शेयर बाजार ने एक बार फिर से रफ्तार पकड़ ली है. बांबे स्टॉक एक्सचेंज के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के सूचकांक निफ्टी ने नया रिकॉर्ड कायम कर लिया है. जहां सेंसेक्स कारोबारी सत्र के दौरान 78 हजार अंकों के पार चला गया है. वहीं दूसरी ओर निफ्टी 23,700 अंकों के पार पहुंच गया है. वास्तव में बैंकिंग सेक्टर में तेजी आने की वजह से शेयर बाजार में इजाफा देखने को मिल रहा है. निफ्टी में एक्सिस बैंक और एचडीएफसी बैंक के शेयर में इजाफा देखने को मिल रहा है. वहीं दूसरी ओर एसबीआई के शेयरों में भी […]
Author: Social Scan
पंजाब-हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर किसान धरना दे रहे हैं. किसानों का धरना-प्रदर्शन आसपास के 30 गांवों के लिए परेशानी का सबब बन रहा है. बॉर्डर पर दोनों तरफ से रास्ता बंद है. गांववालों का कहना है कि अस्पताल से लेकर अन्य जरूरत के सामान के लिए उन्हें अक्सर अंबाला जाना पड़ता है. लेकिन अलग रूट से अंबाला जाने में 20 से 25 तक किमी तक अधिक दूरी तय करनी पड़ रही है. किसानों के धरने के कारण लोगों ने आवाजाही के लिए घग्गर नदी पर अस्थाई पुल बना रखा है. अगर यह पुल भी न रहा तो और मुश्किल […]
18वीं लोकसभा के पहले सत्र की शुरुआत हो चुकी है. 3 जुलाई तक चलने वाले इस सत्र के दूसरे दिन यानी आज भी नए सांसदों को शपथ दिलाई जा रही है. सत्र के पहले दिन 262 सांसदों ने शपथ ली. आज दोपहर 3 से 4 बजे के बीच राहुल गांधी, अखिलेश यादव और डिंपल यादव समेत 270 सांसद लोकसभा सदस्यता की शपथ लेंगे. इससे पहले सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी ने सांसद पद की शपथ ली. वहीं, आज लोकसभा के स्पीकर के चुनाव के लिए नाम तय किया गया है. एनडीए की तरफ से ओम बिरला और इंडिया गठबंधन की तरफ […]
सोशल मीडिया पर एक बेहद चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर लोग गुस्से से भर गए हैं. इसमें अस्पताल का एक कर्मचारी बिस्तर पर लेटे बुजुर्ग मरीज को बेरहमी से पीटता हुआ दिखाई दे रहा है. वीडियो में कर्मचारी को मरीज के पेट पर बार-बार कोहनी से वार करते हुए देखा जा सकता है. इस घटना से गुस्साए लोगों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. माइक्रो ब्लॉगिंग साइट एक्स पर वीडियो शेयर कर प्रोफेसर सुधांशु त्रिवेदी नाम के यूजर ने दावा किया कि आरोपी एक डॉक्टर है. उन्होंने लिखा है, ‘लोगों ने डॉक्टर को भगवान […]
चुनाव बीतने के बाद अब देश के अलग-अलग राज्यों में महंगाई बढ़ने की शुरुआत हो गई है. कर्नाटक एक बार फिर से सामने आ गया है. फ्यूल यानी पेट्रोल और डीजल की कीमत में इजाफा होने के बाद कर्नाटक में दूध भी महंगा हो गया है. इस इजाफे के बाद आम लोगों की जेब में बोझ बढ़ना तय माना जा रहा है. खास बात तो ये है कि दूध की कीमत इजाफे के साथ अब लोगों को प्रत्येक पैकेट पर 50 मिलिलीटर दूध ज्यादा मिलेगा. इससे पहले अमूल और मदर डेयरी ने भी दूध के दाम में इजाफा किया था. […]
