दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने पर दिल्ली कांग्रेस की बड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है. दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि यह मामला आपको याद होगा कि कांग्रेस ने उठाया था और मुझे खुशी है कि उसके ऊपर कार्रवाई हुई और केजरीवाल जी जेल गए. उन्होंने कहा कि आज उनको अंतरिम जमानत जरूर मिली है, लेकिन साथ ही साथ यह मामला हायर बेंच के लिए रेफर कर दिया गया है. कांग्रेस का मानना है कि अगर कोई बेगुनाह है तो उसको जेल […]
Author: Social Scan
उत्तर प्रदेश के महाराजगंज में चौक थाना के पिपरिया गुरु गोविंद राय गांव में बुधवार को एक बागीचे में आम उठाने गए तीन छोटे बच्चों के साथ बर्बरता का मामला सामने आया है. बच्चों को माली ने पेड़ से रस्सी से बांध कर मारने पीटने का आरोप लगाया गया है. वृहस्पतिवार को जब सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस के हाथ पांव फुल गए. पुलिस ने जब मामले की जांच की तो बागीचे के माली के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है. जानकारी के अनुसार, बुधवार की सुबह करीब दस बजे चौक थाना क्षेत्र […]
एशिया के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के बेटे अनंत और राधिका आज शादी के बंधन में बंध जाएंगे. चर्चा है कि यह देश की अब तक सबसे महंगी शादी है. जिसमें सिर्फ मेहमानों को लाने और ले जाने के लिए तीन फाल्कन 2000 विमान किराए पर लिए गए हैं. भारत में महंगी शादी का इतिहास टटोलेंगे तो मुगलों का जिक्र जरूर होगा. मुगल बादशाह शाहजहां के बेटे दारा शिकोह और नादिरा की शादी को मुगल इतिहास की सबसे महंगी शादी कहा जाता है. दारा और नादिरा की शादी का भव्य आयोजन फरवरी, 1633 में आगरा में हुआ. इस शादी […]
महाराष्ट्र के विधानपरिषद (MLC) चुनाव में शरद पवार के साथ बड़ा खेल हो गया है. शरद पवार के समर्थित उम्मीदवार जयंत पाटिल चुनाव हार गए हैं. 11 सीटों पर हुई वोटिंग में एनडीए ने 9 सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि महाविकास अघाडी के खाते में 2 सीटें आई हैं. इस बार एमएलसी चुनाव में 12 उम्मीदवार मैदान में थे. पहले से आशंका थी कि क्रॉस वोटिंग से किसी न किस का खेल बिगड़ सकता है. अब जब नतीजे आए हैं तो सबसे बड़ा झटका शरद पवार को लगा है.सीनियर पवार को यह झटका कोई और नहीं, बल्कि उनके […]
केंद्र सरकार ने नोटिफिकेशन जारी करके 25 जून की तारीख को संविधान हत्या दिवस घोषित कर दिया है. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस पर मुहर लगाई. गृहमंत्री ने अपनी पोस्ट में लिखा है, 25 जून, 1975 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने तानाशाही दिखाते हुए देश में आपातकाल लागू किया. भारतीय लोकतंत्र की आत्मा का गला घोंटा. बिना वजह लोगों को जेल में डाला और मीडिया की आवाज को दबाया. देश में इमरजेंसी लागू करने की तारीख को संविधान हत्या दिवस माना जाएगा. देश में आपातकाल यानी इमरजेंसी 25 जून, 1978 को लागू की […]
