छतरपुर : छतरपुर जिले के बमीठा थाना क्षेत्र के इमलाहा गांव में एक साइकिल पंचर की दुकान में जहां एक पंखा, दो बल्ब लगे हैं उस दुकान का एक माह का बिल 1,22,383 (एक लाख बाइस हज़ार तीन सौ तेरासी रुपए) आया है। जिसको देख गरीब दुकानदार और बिल की कीमत सुनने वाले लोगों के होश उड़ गए। हैरान कर देने मामला छतरपुर जिले राजनगर ब्लॉक के इमलहा गांव में संतोष साहू पिता लखन साहू जो कि गांव में ही एक साइकिल पंचर की दुकान खोले हुए है। जिसके नाम एक माह का बिजली का बिल सवा लाख रुपए आ […]
Author: Social Scan
खातेगांव: खातेगांव पुलिस सटे खेलना, जुआ लिखना, अवैध शराब का परिवहन करने वाले, बेचने वाले, हथियार रखने वाले, लूट करने वाले, चोरी करने वाले को तो पकड़ नहीं पा रही है लेकिन यह सब एक आंदोलनकारी और जनता की आवाज उठाने पर कार्रवाई करना कितना सही है ? भारत यात्री राहुल इनानिया पर खातेगांव पुलिस द्वारा चोर, लुटेरा, जुआ सट्टेबाज और शराब का परिवहन करना अवैध हथियार रखना हत्या करना जैसे अपराध घटित करना खातेगांव पुलिस ने बताया हैं। लेकिन यह आरोप पूरी तरह से निराधार और झूठे हैं, और एक सामाजिक कांग्रेस कार्यकर्ता और हमेशा आंदोलन के सक्रिय सदस्य, […]
बालोद : बालोद पुलिस ने तीन महीने बाद आखिरकार अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझा लिया है। अवैध संबंधों के चलते एक साईकोकिलर ने अपनी शादीशुदा प्रेमिका की हत्या की थी। हत्या का तरीका बेहद भयानक था। साइकोकिलर दीपक साहू ने पहले 39 वर्षीय प्रमिला धुर्वे के साथ शराब पिलाकर और पीकर शारीरिक संबंध बनाए फिर आधी रात को उसका गला दबाकर हत्या कर दी। फिर लाश की पहचान छिपाने के लिए पेट्रोल से उसका मुंह जलाया। फिर धारदार हसिया से उसके शरीर के 6 टुकड़े कर दो अलग अलग बोरी में भरकर जंगल में दो अलग अलग जगह फेंक दिया। […]
जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में दो ट्रक आपस में भिड़ गए। इसके बाद तेज धमाका हुआ और दोनों ट्रक में आग लग गई, इस हादसे में एक ड्राइवर जिंदा जल गया। दूसरे ट्रक के ड्राइवर को मौके पर मौजूद लोगों ने बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया है, यहां पर जबलपुर मेडिकल कॉलेज में उसका इलाज चल रहा है, यह घटना शनिवार रात की है। यह घटना बरेला की है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि दोनों ही ट्रक तेज रफ्तार में थे और टकरा गए अभी घायल ट्रक ड्राइवर की पहचान नहीं हो सकी और ट्रक में कितने लोग मौजूद […]
उज्जैन: मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में त्रिवेणी ब्रिज के पास शनिवार सुबह शिप्रा नदी में महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। पुलिस ने अब इस पूरे मामले का खुलासा कर दिया है, महिला की उसके ही पति ने हत्या की थी। आरोपी ने अपने दोस्तों की मदद से महिला के शव को नदी में फेंक दिया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है उसके दो दोस्तों की अभी तलाश जारी है। आपको बता दें कि शनिवार को इंदौर रोड़ स्थित पुराने त्रिवेणी ब्रिज के नीचे नदी में बोरे में लाश मिली थी। […]