मध्य प्रदेश के इंदौर में 18 जून को एक नाबालिग लड़की ने बिल्डिंग की 14वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या (Anjali Suicide Case) कर ली थी. मौत का रहस्य अभी तक बरकरार है. लेकिन इस बीच पुलिस को जांच में कुछ अहम खुलासे हुए हैं. पता चला है कि 13 साल की अंजलि बंद कमरे में घंटों तक ऑनलाइन गेम खेलती थी. जिस गेम को वो सबसे ज्यादा खेलती थी वो थी- रो-ब्लॉक्स (Roblox Game Task) . पुलिस ने बताया कि इस गेम में ऊंचाई से कूदने के टास्क दिए जाते हैं. अंजलि ने भी टास्क को पूरा करने के चक्कर […]
भारत की आजादी के 9 साल बाद 1 नवंबर 1956 में भाषा के आधार पर केरल नाम से एक अलग राज्य बना था. अब 68 साल बाद केरल सरकार ने भाषा के ही आधार पर इस राज्य के नाम को बदलकर केरलम करने का फैसला किया है. इसके लिए विधानसभा में एक प्रस्ताव लाया गया जो सर्वसम्मिति से पास हो गया है. बस अब केंद्र की मंजूरी मिलना बाकी है. केरल विधानसभा ने दूसरी बार प्रस्ताव पारित किया है. पिछले साल 2023 में भी किया था लेकिन गृह मंत्रालय ने पहले प्रस्ताव की समीक्षा की थी और कुछ तकनीकी बदलावों […]
देश में पिछले कई दिनों से सुस्त चल रही मानसून की रफ्तार अब तेज हो गई है. मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 48 घंटों में देश की राजधानी दिल्ली समेत 11 राज्यों में मानसून की एंट्री होने जा रही है. उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान समेत कई राज्यों में मध्यम से भारी बारिश होने का अनुमान है. IMD के अनुसार दिल्ली में मंगलवार को बादल छाए रहने और हल्की बारिश का अनुमान है. मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश में मानसून आगे बढ़ रहा है. 29 या 30 जून तक दिल्ली में मानसून आ जाएगा. लोगों को […]
दिल्ली के सुल्तानपुरी में एक कलयुगी पिता ने अपनी ही दो जुड़वा बेटियों को मार डाला. 21 दिन की नवजात बच्चियों को पहले वो ननिहाल से अपने घर ले आया. यहां उसने दोनों बच्चियों को पीने के लिए दूध की एक बूंद भी नहीं दी. बच्चियों की मां तो मायके में थी. वो नहीं जानती थी कि उसका पति दोनों बेटियों के सााथ क्या करने वाला है. कलयुगी पिता ने जब बच्चियों को दो दिन तक दूध नहीं दिया तो उनकी मौत हो गई. फिर उसने पत्नी को बिना बताए बच्चियों को दफना दिया. मामला सुल्तानपुरी स्थित पूठ कलां गांव […]
उत्तर प्रदेश के झांसी में शादी के दिन ब्यूटी पार्लर में तैयार होने पहुंची दुल्हन की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई. वारदात को दुल्हन के एक्स बॉयफ्रेंड ने अंजाम दिया है. घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. इसमें साफ-साफ दिखा कि कैसे युवक पीठ पर बैग टांगे और हाथ में तमंचा लिए ब्यूटी पार्लर के अंदर घुसा. उसका चेहरा कपड़े से ढका हुआ था. फिर अंदर घुसते ही 32 सेकंड के अंदर युवक ने दुल्हन के सीने पर दो बार गोली चलाई और मौके से फरार हो गया. मध्य प्रदेश के दतिया की रहने वाली 20 […]
राजस्थान के कोटा से सांसद ओम बिरला 18वीं लोकसभा में स्पीकर पद के लिए बीजेपी के उम्मीदवार होंगे. ओम बिरला इससे पहले 17वीं लोकसभा के स्पीकर थे. ओम बिरला का स्पीकर बनना तय माना जा रहा है. ओम बिरला अगर स्पीकर बन जाते हैं तो लगातार दूसरी बार स्पीकर बनने वाले वह चौथे नेता होंगे. इससे पहले एमए अयेंगर, गुरदयाल सिंह ढीलो और बलराम जाखड़ ये कारनामा कर चुके हैं. ओम बिरला की गिनती बीजेपी के दिग्गज नेताओं में होती है. वह 1991 में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बने. साल 1997 में बिरला युवा मोर्चा के राष्ट्रीय […]
