मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में आज सचिवालय में उच्च स्तरीय समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में पेयजल निगम द्वारा प्रदेश में विभिन्न सीवर लाईन प्रोजेक्ट्स को सहमति प्रदान की गई। मुख्य सचिव ने अधिकारियों से देहरादून शहर में सीवर लाईन की स्थिति की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने देहरादून के सीवर लाईन से अनाच्छादित क्षेत्र को आच्छादित करने का प्लान एवं प्राथमिकता तैयार किए जाने के निर्देश दिए हैं। सीएस ने पूरे देहरादून की मैपिंग करते हुए प्राथमिकता निर्धारित किए जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि सम्पूर्ण देहरादून में सीवर लाईन कनेक्टिविटी के लास्ट माईल कनेक्टिविटी देना हमारा लक्ष्य होना चाहिए। बैठक के दौरान हल्द्वानी में ₹948.94 लाख की अटल मार्ग (नवाबी रोड) में दुर्गा सिटी चौराहा से कालाढूंगी रोड ट्रंक सीवरेज योजना और देहरादून में ₹905.80 लाख की लागत की साकेत कॉलोनी, कनाल रोड में सीवरेज नेटवर्क कार्य को संस्तुति प्रदान की गयी। इस अवसर पर सचिव शैलेश बगौली, डॉ. वी. षणमुगम एवं पेयजल विभाग के उच्चाधिकारी उपस्थित थे।
ब्रेकिंग न्यूज़ -
- खेल से अनुशासन और एकता का संदेश, मुख्यमंत्री ने किया क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ
- कैबिनेट विस्तार के बाद मंत्रिमंडल की हुई पहली बैठक, वीर उद्यमी योजना सहित 16 प्रस्तावों पर मुहर
- “क्या राज्य में योग्य अधिवक्ता नहीं?” – कांग्रेस
- उधम सिंह नगर के किसानों को बड़ी राहत, ग्रीष्मकालीन धान बुवाई पर लगी रोक हटी
- चार साल पर घिरी धामी सरकार, यशपाल आर्य बोले—कार्यकाल “बेहद निराशाजनक”
- मुख्यमंत्री ने शहद उत्पादन को बताया स्वरोजगार का सशक्त माध्यम
- मुख्यमंत्री ने प्रेमनगर में कन्या पूजन कर मातृशक्ति सम्मान का दिया संदेश
- मुख्यमंत्री के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, 4 साल के कार्यकाल पर जनता की मुहर
- सीएम ने 401 करोड़ की 74 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास
- सीएम बोले—चार साल में हर वर्ग तक पहुंची जनकल्याणकारी योजनाएं
Wednesday, March 25

