दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह जिले में 8 साल के बच्चे को मगरमच्छ ने निगल लिया और उसे गहरे पानी में लेकर चला गया है। घटना शनिवार की है यह घटना हटरी गांव में आने वाली व्यारमा नदी की है। नदी के किनारे मौजूद लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस और प्रशासन को दी मौके पर एसडीआरएफ की टीम पहुंच गई और रेस्क्यू किया जा रहा है। लेकिन बच्चे का अभी तक कुछ भी पता नहीं चला है। बताया जा रहा है कि मगरमच्छ झाड़ी में छिपकर बैठा था। कृष्ण सिंह जैसे ही घाट पर नहाने के लिए गया मगरमच्छ ने […]
Author: Social Scan
मुरैना : मुरैना जिले के कैलारस में मोहर्रम को लेकर शांति समिति की मीटिंग रखी गई जिसमें कई गणमान्य लोग एवं आम नागरिक भी शामिल हुए। इसमें ताजिए के रुट और मुस्लिम लोगों ने सहयोग समेत कई बिंदुओं को लेकर चर्चा हुई। बैठक के दौरान अचानक सबलगढ़ अनुभाग में पदस्थ SDM वीरेंद्र कटारे आपा खो बैठे और नगर पालिका CMO को धमकाने लगे। बैठक में SDM वीरेंद्र कटारे ने नगर पालिका CMO को धमकी देते हुए कहा कि मैं 2-4 CMO को पहले भी ठोक चुका हूं, अब इसका नंबर है। इस दौरान बैठक में एसडीओपी वीरेंद्र कटारे कैलारस एसडीओपी रवि सोनेर,थाना प्रभारी […]
राजस्थान में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां सीआईडी अधिकारी एक महिला और उसके बेटे को पहाड़ी पर बुलाया. जब दोनों ने गड्ढा खोदने की कोशिश की तो उसने पीछे से दोनों पर हमला कर दिया. उसने दोनों को जंगल में धन गड़ा होने के बहाने पहाड़ी पर ले गया और दोनों पर जानलेवा हमला करने की कोशिश की. वहां से गुजरते हुए लोगों ने सुना तो आरोपी सीआईडी अधिकारी उन्हें छोड़कर फरार हो गया. पुलिस ने अब आरोपी सीआईडी अधिकारी को गिरफ्तार किया है. उदयपुर जॉन में कार्यरत सीआईडी खड़क सिंह के कारनामे को सुनकर हर कोई […]
बिहार की राजधानी पटना में शादी समारोह में बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दूल्हे के भाई और जीजा की हत्या कर दी. जिस वक्त वारदात हुई तब जयमाला कार्यक्रम चल रहा था. घटना के बाद मैरिज हॉल में कोहराम मच गया. वारदात की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. घटनास्थल से कारतूस के खोखे बरामद हुए हैं. घटना के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गईं. दोनों पक्ष बिना शादी किए वापस लौट गए. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. पटना के दानापुर स्थित खगौल इलाके में बीती रात शादी कार्यक्रम […]
बिहार में रूपौली सीट पर उपचुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं. एनडीए और इंडिया दोनों धड़ों को पटखनी देकर इस सीट पर निर्दलीय शंकर सिंह ने जीत हासिल की. जदयू विधायक बीमा भारती के इस्तीफा देने के बाद यह सीट खाली हुई थी. जिसेक बाद बीमा भारती राजद के टिकट पर लोकसभा का चुनाव लड़ीं, लेकिन चुनाव हार गई. चुनाव हारने के बाद इसी सीट से वापस राजद ने उन्हें उम्मीदवार बनाया था. राजद उम्मीदवार बीमा भारती तीसरे नंबर पर रहीं, जबकि जदयू के कलाधर मंडल दूसरे स्थान पर रहे. कभी कोसी के इलाके में नॉर्थ लाइब्रेशन आर्मी चलाने […]
