बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने रविवार को एक बड़ा फैसला लिया है. बसपा प्रमुख मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी का दोबारा से राष्ट्रीय संयोजक बनाया है. साथ ही साथ उन्हें अपना राजनीतिक उत्तराधिकारी भी घोषित किया. इस बार आकाश आनंद को मायावती ने और ज्यादा मजबूत किया है. पिछली बार उन्हें उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश को छोड़कर बाकी सभी राज्यों की जिम्मेदारी दी थी, लेकिन इस बार पूरे देश की कमान सौंपी है. बसपा सुप्रीमो ने ये फैसला लखनऊ में पार्टी पदाधिकारियों की बैठक के दौरान लिया है और इसकी घोषणा की है. मायावती ने […]
Author: Social Scan
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जमानत को लेकर हाई कोर्ट के स्टे आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है. केजरीवाल के वकीलों ने सुप्रीम कोर्ट से सोमवार सुबह सुनवाई की अपील की है. हाई कोर्ट ने शुक्रवार को दिल्ली शराब घोटाला मामले में ईडी की याचिका पर सुनवाई करते हुए फैसला सुनाए जाने तक ट्रायल कोर्ट के जमानत के आदेश के क्रियान्वयन पर रोक लगाने का आदेश दिया है. कोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए कहा है कि वो अगले दो-तीन दिनों में फैसला सुनाएगी.
बांग्लादेश से पश्चिम बंगाल में होने वाले घुसपैठ को लेकर लगातार आरोप लगाये जाते रहे हैं. अब गुजरात पुलिस ने बांग्लादेश के एक मुस्लिम नागरिक को गिरफ्तार किया है, जो हिंदू बनकर वहां रह रहा था. पुलिस ने उसके पास से पश्चिम बंगाल सरकार सहायता प्राप्त मदरसा द्वारा हिंदू नाम ‘शुभो दास’ का सर्टिफिकेट जब्त किया है. बीजेपी ने इसे लेकर राज्य की ममता बनर्जी की सरकार पर निशाना साधा है और आरोप लगाया है कि मदरसों का इस्तेमाल बांग्लादेशी मुस्लिमों के दस्तावेज बदलने के लिए किया जा रहा है. गुजरात के पुलिस राज्य मंत्री हर्ष सांघवी एक्स-हैंडल पर ट्वीट […]
सीबीआई ने NEET एग्जाम पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्रालय की शिकायत के बाद रेगुलर केस दर्ज किया है. सीबीआई ने आईपीसी की धारा 420 धोखाधड़ी और 120बी यानी साजिश करने की एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. सीबीआई की ओर से दर्ज एफआईआर में आईपीसी की धारा 406 भी जोड़ी गई है. सूत्रों के मुताबिक, सीबीआई की दिल्ली यूनिट इस पूरे मामले की जांच कर रही है. सूत्रों की माने तो सीबीआई ने ये एक सेप्रेट केस दर्ज किया है. बिहार और गुजरात वाले केस को टेकओवर नहीं किया गया है. दोनों राज्यों की पुलिस अभी अपने […]
सुकमा में नक्सलियों ने IED ब्लास्ट किया है. इसमें कई जवान घायल हुए हैं. सूचना है कि इस ब्लास्ट में दो जवान शहीद हो गये हैं. सिलगेर इलाके में नक्सलियों द्वारा आईईडी ब्लास्ट की घटना को अंजाम दिया गया है. जवानों के मूवमेंट के बीच नक्सलियों द्वारा ब्लास्ट से इलाके में सनसनी फैल गई है. नक्सलियों ने ट्रक को निशाना बनाकर ब्लास्ट किया. ब्लास्ट में दो जवान शहीद हो गए हैं, जबकि कई घायल हैं. घायल जवानों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनकी चिकित्सा चल रही है. जबकि पूरे इलाके की घेराबंदी कर ली गयी है और […]