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड और साउथ सिनेमा के सितारों ने भी शिरकत की. साउथ फिल्म इंडस्ट्री से इस महफिल में सबसे बड़ा चेहरा रजनीकांत का रहा. रजनीकांत, अनंत-राधिका की खुशियों में शरीक होने आए. यूं तो रजनीकांत 73 साल के हैं. हालांकि, उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्हें देखकर आप एक पल के लिए उनकी उम्र भूल जाएंगे. वो डांस करते नजर आए हैं और उनका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में बना हुआ है. रजनीकांत जब इस शादी समारोह के लिए मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर पहुंचे तो […]
छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में हुए डबल मर्डर की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है. पुलिस ने मां-बेटे के कत्ल के आरोप में छोटे बेटे को गिरफ्तार किया है. बीते 11 जुलाई को पुलिस को शहर के अनुपमा चौक इलाके के एक घर में मां और बेटे की लाश बरामद की थी. दोनों की लाश के साथ ही पुलिस ने छोटे बेटे को बंधा हुआ पाया था. अब बस्तर पुलिस ने मामले में बड़ा खुलासा करते हुए छोटे बेटे को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने घर में मां गायत्री और बेटे नीलेश की लाश बरामद की थी इसके अलावा […]
दुनिया में एक बच्चे के लिए माता-पिता के बाद अगर कोई आता है तो वह हैं उसके मामा या मौसी या फिर चाचा. किसी भी बच्चे को सबसे ज्यादा इन्हीं के साथ सुरक्षित समझा जाता है लेकिन ये वही देश है जहां कंस जैसे मामा भी हुए हैं जिन्होंने अपने ही भांजे कृष्ण को मारने के लिए ना जाने कैसे-कैसे प्रपंच रचता है. खैर… वह तो द्वापर था… लेकिन ये कलयुग है. इस युग के लिए तो वैसे भी ये कहा गया है कि यहां रिश्तों की कोई अहमियत नहीं है. ताजा मामला बिहार के बेगुसराय से सामने आया है. […]
उत्तर प्रदेश के बरेली में मनचलों के हौंसले इतने ज्यादा बुलंद हैं कि उन्होंने महिला सिपाही के साथ भी बदसलूकी करने की कोशिश की. लेकिन इस बार उनकी एक भी न चली उल्टा महिला पुलिसकर्मी ने उन्हें उनकी इस हरकत के लिए एक के बाद एक कई थप्पड़ जड़ दिए. दरअसल, कार सवार दबंगो में शराब के नशे में महिला से छेड़छाड़ की. इसकी सूचना मिलने पर पहुंची महिला सिपाही के साथ भी की छेड़छाड़ करने की कोशिश की. जब उन्होंने विरोध किया तो मनचलों ने गंदी-गंदी गालियां दी. दबंगों की महिला पुलिस पर एक भी न चली और उन्होंने […]
सलमान खान इस वक्त ‘सिकंदर’ की शूटिंग कर रहे हैं. ये उनके करियर की एक बड़ी फिल्म मानी जा रही है. ऐसा कहा जा रहा है कि ये फिल्म सलमान खान की बॉक्स ऑफिस पर वापसी करा सकती है. उनकी पिछली कुछ फिल्मों ने उम्मीद से कम कमाई की है. ऐसे में ये पिक्चर उनके लिए बहुत जरूरी हो जाती है. ‘सिकंदर’ को बड़े लेवल पर बनाया जा रहा है. इसके एक्शन पर जोरदार काम किया जा रहा है. सलमान ने भी इसके लिए अलग से ट्रेनिंग ली है. इन सबके बीच सोशल मीडिया पर एक खबर चल रही है. […]
इंग्लैंड के महान तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है. जेम्स एंडरसन ने अपने करियर का आखिरी मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ लॉर्ड्स में खेला. इस मैच में इंग्लैंड की टीम ने एकतरफा अंदाज में जीत हासिल करके जेम्स एंडरसन को विदाई दी. एंडरसन ने अभी आखिरी मैच में कमाल का प्रदर्शन किया और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई. खत्म हुआ एंडरसन का यादगार करियर जेम्स एंडरसन ने अपने इंटरनेशनल करियर की शुरुआत साल 2002 में की थी. वहीं, उनके टेस्ट करियर की शुरुआत साल 2003 में हुई थी. जेम्स एंडरसन ने लगभग 22 […]