मंदसौर। मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में रविवार को गरोठ थाना क्षेत्र में पीपलखेड़ा गांव में एक महिला अपने 4 बच्चों को लेकर कुंए में कूद गई। इस घटना में महिला को तो बचा लिया गया लेकिन चारों बच्चों की दुखद मृत्यु हो गई। मामले की जानकारी पुलिस को लगी तो तत्काल मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से बच्चों के शवों को कुंए से बाहर निकालकर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए गरोठ चिकित्सालय भेजा गया। मामले को लेकर गरोठ की एडिशनल एसपी हेमलता कुरील ने बताया की, महिला अपने पति द्वारा आए दिन की जाने वाली मारपीट से परेशान थी। शनिवार […]
तेलगांना के आदिवासी क्षेत्रों के अलावा दूर दराज के इलाकों में बेहतर मेडिकल सुविधा उलब्ध कराने के लिए एक नयाब शुरूआत हुई है. यहां अब मरीजों को पैदल चलकर या नदी नाले पारकर अस्पताल आने की जरूरत नहीं, बल्कि खुद अस्पताल लोगों के घर तक पहुंचेगा. इस तरह की व्यवस्था मंत्री सीताक्का और मुलुगु जिला कलेक्टर दिनाकरा के प्रयासों से बतौर पायलट प्रोजेक्ट मुलुगु जिले के दूरस्थ हिस्सों के लिए शुरू की गई है. इस व्यवस्था को कंटेनर अस्पताल नाम दिया गया है.सोशल मीडिया पर भी इस अस्पताल और इसे शुरू करने के प्रयासों की खूब सराहना हो रही है. […]
छत्तीसगढ़ के रायपुर में एक गर्भवती महिला की डिलीवरी के कुछ दिन बाद तबीयत बिगड़ जाने के कारण उसे अस्पताल पहुंचाने के लिए पुलिस ने महिला को 3 किलोमीटर पहाड़ी पर पैदल चलकर कांवड़ कांवर में उठाकर अस्पताल ले जाने वाली गाड़ी तक पहुंचाया. महिला की तबीयत खराब थी. उसे समय पर अस्पताल पहुंचना था, ऐसे में मानवता की मिशाल पेश करते हुए रायपुर की पुलिस ने महिला को अस्पताल ले जाने वाली गाड़ी डायल 112 तक पहुंचाने का जिम्मा लिया और पैदल चलकर महिला को अस्पताल तक पहुंचाने की जिम्मेदारी निभाई. दरअसल, कापू के पारेमेर घुटरूपारा गांव में बरसात […]
आज एक ऐतिहासिक दिन है. ओडिशा के प्राचीन जगन्नाथ मंदिर का रत्न भंडार आज पूरे 46 साल बाद दोबारा खोला गया, अब सामने आएगा कि रत्न भंडार में कितना खजाना है. रत्न भंडार को खोलने के लिए राज्य सरकार ने 14 जुलाई, 1 बज कर 28 मिनट का समय तय किया गया था. जिसके बाद वो शुभ घड़ी आ गई जब यह रत्न भंडार खोला गया, इससे पहले रत्न भंडार का दरवाजा 1978 में खोला गया था. उस समय 367 गहने मिले थे, जिनका वजन 4,360 तोला था. मंदिर का रत्न भंडार खोलने के लिए तैयारियां सुबह से ही की […]
एक मां के लिए दुनिया में सबसे ज्यादा जरूरी उसके बच्चे होते हैं, जिनपर वो आंच तक नहीं आने देतीं. मां अपने बच्चों के लिए जान तक देने के लिए तैयार रहती हैं. मां ऐसी होती हैं कि अगर उसका बच्चा दर्द में हो, तो वो उसके लिए अपना दर्द भी भूल जाती हैं. ऐसे ही हिना खान की मां भी उनके कैंसर का सुनकर अपने आप को भूल गईं. लेकिन बेटी को हिम्मत देने के लिए उन्होंने खुद को संभाला और बेटी का साथ दिया. हिना ने अपनी मां के साथ सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. […]
वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लेजेंड्स में क्रिस गेल, शाहिद अफरीदी जैसे एक से बढ़कर एक सूरमा खिलाड़ी खेल रहे थे. ये वो खिलाड़ी हैं जिनके नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दर्ज हैं. खुद इंडिया चैंपियंस के कप्तान युवराज सिंह भी सिक्सर किंग कहलाते हैं. लेकिन, WCL में पठान भाइयों के तेवर के आगे इन सबका रंग और मिजाज फीका पड़ गया. यूसुफ पठान हों या इरफान पठान दोनों ने छक्के मार-मारकर गर्दा मचा दिया. WCL फाइनल जीतने के बाद जब पठान भाइयों से उनके इस आक्रामक रवैये के बारे में पूछा गया तो उन्होंने […]
