Author: Social Scan

इंदौर: मध्यप्रदेश के कई शहरों में इन दिनों बारिश की बेरुखी देखने को मिल रही है। प्रदेश इंदौर, भोपाल, जबलपुर और ग्वालियर जैसे बड़े शहर इन दिनों बारिश को तरस रहे है, बारिश नहीं होने से खेतों में लगी फसल भी अब सूखने लगी है। साथ ही जमीन की नमी भी लगातार कम हो रही है। ऐसे में किसानों और आम लोगों के माथे पर अब चिंता की लकीरें दिखाई देने लगी है। इसी को देखते हुए इंदौर में रूठे हुए इन्द्रदेव को मनाने का प्रयास किया गया। देश की पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन सहित अहिल्या समिति से जुड़े […]

Read More

सरगुजा : सीतापुर विकासखंड के ग्राम गेरसा उप स्वास्थ्य केंद्र में छत का प्लास्टर टूटकर महिला कर्मचारी पर गिर गया। हादसे में ड्यूटी कर रही महिला के सिर में गंभीर चोट आई। घटना के बाद अस्पताल में अफरा तफरी मच गई। महिला को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए सीतापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है। इधर महिला स्वास्थ्य कर्मचारियों ने कहा कि इस तरह की घटना दोबारा ना हो इसके लिए प्रशासन को ध्यान देने की आवश्यकता है, नहीं तो इससे बड़ा हादसा भी होने की संभावना हो सकती है।

Read More

छतरपुर: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में एक ऐसा गांव है जहां एक व्यक्ति रावण की पूजा करता है। यह बुजुर्ग कोई और नहीं एक 80 साल का बुजुर्ग जो शिक्षक से रिटायर्ड है और उसने अपने घर में लंकापति रावण का मंदिर बनाया हुआ है। जहां उस मंदिर में 10 सिर वाले रावण की प्रतिमा स्थापित है जिसमें वह हाथ में धनुष-बाण लिए हुए हैं। मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में रहने वाले 80 साल के दादा/बुजुर्ग रावण के अनन्य भक्त हैं और वह रोज रावण की पूजा करते हैं। इसके लिए बाकायदा उन्होंने अपने घर में एक मंदिर बनवा […]

Read More

छतरपुर: छतरपुर जिले के बमीठा थाना अंतर्गत सद्दूपुरा में बीती रात एक युवक की गला घोंटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। जहां अज्ञात हत्यारों ने 28 वर्षीय हरिराम पटेल पिता लक्मन उर्फ बच्चू पटेल निवासी सद्दूपूरा की हत्या कर शव को खंडहर में फेंक दिया। सुबह गांव के लोग रास्ते से निकले तो खंडहर में शव पड़ा था। ग्रामीणों ने सरपंच मंजू सनत जैन बमीठा को साथ लेकर थाना बमीठा में सूचना दी। बमीठा थाना प्रभारी निरीक्षक पुष्पक शर्मा थाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, साथ ही एस एफ एल प्रभारी ने मौका मुआयना कर जांच […]

Read More

उत्तर प्रदेश के जालौन में एक युवक की 11 जुलाई को बेरहमी से हत्या कर दी गई. यहां मोहना गांव में बेतवा नदी के किनारे युवक की लाश मिली थी. मृतक की पत्नी ने पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया था. पुलिस ने एक शख्स को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था. लेकिन उसकी भी पुलिस कस्टडी में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. अन्य 4 आरोपी फरार चल रहे हैं. मृतक की पत्नी, मां और भाई ने देर रात पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर जमकर नारेबाजी की. साथ ही आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने के […]

Read More

‘देश भर से जवान अपनी ड्यूटी के लिए कश्मीर आते हैं, लेकिन ताबूतों में वापस चले जाते हैं‘…ये कहना है पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती का. जम्मू संभाग के डोडा जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हो रही मुठभेड़ में भारतीय सेना के चार शहीद हो गए. जवानों की शहादत को लेकर पीडीपी प्रमुख ने नाराजगी जाहिर करते हुए सरकार पर तीखा हमला किया. उन्होंने कहा कि अगर सरकार कहती है कि आतंकवाद खत्म हो रहा है तो जम्मू में ये सब क्या हो रहा है , इतने लोग क्यों मारे जा रहे हैं. उन्होंने सवाल किया कि इसके लिए […]

