Author: Social Scan

लवकुशनगर। छतरपुर जिले के पुरा गांव में दो लोगों ने आत्महत्या कर ली। महिला दूसरे गांव की थी जिसने दूसरे गांव पहुंचकर दूसरे के घर आकर आत्महत्या कर ली। इधर तीन दिन से महिला की मौत से परेशान युवक ने पहले तो महिला के शव को छिपाना चाहा। बाद में शव को अटारी में रखा दिनभर गांव में घूमता रहा। बाद में परेशान होकर खेत पर जाकर आत्महत्या कर ली। युवक के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है । इसमें पूरा घटनाक्रम लिखा है। सुसाइड नोट को लेकर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। घटना को लेकर पुलिस को गांव के […]

Read More

ग्वालियर। बहोड़ापुर के कैलाश नगर में मेवा कारोबारी विजय गुप्ता व दो बेटियों की अग्निकांड में हुई मौत के मामले में रविवार को कलेक्टर रुचिका चौहान पत्नी व बेटे से मिलने पहुंचीं। पीड़ित परिवार से हादसे पर दुख जताया और हर संभव मदद का भरोसा दिया। प्रशासन की ओर से परिवार के लिए राशन की व्यवस्था […]

Read More

 जबलपुर। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव नर्रई नाला पहुंचे। रानी दुर्गावती समाधि स्थल पर बनाए गए हेलीपेड पर स्थानीय विधायकों और जन प्रतिनिधियों ने स्वागत किया। रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। जबलपुर में होने जा रहे विविध कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री शिरक्त करेंगे। कार्यक्रम स्थल पर रानी दुर्गावती पर केंद्रित प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। वीरांगना रानी दुर्गावती बलिदान दिवस कार्यक्रम में जनजातीय कार्य मंत्री कुंवर विजय शाह, लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल और संस्कृति राज्य मंत्री धमेन्द्र सिंह लोधी भी उपस्थित रहेंगे। तैयारियों का जायजा आज वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस […]

Read More

भोपाल। श्री सीमंधर जिनालय भोपाल का 26वां वार्षिकोत्सव भोपाल मदनलाल जैनमति बाई जैन धर्मशाला चौक में धूमधाम से मनाया जाएगा। सात दिवसीय आयोजन का शुभारंभ 30 जून से होगा। जिसमें सिद्धचक्र महामंडल विधान एवं आध्यात्मिक व्याख्यानमाला का आयोजन किया जाएगा। समिति के प्रवक्ता अरूण वर्धमान ने बताया कि 30 जून से सात जुलाई तक चलने वाले आयोजन में प्रतिदिन सुबह छह बजे से शांति जाप, भगवान जिनेंद्र का अभिषेक होगा। समापन समारोह सात जुलाई को होगा। इसमें शांति यज्ञ, शास्त्र प्रवचन होंगे। इसके साथ ही श्री जिनवाणी मां की शोभायात्रा कार्यक्रम स्थल से प्रारंभ होकर सीमंधर जिनालय पर ध्वजारोहण के साथ […]

Read More

शुक्रवार की शाम जोधपुर के सूरसागर थाना इलाके में जमीनी विवाद को लेकर सांप्रदायिक तनाव फैल गया. इस दौरान जमकर हिंसा हुई. दोनों ओर से एक-दूसरे पर पत्थर बाजी की गई. हिंसक भीड़ ने एक दुकान और एक ट्रैक्टर को आग के हवाले कर दिया. हिंसा पर काबू करने पहुंची पुलिस टीम पर भी पथराव किया गया. पुलिस ने लाठी चार्ज और आंसू गैस के गोले छोड़ स्थिति को कंट्रोल किया. हिंसक झड़प में एक महिला घायल हुई, उसकी आंख में चोट आई है. एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है. पुलिस ने अब तक इस मामले में 42 लोगों को […]

