मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने आज चम्पावत जनपद के टनकपुर/शारदा बैराज, शारदा घाट, किरोड़ा नाला, बूम, बाटनागाड़ एवं श्यामलाताल क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर विकास एवं बाढ़ सुरक्षा कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने पर्यटन एवं एरो स्पोर्ट्स की संभावनाओं की जानकारी भी ली।उन्होंने टनकपुर स्थित शारदा कॉरिडोर परियोजना की जमीनी स्थिति का अवलोकन करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ब्रिडकुल के अधिकारियों से 480 मीटर लम्बे स्पान पुल की जानकारी लेते हुए निर्माण कार्यों में पारदर्शिता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने बूम व बाटनागाड़…
Author: Social Scan
हरिद्वार पहुंचने पर आज बड़ी संख्या में किसान बंधुओं ने गन्ना मूल्य में की गई वृद्धि के लिए प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया। इसके उपरान्त अन्तर्राष्ट्रीय संस्कृत सम्मेलन (संस्कृत गंगा संगम-2025) के समापन समारोह में उपस्थित देवतुल्य जनता को संबोधित किया। संस्कृत के उत्थान और विकास के लिए प्रदेश में उच्च स्तरीय आयोग का गठन किया जाएगा। “भारतीय ज्ञान परंपरा एवं वैश्विक ज्ञान के विकास में संस्कृत का योगदान” विषय पर आयोजित इस सम्मेलन से जो निष्कर्ष निकलेगा वह निश्चित ही संस्कृत के विकास में महत्वपूर्ण साबित होगा। संस्कृत भाषा अन्य भाषाओं की भांति केवल अभिव्यक्ति का साधन मात्र…
बदरीनाथ नगर पंचायत ने यात्रा काल में कूड़े से की 8 लाख से अधिक की आय धाम में इको पर्यटक शुल्क, फास्ट ट्रैक बैरियर और हेलीकॉप्टरों से प्राप्त शुल्क से नगर पंचायत कर रही आय बदरीनाथ धाम की यात्रा के दौरान सफाई की चाक चौबंध व्यवस्था करना बड़ी चुनौती बनी रहती थी। वहीं नगर पंचायत बदरीनाथ ने धाम में होने वाले कूड़े को समृद्धि का आधार बना लिया है। यहां नगर पंचायत की ओर से कूड़े का विपणन कर 8 लाख से अधिक की आय अर्जित की है। जो अब जनपद की अन्य नगर पालिकाओं और पंचायतों के लिए भी…
केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया के मार्गदर्शन में उत्तराखंड का पहला GeN-Z डाकघर शुरू किया गया। इसका शुभारंभ मुख्य पोस्टमास्टर जनरल, उत्तराखंड परिमंडल शशि शालिनी कुजूर और गोविन्द वल्लभ पंत इंजीनियरिंग कॉलेज के निदेशक विजय कुमार बंगा की उपस्थिति में किया गया।अधीक्षक डाकघर, पौड़ी मंडल ने बताया कि इस आधुनिक डाकघर में डाक विभाग की सभी प्रमुख सेवाओं के साथ कई नई सुविधाएँ भी उपलब्ध की गई है कहा कि यह GeN-Z डाकघर विशेष रूप से “विद्यार्थियों द्वारा, विद्यार्थियों के लिए” तैयार किया गया है, ताकि छात्रों को तेज और आधुनिक डाक सेवाएँ मिल सकें। https://youtu.be/C6RPm2EfKZE?si=bIygY8ZhdFFGxSWY
जनपद रुद्रप्रयाग के तल्लानागपुर क्षेत्र के फलासी की आराध्य माँ चण्डिका 25 सालों बाद अपने मन्दिर के गर्वगृह से 6 महीनों की दिवारा यात्रा पर बाहर निकल चुकी है। तुंगेश्वर मंदिर समिति द्वारा 6 माह की माँ चंडिका दिवारा यात्रा का आयोजन शुरू होने के बाद आजकल देवी माँ अपने गृह (घरया) दिवारा यात्रा कर रही है। इसके चलते देवी स्वरूप प्रतीक चिन्ह (ब्रह्मा ठंगुरु) फलासी गांव के प्रत्येक घर में दिवारा कर कुशल क्षेम पूछ रही है। बताते चलें कि आजकल देवी माता फलासी गांव में घर घर जाकर भक्तों को दर्शन दे रही हैं, देवी के घर घर…
चौखुटिया में उपजिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण को लेकर चल रहा आंदोलन आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से हुई वीडियो वार्ता के उपरांत स्थगित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने आंदोलनकारियों के समक्ष सभी प्रमुख बिंदुओं पर सकारात्मक व ठोस आश्वासन दिए, जिसके फलस्वरूप आंदोलनकारियों ने आंदोलन स्थगित करने का निर्णय लिया। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि उपजिला चिकित्सालय हेतु आवश्यक टोकन मनी 20 दिन के भीतर जारी कर दी जाएगी, जिससे अस्पताल से संबंधित सभी प्रक्रियाएँ तीव्र गति से आगे बढ़ सकेंगी। उन्होंने यह भी बताया कि विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती के लिए विभागीय स्तर पर कार्रवाई…