Read More

उत्तर प्रदेश के सरकारी शिक्षकों और राजधानी लखनऊ के निवासियों के लिए मंगलवार का दिन राहत लेकर आया. एक ओर जहां शिक्षकों के डिजिटल अटेंडेंस पर दो महीने की रोक लग गई तो लखनऊ के पंतनगर में बुलडोजर के पहिए थम गए. ये रोक अदालत ने नहीं, योगी सरकार ने खुद लगाई है. यानी 24 घंटे के अंदर सरकार ने यूपी के लोगों को दो बड़ी राहत दी है. हालांकि ये राहत लोगों को ऐसे ही नहीं मिली है, इसके लिए उन्हें कड़ी मेहनत करनी पड़ी. गुहार लगानी पड़ी. ये लोगों का दबाव ही था जिसकी वजह से सरकार बैकफुट […]

Read More

बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर इंडस्ट्री में अपना कदम फूंक-फूंककर रख रही हैं. वे फिल्मों के चयन को लेकर काफी सतर्क हैं और सोच-समझकर ही कोई फिल्म साइन कर रही हैं. काफी समय से उनकी फिल्म उलझ का जिक्र देखने को मिल रहा था. अब इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है. ट्रेलर को यूं तो काफी पसंद किया जा रहा है लेकिन इसी बीच लोगों ने ट्रेलर में मेकर्स की एक बड़ी गलती भी पकड़ ली है. जिस शख्स ने ये गलती बताई है उसका ये दावा है कि ये एक फैक्चुअल मिस्टेक है. ट्रेलर में 1 मिनट […]

Read More

श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया के ऐलान से पहले एक बात साफ हो गई और वो ये कि हार्दिक पंड्या, वनडे सीरीज नहीं खेलेंगे. भारत के श्रीलंका दौरे की शुरुआत 27 जुलाई से हो रही है, जिसमें पहले T20 सीरीज खेली जाएगी. हार्दिक पंड्या 3 मैचों की T20 सीरीज तो खेलेंगे. मगर वो उसके बाद होने वाली वनडे सीरीज में खेलते नजर नहीं आएंगे. अब सवाल है ऐसा क्यों? वजह निजी तो बताई जा रही है लेकिन वो क्या है? क्या वो वजह उनकी पत्नी नताशा से जुड़ी हो सकती है? भारत-श्रीलंका वनडे सीरीज की शुरुआत 2 अगस्त से […]

Read More

भारत को कृषि प्रधान देश माना जाता है. इसे देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ भी कहा जाता है. किसानों की मदद के लिए सरकार कई योजनाएं चला रही है, जिनमें पीएम किसान योजना काफी पॉपुलर है. इसमें किसानों को तीन किस्तों में 6 हजार रुपए दिए जाते हैं, लेकिन खेतीबाड़ी करने वालों पर पड़ने वाली मौसम की मार के बीच ये आर्थिक मदद काफी नहीं है. पिछले कुछ समय से जलवायु परिवर्तन की वजह से अचानक आ रही बाढ़, अत्यधिक गर्मी और लू से किसानों को काफी नुकसान हो रहा है. लखीमपुर में खेती करने वाले रामकिशन भी ऐसी समस्या […]