7 राज्यों की 13 सीटों पर नतीजे आ चुके हैं. इनमें से 2 राज्यों की 5 में से 4 सीटों पर कांग्रेस, बंगाल की चारों सीटों पर टीएमसी और पंजाब की एक सीट पर आम आदमी पार्टी ने जीत दर्ज की है. वहीं BJP को इस उपचुनाव में बड़ा झटका लगा है. पार्टी सिर्फ हिमाचल की हमीरपुर समेत 2 सीट पर ही जीत दर्ज कर पाई है. वहीं बिहार के रुपौली में JDU और RJD दोनों ही पार्टी को मुंह की खानी पड़ी है. यहां ये निर्दलीय उम्मीदवार शंकर सिंह ने बाज़ी मारी है. वहीं तमिलनाडु की विक्रवंडी सीट पर […]
यह कहानी है एक युवक की बेबसी की, नाउम्मीदी और असहनीय पीड़ा की, जो बस चाहता है कि उसे मौत आ जाए, उसे कोई खत्म कर दे. नाम है गोपाल, जिसकी उम्र 44 साल है. उसे एक ऐसी बीमारी है, जिससे उसका शरीर एक लाश की तरह हो गया है. गोपाल तेलंगाना के नलगोंडा का रहने वाला है. उसने इंटर तक की पढ़ाई भी की है. गोपाल 24 साल पहले ऐसा नहीं था. वह साल 2000 में एक संस्थान में नौकरी कर रहा था. लेकिन उसके शरीर में अजीबोगरीब बदलाव होने लगे. उसे शारीरिक कमजोरी महसूस होने लगी. जब यह […]
राज्यसभा चुनाव में लगे झटके बाद सुखविंदर सिंह सुक्खू के 3 दांव ने हिमाचल और कांग्रेस की राजनीति को फिर से बदल दिया है. अभिषेक मनु सिंघवी के हारने के बाद से ही सुखविंदर सुक्खू की कुर्सी को लेकर कई तरह की अटकलें लग रही थी, लेकिन 3 महीने बाद बदले समीकरण और परिस्थिति में अब सुक्खू कांग्रेस और हिमाचल में सबसे मजबूत नेता बनकर उभरे हैं. उपचुनाव के नतीजे आने के बाद एक तरफ जहां कांग्रेस वापिस 2022 के आंकड़ों पर पहुंच गई है, वहीं दूसरी तरफ इस नतीजे से सुखविंदर सिंह सुक्खू की कुर्सी भी सुरक्षित मानी जा […]
उत्तर प्रदेश में विधानसभा की दस सीटें खाली हो रही हैं. चुनाव आयोग की घोषणा के बाद इन सीटों पर कभी भी मतदान की तारीखों का ऐलान हो सकता है. इस बार विधानसभा उपचुनाव के बहाने बीजेपी यूपी में फिर से अपनी धमक बनाए रखना चाहती है. हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में बीजेपी की 29 सीटें कम हो गई थी. जिसके चलते बीजेपी बहुमत के आंकड़े से पीछे रह गई थी. लेकिन अब बीजेपी कैंप ने तय किया है जो हुआ सो हुआ. अब आगे इंडिया गठबंधन को हर मोर्चे पर मात देनी है. इसके लिए बीजेपी के […]
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में दुल्हन के पिता का अपने दोस्त को शादी का निमंत्रण देना भारी पड़ गया. पीएसी में तैनात सिपाही दोस्त ने शराब के नशे में डीजे बजाने पर हंगामा कर दिया. उसने अपने साथियों के साथ मिलकर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी. फायरिंग की घटना में 6 लोग घायल हो गए. इनमें तीन लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है. घायलों में बाराती-घराती शामिल हैं. घटना से दूल्हा पक्ष नाराज हो गया. उन्होंने शादी करने से इंकार कर दिया. रात में ही बिना दुल्हन के बारात वापस लौट गई. फायरिंग की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच […]
महाराष्ट्र विधान परिषद में जीत के बाद प्रदेश के डिप्टी सीएम अजीत पवार शनिवार को अचानक दिल्ली पहुंचे. दिल्ली में उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की. हालांकि दोनों की मुलाकात का कोई औपचारिक ब्योरा सामने नहीं आ सका है लेकिन सूत्रों के हवाले से खबर है कि उनके बीच आगामी मंत्रिमंडल विस्तार के साथ-साथ विधान परिषद चुनाव पर भी चर्चा हुई है. शुक्रवार को विधान परिषद की 11 सीटों के लिए हुए चुनाव में महायुति ने महाविकास अघाड़ी पर शानदार जीत हासिल की थी. इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने पांच सीटें जीतकर शरद पवार को झटका […]