Read More

18वीं लोकसभा का पहला विशेष सत्र आज से शुरू हो रहा है. आज और कल नवनिर्वाचित सांसद शपथ लेंगे. पहले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, शिवराज चौहान, मनोहर लाल खट्टर, अन्य केंद्रीय मंत्री समेत 280 सांसद को शपथ दिलाई जाएगी और मंगलवार को 264 नवनिर्वाचित सांसद शपथ लेंगे. ये शपथ सांसदों को राज्यवार दिलाई जाएगी. प्रोटेम स्पीकर भर्तृहरि महताब सांसदों को शपथ दिलाएंगे. वहीं, उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रोटेम स्पीकर पद की शपथ दिलाई. कहा जा रहा है कि NEET-NET के मुद्दे पर संसद में हंगामे के आसार हैं. सूत्रों के हवाले से खबर […]

Read More

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल शादी के बंधन में बंध गए हैं. कपल ने 23 जून को न सात फेरे लिए और न ही निकाह किया. बल्कि दोनों ने रजिस्टर्ड मैरिज की. 23 जून को मैरिज के बाद ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया गया. जहां सोनाक्षी और जहीर के परिवार वाले और करीबी दोस्त नजर आए. साथ ही कई सेलिब्रिटीज ने भी शिरकत की. सोनाक्षी और जहीर की शादी की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर छाई हुई है. इंस्टाग्राम पर कपल की फोटोज और वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसमें एक्ट्रेस काफी खुश दिख रही हैं और जमकर […]

Read More

लोकसभा चुनाव संपन्न होने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण करने के बाद आज से 18वीं लोकसभा के पहले सत्र की शुरुआत होगी. लोकसभा का यह सत्र 3 जुलाई तक चलेगा. सत्र के 10 दिन में कुल 8 बैठकें होंगी. इस सत्र की शुरुआत नवनिर्वाचित सदस्य के शपथ से होगी, जो कि दो दिन तक चलेगी. सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बतौर सांसद शपथ लेंगे. पहले दिन कुल 280 सांसद शपथ लेंगे. इसके बाद 26 जून को लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा और 27 जून को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी. सत्र के […]

Read More

सोमवार 24 जून को जब भारत और ऑस्ट्रेलिया सुपर-8 के मुकाबले में टकराएंगे तो करोड़ों भारतीय फैंस की जुबान पर बस एक ही शब्द होगा- बदला. 19 नवंबर की उस शाम का बदला, जब अहमदाबाद में ऑस्ट्रेलिया ने करोड़ों भारतीयों का दिल तोड़ा था. टीम इंडिया के पास मौका होगा कि वो ऑस्ट्रेलिया को हराकर टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखाने में अपनी भूमिका निभाए ताकि 19 नवंबर का दर्द कुछ कम हो सके. लेकिन क्या टीम इंडिया को ऐसा करने का मौका मिलेगा या नहीं, ये बहुत कुछ सेंट लूसिया के मौसम पर निर्भर करेगा. दोनों ही टीमों का […]

Read More

अगर आप क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल बिल पेमेंट के लिए करते हैं तो ये खबर आपके काम की साबित हो सकती है. दरअसल, जून का महीना खत्म होने में महज कुछ ही दिन बचे हैं इसके बाद जुलाई का महीना शुरू हो जाएगा. जुलाई का महीना शुरू होते ही क्रेडिट कार्ड से बिल पेमेंट करने वाले लोगों के लिए बड़े अपडेट आ रहे हैं. 1 जुलाई से क्रेडिट कार्ड बिल पेमेंट को लेकर RBI के कुछ नियम लागू होने वाले हैं जिनका सीधा असर उन लोगों पर पड़ेगा जो क्रेडिट कार्ड के जरिए बिल पेमेंट का इस्तेमाल करते हैं. इसका […]

Read More

दिल्ली और मुंबई के निवासियों के बीच ‘कौन है बेहतर’ को लेकर बहस एक बार फिर गरमा गई है, और इस बार यह चर्चा उद्यमी भौमिक गोवांडे की सोशल साइट X पर लिखी पोस्ट से शुरू हुई है. इसमें गोवांडे ने मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद अपना अनुभव शेयर किया, जिसमें उन्होंने मुंबई के ट्रैफिक की तीखी आलोचना की. उन्होंने लिखा, ‘नई दिल्ली में रहने के बाद मुंबई एयरपोर्ट के बाहर आते ही मुझे तीसरी दुनिया की याद आ जाती है. इस शहर का ट्रैफिक मुझे वाकई मध्यम वर्गीय आघात पहुंचाता है. मैं निराश हूं.’ गोवांडे की इस पोस्ट […]