Read More

नया फोन, नए ईयरबड्स, नया पैड और नई स्मार्टवॉच, आज OnePlus Event में ग्राहकों के लिए कई नए प्रोडक्ट्स लॉन्च होने वाले हैं. आज OnePlus Summer Launch Event में आप लोगों के लिए OnePlus Nord 4, OnePlus Pad 2 के अलावा OnePlus Watch 2R और OnePlus Nord Buds 2 Pro को लॉन्च किया जाएगा. वनप्लस इवेंट का आगाज भारतीय समयानुसार शाम 6:30 बजे से होगा. आप भी अगर घर बैठे इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग देखना चाहते हैं तो कंपनी के ऑफिशियल यूट्यूब अकाउंट पर इवेंट की स्ट्रीमिंग देख पाएंगे. इसके अलावा वनप्लस इवेंट में लेटेस्ट अपडेट्स के लिए आप हमारे […]

Read More

आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को आषाढ़ पूर्णिमा मनाई जाती है. मान्यता है कि आषाढ़ पूर्णिमा सभी पूर्णिमाओं में सबसे खास होती है. इस बार 20 जुलाई 2024, दिन शनिवार को आषाढ़ पूर्णिमा का व्रत रखा जाएगा और अगले दिन 21 जुलाई को आषाढ़ पूर्णिमा का स्नान दान आदि कार्य होंगे. इस दिन दान पुण्य करना भी बहुत शुभ माना जाता है. इस दौरान, लोग अपने पूर्वजों को श्रद्धांजलि देते हैं और उनके लिए तर्पण और दान करते हैं. धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन स्नान-दान करने से पापों का नाश होता है और पुण्य प्राप्त होता […]

Read More

ओमान की एक मस्जिद में आतंकी हमला हुआ है. जिससे हड़कंप मच गया. जिस समय मस्जिद में आतंकियों ने हमला किया उस समय मस्जिद में करीब 700 लोग मौजूद थे. हमले के बाद से सभी लोग जान बचाने के लिए इधर उधर भागने लगे. इस दौरान पुलिस और आतंकियों के बीच मुठभेड़ भी हुई जिसमें चार लोगों की मौत हो गई वहीं कई लोग जख्मी हो गए. जिस मस्जिद में यह आतंकी हमला गहुआ है वह मस्कटे के वाडी कबीर इलाके में स्थित है. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है जिसमें साफतौर पर दिखाई दे रहा है कि […]

Read More

बच्चों को भले ही किताबी ज्ञान स्कूल में मिलता हो, लेकिन बेसिक बिहेवियर का मैनर्स वह घर में ही सीखता है और इसमें सबसे अहम भूमिका पेरेंट्स की होती है. कई बार माता-पिता बच्चों पर झल्ला उठते हैं कि उन्हें मैनर्स नहीं है, लेकिन इस पर ध्यान देना जरूरी है कि धीरे-धीरे मैनर्स को आदत में बदलना पड़ता है, इसलिए कम उम्र से ही अगर बच्चों को कुछ छोटी-छोटी बातें सिखा दी जाएं तो बढ़ती उम्र में उनको किसी तरह की परेशानी नहीं होती है और फ्यूचर में एक अच्छा इंसान बनने में मदद मिलती है. वहीं पेरेंट्स को भी […]

Read More

उत्तर प्रदेश के बरेली से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. यहां एक युवती का पहले अपहरण किया गया, फिर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई. वारदात को तब अंजाम दिया गया, जब वह रात में स्कूटी से घर जा रही थी. घटना की सूचना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. घटना बरेली के हाफिजगंज थाना क्षेत्र की है. मृतक युवती का नाम लक्ष्मी है. उसकी उम्र 22 साल बताई जा रही है. हत्या की खबर सुनकर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी. मौके पर पुलिस […]

Read More

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक अफ्रीकन युवक की दबंगई सामने आई है. आरोपी ने पहले सड़क पर अपने कुत्ते को टहला रहे कारोबारी दंपती और उनके कुत्ते को अपनी BMD कार से कुचलने का प्रयास किया. वहीं जब कारोबारी दंपती ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने पिस्टल दिखाकर गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी. पीड़ित दंपती ने तत्काल पुलिस में शिकायत दी, लेकिन बड़ी मुश्किल से पुलिस ने घटना के छह दिन बाद मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस के मुताबिक शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन […]

Read More