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के बघौचघाट में एक दूल्हे का ऐसा रूप सबके सामने आया, जिसे देखकर सब दंग रह गए. बारात गोपालगंज बिहार से आई हुई थी. बारात को लेकर दूल्हा पक्ष के लोग काफी उत्साहित थे. यह उत्साह इस कदर था कि बाराती नाचते-गाते दुल्हन के घर पहुंचे. वहां पर दुल्हन के घरवालों और रिश्तेदारों ने बारातियों का जमकर स्वागत भी किया. सब कुछ अच्छा चल रहा था. जब बारातियों ने नाश्ता कर लिया तो द्वारपूजा की तैयारी शुरू हुई. द्वारपूजा का कार्यक्रम भी सकुशल पूरा हो गया. उसके बाद जयमाल के कार्यक्रम के लिए दुल्हन के […]
नीट पेपर लीक मामले में पटना हाई कोर्ट ने बिहार पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए सभी 13 आरोपियों की कस्टडी सीबीआई को दी है. ये आरोपी 15 दिन की सीबीआई रिमांड पर रहेंगे. सीबीआई पेपर लीक के किंगपिन (सरगना) रॉकी और अन्य आरोपियों के सामने बैठाकर इनसे पूछताछ करेगी. पूछताछ में कई बड़े खुलासे सामने आ सकते हैं. विवादों में घिरी नीट-यूजी-2024 से जुड़ी याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में अगली सुनवाई 18 जुलाई को होगी. इनमें परीक्षा के आयोजन में अनियमितताओं की जांच, परीक्षा रद्द करने और नये सिरे से परीक्षा कराने का निर्देश देने वाली याचिकाएं हैं. 5 मई […]
12 जुलाई का दिन यादगार रहेगा, जब मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट शादी के बंधन में बंध जाएंगे. मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में अनंत अंबानी और राधिका एक दूजे के हो जाएंगे. इस ग्रैंड वेडिंग में देश-विदेश के VVIP मेहमान शिरकत करने पहुंच रहे हैं. वहीं, दूल्हे राजा अनंत अंबानी अपनी दुल्हनिया को लेने पहुंच चुके हैं. इस दौरान बॉलीवुड स्टार्स की अलग ही मस्ती देखने को मिल रही है. गौरी-शाहरुख खान से लेकर प्रियंका-निक जोनस तक… इस शादी में कई टॉप बॉलीवुड जोड़ियां शामिल हुईं. शादी के इनसाइड वीडियो भी जमकर वायरल हो रहे […]
इस बार लोकसभा चुनाव में बीजेपी के सबसे अधिक उम्मीदें यूपी से थीं, लेकिन पार्टी की 29 सीटें यहां कम हो गईं. उसके बाद से संगठन और सरकार में हार की समीक्षा का दौर जारी है. आखिर बीजेपी का प्रदर्शन इतना खराब क्यों रहा? इसके कारण तलाशे जा रहे हैं. बीजेपी के चालीस नेताओं के टास्क फोर्स ने अपनी रिपोर्ट बंद लिफाफे में दे दी है. सीएम योगी आदित्यनाथ भी लगातार विधेयकों से फीडबैक से रहे हैं, लेकिन अब तक किसी की जवाबदेही तय नहीं हुई है. इसी बीच रविवार को लखनऊ में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक होने जा रही […]
आप जानते हैं हमारे देश की सबसे खास बात क्या है. ये देश यूं तो हजार तरह की चीजों में बंटा हुआ है लेकिन एक बात जो इस देश के लोगों को आपस में जोड़ती है वह है उनकी श्रद्धा. श्रद्धा या भक्ति किसी के भी प्रति हो, लेकिन ये एक ऐसी चीज है जो अच्छे-अच्छे इंसान से करिश्में करवा सकती है. ऐसा कुछ करवा सकती है जिसे देखकर हर कोई हैरत में पड़ जाए. ऐसा ही एक मामला सामने आया तेलंगाना से. तेलंगाना के खम्मम जिले के सत्थुपल्ली शहर के रहने वाले 80 साल के इनापानुरी नागभूषणम ने पिछले […]