स्वाला में कार्य में तेजी लाने को जिलाधिकारी ने संसाधन बढ़ाने के दिए निर्देश स्वाला में जिलाधिकारी का रात्रि निरीक्षण राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित स्वाला क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने तथा मार्ग सुधार एवं चौड़ीकरण कार्य की प्रगति का स्थलीय आकलन करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने देर रात्रि में आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को निर्देशित किया कि मार्ग सुधार कार्य निर्धारित समयसीमा में पूर्ण किया जाए, ताकि यातायात में अनावश्यक व्यवधान न उत्पन्न हो। उन्होंने स्पष्ट कहा कि निर्माण कार्य जारी रहने के बावजूद यातायात व्यवस्था…
दिल्ली/देहरादून(संवाददाता)। नई दिल्ली में चौथे शॉटगन शोडाउन चैलेंज टूर्नामेंट में ओलंपिक डबल ट्रैप इवेंट सीनियर पुरुष वर्ग में उत्तराखण्ड का प्रतिनिधित्व करते हुए कुंवर दिव्य प्रताप सिंह ने कांस्य पदक जीतकर राज्य का नाम रोशन किया है। नई दिल्ली स्थित डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज, भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) में आयोजित चौथे शॉटगन शोडाउन चैलेंज टूर्नामेंट में ओलंपिक डबल ट्रैप इवेंट सीनियर पुरुष वर्ग में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करते हुए कांस्य पदक जीता। स्वर्ण पदक विजेता सैयद अली बिन हैदी ने उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। रजत पदक विजेता मोहम्मद हैरिस ने भी उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया।
नाकाम मंत्री दें इस्तीफा जब सारे काम न्यायालय से ही होने हैं तो मंत्री की जरूरत क्या ! सातवें वेतनमान एवं विभागीय ढांचे का है मामला 4 साल से पत्रावली फांक रही शासन में धूल ! मंत्री निजी हित साधने में व्यस्त! शव यात्रा का भी इंतजाम होगा बहुत जल्द ! विकासनगर -जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं उत्तराखंड राज्य भंडारागार निगम कर्मचारी संगठन के संरक्षक रघुनाथ सिंह नेगी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि भंडारागार निगम के कार्मिकों को सातवें वेतनमान का लाभ प्रदान किए जाने के मामले में 4 साल से अधिक समय से…
कूड़ा प्रबंधन और स्वच्छता पर जिलाधिकारी के सख्त निर्देश। जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे की अध्यक्षता में शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला गंगा संरक्षण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद की नदियों के संरक्षण एवं पुनरुद्धार से संबंधित विभागीय कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने बागेश्वर नगर क्षेत्र की सीवरेज प्रणाली के निर्माण हेतु अधिशासी अभियंता, जल निगम को आगामी 30 वर्षों की संभावित जनसंख्या के आधार पर विस्तृत डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही ईओ बागेश्वर को पगना में प्रस्तावित कूड़ा निस्तारण स्थल के निर्माण संबंधी कार्यवाही तेज करने तथा पुराने कूड़ा निस्तारण…