भोपाल। पहली बार पेरिस पैरालिंपिक में इस बार देश के चार खिलाड़ियों ने पात्रता हासिल की है। पिछली बार टोक्यो पैरालिंपिक में सिर्फ प्राची यादव ने देश का प्रतिनिधित्व किया था। इस बार उनके साथ रजनी झा, पूजा ओझा और यश कुमार भी दावेदारी पेश करेंगे। खास बात यह है कि भारतीय दल में शामिल तीनों महिला खिलाड़ी मध्य प्रदेश की हैं और यश कुमार उत्तर प्रदेश से हैं। ये सभी खिलाड़ी पिछले पांच-छह वर्षों से राजधानी के छोटे तालाब में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। अभी भी राष्ट्रीय कैंप भोपाल में आयोजित किया जा रहा है। वैसे तो भोपाल का […]
भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा के दो विधायकों को कांग्रेस अब अपना मानने के लिए तैयार नहीं है। विजयपुर से छह बार के विधायक रामनिवास रावत और बीना सीट से विधायक निर्मला सप्रे को पार्टी एक जुलाई से प्रारंभ हो रहे विधानसभा के मानसून सत्र में अपने साथ नहीं बैठाएगी। इनकी सदस्यता समाप्त करवाने के लिए सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर को आवेदन भी दिया जाएगा। दोनों ने लोकसभा चुनाव के समय भाजपा का मंच साझा करने के साथ पार्टी प्रत्याशियों के विरोध में काम किया था। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार की बैठक के बाद दोनों […]
इंदौर। कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के समर्थक मोनू कल्याणे की शनिवार रात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद सुबह कुछ लोगों ने आरोपियों के घरों में तोड़फोड़ और आगजनी की। कड़ी सुरक्षा के बीच मोनू की शवयात्रा निकाली गई। मोनू रविवार को भगवा यात्रा निकालने वाला था। वह देर रात साथियों के साथ झंडे-बैनर लगवा रहा था। पुलिस ने उसकी हत्या में दो लोगों को नामजद आरोपित बनाया है। एमजी रोड पुलिस के मुताबिक घटना रात करीब 2 बजे चिमनबाग के समीप गणेश मंडल के सामने की है। उषा फाटक निवासी मोनू पुत्र राजेंद्र कल्याणे अपने भाई और […]
जबलपुर। कटंगी थाना क्षेत्र के मोहला गांव में गाय का कटा सिर मिलने से हड़कंप मच गया है। सुबह जैसे ही यह जानकारी लोगों को मिली पूरे गांव की भीड़ जमा हो गई। कटंगी थाने की पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई। सिवनी में 54 गौवंश की गला रेतकर हत्या और बालाघाट में गौवंश की हत्या के बाद जबलपुर में इस तरह की घटना सामने आई है। इसके बाद पुलिस प्रशासन भी सक्रियता के साथ मामले की जांच पड़ताल में जुट गया है। पुलिस का दावा है कि जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। इधर हिंदूवादी संगठनों ने आरोपियों की शीघ्र […]
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में खेल, गायन व वादन के लिए प्राथमिक व माध्यमिक शिक्षक पद पर अगस्त में चयन परीक्षा होगी। इसमें वे अभ्यर्थी शामिल होंगे, जो शिक्षक पात्रता परीक्षा में चयनित हुए हैं। इस साल के अंत तक इनकी भर्ती प्रक्रिया भी पूरी कर ली जाएगी। महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की भर्ती भी की जाएगी। मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) जुलाई से नवंबर तक सात प्रतियोगी परीक्षाएं आयोजित करने जा रहा है। इसमें तीन प्रवेश परीक्षाएं, एक चयन परीक्षा और चार भर्ती परीक्षाएं शामिल हैं। इसमें महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता प्रशिक्षण केंद्रों में प्रशिक्षण के लिए प्रवेश परीक्षा,प्री-नर्सिंग सिलेक्शन टेस्ट, […]
