हर लड़की चाहती है कि उसके बाल सॉफ्ट होने के साथ ही लंबे और घने हो, लेकिन आजकल के बढ़ते प्रदूषण और बिगड़ते लाइफस्टाइल जैसे कि अनहेल्दी खाना, स्ट्रेस का असर सेहत के साथ ही बालों पर भी पड़ता है. आजकल बहुत से लोग बाल झड़ने और उनके कमजोर होने से परेशान रहते हैं. इसके लिए वो कई तरह से हेयर केयर प्रोडक्ट्स और महंगे से महंगे ट्रीटमेंट लेते हैं लेकिन इससे कुछ खास असर दिखाई नहीं देता है. आपने कभी अपनी दादी-नानी या मम्मी से बचपन की तस्वीरें देखी हैं या उनसे सुना है कि उनके बाल इस समय […]
Author: Social Scan
बिहार के बेगूसराय जिले में बेखौफ अपराधियों ने एक कपड़ा व्यवसाय को गोली मारकर हत्या कर दी. अपराधियों के इस बेखौफ रवैये को देखकर इलाके में सन्नाटा है. व्यवसायी की हत्या की सूचना मिलते ही घरवालों के पैरों तले जमीन खिसक गई. व्यवसायी के घरवालों ने अस्पताल में जाकर खूब हंगामा भी किया.हत्या की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस, व्यवसायी की हत्या की पीछे की वजह पता लगाने में जुटी हुई है. पुलिस आस-पास के सभी सीसीटीवी फुटेज को खंगालकर और लोगों से पूछताछ कर रही है. कपड़ा व्यवसायी […]
धड़कन फिल्म का ये डायलॉग को आपने सुना ही होगा. फिल्म में सुनील शेट्टी अपनी एक्स गर्लफ्रेंड यानि शिल्पा शेट्टी के लिए यह डायलॉग मारते हैं. लेकिन ऐसा रियल लाइफ में भी हुआ है. जी हां, दिल्ली में जब एक्स बॉयफ्रेंड ने किसी और से सगाई कर ली तो गुस्साई प्रेमिका ने उसके साथ कुछ ऐसा करने की कोशिश की जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया. प्रेमिका अब को इस कृत्य के लिए जेल ही हवा खानी पड़ सकती है. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है. क्या है पूरा मामला चलिए जानते हैं… निहाल विहार इलाके में 30 […]
दिल्ली में पानी किल्ल्त को लेकर अनिश्चितकालिन अनशन पर बैठीं दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने अपना अनशन खत्म कर लिया है. आतिशी के अनशन का आज 25 जून को पांचवा दिन था. बीती रात उनकी तबीयत काफी खराब हो गई थी. जिसके बाद उन्हें लोकनायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल ( LNJP) के ICU में भर्ती कराया गया था. आतिशी का शुगर लेवल काफी कम हो गया था. AAP सांसद संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि आतिशी 5 दिनों से भूख हड़ताल पर थीं. उनकी तबीयत बिगड़ती जा रही थी. डॉक्टर उन्हें हड़ताल तोड़ने के लिए कह रहे थे. […]
उत्तराखंड के पंतनगर में एयरपोर्ट पर काम करने वाले एक अधिकारी ने अपने घर में सुसाइड कर लिया. उनकी लाश महिला की वेशभूषा में मिली, जिससे कई तरह के सवाल उठने लगे. शृंगार की किट और महिलाओं के कपड़े कहां से आए? यह सब अधिकारी खुद ही लाए थे या किसी से मंगवाया था? या फिर इस वारदात में कोई और किरदार भी शामिल है? पुलिस ने सेक्सुअल डिसऑर्डर, ब्लैकमेलिंग व ऑनलाइन एक्टिविटी जैसे कई एंगलों को ध्यान में रखते हुए इस मामले की जांच शुरू कर दी है. इस मामले में सवाल यह भी उठ रहा है कि यह […]
