तावित योजना के तहत इक्विटी फंड में लंबे समय तक अधिक निवेश राशि आवंटित की जा सकेगी. इस योजना के अंतर्गत अंशधारक के 45 साल का होने पर […]
बिहार के समस्तीपुर में एक दुल्हन शादी के दिन प्रेमी संग फरार हो गई. उधर दूल्हा सात फेरों के लिए उसका इंतजार करता रहा. जब पता चला कि दुल्हन को अपने प्रेमी के साथ भाग गई है तो परिवार ने बारात को खाली नहीं लौटाया. उन्होंने दुल्हन की छोटी बेटी से दूल्हे की शादी करवाकर उसे विदा किया. लेकिन अगले ही दिन दुल्हन वापस लौट आई. कहने लगी कि मैं भागी नहीं थी. मेरा अपहरण हुआ था. पड़ोस में रहने वाला युवक ही मुझे अपने कुछ साथियों के साथ किडनैप करके ले गया था. लेकिन दुल्हन की बात किसी ने […]
कुछ दिनों पहले ईमेल के जरिए दिल्ली एयरपोर्ट पर बम होने की जानकारी दी गई थी, जिसके बाद से एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया था, लेकिन बाद में पता चला कि यह जानकारी झूठी है जिसके आरोप में एक लड़के को पकड़ा गया, जिसकी उम्र केवल 13 साल है. 18 जून को दिल्ली एयरपोर्ट से दुबई के लिए रवाना होने वाली फ्लाइट में बम होने की शिकायत की गई थी, यह शिकायत ईमेल के जरिए भेजा गया था. जिसके बाद पूरे एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया और एयरपोर्ट को हाई अलर्ट पर रखा गया और […]
मध्य प्रदेश के इंदौर में बदमाशों ने भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए. मृतक मोनू भाजपा युवा मोर्चा के नेता हैं. पहले हुई किसी बात के खुन्नस के कारण दोनों आरोपी पड़ोस में ही रहने वाले दोनों बदमाश मोनू कल्याण के घर पहुंचे. वहां मोनू कल्याण से पहले बहस की. बहस इतनी बढ़ गई कि बदमाशों ने पिस्टल निकाली और मोनू पर फायरिंग कर दी. वहीं, भाजपा युवा मोर्चा के नगर उपाध्यक्ष की हत्या की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों के घरों के पास समर्थकों ने आग लगाकर तोड़फोड़ की. गोली […]
एक तरफ जहां देश के कई राज्य भीषण गर्मी की चपेट में हैं. गर्मी और लू के चलते लोगों को घर से निकलना मुश्किल हो रहा है वहीं दूसरी तरफ अरुणाचल प्रदेश में बादल फटने के बाद ईटानगर के कई जगहों पर भारी बाढ़ आ गई. अधिकारियों के मुताबिक बाढ़ ने ऐसी तबाही मचाई है जिससे कई घर जमींदोज हो गए वहीं वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए. बाढ़ की वजह से कई लोग बेघर हो गए. मूसलाधार बारिश के चलते आई बाढ़ से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. सड़कों पर नदी की तरह पानी बह […]
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां पर एक शख्स ने अपनी पत्नी से विवाद के बाद पिटाई कर उसे बेटे समेत घर से बाहर निकाल दिया. यहीं नहीं, 14 साल की बेटी को घर में ही रोक कर उसके साथ रेप किया. सुबह मां और भाई फिर घर पहुंचे तो बेटी ने रोते हुए उन्हें दरिंदगी की कहानी बताई. मां की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है. गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र मेें एक व्यक्ति अपनी पत्नी, बेटी व एक बेटे के साथ रहता था. बीती […]
जोमैटो और स्विगी जैसे फूड डिलीवरी ऐप का इस्तेमाल करते समय हमने अक्सर देखा है कि खाना प्लास्टिक के कंटेनरों में पैक होकर आता है. लेकिन कई लोग जानते हैं कि प्लास्टिक के संपर्क में आने से गर्म खाना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है. इसी मुद्दे को प्रमुखता से उठाते हुए एक न्यूट्रिशनिस्ट ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया और जोमैटो-स्विगी से प्लास्टिक कंटेनर का इस्तेमाल बंद करने की गुजारिश की. इस वायरल पोस्ट पर जोमैटो के सीईओ दीपिंदर गोयल ने भी रिएक्ट किया है. न्यूट्रिशनिस्ट ल्यूक कॉटिन्हो ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया और Zomato, Swiggy के […]
उत्तर प्रदेश की एक जेल में बंद लुटेरी दुल्हन HIV पॉजिटिव मिली. जब इस बात का पता पुलिस को लगा तो उन्होंने उन सभी लोगों का टेस्ट करवाना शुरू किया जो भी महिला के संपर्क में थे. तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. अब पुलिस उन पांच दूल्हों का भी मेडिकल टेस्ट करवाएगी, जिनसे महिला ने शादी की थी. फिर उन्हें लूटकर फरार हो गई थी. जब से महिला के HIV होने का पता उन पांचों दूल्हों को लगा है, वो भी टेंशन में आ गए हैं. लुटेरी दुल्हन उत्तराखंड के रुद्रपुर की रहने वाली है. उसे यूपी पुलिस […]
