भोपाल। पुराने शहर के शाहजहांबाद थाना इलाके में शुक्रवार देररात नूरमहल रोड स्थित बाग मुंशी हुसैन खां तालाब में एक कार गिर गई। हालांकि हादसा होते ही आसपास मौजूद लोगों ने युवक को सुरक्षित कार से बाहर निकाल लिया। इससे अनहोनी टल गई। बाद में क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाल लिया गया। हालांकि इस मामले में थाने में कोई शिकायत नहीं की गई है। शाहजहांबाद थाना पुलिस के मुताबिक हादसा शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात करीब डेढ बजे हुआ। घटना के समय हल्की वर्षा भी हो रही थी। तभी नूरमहल रोड पर एक कार सड़क किनारे से फिसलते हुए […]
Author: Social Scan
बनवार दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह में बनवार थाना क्षेत्र के हटरी गांव में एक मगरमच्छ का आतंक देखने को मिला। यहां व्यारमा नदी में शनिवार की सुबह अपने पिता के साथ नहाने के लिए गए एक आठ साल के बच्चे को मगरमच्छ नदी के अंदर खींच ले गया। यह घटना इतने कम समय में हुई कि बच्चे का पिता चाहकर भी अपने जिगर के टुकड़े को नहीं बचा पाया। नदी में काफी देर तक बच्चे की तलाश की गई। इधर एसडीआएफ की टीम मौके पर पहुंच कर तलाश में जुटी है। वहीं जिस जगह शनिवार को घटना हुई, वहीं पास […]
भोपाल। अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में एक युवक ने पड़ोस की एक युवती से पहले इंटरनेट मीडिया के माध्यम से दोस्ती की और फिर उसे बहला-फुसलाकर दूसरे शहर ले गया। वहां उसने होटल में युवती के साथ दुष्कर्म किया। इधर, युवती के स्वजनों की शिकायत पर पुलिस सक्रिय हुई और रायसेन जिले के बाड़ी-बरेली की एक होटल से आरोपित को गिरफ्तार किया। साथ ही युवती को बरामद कर उसके परिवार के सुपुर्द कर दिया। पुलिस के अनुसार 18 वर्षीय रेहान खान सुभाष कालोनी में रहकर मजदूरी करता है। पीड़िता भी पड़ोस में अपने परिवार के साथ किराये से रहती है। इसी […]
मंदसौर। मंदसौर जिले के सुवासरा तहसील मुख्यालय से 15 किमी दूर ग्राम धानडाखेड़ा के पास कालीसिंध नदी में शुक्रवार को करीब 50 से अधिक कंजरों ने स्टापडेम तोड़ने का प्रयास किया। इसके बाद आसपास के ग्रामीणों ने ही पत्थर फेंककर कंजरों को भगाया। जवाब में उन्होंने फायर भी किए। ग्रामीणों के ज्यादा संख्या में पहुंचने पर कंजर भाग गए। इसी स्टापडेम में बने इंटकवेल से ही सुवासरा में पेयजल सप्लाई होता है। राजस्थान से कुछ लोग कथा सुनने धानडाखेड़ा आए, उन्होंने कंजरों द्वारा स्टापडेम को तोड़ने की जानकारी ग्रामीणों को दी। इसके बाद कुछ ग्रामीण नदी पर स्थित नगर परिषद के […]
ग्वालियर। इंटरनेट मीडिया पर एक युवती का वीडियो वायरल हुआ है। इसमें वह कलेक्ट्रेट गेट के सामने ‘टिप टिप बरसा पानी’ गाने पर डांस कर रही है। वीडियो वायरल होने के बाद सामाजिक संस्थाओं के एक प्रतिनिधि मंडल ने ज्ञापन सौंपकर युवती के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। वीडियो के सामने आने के बाद साइबर सेल ने युवती को नोटिस दिया है और वीडियो हटाने के लिए कहा है। साथ ही कहा है कि यदि वीडियो नहीं हटाया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साइबर सेल ने जब वीडियो की तहकीकात की, तो पता चला कि वीडियो इंस्टाग्राम […]
अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में आने वाले कोतवाली थाना क्षेत्र में एक घर में महिला का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। नेहा राठौर नाम की महिला अनूपपुर जिले में किराए के मकान में रहती थी शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में उसका शव मिला सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जब घर के अंदर जाकर देखा तो पंखे पर एक फंदा लटका हुआ था। पड़ोसी की सूचना पर मौके पर पहुंची थी पुलिस लेकिन महिला का शव […]
भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ ने कुपोषण मामले में भाजपा सरकार पर निशाना साधा है उन्होंने सोशल मीडिया X पर लिखा है कि केन्द्र सरकार की एक रिपोर्ट के मुताबिक़ मध्यप्रदेश भीषण कुपोषण की चपेट में आ गया है। प्रदेश की आंगनबाड़ियों में पंजीकृत 6 वर्ष से कम उम्र के 66 लाख बच्चों में से 26 लाख यानि 40% बच्चे बौने पाये गये हैं, वहीं क़रीब 17 लाख यानि 27% बच्चों का वजन मानक औसत वजन से कम पाया गया है। केन्द्र सरकार द्वारा संचालित पोषण ट्रेकर की माह जून 24 की रिपोर्ट दर्शाती है कि मध्यप्रदेश में पिछले […]
मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में एक युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। यह घटना जौरा थाना क्षेत्र में आने वाले रानीपुर रोड़ बिजली घर के पीछे की है। युवक लड़की से प्रेम करता था और उससे शादी करना चाहता था, लेकिन लड़की के घर वालों ने उसकी शादी दूसरी जगह कर दी। इस बात से युवक दुखी था और लड़की के विदाई वाले दिन उसने खुद को गोली मार ली घटना शुक्रवार की है।युवक का नाम बॉबी है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी, जौरा थाना पुलिस अभी इस पूरे मामले की जांच […]
सीहोर। मध्य प्रदेश के सीहोर जिले की आष्टा तहसील के एक प्राइवेट स्कूल में क्लास के दौरान अचानक एक छात्रा पर चलता हुआ पंखा गिर गया। इस हादसे में बच्ची घायल हो गई है, जिसको भोपाल इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है, मामले को लेकर शिक्षा विभाग ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। जिले के आष्टा स्थित एक प्राइवेट स्कूल का यह मामला है। स्कूल में उस समय हड़कंप मच गया जब कक्षा तीसरी में पढ़ाई के […]
छिंदवाड़ा: मध्य प्रदेश की अमरवाड़ा विधानसभा सीट उपचुनाव की नतीजा आज घोषित हो जाएगा। कुछ ही देर में स्थिति साफ हो जाएगी कि इस सीट पर किसकी परचम लहराएंगा। अब तक की मतगणना में अब तक कांग्रेस आगे चल रही है हालांकि 14 वें राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी धीरेंन शाह की लीड कम होती नजर आ रही है। वे भाजपा प्रत्याशी कमलेश शाह से 2851 वोट से आगे चल रहे हैं। यहां बीजेपी के कमलेश शाह और कांग्रेस के धीरेन शाह और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (जीजीपी) ने देवरमण भलावी मैदान में है। इस सीट पर 10 जुलाई को वोटिंग हुई […]
इंदौर: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव की मंशा अनुसार कलेक्टर इंदौर आशीष सिंह ने बड़ा फ़ैसला लिया है। रात्रिकालीन बाज़ार और दुकानें खोले जाने के आदेश को निरस्त कर दिया। इसके पूर्व 13 सितंबर 2023 को जारी हुए आदेश के मुताबिक, इंदौर के निरंजनपुर चौराहे से राजीव गांधी चौराहे तक के बीआरटीएस के आसपास 100 मीटर के दायरे में दुकान 24 घंटे खुली रख सकते थे। जिसके लिए निर्धारित परमिशन एवं मापदंड का पूरा होना जरूरी था। वही झोंन 2 डीसीपी अभिनय विश्वकर्मा द्वारा मुख्यमंत्री के आदेश के बाद रात 11 बजे कलेक्टर, डीसीपी सहित तीन थानों के बल के […]
उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में नागझिरी थाना क्षेत्र में शिप्रा नदी में बोरे में बंद एक लाश मिली है। सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। बोरे को खोला गया तो उसके अंदर महिला की लाश निकली महिला के हाथ और पैर बांधकर दो बोरों में बंद कर नदी में फेंक दिया गया। तत्काल मौके पर एफएसएल की टीम भी पहुंच गई है। पुलिस अभी आसपास के लोगों से महिला के बारे में पूछताछ कर रही है, मृतिका की पहचान अभी नहीं हो सकी है। सीएसपी श्वेता गुप्ता भी मौके […]
इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के द्वारा चलाए जा रहे 51 लाख पौधे लगाने के अभियान में शहर के हर वर्ग के लोग बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। शनिवार को शहर के वार्ड 57 में वृहद पौधारोपण अभियान चलाया गया, इस दौरान मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और महापौर पुष्यमित्र भार्गव की उपस्थिति में पौधे रोपे गए,यहाँ शासकीय स्कूलों के छात्रों और सामाजिक संस्था के सदस्यों के अलावा जनप्रतिनिधियों ने 51 हजार पौधे रोपे। इस दौरान सभी ने पर्यावरण को बचाने की शपथ भी ली, इस मौके पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने शहरवासियों से भी एक […]
इंदौर : मध्यप्रदेश के इंदौर में पिछले दिनों खजराना मंदिर पर बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने हिंदू धर्म अपनाया था। जहां यह पूरा मामला काफी सुर्खियों में था तो वही इस पूरे मामले को लेकर अब जिन लोगों ने मुस्लिम युवक और युवितयों को हिंदू धर्म में वापसी करवाई थी। उन्हें धमकी मिली है। इसी कड़ी में उन्होंने पूरे मामले की शिकायत तुकोगंज पुलिस को की है और पुलिस पूरे मामले में जांच पड़ताल करने की बात कर रही है। पूरा मामला इंदौर के तुकोगंज थाना क्षेत्र का है, तुकोगंज थाना क्षेत्र के मालवा मिल गोकुल अपार्टमेंट […]
भोपाल : राजधानी भोपाल से सटे बैरसिया में सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार का बड़ा खेल सामने आया है। जहां 60 लाख से ज्यादा में बनी सड़क हाथों से उखड़ रही है। लोक निर्माण विभाग (PWD) मंत्री राकेश सिंह ने जांच के बाद सड़क निर्माण करने वाली कंपनी को ब्लैकलिस्ट कर दिया। साथ ही सड़क निर्माण उपयंत्री को भी निलंबित कर दिया है। दरअसल, भोपाल के बैरसिया की रमचुरा-कचनारिया सड़क का एक वायरल वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स अपने हाथों से रोड को खोदता दिख रहा था, वीडियो में साफ दिख रहा है कि सड़क बड़े आराम से हाथ […]
छिंदवाड़ा: मध्यप्रदेश के अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी धीरेन शाह अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कमलेश शाह से हार गए हैं। भाजपा प्रत्याशी कमलेश शाह ने 3252 वोटों से जीत हासिल की है। वहीं कांग्रेस ने गड़बड़ी का अंदेशा जताते हुए रिकाउंटिंग की अपील की है। दोपहर एक बजे तक 15 दौर की मतगणना के बाद धीरेन शाह की बढ़त लगभग चार हजार मतों की थी। लेकिन बड़ा उलटफेर करते हुए 18वें राउंड में उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी से 707 वोटों से बढ़त बना ली। 19वें और 20वें राउंड की मतगणना में उन्होंने लगभग 1524 वोटों से जीत हासिल कर […]