गाजा जंग को आठ महीने से ऊपर का वक्त बीत गया है, लेकिन इसके रुकने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं, इसके साथ ही अब इजराइल नॉर्दर्न फ्रंट पर भी ईरान समर्थिक मिलिशिया हिजबुल्लाह से फुल फ्लेश वॉर की तैयारी कर रहा है. हाल ही में दोनों के बीच बढ़े तनाव के बाद हमास के खिलाफ शुरू हुई इस जंग का लेबनान, ईरान, साइप्रस और अमेरिका आदि तक फैलने का डर बन गया है. इजराइल ने हमास को खदेड़ते हुए सेंट्रल गाजा और उत्तरी गाजा का कंट्रोल लिया और अब दक्षिण गाजा में भी हमास के साथ सीधे लड़ाई […]
उत्तर प्रदेश के देवरिया में शादी के दो महीने बाद एक दुल्हन अचानक अपने ससुराल से गायब हो गई. रात भर पति और ससुराल वाले दुल्हन को ढूंढते रहे. उसके मायके वालों से भी पूछा गया. लेकिन दुल्हन वहां भी नहीं थी. अगले दिन पति ने पुलिस को इसकी जानकारी दी. कहा- साहब मेरी बीवी को ढूंढ दीजिए. वो रात से गायब है. पुलिस ने पति की तहरीर पर मामला दर्ज करके जांच शुरू की. सोमवार को जब दुल्हन पुलिस को मिली तो पता चला कि वो तो अपने प्रेमी संग भागी थी. मामला बघौचघाट थाना क्षेत्र के एक गांव […]
दिल्ली उच्च न्यायालय आज प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा दायर याचिका पर फैसला सुनाएगा, जिसमें आबकारी नीति मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जमानत देने के निचली अदालत के आदेश पर रोक लगाने की मांग की गई है. न्यायमूर्ति सुधीर कुमार जैन दोपहर 2:30 बजे फैसला सुनाएंगे. सीएम केजरीवाल को 20 जून को निचली अदालत से जमानत मिली थी. 21 जून को ईडी ने मुख्यमंत्री को जमानत दिए जाने को चुनौती देते हुए दिल्ली उच्च न्यायालय का रुख किया. इस बीच, केंद्रीय जांच एजेंसी ने विवादित आदेश पर रोक लगाने के लिए तत्काल आवेदन दायर किया. दिल्ली उच्च न्यायालय पिछले सप्ताह […]
18वीं लोकसभा के पहले सत्र की शुरुआत हो चुकी है. 3 जुलाई तक चलने वाले इस सत्र के दूसरे दिन यानी आज भी नए सांसदों को शपथ दिलाई जाएगी. सत्र के पहले दिन 262 सांसदों ने शपथ ली. आज दोपहर 3 से 4 बजे के बीच राहुल गांधी, अखिलेश यादव और डिंपल यादव समेत 270 सांसद लोकसभा सदस्यता की शपथ लेंगे. इससे पहले सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी ने सांसद पद की शपथ ली. वहीं, आज लोकसभा के स्पीकर के चुनाव के लिए नाम तय किया जाएगा. पीएम मोदी ने सभी सांसदों का अभिवादन किया. इस दौरान राहुल गांधी के साथ […]
अयोध्या के राम मंदिर में मुख्य पुजारी आचार्य सत्येन्द्र दास ने सोमवार को दावा किया था कि मंदिर की छत से पानी टपक रहा है. देखते ही देखते यह खबर हर जगह फैल गई. लोग मंदिर निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाने लगे. अब इस पर राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने सफाई दी है. नृपेंद्र मिश्र ने कहा, ‘मैंने खुद मंदिर की पहली मंजिल से बारिश का पानी टपकते हुए देखा है. इसके पीछे वजह यह है कि अभी मंदिर की दूसरी मंजिल पर निर्माण कार्य चल रहा है, जिससे इसकी छत पूरी तरह खुली है. […]
दिल्ली में पानी की किल्लत को लेकर अनिश्चितकालिन अनशन पर बैठीं जल मंत्री आतिशी की देर रात लगभग 3 बजे अचानक से तबीयत बिगड़ गई. इसके बाद उन्हें लोकनायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल ( LNJP) के ICU में भर्ती कराया गया. उनका शुगर लेवल काफी डाउन हो गया था. इसके बाद उन्हें आनन फानन में भर्ती कराया गया. आतिशी सिंह फिलहाल डॉक्टरों की टीम की निगरानी में हैं. जल मंत्री आतिशी पिछले चार दिनों से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं और उनका दावा है कि हरियाणा, दिल्ली के हिस्से का पानी नहीं दे रहा है. आतिशी सिंह की तबीयत बिगड़ने के […]