T20 वर्ल्ड कप 2024 के सेमीफाइनल की लाइन अप तय हो चुकी है. इस ICC टूर्नामेंट के 9वें एडिशन के सेमीफाइनल में जिन चार टीमों ने अपनी जगह पक्की की है, उनके नाम इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, भारत और अफगानिस्तान है. इन चारों टीमों में इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका ने ग्रुप 2 से सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई किया है. जबकि, भारत और अफगानिस्तान ने ग्रुप 1 से सेमीफाइनल में कदम रखा है. अब सवाल है कि किसका मुकाबला किससे होगा? इसका जवाब जानने के लिए अपने-अपने ग्रुप में चारों टीमों की स्थिति का पता लगाना जरूरी है. ग्रुप 1 में टीम […]
कार्तिक आर्यन की फिल्म चंदू चैंपियन एक बहुत बड़ी फिल्म है. इस फिल्म में पैरालंपिक गोल्ड मेडलिस्ट मुरलीकांत पेटकर की कहानी दिखाई गई है. इसके लिए कार्तिक आर्यन ने अपनी जान झोंक दी है. जो भी ये फिल्म देख रहा है वो एक्टर की तारीफ किए बिना नहीं रह पा रहा है. विक्की कौशल और कपिल देव समेत कई सारी नामी हस्तियां कार्तिक की परफॉर्मेंस को सराह चुकी हैं. फिल्म की कमाई के ताजा आंकड़े आ गए हैं. इसी के साथ ये भी जान लेते हैं कि 4 दिनों में इश्क विश्क रिबाउंड फिल्म ने कितना कमाया. चंदू चैंपियन ने […]
जी हां, सरकार ने 5जी का शॉपिंग मॉल सजा दिया है. जिसमें अरबपतियों की एंट्री हो चुकी है. देश की तीन बड़ी कंपनियों जिनका अनुमानित मार्केट कैप 17.50 लाख करोड़ रुपए से भी ज्यादा है पूरा माहौल जमाएंगी. आप समझ ही गए होंगे. आज यानी मंगलवार से देश में 5जी स्पेक्ट्रम के लिए नीलामी शुरू हो गई है. इस नीलामी की वैल्यू 96 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की बताई जा रही है. जिसमें सबसे बड़े बिडर मुकेश अंबानी की रिलायंस जियो और एयरटेल सबसे बड़ी बोली लगा सकते हैं. ताकि दोनों ही कंपनियों को अपनी 5जी सर्विस बढ़ाने में […]
एक तरफ जहां लोग स्मार्टफोन चार्जिंग के लिए अभी एडप्टर का इस्तेमाल कर रहे हैं, वहीं अब कई घरों में स्मार्ट स्विचबोर्ड का इस्तेमाल होने लग गया है. इनमें डिवाइस चार्जिंग के लिए USB पॉइंट बना होता है, जिसके जरिए बिना एडप्टर के डायरेक्ट स्मार्टफोन को चार्ज किया जा सकता है. अब कई दीवार आउटलेट्स और पावर स्ट्रिप्स में USB सॉकेट्स उपलब्ध होते हैं. हालांकि, इस तरीके की चार्जिंग के भी कुछ नुकसान हैं. आइए जानते हैं कि क्या समस्याएं हो सकती हैं और इससे बचने के उपाय क्या हैं… ओवरहीटिंग और आग लगने का खतरा: अगर USB सॉकेट का वोल्टेज […]
भगवान भोलेनाथ की नगरी वाराणसी में शिवजी का एक ऐसा मंदिर है जिसके बारे में यह मान्यता है कि इस मंदिर में दर्शन करने से केदारनाथ धाम से 7 गुना अधिक पुण्य फल की प्राप्ति होती है. यह मंदिर भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है. केदारेश्वर महादेव मंदिर की खासियत वाराणसी को भगवान शिव का निवास स्थान माना जाता है. यहां भोलेनाथ विभिन्न रूपों में विराजमान हैं जिसमें सबसे महत्वपूर्ण मंदिर विशेश्वर धाम बाबा का काशी विश्वनाथ मंदिर है. यहां त्रिलोचन महादेव, तिलभंडेश्वर महादेव और केदारनाथ धाम से अधिक पुण्य प्रदान करने वाला केदारेश्वर महादेव मंदिर भी […]