उत्तर प्रदेश नोएडा से अंधविश्वास का ऐसा मामला सामने आया है जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है. यहां जादू-टोना के शक में एक महिला को कुछ लोगों ने बेरहमी से मारा-पीटा. उसकी चोटी काट दी और पेशाब भी पिलाया. इतना ही नहीं, महिला का वीडियो बनाकर उसे वायरल भी कर दिया. पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दो महिलाएं शामिल हैं. पुलिस ने जब इसका कारण जानना चाहा कि आखिर उन तीनों ने महिला की पिटाई की तो उन्होंने चौंकाने वाली बात बताई. आरोपियों ने बताया कि उन्हें शक है कि महिला जादू […]
उत्तर प्रदेश में लगातार अधिकारी बनाम बीजेपी नेता का विवाद बढ़ता जा रहा है. बीजेपी प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी के साथ यूपी पुलिस की बदसलूकी का मामला सामने आया है. कल यानी शनिवार शाम राकेश अपने परिवार के साथ श्रीनगर से लखनऊ एयरपोर्ट आए. बाहर निकलने पर पुलिस ने उन्हें चेकिंग के लिए रोका. राकेश का कहना है कि पुलिस को उन्होंने अपना परिचय दिया फिर भी उनके साथ बदसलूकी हुई. ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर आशुतोष त्रिपाठी और बाकी पुलिस वालों ने उनके साथ अच्छा व्यवहार नहीं किया. पुलिस का कहना है कि उनकी गाड़ी पर पिछले साल का पास लगा हुआ […]
बिहार की राजधानी पटना में रविवार को एक प्रॉपर्टी डीलर की दो अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से अपराधी फरार हो गए. मृतक प्रॉपर्टी डीलर का नाम अरुण कुमार है. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. घटना रविवार सुबह पांच बजे की है. वारदात को पटना सिटी के आलमगंज थाना क्षेत्र के जल्ला रोड स्थित मलिया महादेव मंदिर के पास अपराधियों ने अंजाम दिया.इसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. इस सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा […]
जबसे प्रभास की फिल्म कल्कि 2898 एडी का ट्रेलर आया है फैन्स की उत्सुकता बढ़ गई है. सभी इस फिल्म को देखने के लिए बेकरार हैं. फिल्म में प्रभास लीड रोल में हैं. ऐसा माना जा रहा है कि बाहुबली के बाद ये प्रभास के करियर की सबसे बड़ी फिल्म होने जा रही है. यहां तक कि लोगों का तो ये भी मानना है कि इस फिल्म से प्रभास बाहुबली और सलार जैसी फिल्मों का भी रिकॉर्ड तोड़ देंगे. अब प्रभास संग बाहुबली जैसी फिल्म बनाने वाले डायरेक्टर ने भी कल्कि 2898 एडी के ट्रेलर पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. […]
T20 वर्ल्ड कप 2024 में ऑस्ट्रेलिया को हराकर अफगानिस्तान ने सिर्फ इतिहास ही नहीं रचा है. बल्कि अपने अपमान का बदला भी ले लिया है. दरअसल, अफगानिस्तान बार-बार ऑस्ट्रेलिया को बाइलेटरल सीरीज के लिए मना रहा था. लेकिन, जब भी अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड प्रस्ताव के साथ आगे बढ़ती क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया उसे टाल देती. अफगानिस्तान क्रिकेट के साथ क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के इस रवैए की वजह भी हर बार एक ही होती, उसका तालिबानी रोना. अब तक 3 बार ऑस्ट्रेलिया तालिबान और खेलों में उसके लगाए प्रतिबंध का हवाला देकर अफगानिस्तान के साथ क्रिकेट सीरीज खेलने से इनकार कर चुका था. ऐसे […]
बिहार के मुजफ्फरपुर से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. मोतीपुर के बतरौल गांव में एक पंद्रह साल के लड़के को कमरे में पहले बंधक बनाया और खूब बेहरमी से पीटा. इतना ही नहीं उसे अपने पैंरों में थूक कर उसे चाटने को कहा और जब तक लड़के ने थूक नहीं चाटा उसे तब तक पीटता रहा. इसके साथ ही उसने मियां भाई जिंदाबाद के नारे भी लगवाए. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो के वायरल होने के बाद से इलाके में तनाव की स्थिति बन गई है. […]
भारत के दूसरे और दुनिया के 14वें सबसे अमीर इंसान गौतम अडानी को वित्त वर्श 2023-24 में कुल 9.26 करोड़ रुपए की सैलरी मिली है. अडानी ग्रुप की यूं तो 10 कंपनियां शेयर बाजार में लिस्टेड हैं, लेकिन गौतम अडानी को सैलरी सिर्फ 2 कंपनियों से मिली है. उन्हें ये सैलरी कंपनी के प्रमोटर, चेयरमैनशिप और अन्य कई प्रमुख जिम्मेदारियां निभाने के लिए मिलती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनकी ये सैलरी देश के कई बड़े बिजनेस टाइकून से कम है. साथ ही क्या आपको पता है कि उनका अप्रैजल कितना हुआ है? अडानी ग्रुप की 10 लिस्टेड […]
