Author: Social Scan

इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर के एमजी रोड़ थाना क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नगर उपाध्यक्ष मोनू कल्याणे की बीते दिन गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मोनू की हत्या जिन बदमाशों ने की थी, उन दोनों बदमाशों को पुलिस ने भोपाल के मंडी दीप से उनके दोस्त के घर से गिरफ्तार किया है। आपको बता दें पिछले दिनों अपनी रैली की तैयारी कर रहे भाजपा नेता की दो बदमाश अर्जुन और पीयूष ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। उसके बाद नाराज समर्थकों ने बदमाशों के घर में आग लगा दी थी और वाहनों को भी […]

Read More

महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी कई तरह की मुश्किलों का सामना एक साथ कर रही है, है. राज्य की 48 लोकसभा सीटों पर हुए हालिया चुनाव में पार्टी को मुंह की खानी पड़ी. सर पर विधानसभा चुनाव है. ऐसे में पार्टी मंथन कहां तो चुनावी हार की समीक्षा पर फोकस कर रही थी. दिल्ली से पार्टी का नेतृत्त्व धर्मेन्द्र प्रधान और अश्विनी वैष्णव को महाराष्ट्र का चुनाव प्रभारी बना नई-नई जिम्मेदारियां दे रहा था. पर मुंबई में पार्टी और सरकार की कमान संभाल रहे देवेन्द्र फडणवीस का हाल तक इस्तीफा देने पर अड़े रहना पार्टी की छवि के लिए कहीं […]

Read More

जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर सेक्टर में पिछले 2 दिनों से चल रहा सर्च ऑपरेशन अब खत्म हो गया है. एनकाउंटर में सुरक्षा बलों ने एक आतंकवादी को मार गिराया. इस एनकाउंटर के जरिए यह बात सामने आई है कि पाकिस्तानी सेना के लिए बनाए गए चीनी दूरसंचार उपकरणों का इस्तेमाल अब भारत में आतंकी गतिविधियों को संचालित करने के लिए भी किया जा रहा है. उरी एनकाउंटर में सर्च ऑपरेशन में सेना को चीनी दूरंसचार उपकरण भी मिले हैं. पाकिस्तान सेना के लिए बने चीनी दूरसंचार उपकरण अब केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में मौजूद आतंकवादियों के हाथों में पहुंच गए […]

Read More

उत्तर प्रदेश के वाराणसी से हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक को प्रेमविवाह ने उसके जीवन में भूचाल ला दिया. करीब डेढ़ साल पहले शिवम ने खुशी से शादी करने के पहले ढेर सारे सपने सजाए थें. उम्र में तीन साल बड़ी ख़ुशी के साथ बड़े अरमान के साथ दोनों ने शादी की थी, लेकिन शिवम शायद ये नही जानता था कि खुशी से शादी करना उसके लिए वो गांठ बन जाएगी, जो न निगलते बनेगी और न ही उगलते. शादी से पहले शिवम को नहीं पता था कि खुशी नशे की आदी है और बहुत […]

Read More

दिल्ली में पानी की किल्लत को लेकर सूबे की जल मंत्री आतिशी का अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठी है. मंत्री के अनशन का सोमवार को चौथा दिन है. मंत्री साफ कर दिया है कि जब तक हरियाणा सरकार दिल्ली के पानी हिस्सा जारी नहीं करती उनका अनशन जारी रहेगा. इस बीच उनके स्वास्थ्य में भी गिरावट आई है. तबियत बिगड़ने की वजह से डॉक्टर ने उन्हें अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी है. आम आदमी पार्टी की तरफ से सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट शेयर किया गया है. इस वीडियो में डॉक्टर आतिशी का चेकअप करते नजर आ रहे […]