भानपुरा। मंदसौर जिले की भानपुरा तहसील में गांधीसागर बांध के किनारे बसा ग्राम कंवला चर्चाओं में हैं। गांधीसागर झील का किनारा और गांव के आस-पास का भौगोलिक स्वरूप कुछ ऐसा दृश्य बनाता है कि यह किसी भी समुद्र तट से कम नहीं लगता है। इसके चलते ही कंवला मिनी गोवा के नाम से प्रसिद्ध हो रहा है। गांधीसागर में भरे अथाह पानी में हवा के साथ उठती लहरें हूबहू समुद्र की तरह दिखती हैं। जून में यहां लोग पहुंचना शुरू हो जाते हैं । उम्मीद है अभी बारिश में और भी पर्यटक यहां पहुंचेंगे। पछुआ हवाएं चलने पर पर चंबल की ऊंची-ऊंची […]
देवास। बागली थाना क्षेत्र के गांव पीपल्याजान में आकाशीय बिजली की चपेट में आकर दंपती की मौत हो गई। दंपती खेत पर काम के लिए गए थे। दोनों की मौत एक पेड़ के नीचे होने की आशंका जताई जा रही है। यह घटना शनिवार शाम को होना माना जा रहा है। रातभर इनके शव पेड़ के नीचे ही पड़े रहे। रविवार सुबह जब काेई खेत पर पहुंचा तो दंपती के शव नजर आए। इसके बाद स्वजनों और गांववालों को पता चला। मौके पर भीड़ लग गई। स्वजन बिलखते रहे। सूचना मिलने पर चापड़ा पुलिस सहायता केंद्र से पुलिस मौके पर पहुंची और कागजी […]
छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में युवक और युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है, यह घटना बांसडोंगरी क्षेत्र की है, यहां पर महुआ के पेड़ पर दो प्रेमी युगल ने फांसी लगा ली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी बताया जा रहा है कि दोनों रिश्ते में मामा भांजी हैं, और विवाह में आ रही समस्या के चलते दोनों ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने तत्काल एफएसएल टीम को भी मौके पर बुला लिया गया था। इस मामले पर तामिया पुलिस का कहना है कि महुए के पेड़ पर वीरेंद्र और सुषमा का शव पेड़ […]
इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर के एमजी रोड़ थाना क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नगर उपाध्यक्ष मोनू कल्याणे की देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गई, हत्या जेल रोड़ स्थित विजय भांग गोटा के सामने हुई है। मोनू की हत्या जिन बदमाशों ने की थी वह उनके घर के आसपास ही रहते थे। हत्या के बाद मोनू के घर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात है। हत्या का कारण अभी सामने नहीं आया है। जेल रोड़ स्थित उषा फाटक के रहने वाले मोनू कल्याणे की आज भगवा वाहन रैली थी, जिसके लिए वह देर रात तक […]
सीधी। मध्य प्रदेश के सीधी जिले में एक मां ने अपनी 2 साल की बेटी का चाकू से गला काट दिया और उसकी हत्या कर दी, इसके बाद महिला ने खुद को भी चाकू मार लिया मौके पर पहुंचे परिजनों ने महिला को आत्मघाती कदम उठाने से रोका और पुलिस को सूचना दी गई। घटनास्थल पर पुलिस पहुंच गई थी और घायल हालत में महिला को अस्पताल ले जाया गया। यहां से उसे रीवा रेफर कर दिया गया है। महिला ने खुद को चाकू मारने से पहले दीवार पर सुसाइड नोट भी लिखा है। महिला के भाई ने ससुराल वालों पर […]
डिंडोरी। मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले में मेहदवानी थाना क्षेत्र में आने वाले एक गांव में युवक ने एक व्यक्ति को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस वारदात के बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है, पुलिस अभी पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर रही है ,प्राप्त जानकारी के अनुसार मेहदवानी थाना क्षेत्र में आने कोंडाझिर गांव में रहने वाले रामदयाल का बेटा सुशील 4 साल से अपने पड़ोस में रहने वाले रिश्तेदार सूबेदार धुर्वे के घर पर ही रह रहा है। आरोपी रामदयाल शराब के नशे में आया और उसने पड़ोस में रहने वाले रिश्तेदार सूबेदार धुर्वे […]