Read More

अमेरिका में एक सिगरेट का पैकेट शख्स की मौत का सबब बन गया. जिस शख्स की मौत हुई है वह भारत का रहने वाला है. सिगरेट के सिर्फ एक पैकेट के लिए उसे गोली मार दी गई. इससे साबित होता है कि अमेरिका में गन कल्चर कितना चलन है. मृतक शख्स का नाम दासारी गोपीकृष्ण के रूप में हुई है जो यूएस के सुपरमार्केट में काम काम करता था. जानकारी के मुताबिक शनिवार दोपहर को 32 साल का गोपीकृष्ण स्टोर के काउंटर पर था. इसी दौरान एक अज्ञात हमलावर स्टोर के अंदर घुसा और और उसने गोलियां बरसानी शुरू कर […]

Read More

यह सप्ताह दिल्ली एनसीआर के लिए राहत लेकर आ रहा है. पिछले कई दिनों से लोग भीषण गर्मी और लू से परेशान हैं. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने इस सप्ताह हल्की, मध्यम और भारी बारिश से दिल्ली-एनसीआर के भीगने की संभावना जताई है. बारिश के साथ ही तेज हवाएं और आंधी-तूफान की भी आशंका जताई गई है. रविवार को दिल्ली के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई थी, साथ ही रात भर उमस भरी गर्मी से लोग बैचेन नजर आए. रविवार को हल्की बारिश और बादल छाए रहने से दिल्ली वासियों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली. रात में उमस […]

Read More

बिहार के भागलपुर में एक रेप के आरोपी को कोर्ट ने 20 साल की सजा सुनाई है. आरोपी पर नाबालिग के साथ रेप और उसकी अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करने का आरोप सिद्ध हुआ है. कोर्ट ने इस मामले में आरोपी को दोषी करार देते हुए यह सजा सुनाई है. इसके अलावा आरोपी पर 20 हजार का जुर्माना भी लगाया गया है. यह मामला भागलपुर जिले के कहलगांव थाना क्षेत्र का है. यहां साल 2020 में इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया गया था. आरोपी पीयूष कुमार ने इलाके की एक नाबालिग लड़की को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ […]

Read More

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक युवक की नई-नई जॉब लगी थी जिसकी खुशी में उसने अपने दोस्तों को पार्टी देने का प्लान बनाया. युवक ने अपने दोस्तों को पार्टी पर बुलाया और घर पर बताकर उनके साथ चला गया. जब युवक देर रात तक घर वापस नहीं लौटा तो उसके परिजनों ने पुलिस को सारा मामला बताया. पुलिस ने शख्स की तलाश शुरू कर दी. हालांकि दूसरे दिन युवक का शव एक नाले में तैरता हुआ मिला. कुशीनगर जिले के कोईरी गांव निवासी दिनेश चंद्र त्रिपाठी लोक सेवा आयोग में दीवान […]

Read More

जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में रविवार 23 जून को सब्सिडियरी पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में जम्मू-कश्मीर पुलिस के 16वें बेसिक रिक्रूट ट्रेनिंग कोर्स (बीआरटीसी) बैच की पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया. जिसमें उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शिरकत की. इस दौरान समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने आतंकवाद पर जमकर हमला बोला. उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि जम्मू कश्मीर में आतंकवाद अब अपनी आखिरी सांसें गिन रहा है. उन्होंने कहा कि हाल की आतंकी घटनाएं पाकिस्तान की हताशा को दर्शाती हैं. सिन्हा ने कहा कि आतंकवादियों और उन्हें पनाह देने वाले सहयोगियों को पकड़ना होगा. उपराज्यपाल ने कहा कि […]

Read More