इकोनॉमी के मोर्चे पर भारत के लिए बड़ी खबर आई है. देश का विदेशी मुद्रा भंडार अपने ऑल टाइम हाई को क्रॉस कर गया है. साथ में देश के औद्योगिक उत्पादन में भी वृद्धि देखी गई है. सरकारी आंकड़ों के अनुसार, इस साल मई में भारत के औद्योगिक उत्पादन में 5.9 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जिसका मुख्य कारण खनन और बिजली क्षेत्रों का अच्छा प्रदर्शन है. औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) के संदर्भ में मापे गए कारखाने के उत्पादन में मई 2023 में 5.7 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई. क्या कहते हैं आंकड़े? आंकड़ों के अनुसार, मई 2024 में तीन […]
महंगाई के दौर में गर्मी में आने वाले लंबे चौड़े बिजली के बिलों ने लोगों की कमर तोड़ रखी है. जिनके घर में दो एसी चलते हैं उनका बिल 10 हजार रुपए महीने से कम नहीं आता है. ऐसे में गर्मी के मौसम में मिडिल क्लास फैमिली का बजट बिगड़ जाता है. आज हम आपके लिए बिजली बिल आधा करने के तीन फॉर्मूले लेकर आए हैं, जिनको फॉलो करके आप अपने बिजली के बिल को आधा कर सकते हैं, जिससे आपका बजट भी नहीं बिगड़ेगा और आपके पैसे भी बचेंगे. AC में करें ये बदलाव सबसे ज्यादा बिजली का यूज […]
हिंदू धर्म का सबसे पवित्र महीना इस साल 22 जुलाई से शुरू होने वाला है जो 19 अगस्त तक चलेगा. सावन माह के शुरू होते ही कावड़ यात्रा की भी शुरुआत हो जाती है. इस दौरान लाखों कांवड़िए हरिद्वार, गोमुख, गंगोत्री, काशी विश्वनाथ, बैद्यनाथ आदि पवित्र जगहों से जल लेने के लिए निकलते हैं. फिर इस जल को कांवड़ में भरकर लाते है और अपने आसपास के शिवालय के शिवलिंग पर चढ़ाते हैं. सावन में किसी भी दिन शिव का जलाभिषेक किया जा सकता है लेकिन कावड़िए विशेष रूप से शिवरात्रि के दिन जलाभिषेक करते हैं. सावन महीने में शिवलिंग […]
हिजबुल्लाह और इजराइल का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है और ये दिन बा दिन बढ़ता ही जा रहा है. लेबनान के रेसिस्टेंस ग्रुप हिजबुल्लाह ने जानकारी दी कि उसने इजराइल सेना की स्ट्राइक के जवाब में ड्रोन हमले किए हैं. हिजबुल्लाह ने कहा कि उसने नॉर्दन बॉर्डर पर इजराइल सेना के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है. 10 जून को इजराइल ने लेबनान की सीमा के अंदर हवाई हमले किए थे. अल जजीरा की खबर के मुताबिक इन हमलों में हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह का पूर्व बॉडीगार्ड मारा गया है. हिजबुल्लाह ने उत्तरी गैलिली में एक इजराइली […]
कोलेस्ट्रॉल अगर नसों में जम जाए तो दिल का दौरा भी पड़ सकता है. ये हमें दिल से जुड़ी दूसरी बीमारियों या प्रॉब्लम्स का शिकार बनाता है. इसलिए इसे कंट्रोल करना बेहद जरूरी है. कोलेस्ट्रॉल एक चिपचिपा पदार्थ है जो हमारे शरीर के सभी सेल्स में पाया जाता है. उम्र के एक पड़ाव पर आकर लोग बैड कोलेस्ट्रॉल के मरीज बन जाते हैं. खराब खानपान और बिगड़े हुए लाइफस्टाइल के कारण बैड कोलेस्ट्रॉल का लेवल शरीर में बढ़ने लगता है. हाल ही में कार्डियोलॉजिकल सोसायटी ऑफ इंडिया (सीएसआई) ने कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल को लेकर गाइडलाइंस जारी की गई थी. ये गाइडलाइंस […]