दिल्ली में रिज क्षेत्र में पेड़ की कटाई पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रवैया अपनाया है. सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) को वर्तमान और भविष्य में पेड़ों की कटाई पर निर्देश दिया और कहा कि सुप्रीम कोर्ट की अनुमति के बिना पेड़ों की कटाई की अनुमति नहीं होगी. इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने डीडीए की ओर से पेड़ों के काटे जाने पर विस्तृत जांच कराने का प्रस्ताव दिया. कोर्ट ने कहा कि पेड़ों की कटाई मूल्यवान पेड़ नष्ट हो गए और परिणामस्वरूप पर्यावरण को नुकसान हुआ. सुप्रीम कोर्ट ने डीडीए के अधिकारियों को भी अवमानना नोटिस जारी […]
NEET पेपर लीक कांड मामले में गिरफ्तार चिंटू कुमार ने पूछताछ के दौरान बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (EOU) के सामने कई अहम खुलासे किए हैं. उसने नीट सेटिंग में शामिल कुछ लोगों के नाम उगले हैं. चिंटू ने बताया कि पटना के खेमनी चक स्थित लर्ड एंड प्ले स्कूल में करीब 35 छात्रों को प्रश्न पत्र और उत्तर रटवाने के लिए यहीं वाई फाई प्रिंटर के जरिए 10-12 कॉपियां प्रिंट की गई थीं. रॉकी के माध्यम से सबसे पहले बायोलॉजी का प्रश्न-पत्र एवं उत्तर आया था. इसके बाद फिजिक्स और अंत में केमेस्ट्री का आया. इस मामले के […]
नीट पेपर लीक मामले की जांच करने के लिए सीबीआई की टीम पटना पहुंच गई है. सीबीआई की दो सदस्यीय टीम शास्त्री नगर की पुलिस के साथ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) के दफ्तर पहुंची है. पटना पहुंचने के बाद सीबीआई की टीम सबसे पहले शास्त्री नगर थाने पहुंची. नीट पेपर लीक का सबसे पहला मामला इसी थाने में दर्ज हुआ था.
आज 18वीं लोकसभा के पहले सत्र का आगाज हो गया. एनडीए 293 सांसदों के साथ एक ओर बैठी दिखी तो पिछले एक दशक के दौरान काफी हद तक भटका और अपने अंतर्विरोधों के कारण बिखरा विपक्ष इस बार इंडिया गठबंधन के बैनर तले एक संगठित और मजबूत भूमिका में दिखलाई दिया. वैसे तो इंडिया ब्लॉक से 20 सहयोगी दलों के 234 सांसद जीते थे लेकिन 3 निर्दलीय सांसदों के समर्थन मिल जाने से इनकी संख्या 237 पहुंच गई है. यानी सरकार और विपक्षी गठबंधन के बीच 56 सीटों का फासला रह गया है. एनडीए के खेमे में गठबंधन की राजनीति […]
मध्य प्रदेश का उज्जैन महाकाल की नगरी है. महाकाल लोक के निर्माण के बाद उज्जैन प्रॉपर्टी हब बनने की ओर अग्रसर है. इस शहर की सबसे खास बात है, बेहतर सड़क कनेक्टिविटी. यही वजह है कि यहां लगभग 50 से अधिक कंपनियां अब तक निवेश कर चुकी हैं. होटल व्यवसाय भी लोगों के लिए मुनाफे का सौदा साबित हो रहा है. औद्योगिक नगर विक्रम उद्योगपुरी का निर्माण देवास रोड पर किया गया है, जो कि 442 हेक्टेयर में बना है. यहां 13000 करोड़ के उद्योग लग चुके हैं. अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही यह शहर धार्मिक नगरी के […]