‘मणि माणिक महंगे किए, सहजे तृण जल नाज, तुलसी सोई जानिए, राम गरीब नवाज’… गोस्वामी तुलसीदास की लिखी ये एक रचना असलियत में अर्थशास्त्र का एक पूरा ज्ञानकोश है. ये बताती है कि एक जननायक अपनी जनता के साथ किस तरह का व्यवहार करता है और किसी देश काल में टैक्स व्यवस्था कैसी रखता है. अब जब देश का बजट 23 जुलाई को पेश होने जा रहा है, तब इस छंद का मतलब समझना और जरूरी हो जाता है. तुलसीदास जी ऊपर बताए छंद में भगवान राम के राज्य की टैक्स व्यवस्था के बारे में बात करते हैं. वह कहते […]
एक समय के बाद दोनों ईयरबड्स से अलग-अलग या आवाज कम आने का इशू शुरू हो ही जाता है. ऐसे में कई बार ईयरबड्स को फेंकने का मन करता है या इसी से काम चलाना पड़ता है. लेकिन अब आपको परेशान नहीं होना पड़ेगा, आप ईयरबड्स के साउंड को ठीक कर सकते हैं इसके लिए आपको किसी सर्विस सेंटर जाने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी. दोनों ईयरबड्स में एक जैसी आवाज नहीं आती है तो आप इस तरीके से अपने फोन में सेटिंग कर सकते हैं और इस परेशानी को ठीक कर सकते हैं. इसके अलावा आप अपने ईयरबड्स की […]
अक्सर देखा जा रहा है कि लोग पूजा में बैठते समय रूमाल या तौलिया सिर पर रख लेते हैं. इस बात को लेकर अक्सर पूछा जाता है कि क्या ऐसा करना उचित है? जबकि शास्त्रों में सिर ढकने का निषेध है. हमारे धर्म शास्त्र केवल शौच के समय ही सिर ढकने की सलाह देते हैं. वहीं किसी को प्रणाम करते समय, जप-पूजा ओर हवन करते समय सिर खुला रखने का विधान करते हैं. सनातन धर्म के तमाम शाष्त्रों के मुताबिक पूजा हवन आदि में सिर खुले रहेंगे तो ही अभीष्ठ फल की प्राप्ति होगी. आज इस खबर में हम उन्हीं […]
अमेरिका में 5 नवंबर को राष्ट्रपति चुनाव होने हैं, इसी के चलते अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लोगों को पेंसिलवेनिया में संबोधित कर रहे थे, तभी अचानक से गोलियां चली. गोली चलते ही ट्रंप ने कान को छुआ और फौरन नीचे बैठ गए. गोली की आवाज सुनते ही लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई, हर तरफ लोग घबरा गए. स्टेज पर ही नीचे बैठे ट्रंप को फौरन उनके गार्ड ने घेर लिया और उनके इर्द-गिर्द घेरा बनाकर खड़े हो गए. दूसरी तरफ हथियारों के साथ स्कियोरिटी गार्ड तैनात हो गए. ट्रंप ने गोलियां चलने से पहले “मेक अमेरिका ग्रेट […]
बारिश के दिनों में फ्लू, बुखार, स्किन इंफेक्शन जैसी समस्याएं काफी ज्यादा होती हैं और खासतौर पर बच्चों को वायरल बीमारियां बहुत जल्दी पकड़ती हैं. बारिश होने के बाद धूप निकलने की वजह से मौसम का टेम्परेचर भी बढ़ता घटता रहता है, जिसकी वजह से बीमार होने की संभावना ज्यादा बनी रहती है और इसके अलावा नमी और गंदगी के मिलते ही कई कीटाणु-जीवाणु भी आसानी से पनपने लगते हैं जो सेहत के लिए मुसीबत पैदा कर सकते हैं. इसलिए बारिश के दिनों में डेली रूटीन में कुछ बातों को ध्यान में रखना चाहिए. बारिश का मौसम जितना सुहावना होता […]