Read More

18वीं लोकसभा का पहला सत्र सोमवार से शुरू हो गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, शिवराज चौहान, मनोहर लाल खट्टर सहित केंद्रीय मंत्रियों ने सांसद पद की शपथ ली. इस दौरान विपक्ष का संसद भवन में विरोध प्रदर्शन भी देखने को मिला. उसने सरकार पर संविधान तोड़ने का आरोप लगाया. लोकसभा में आज जब पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह शपथ लेने के लिए गए तब कांग्रेस और विपक्ष के सांसदों ने संविधान की प्रति अपने हाथ में लेकर लहराई. इसके बाद शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान शपथ ग्रहण के लिए जैसे ही उठे वैसे […]

Read More

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां शाम को बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गए. वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी. साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है. अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा. घटना कूरेभार थाना क्षेत्र के गुप्तारगंज बाजार की है. अपराधियों ने रविवार देर शाम घटना […]

Read More

हिंदू धर्म में सोमवार का दिन देवों के देव महादेव कहलाने वाले भगवान शिव को समर्पित होता है. इस दिन भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है और उनके निमित्त सोमवार का व्रत रखा जाता है. धार्मिक मत है कि इस व्रत के पुण्य से भगवान शिव व मां पार्वती परिणय सूत्र में बंधे थे. सोमवार के व्रत का विशेष महत्व है. विवाहित महिलाएं सुख-सौभाग्य में वृद्धि और पति की लंबी उम्र के लिए सोमवार के दिन व्रत करती हैं. वहीं, कुंवारी कन्याएं शीघ्र विवाह और मनचाहा वर पाने के लिए यह व्रत रखती हैं. ऐसे में अगर आप […]

Read More

दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने करवट बदल दी है, भीषण गर्मी से प्री-मानसून ने लोगों को थोड़ी राहत दी है. अचानक हुई बारिश से ऑफिस और घर से बाहर निकले लोग अच्छे-खासे भीग गए हैं. जिनमे से कुछ लोगों का मोबाइल फोन भी साथ में भीग गया है. अगर आप अपने साथ कीमती फोन रखते हैं और इस बारिश के मौसम में उसे संभालकर रखना चाहते हैं तो यहां हम कुछ आसान टिप्स बताने जा रहे हैं. जिनको फॉलो करने पर अगर अचानक से बारिश होगी और आप भीग भी जाएंगे तो भी आपका स्मार्टफोन सुरक्षित रहेगा. वॉटरप्रूफ कवर का उपयोग […]

Read More

रूस के 23 जून को आतंकी हमला हुआ, जिसमें यहूदियों के प्रार्थना घरों और चर्चों को निशाना बनाया गया. इस हमले में 16 लोगों की मौत हो गई, जिनमें एक पादरी भी शामिल थे जिनकी बेरहमी से गला काट कर हत्या कर दी गई. यह आतंकी हमला रूस के दक्षिणी क्षेत्र के दागेस्तान के डर्बेंट और मखचकाला शहरों में हुआ. इस हमले में चर्च के ऑर्थोडॉक्स पादरी की गला काट कर हत्या कर दी गई है इस बात की जानकारी गृह मंत्रालय की प्रवक्ता गयाना गारीवा ने दी. हमले में मारे गए पादरी की पहचान 66 साल के फादर निकोले […]

Read More

बाल हमारी खूबसूरती में चार-चांद लगाते हैं. लेकिन जब भी मौसम में बदलाव होता है इसका असर हमारी सेहत के साथ ही स्किन और बालों पर भी पड़ता है. जैसे कि पिछले दो दिनों से दिल्ली में बारिश हो रही है. मौसम में आई नमी के कारण हमारे बालों बहुत रुखे हो जाते हैं और झड़ने लगते हैं. इसलिए इस मौसम में उनकी केयर करना बेहद जरूरी है. अगर आप भी चाहते हैं कि बारिश के मौसम में आपको बाल सॉफ्ट और शाइनी बने रहें तो आपको इस मौसम में अपने बालों की केयर करने के लिए इन बातों का […]