28 नवम्बर 2025 प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के निर्देशों के क्रम में जिला प्रशासन टिहरी गढ़वाल के तत्वाधान में समाज कल्याण विभाग द्वारा व स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से दो दिवसीय दिव्यांग शिविर का आयोजन प्रताप इण्टर कॉलेज बौराड़ी नई टिहरी में आयोजित किया गया। दिव्यांग शिविर के आज द्वितीय दिवस पर जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल द्वारा बतौर मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग कर उपस्थित दिव्यांग जनों को उपकरण वितरण कर उनकी समस्याएं सुनी। दिव्यांग शिविर में आज विकासखण्ड देवप्रयाग, कीर्तिनगर, थौलधार, चम्बा एंव फकोट के दिव्यांगजनों उपस्थित रहे जिनके आवागमन एंव शिविर स्थल…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गांधी पार्क, देहरादून में आयोजित Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad (ABVP) के 71वें राष्ट्रीय अधिवेशन में देशभर से पहुंचे प्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं का पदयात्रा में पुष्प वर्षा कर स्वागत एवं अभिनंदन किया। आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के कुशल एवं दूरदर्शी नेतृत्व में आज देश का युवावर्ग नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ रहा है, राष्ट्रवाद की भावना और अधिक प्रबल हुई है और युवाशक्ति विकास की धुरी बनकर भारत को वैश्विक नेतृत्व की ओर अग्रसर कर रही है। छात्र राजनीति की शुरुआत एबीवीपी से होने के कारण संगठन के प्रति आत्मीयता और योगदान का यह…
कुरुक्षेत्र, हरियाणा में International Gita Mahotsav के अंतर्गत आयोजित विराट संत सम्मेलन में पूज्य साधु-संतों की गरिमामयी उपस्थिति में सम्मिलित होकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस पावन अवसर पर पूज्य साधु-संतों को वर्ष 2027 में हरिद्वार में होने वाले भव्य कुंभ महोत्सव के लिए निमंत्रण भी दिया। गीता हमारे जीवन की सच्ची मार्गदर्शक है, जो हमें सत्य, धर्म और कर्तव्य के पथ पर दृढ़तापूर्वक आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है। हमारी सरकार सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति के संरक्षण तथा संवर्धन के लिए निरंतर समर्पण भाव से कार्य कर रही है। प्रदेश में विभिन्न मंदिरों का जीर्णोद्धार, धार्मिक स्थलों का…
उत्तरकाशी गंगोत्री धाम सहित गंगोत्री नेशनल पार्क में कड़ाके की ठंड पड़ रही है गंगोत्री क्षेत्र में तापमान माइनस डिग्री से नीचे दर्ज किया जा रहा है और पानी जम रहा है। गंगोत्री नेशनल पार्क कर्मचारियों द्वारा पार्क में ट्रैप कैमरे लगाए गए ताकि पार्क में वन्य जीवों की गतिविधियों पर नजर रखी जा सके वहीं पार्क के कर्मचारियों द्वारा बताया गया कि गंगोत्री क्षेत्र सहित नेशनल पार्क में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। रास्तों में इकठ्ठा हुआ पानी जमकर बर्फ बन रहा है और पेयजल के पाइपों , झरनों में पानी जम रहा है। नवंबर माह में जबरदस्त…
धारचूला विधानसभा के विधायक धामी नें जो भी उनके विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री घोषणाएं या आपदा के काम चल रहे हैं उनकी सीबीआई जांच कराने की मांग है! हरीश धामी ने एक बयान जारी करते हुए कहा है कि जो भी पिथौरागढ़ जिले में मुख्यमंत्री घोषणाएं हैं या आपदा के काम है। उनके द्वारा लगभग 34 कार्यों मुख्यमंत्री घोषणाएं जो धारचूला विधानसभा में चल रही है उसकी सूची भी सर्वजनिक की है साथ ही उनकी जांच की मांग भी की है!उनके द्वारा कहा गया है कि सूबे के मुख्यमंत्री ने धारचूला विधानसभा को कई मुख्यमंत्री घोषणाएं दी हैं उन्होंने अपना…
हरिद्वार में होने वाले 2027 के कुंभ के भव्य आयोजन के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हरिद्वार में गंगा किनारे सभी 13 अखाड़ों के आचार्यों एवं संतगणों के साथ बैठक की। कुंभ के भव्य आयोजन के लिए पहली बार गंगा तट पर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने 2027 कुंभ स्नान की महत्वपूर्ण तिथियों की घोषणा भी की। उन्होंने 14 जनवरी 2027 को मकर संक्रांति, 06 फरवरी 2027 को मौनी अमावस्या, 11 फरवरी 2027 को वसंत पंचमी, 20 फरवरी 2027 को माघ पूर्णिमा, 06 मार्च 2027 को महाशिवरात्रि (अमृत स्नान), 08 मार्च 2027…