Read More

 इंदौर। आज से 18वीं लोकसभा का पहला सत्र शुरु हो गया है। इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू प्रोटेम स्पीकर भर्तृहरि महताब को शपथ दिलाई। वहीं अब सदन में लोकसभा सदस्‍यों के शपथ ग्रहण का दौर जारी है। सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सांसद पद की शपथ ली। पीएम मोदी के बाद प्रोटेम स्पीकर की सहायता के लिए नियुक्‍त सदस्‍य फग्‍गन सिंह कुलस्‍ते और राधा मोहन सिंह ने सांसद पद की शपथ ली। इसके बाद मं‍त्रीपरिषद के सदस्‍य राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, शिवराज सिंह चौहान और मनोहर लाल खट्टर ने भी शपथ ली। अब सदन के अन्‍य सदस्‍य शपथ […]

Read More

बड़वानी। जंगलविहीन हो चुकी सतपुड़ा की वादियों में इस बार विलुप्त हो रही वनस्पति प्रजातियों को सहेजने की कवायद की जा रही है। इसके लिए पर्यावरणविदों के साथ वन विभाग भी पहल कर रहा है। यहां खत्म होते जंगल में मंगल की तैयारी की जा रही है। सतपुड़ा की ऊंची पहाड़ी पर स्थित वनग्राम आमल्यापानी में करीब 20 हेक्टेयर क्षेत्र में विलुप्त हो रही प्रजातियों को लगाकर बंजर पहाड़ी पर औषधीय वाटिका तैयार की जाएगी। प्री मानसून के दौरान इसे तैयार किया जाएगा, ताकि बारिश के दिनों में पर्यटक यहां पहुंचकर इसका आनंद ले सकें। यहां पर बड़े झरने के आसपास […]

Read More

दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह जिले के देहात थाना अंतर्गत ग्राम बांसा तारखेडा में सुबह पारिवारिक विवाद के चलते एक होमगार्ड सैनिक सहित तीन लोगों की गोली मार कर हत्या कर दी गई। मृतकों में पिता होमगार्ड सैनिक रमेश पिता रामगोपाल विश्वकर्मा उम्र 50 वर्ष, भतीजा विक्की पुत्र रवि विश्वकर्मा उम्र 24 वर्ष, पुत्र उम्मू उर्फ उमेश पुत्र रमेश विश्वकर्मा 23 वर्ष बताए गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कुछ दिन पूर्व भी इन दोनों परिवारों में विवाद हुआ था घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक श्रुत कीर्ति सोमवंशी ने बताया कि देहात थाना अंतर्गत ग्राम बासा तारखेड़ा […]

Read More

 इंदौर। कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के समर्थक मोनू कल्याणे की शनिवार रात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद सुबह कुछ लोगों ने आरोप‍ियों के घरों में तोड़फोड़ और आगजनी की। कड़ी सुरक्षा के बीच मोनू की श‍वयात्रा निकाली गई। सोमवार को पुलिस ने हत्‍या के दो आरोप‍ियों को गि‍रफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार हत्‍या के आरोपियों को मंडीदीप से एक रिश्‍तेदार के यहां से पकड़ा गया है। मोनू कल्‍याणे की हत्‍या के आरोपित पीयूष और अर्जुन। मोनू रविवार को भगवा यात्रा निकालने वाला था। वह देर रात साथियों के साथ झंडे-बैनर लगवा रहा था जब उसे […]

Read More

 श‍िवपुरी, खनियाधाना। खनियाधाना थानांतर्गत एक जिलाबदर अपराधी ने उधारी वापस मांगने पर कस्बे के एक ज्वैलर्स के माथे पर कट्टा रख कर गोली चला दी। गोली चलने से पहले ही ज्वैलर्स नीचे झुक गया। गोली का छर्रा उसकी कनपटी में जाकर लगा। जानकारी के अनुसार खनियाधाना में सोने-चांदी का काम करने वाले व्यवसायी धर्मेन्द्र पुत्र गुलाब सोनी उम्र 35 साल निवासी हरदौल मोहल्ला को उसी के पड़ौस में रहने वाले आपराधिक पृष्ठभूमि के युवक जिलाबदर बदमाश रोहित केवट से पांच हजार रुपये की उधारी लेना थी। रविवार की दोपहर 3:30 बजे धर्मेन्द्र सोनी ने रोहित केवट से पैसे मांगे। बताया जा […]

Read More